शनिवार, 2 जून 2018

वैदिक पणि जन-जाति -

फ़ोनीशिया का प्रभाव पूरे भूमध्य सागर क्षेत्र में समुद्री व्यापार के ज़रिये फैल गया फ़ोनीशिया मध्य-पूर्व के उर्वर अर्धचंद्र के पश्चिमी भाग में भूमध्य सागर के तट के साथ-साथ स्थित एक प्राचीन सभ्यता थी। समुद्री व्यापार के ज़रिये यह 1550 से 300 ईसा-पूर्व के काल में भूमध्य सागर के दूर​-दराज़ इलाक़ों में फैल ग​ई। उन्हें प्राचीन यूनानी और रोमन लोग "जमुनी-रंग के व्यापारी" कहा करते थे क्योंकि रंगरेज़ी में इस्तेमाल होने वाले म्यूरक्स घोंघे से बनाए जाने वाले जामुनी रंग केवल इन्ही से मिला करता था। इन्होने जिस अक्षरमाला का इजाद किया उसपर विश्व की सारी प्रमुख अक्षरमालाएँ आधारित हैं। कई भाषावैज्ञानिकों का मानना है कि देवनागरी-सहित भारत की सभी वर्णमालाएँ इसी फ़ोनीशियाई वर्णमाला की संताने हैं।
तूनिशिया से मिली फ़ोनीशियाई में लिखी बाल हम्मोन और तनित नामक देवताओं को प्रार्थना
फ़ोनीशियाई वर्णमाला फ़ोनीशिया की सभ्यता द्वारा अविष्कृत वर्णमाला थी जिसमें हर वर्ण एक व्यंजन की ध्वनी बनता था। क्योंकि फ़ोनीशियाई लोग समुद्री सौदागर थे इसलिए उन्होंने इस अक्षरमाला को दूर-दूर तक फैला दिया और उनकी देखा-देखी और सभ्यताएँ भी अपनी भाषाओँ के लिए इसमें फेर-बदल करके इसका प्रयोग करने लगीं। माना जाता है के आधुनिक युग की सभी मुख्य अक्षरमालाएँ इसी फ़ोनीशियाई वर्णमाला की संताने हैं। देवनागरी सहित, भारत की सभी वर्णमालाएँ भी फ़ोनीशियाई वर्णमाला की वंशज हैं।[1] इसका विकास क़रीब 1050 ईसा-पूर्व में आरम्भ हुआ था और प्राचीन यूनानी सभ्यता के उदय के साथ-साथ अंत हो गया।

वर्णमाला संपादित करें

फ़ोनीशियाई वर्णमाला के हर अक्षर का नाम फ़ोनीशियाई भाषा में किसी वस्तु के नाम पर रखा गया है। अंग्रेज़ी में वर्णमाला को "ऐल्फ़ाबॅट" बोलते हैं जो नाम फ़ोनीशियाई वर्णमाला के पहले दो अक्षरों ("अल्फ़" यानि "बैल" और "बॅत" यानि "घर") से आया है।

अक्षर नाम अर्थ ब्राह्मी देवनागरी बराबरी के अक्षर
इब्रानी सिरियैक अरबी-फ़ारसी यूनानी लातिनी रूसी
अल्फ़ बैल अ א ܐ ﺍ‎ α a а
बॅत घर ब ב ܒ ﺏ‎ Β, β B, b Б, б
गम्ल ऊँट ग ג ܓ گ‎ Γ, γ G, g Г, г और Ґ, ґ
दॅल्त द्वार द ד ܕ د‎, ذ‎ Δ, δ D, d Д, д
हे खिड़की ह ה ܗ هـ‎ Ε, ε E, e Е, е, Є, є, Э, э
वाउ काँटा / खूँटा व ו ܘ و‎ Ϝ, ϝ, Υ, υ F, f, U, u, V, v, Y, y, W, w Ѵ, ѵ, У, у, Ў, ў
ज़ई हथियार ज़ ז ܙ ﺯ‎ Ζ, ζ Z, z Ж, ж, З, з
ख़ॅत दीवार ख़ ח ܚ خ‎, ح‎ Η, η H, h И, и, Й, й
तॅथ़ पहिया थ़ ט ܛ ظ‎, ط‎ Θ, θ Ѳ, ѳ
योद हाथ य י ܝ ي‎ Ι, ι I, i, J, j І, і, Ї, ї, Ј, ј
काफ़ हथेली क כך ܟ ﻙ‎ Κ, κ K, k К, к
लम्द (पशुओं का) अंकुश ल ל ܠ ﻝ‎ Λ, λ L, l Л, л
मेम पानी म מם ܡ ﻡ‎ Μ, μ M, m М, м
नुन सर्प न נן ܢ ﻥ‎ Ν, ν N, n Н, н
सॅम्क मछली स ס ܣ / ܤ س‎ Ξ, ξ और शायद Χ, χ शायद X, x Ѯ, ѯ और शायद Х, х
अईन आँख 'अ ע ܥ ع‎, غ‎ Ο, ο, Ω, ω O, o О, о
पे मुँह प פף ܦ ف‎ Π, π P, p П, п
त्सादे शिकार ष צץ ܨ ص‎, ض‎ Ϻ, ϻ C, c Ц, ц, Ч, ч, Џ, џ
क़ोफ़ बन्दर क़ ק ܩ ﻕ‎ Ϙ, ϙ, शायद Φ, φ, Ψ, ψ Q, q Ҁ, ҁ, शायद Ф, ф, Ѱ, ѱ
रोश सिर र ר ܪ ﺭ‎ Ρ, ρ R, r Р, р
शिन दांत श ש ܫ ش‎ Σ, σ, ς S, s С, с, Ш, ш, Щ, щ
तऊ चिन्ह त ת ܬ ت‎ Τ, τ T, t Т, т
इन्हें भी देखें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें