बुधवार, 22 नवंबर 2023

हिब्रू में राम-

इस नाम में राम शब्द का तात्पर्य है पहाड़ी से। रामल्लाह का अर्थ है अल्लाह की पहाड़ी।

अरबी भाषा में رام (राम) शब्द की विभिन्न अर्थों में तीन भिन्न धातुओं से व्युत्पत्ति हुई है। अरबी मूल ر و م (र व म) से, رَامَ (राम) का अर्थ इच्छा करना, आकाङ्क्षा करना, महत्वाकाङ्क्षी होना, परिकल्पना करना, आदि अर्थों में है। मूल ر ي م (र य म) से रचा رَامَ (राम) जाना, हटना, मुक्त होना आदि अर्थों में है। तथा, मूल ر م ي (र म य, फेंकना, प्रक्षेपण) से व्युत्पन्न رَامٍ (रामिं) का अर्थ धनुर्धर (तीरन्दाज), बरछेबाज, भालेबाज, आदि है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें