शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024

१--श्रीकृष्ण गोपेश्वरस्य पञ्चंवर्णम्-


नवीन संशोधित संस्करण -श्रीकृष्ण गोपेश्वरस्य पञ्चंवर्णम्- वृहद एक भागम्- { एक-रूपम्-}


सच्चिदानन्दरूपाय विश्वोत्पत्त्यादि हेतवे।तापत्रयविनाशाय श्रीकृष्णाय वयं नुम:।१।
 ★-अनुवाद:- -
 सत् 'चित् और 'आनन्द स्वरूप , विश्व की उत्पत्ति, स्थिति और संहार के कारण एवं तीनों तापों के नाशक भगवान्- श्रीकृष्ण को हम प्रणाम करते हैं। 
व्याख्या: -  "सच्चिदानन्दरूपाय" श्लोक श्रीमद्भागवत महापुराण के माहात्म्य में वर्णित है। जोकि पद्मपुराण से लिया गया मङ्गलाचरण है । यद्यपि आज मूल पद्मपुराण में यह श्लोक प्राप्त नहीं होता है। परन्तु भागवत माहात्म्य में यह प्रथम श्लोक के रूप में परिगणित किया गया है। 
नवीन संशोधित संस्करण-"श्रीकृष्ण गोपेश्वरस्य पञ्चंवर्णम्"-

                    
"प्रस्तावना- 

राधेकृष्णाभ्याम्  मित्रो !   मित्रो - इस पुस्तक में आप लोग परम प्रभु श्रीकृष्ण के उन तीन रहस्य पूर्ण प्रसंगों के विषय में तो जानेगे' ही जिन्हें आज तक बहुत ही कम लोग जानते हैं; अथवा कहें कि
फिर जानते ही नहीं हैं-  और इसके साथ साथ कृष्ण के आध्यात्मिक ,दार्शनिक और योगसिद्धि के सिद्धान्त से भी परिचित होंगे।  आज हम इस युगान्त कारी ज्ञान के आधार पर भगवान् श्रीकृष्ण से सम्बन्धित उन घटनाओं को भी प्रस्तुत करेंगे जिसे जानबूझ कर अथवा कहें अज्ञानता-वश कथाकारों द्वारा अब तक जनसाधारण के समाने प्रस्तुत नहीं किया गया है। 
जिसके परिणाम स्वरूप जनमानस में कृष्ण के वास्तविक चरित्रों (कारनामों)  का प्रचार- प्रसार नहीं हो सका और श्रीकृष्ण के अद्भुत रहस्यों से सारी दुनिया अनभिज्ञ ही रह गयी ।

कृष्ण के वास्तविक स्वरूप का यथावत् ज्ञान न होने के कारण ही साधारण लोग आज तक भ्रम जाल में भँसकर संसार में विभिन्न प्रकार के प्रलाप करते हुए देखे और सुने जाते हैं-
_
और इसी भ्रमजाल को दूर करने के लिए अर्थात् भगवान श्रीकृष्ण के चारित्रिक रहस्यों को सम्पूर्ण सारगर्भित  रूप से बताने के लिए हमने  इस पुस्तक को  प्रमुख रूप से तीन प्रमुख खण्डों( 1-सृष्टि-सर्जन -खण्ड 2- आध्यात्मिक -खण्ड और 3-लोकाचरण-खण्ड  में विभाजित किया हैं ताकि -

आप लोगों को  (क्रमानुसार-)समझ में आ जाय कि कृष्ण यथार्थ  क्या थे  ? और  उनका आध्यात्मिक और सांसारिक जीवन में क्या योगदान था ?- सत्य कहा जाय तो कृष्ण एक समग्र व्यक्तित्व ही थे, एक सम्पूर्ण चेतना थे।
________

पुस्तक के प्रथम खण्ड में अध्यायवार क्रमश: आप लोग  " सृष्टि सर्जन के रूप में ब्रह्माण्ड की संरचना" को जानते हुए यह भी जान पायेगें कि सबसे ऊपर कौन सा लोक विद्यमान है और उनसे नीचे क्रमश: कौन- कौन से लोक विद्यमान है। क्या इस ब्रह्माण्ड से परे भी कोई अन्य लोक है ? 

और उस लोक में कौन -कौन से प्राणी रहते हैं , तथा उन लोकों के अधिपति कौन है ? और उन अधिपतियों के भी अधिपति (सुप्रीम -पावर) कौन है ?

जिसकी शक्ति से सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड गतिमान है अथवा कहें कि  "ब्रह्माण्ड के प्रत्येक ग्रह" उपग्रह" नक्षत्र" और तारे, आदि की *गतियों की भिन्नता का आधार उनके सापेक्षिक पिण्ड के *घनत्व ( द्रव्यमान) से उत्पन्न * गुरुत्वाकर्षण  आदि के मूल में उसी  परम- ब्रह्म परमेश्वर की सत्ता है ।
इसी सर्वशक्तिमान ईश्वर को , परम-प्रभु, परम-तत्व" इत्यादि नामों से भी तत्वज्ञानी लोग अनुभव व वर्णन किया करते हैं।
(ब्रह्म वैवर्त पुराण-प्रकृतिखण्ड: अध्याय (3) में वर्णन है- कि   परिपूर्णतम श्रीकृष्ण और चिन्मयी श्री राधा से प्रकट विराट स्वरूप बालक ही विराट - विष्णु है।-
________
नारायण और नारद के संवाद क्रम में सृष्टि उत्पत्ति की कथा है।
भगवान नारायण कहते हैं– नारद ! तदनन्तर वह बालक जो केवल अण्डाकार था, ब्रह्मा की आयु तक वह बालक ब्रह्माण्ड गोलक के जल में रहा। फिर समय पूरा हो जाने पर वह सहसा (अचानक) दो रूपों में प्रकट हो गया। एक अण्डाकार ही रहा और एक शिशु के रूप में परिणत हो गया। 

उस शिशु की ऐसी कान्ति थी, मानो सौ करोड़ सूर्य एक साथ प्रकाशित हो रहे हों। माता का दूध न मिलने के कारण भूख से पीड़ित होकर वह कुछ समय तक रोता रहा।

माता-पिता उसे त्याग चुके थे। वह निराश्रय होकर जल के अन्दर समय व्यतीत कर रहा था। जो असंख्य ब्रह्माण्ड का स्वामी है, उसी के अनाथ की भाँति, आश्रय पाने की इच्छा से ऊपर की ओर दृष्टि दौड़ायी। उसकी आकृति स्थूल से भी स्थूल थी। अतएव उसका नाम ‘महाविराट’ पड़ा।

जैसे परमाणु अत्यन्त सूक्ष्मतम होता है, वैसे ही वह  उसके सापेक्ष अत्यन्त स्थूलतम था।

वह बालक तेज में परमात्मा श्रीकृष्ण के सोलहवें अंश की बराबरी कर रहा था।

परमात्मा स्वरूपा प्रकृति-संज्ञक राधा से उत्पन्न यह महान विराट बालक सम्पूर्ण विश्व का आधार है। यही ‘महाविष्णु’ कहलाता है।

इसके प्रत्येक रोमकूप में जितने विश्व हैं, उन सबकी संख्या का पता लगा पाना श्रीकृष्ण के लिये भी असम्भव है। वे भी उन्हें स्पष्ट बता नहीं सकते। जैसे जगत के रजःकण को कभी नहीं गिना जा सकता, उसी प्रकार इस शिशु के शरीर में कितने ब्रह्मा" विष्णु और शिव आदि हैं– यह नहीं बताया जा सकता। 

प्रत्येक ब्रह्माण्ड में ब्रह्मा, विष्णु और शिव देव त्रयी( त्रिदेव) के रूप में विद्यमान हैं।  ब्रह्माण्ड के ऊपर वैकुण्ठलोक है।

यह ब्रह्माण्ड से बाहर है। इसके भी ऊपर पचास करोड़ योजन के विस्तार में गोलोकधाम है।  अर्थात ब्रह्माण्ड से 100 करोड़ योजन ऊपर गोलोक धाम हैं।

श्रीकृष्ण के समान ही यह लोक भी नित्य और चिन्मय सत्य स्वरूप है। 
स्वयं श्रीकृष्ण पृथ्वी पर जब अवतरित होते हैं तब वे गोरों में ही अवतरित होते हैं ।
पृथ्वी सात द्वीपों से सुशोभित है। सात समुद्र इसकी शोभा बढ़ाते हैं। उन्नचास छोटे-छोटे द्वीप हैं। पर्वतों और वनों की तो कोई संख्या ही नहीं है।

सबसे ऊपर सात स्वर्गलोक हैं। ब्रह्मलोक भी इन्हीं में सम्मिलित है। नीचे सात पाताल हैं। यही ब्रह्माण्ड का परिचय है। 

पृथ्वी से ऊपर भूर्लोक, उससे परे भुवर्लोक, भुवर्लोक से परे स्वर्लोक, उससे परे जनलोक, जनलोक से परे तपोलोक, तपोलेक से परे सत्यलोक और सत्यलोक से परे ब्रह्मा का लोक ब्रह्मलोक है।  ऐसा प्रकाशमान है, मानो तपाया हुआ सोना चमक रहा हो। ये सभी कृत्रिम हैं। कुछ तो ब्रह्माण्ड के भीतर हैं और कुछ बाहर। नारद! ब्रह्माण्ड के नष्ट होने पर ये सभी नष्ट हो जाते हैं; क्योंकि पानी के बुलबुले की भाँति यह सारा जगत अनित्य है।
_________,_
गोलोक को नित्य, अविनाशी एवं अकृत्रिम कहा गया है। 
वैकुण्ठलोक,  शिव-लोक की आयु ब्रह्मा के लोक ब्रह्मलोक की अपेक्षा अधिक है।
परन्तु ये दौंनों भी सात्विक और तामसिक होने से प्राकृतिक ही हैं। ये रजोगुणात्मक ब्रह्मा के लोक की अपेक्षा अधिक आयु वाले हैं।

उस विराटमय बालक के प्रत्येक रोमकूप में असंख्य ब्रह्माण्ड निश्चित रूप से विद्यमान हैं। एक-एक ब्रह्माण्ड में अलग-अलग ब्रह्मा, विष्णु और शिव विराजमान हैं।
वत्स नारद ! देवताओं की संख्या  (तीन + तीस) तेतीस करोड़ है।
______
ये सर्वत्र व्याप्त हैं। दिशाओं के स्वामी, दिशाओं की रक्षा करने वाले तथा ग्रह एवं नक्षत्र– सभी इसमें सम्मिलित हैं। भूमण्डल पर चार प्रकार के वर्ण हैं। जो ब्रह्मा द्वारा उत्पन्न हैं।  नीचे नागलोक है। चर और अचर सभी प्रकार के प्राणी उस पर निवास करते हैं।
__
नारद! तदनन्तर वह विराट स्वरूप बालक बार-बार ऊपर दृष्टि दौड़ाने लगा। वह गोलाकार पिण्ड बिल्कुल खाली था।
दूसरी कोई भी वस्तु वहाँ नहीं थी। उसके मन में चिन्ता उत्पन्न हो गयी। भूख से आतुर होकर वह बालक बार-बार रुदन करने लगा। फिर जब उसे ज्ञान हुआ, तब उसने परम पुरुष श्रीकृष्ण का ध्यान किया।

तब वहीं उसे सनातन ब्रह्म ज्योति के दर्शन प्राप्त हुए। वे ज्योतिर्मय श्रीकृष्ण नवीन मेघ के समान श्याम थे। उनकी दो भुजाएँ थीं। उन्होंने पीताम्बर पहन रखा था। उनके हाथ में मुरली शोभा पा रही थी। मुखमण्डल मुस्कान से भरा था। भक्तों पर अनुग्रह करने के लिये वे कुछ व्यस्त-से जान पड़ते थे।पिता परमेश्वर को देखकर वह बालक संतुष्ट होकर हँस पड़ा। फिर तो वर के अधिदेवता श्रीकृष्ण ने समयानुसार उसे वर दिया। 
कहा- ‘बेटा ! तुम मेरे समान ज्ञानी बन जाओ।भूख और प्यास तुम्हारे पास न आ सके। प्रलय पर्यन्त यह असंख्य ब्रह्माण्ड तुम पर अवलम्बित रहे। तुम निष्कामी, निर्भय और सबके लिये वरदाता बन जाओ।
देवी भागवत पुराण- प्रकृति खण्ड- स्कन्ध नवम् अध्याय तृतीय) मे ंभी  इस  बालक के विषय में इसी प्रकार का वर्णन है कि -
ब्रह्मपुत्र नारद! मन्त्रोपदेश के पश्चात् परम प्रभु श्रीकृष्ण ने उस बालक के भोजन की व्यवस्था की, वह तुम्हें बताता हूँ, सुनो ! प्रत्येक विश्व में वैष्णवजन जो कुछ भी नैवेद्य भगवान को अर्पण करते हैं,
उसमें से सोलहवाँ भाग विष्णु को मिलता है और पंद्रह भाग इस बालक के लिये निश्चित हैं; क्योंकि यह बालक स्वयं परिपूर्णतम श्रीकृष्ण का विराट-रूप है। यह बालक ही महाविष्णु है।
विष्णु महाविष्णु और स्वराट् विष्णु में केवल कलाओं अथवा अंशों का ही भेद है ।
अन्यथा ये सब एक ही रूप हैं।
स्वराट् विष्णु ही गोलोक में  द्विभुजधारी सदा किशोर-वय श्रीकृष्ण हैं। जो परिपूर्णत्तम साकार ( अपर)ब्रह्म हैं। निराकार होने पर यही परब्रह्म हैं।
संसार में इनके अवतरण भेद को हम छ:(6) प्रकार से निरूपण करते हैं।
गर्गसंहिता के वृन्दावन और विश्वजित् - खण्ड में इन कलाओं का निरूपण हुआ है। प्रथम रूप से बहुलाश्व और नारद मुनि का संवाद पिरस्तुत है।

            "श्रीबहुलाश्व उवाच -
कतिधा श्रीहरेर्विष्णोरवतारो भवत्यलम् ।
साधूनां रक्षणार्थं हि कृपया वद मां प्रभो ।१५॥


              "श्रीनारद उवाच -
अंशांशोंऽशस्तथावेशः कलापूर्णः प्रकथ्यते।
व्यासाद्यैश्च स्मृतः षष्ठः परिपूर्णतमः स्वयम् ।१६॥

अंशांशस्तु मरीच्यादिरंशा ब्रह्मादयस्तथा ।
कलाः कपिलकूर्माद्या आवेशा भार्गवादयः ।१७॥

पूर्णो नृसिंहो रामश्च श्वेतद्वीपाधिपो हरिः ।
वैकुण्ठोऽपि तथा यज्ञो नरनारायणः स्मृतः ।१८॥

परिपूर्णतमः साक्षाच्छ्रीकृष्णो भगवान् स्वयम् ।
असंख्यब्रह्माण्डपतिर्गोलोके धाम्नि राजते ।१९॥

कार्याधिकारं कुर्वन्तः सदंशास्ते प्रकिर्तिताः ।
तत्कार्यभारं कुर्वन्तस्तेंऽशांशा विदिताः प्रभोः।२०॥

येषामन्तर्गतो विष्णुः कार्यं कृत्वा विनिर्गतः ।
नानाऽऽवेशावतारांश्च विद्धि राजन्महामते ।२१॥

धर्मं विज्ञाय कृत्वा यः पुनरन्तरधीयत ।
युगे युगे वर्तमानः सोऽवतारः कला हरेः ।२२॥

चतुर्व्यूहो भवेद्‌यत्र दृश्यन्ते च रसा नव ।
अतः परं च वीर्याणि स तु पूर्णः प्रकथ्यते ।२३॥

यस्मिन्सर्वाणि तेजांसि विलीयन्ते स्वतेजसि ।
तं वदन्ति परे साक्षात्परिपूर्णतमं स्वयम् ।२४॥


पूर्णस्य लक्षणं यत्र तं पश्यन्ति पृथक् पृथक् ।
भावेनापि जनाः सोऽयं परिपूर्णतमः स्वयम् ।२५॥

परिपूर्णतमः साक्षाच्छ्रीकृष्णो नान्य एव हि ।
एककार्यार्थमागत्य कोटिकार्यं  चकार ह ।२६।


पूर्णः पुराणः पुरुषोत्तमोत्तमः
     परात्परो यः पुरुषः परेश्वरः ।
स्वयं सदाऽऽनन्दमयं कृपाकरं
     गुणाकरं तं शरणं व्रजाम्यहम् ॥२७। 

"अनुवाद:-
बहुलाश्व ने पूछा- मुनिवर ! संतों की रक्षा के लिये भगवान विष्णु के कितने प्रकार के अवतार होते हैं ? यह मुझे बताने की कृपा करें।१५।
श्रीनारदजी बोले- राजन ! व्यास आदि मुनियों ने १-अंशांश, २-अंश, ३-आवेश, ४-कला, ५-पूर्ण और ६-परिपूर्णतम- ये छ: प्रकार के अवतार बताये हैं।
इनमें से छठा परिपूर्णतम अवतार साक्षात श्रीकृष्ण ही हैं। मरीचि आदि “अंशांशावतार”,है।  ब्रह्मा आदि ‘अंशावतार’ है।, कपिल एवं कूर्म प्रभृति ‘कलावतार’ हैं। और परशुराम आदि ‘आवेशावतार’ कहे गये हैं। 
नृसिंह,  राम, श्वेतद्वीपाधिपति हरि, वैकुण्ठ, यज्ञ और नर नारायण- ये ‘पूर्णावतार’ हैं एवं साक्षात भगवान भगवान श्रीकृष्ण ही ‘परिपूर्णतम’ अवतार हैं।
अंसख्य ब्रह्माण्डों के अधिपति वे प्रभु गोलोकधाम में विराजते हैं। जो भगवान के दिये सृष्टि आदि कार्यमात्र के अधिकार का पालन करते हैं, वे ब्रह्मा आदि ‘सत’ (सत्स्वरूप भगवान) के अंश हैं। जो उन अंशों के कार्यभार में हाथ बटाते हैं, वे ‘अंशांशावतार’ के नाम से विख्यात हैं। परम बुद्धिमान नरेश ! भगवान विष्णु स्वयं जिनके अंत:करण में आविष्ट हो, अभीष्ट कार्य का सम्पादन करके फिर अलग हो जाते हैं, राजन ! ऐसे नानाविध अवतारों को ‘आवेशावतार’ समझो। ( जिस प्रकार किसी व्यक्ति पर कुछ समय के लिए कोई प्रेत या भूत आवेश उत्पन्न हो कर  फिर वह शान्त हो जाता है। उसी प्रकार आवेश अवतार होता है। 
और जो जो अवतार -प्रत्येक युग में प्रकट होकर, युगधर्म को जानकर, उसकी स्थापना करके, पुन: अन्तर्धान( गायब) हो जाते हैं, भगवान के उन अवतारों को ‘कलावतार’ कहा गया है।
जहाँ चार व्यूह प्रकट हों- जैसे श्रीराम, लक्ष्मण, भरत तथा शत्रुघ्न एवं वासुदेव, संकर्षण, प्रद्युम्न और अनिरूद्ध, तथा जहाँ नौ रसों की अभिव्यक्ति देखी जाती हो एवं जहाँ बल-पराक्रम की भी पराकाष्ठा दृष्टिगोचर होती हो, भगवान के उस अवतार को ‘पूर्णावतार’ कहा गया है। यद्यपि भगवान कृष्ण स्वयं ही परिपूर्णतम अवतार हैं जो अंश और अंशी रूप में परिपूर्णतम हैं।

"जिसके अपने तेज में अन्य सम्पूर्ण तेज विलीन हो जाते हैं, भगवान के उस अवतार को श्रेष्ठ विद्वान पुरुष साक्षात ‘परिपूर्णत्तम’ अवतार  बताते है । केवल श्रीकृष्ण  ही परिपूर्णतम अवतार हैं।

जिस अवतार में पूर्ण का पूर्ण लक्षण दृष्टिगोचर होता है और मनुष्य जिसे पृथक-पृथक भाव के अनुसार अपने परम प्रिय रूप में देखते हैं, वही यह साक्षात ‘परिपूर्णतम’ अवतार है।
 [इन सभी लक्षणों से सम्पन्न] स्वयं परिपूर्णत्तम भगवान श्रीकृष्ण ही हैं, दूसरा नहीं; यह बात स्पष्ट है। क्योंकि श्रीकृष्ण ने एक कार्य के उद्देश्य से अवतार लेकर अन्यान्य करोड़ों कार्यों का भी सम्पादन किया है। जो पूर्ण, पुराण पुरुषोत्तमोत्तम एवं परात्पर पुरुष परमेश्वर हैं, उन साक्षात सदानन्दमय, कृपानिधि, गुणों के आकार भगवान श्रीकृष्ण चन्द्र की मैं शरण लेता हूँ।
श्रीगर्ग-संहिता में गोलोक खण्ड के अन्तदर्गत नारद- बहुलाश्व् संवाद में ‘श्रीकृष्णम माहात्मय का वर्णन’ नामक पहला अध्याय पूरा हुआ।


सन्दर्भ:-
गर्गसंहिता‎- खण्डः 1 (गोलोकखण्डः अध्याय-1)

इसी गर्गसंहिता ग्रन्थ में आगे भी विश्वजित्-खण्ड में  राजा-गुणाकर और वामदेव ऋषि के आध्यात्मिक संवाद के रूप में भी कृष्ण के अवतार भेदों का निरूपण हुआ है जिसमें पूर्ण और  परिपूर्णतम अवतारों का भेद होता है।  दखें- निम्नलिखित श्लोक-

              "गुणाकर उवाच।
परिपूर्णतमस्यापि श्रीकृष्णस्य महात्मनः ।।
लक्षणं वद मे ब्रह्मंस्त्वं परावरवित्तमः ।४५।।

               "वामदेव उवाच"
यस्मिन्सर्वाणि तेजांसि विलीयंते स्वतेजसि ।।
तं वदंति परं साक्षात्परिपूर्णतमं हरिम् । ४६ ।।

अंशांशोंशस्तथावेशः कला पूर्णः प्रकथ्यते ।।
व्यासाद्यैश्च स्मृतः षष्ठः परिपूर्णतमः स्वयम् ।४७।।

परिपूर्णतमः साक्षाच्छ्रीकृष्णो नान्य एव हि ।।
एककार्यार्थमागत्य कोटिकार्यं चकार ह ।४८।।

गुणाकर ने कहा- 

" अनुवाद:-
ब्रह्मन ! आप परावर (पराविद्या और अपराविद्या) वेत्ताओं में श्रेष्‍ठ हैं; अत: मुझे परिपूर्णतम परमात्‍मा श्रीकृष्‍ण का लक्षण बताइये।

वामदेवजी बोले-जिनके अपने तेज में अन्‍य सारे तेज लीन हो जाते हैं, **

उन्‍हें साक्षात परिपूर्णत्तम परमात्‍मा श्रीकृष्ण कहते हैं। अंशांश, अंश, आवेश, कला तथा पूर्ण अवतार के ये पांच भेद हैं। व्‍यास आदि महर्षियों ने छठा श्रीकृष्ण को परिपूर्णत्तम अवतार  कहा है।

दूसरा नहीं: क्‍योंकि उन्‍होंने एक कार्य के लिये पृथ्वी पर आकर करोड़ों कार्य सिद्ध किये हैं।
सन्दर्भ:-
गर्गसंहिता‎ | खण्डः7 (विश्वजित्खण्डः अध्याय-28)

इसी प्रसंग में यदि राम और कृष्ण की तुलना की जाए तो- राम पूर्ण अवतार हैं तो कृष्ण परिपूर्णत्तम अवतार - जैसे बिन्दु और समुद्र का व्यष्टि( इकाई) और  समष्टि( समूह) मूलक अन्तर है। नीचे श्लोक देंखें- कि किस प्रकार राम- कृष्ण में विलीन हो जाते हैं।

"तदैव चागतः साक्षाद्‌रामो राजीवलोचनः धनुर्बाणधरः सीताशोभितो भ्रातृभिर्वृतः ।६।

"दशकोट्यर्कसंकाशे चामरैर्दोलिते रथे असंख्यवानरेन्द्राढ्ये लक्षचक्रघनस्वने।७।

'लक्षध्वजे लक्षहये शातकौंभे स्थितस्ततः।श्रीकृष्णविग्रहे पूर्णः सम्प्रलीनो बभूव ह ।८।

इति श्रीगर्गसंहितायां गोलोकखण्डे नारदबहुलाश्वसंवादे आगमनोद्योगवर्णनं नाम तृतीयोऽध्यायः ॥ ३ ॥

अनुवाद:-"तभी साक्षात्- कमल लोचन श्रीराम स्वयं वहाँ पधारे। उनके हाथ में धनुष और बाण थे तथा साथ में श्रीसीताजी और भरत आदि तीनों भाई भी थे।६। 
उनका दिव्य रथ दस करोड़ सूर्यों के समान प्रकाशमान था। उस पर निरन्तर चँवर डुलाये जा रहे थे। असंख्य वानर यूथपति उनकी रक्षा के कार्य में संलग्न थे। उस रथ के एक लाख चक्कों से मेघों की गर्जना के समान गम्भीर ध्वनि निकल रही थी।७।

"उस पर लाख ध्वजाएँ फहरा रही थीं। उस रथ में लाख घोड़े जुते हुए थे। वह रथ सुवर्णमय था। उसी पर बैठकर  श्रीराम वहाँ पधारे थे। वे भी श्रीकृष्णचन्द्र के दिव्य विग्रह में लीन हो गये।८।
विदित होना चाहिए कि राम और कृष्ण की किसी प्रकार भी समानता नहीं है।कृष्ण समुद्र हैं तो राम बूँद हैं।
___

फिर उसी समय साक्षात यज्ञनारायण श्रीहरि वहाँ पधारे, जो प्रलयकाल की जाज्वल्यमान अग्निशिखा के समान उद्भासित हो रहे थे। देवेश्वर यज्ञ अपनी धर्मपत्नि दक्षिणा के साथ ज्योतिर्मय रथ पर बैठे दिखायी देते थे। 
वे भी उस समय श्याम विग्रह भगवान श्रीकृष्णचन्द्र में लीन हो गये। तत्पश्चात् साक्षात भगवान नर-नारायण वहाँ पधारे। उनके शरीर की कान्ति मेघ के समान श्याम थी। उनके चार भुजाएँ थीं, नेत्र विशाल थे और वे मुनि के वेष में थे। उनके सिर का जटा-जूट कौंधती हुई करोड़ों बिजलियों के समान दीप्तिमान था।

श्री कृष्ण परिपूर्णत्तम परमेश्वर स्वरूप में हैं।  राम जल -बूँद हैं तो कृष्ण समुद्र है।
(गोलोक खण्ड : अध्याय- 3)

रूद्र की उत्पत्ति कुछ ग्रन्थों में  ब्रह्मा के ललाट से बतायी है। और किन्हीं ग्रन्थों में रूद्र ब्रह्मा की मृत देह से उत्पन्न होकर पुन: ब्रह्मा को प्राण देकर जीवित करते हैं ऐसा भी वर्णन है।

"ललाटे ब्रह्मणश्चैव रुद्राश्चैकादशैव तु ।।
शिवांशेन भविष्यन्ति सृष्टिसञ्चरणाय वै ।४३।
शब्दार्थ एवम्- व्याकरणिक विश्लेषण-
 ललाटे- सप्तमी विभक्ति एक वचन - ललाट में -
ब्रह्मण: -  पञ्चमी विभक्ति ब्रह्मणः  ब्रह्मा से ।  एव- ही च और। रूद्रा: -रूद्रगण। एकादश:- ग्यारह । एव- ही। शिवांशेन में तृतीया विभक्ति एक वचन- शिव अंश से । वै - निश्चय ही। सृष्टि सञ्चरणाय-सृष्टि विनाश के लिए । भविष्यन्ति- उत्पन्न होंगे।
अनुवाद:-
और इस प्रकार ब्रह्मा के ललाट से ग्यारह रूद्र तो शिव के अंश से सृष्टि के संहार के लिए उत्पन्न होंगे।४३।
"कालाग्निरुद्रस्तेष्वेको विश्वसंहारकारकः ।।
पाता विष्णुश्च विषयी क्षुद्रांशेन भविष्यति।४४।
शब्दार्थ एवम्- व्याकरणिक विश्लेषण-
कालाग्नि-रूद्र- तेषु- एक:। विश्व- संहार- कारक =
उनमें कालाग्नि नामक एक  रूद्र  विश्व का संहारक होगा।
पाता= पा धातु - रक्षणे कर्म्मणि + घञ् कृदन्त प्रत्यय पात:  (त्राता) त्रि० मेदिनीकोश -रक्षक विष्णु: का विशेषण रक्षक या पालक होने से "पाता" है। - विषयी=विषयों का भोक्ता।  क्षुद्रांशेन- भविष्यति। क्षुद्र (छोटे) अंश से उत्पन्न होगा।

अनुवाद:-
इन रूद्रों में एक कालाग्नि  नामक रूद्र विश्व का संहारक होगा।
विषयों के भोक्ता विष्णु क्षुद्र  अंश से अवतीर्ण होकर  विश्व की रक्षा करने वाले होंगे।४४।
"ब्रह्मवैवर्तपुराणम् प्रकृतिखण्डःअध्याय"३-

वस्तुत: विष्णु ब्रह्मा और रूद्र त्रिगुण ( सत- रज और तम) नामक प्रकृति के गुणों के प्रतिनिधि हैं। सत और तम प्रकाश और अन्धकार गुणधर्मी हैं सृष्टि उत्पत्ति क्रम में भी सत और तम स्वतन्त्र और सापेक्ष समान महत्व के गुण हैं। केवल स्थिति ही  दोंनों की परस्पर विपरीत है। सत और तम दोनों गुणों के मिलने से रजो गुण निर्मित होता है। इस क्रम से रजोगुण के प्रतिनिधि ब्रह्मा भी  विष्णु से प्रेरित रूद्र से उत्पन्न होने चाहिए। लिंग पुराण में सायद इस प्रयोग का वर्णन है।

 "लिङ्गमहापुराण पूर्वभाग रुद्रोत्पत्तिवर्णनं नामक(२२) वें अध्याय में रूद्र की उत्पत्ति मृत ब्रह्मा की देह से दर्शायी है।
प्रजाः स्रष्टुमनाश्चक्रे तप उग्रं पितामहः।
तस्यैवं तप्यमानस्य न किञ्चित्समवर्तत।१७ ।
अनुवाद:-
संतान उत्पन्न करने की इच्छा से ब्रह्मा ने कठोर तपस्या की इस प्रकार तप करते समय उस तप से कुछ नहीं हुआ ।22.17 ।

ततो दीर्घेण कालेन दुःखात्क्रोधो ह्यजायत।।
क्रोधाविष्टस्य नेत्राभ्यां प्रापतन्नश्रुबिन्दवः।१८।
अनुवाद:-
फिर बहुत दिनों के बाद ब्रह्मा के दुःख से क्रोध उत्पन्न हो गया।
क्रोध से आवेशित उसकी आँखों से आँसू की बूँदें गिर पड़ी। 22.18 ।

ततस्तेभ्योऽश्रुबिन्दुभ्यो वातपित्तकफात्मकाः।
महाभागा महासत्त्वाः स्वस्तिकैरप्यलङ्कृताः।१९।
अनुवाद:-
फिर उन आंसू की बूंदों से वायु, पित्त और कफ से युक्त सत्व सम्पन्न महाभाग्यशाली  स्वास्तिक से अलंकृत ।१९। 

प्रकीर्णकेशाः सर्पास्ते प्रादुर्भूता महा विषाः।
सर्पांस्तानग्रजान्दृष्ट्वा ब्रह्मात्मानमनिन्दयत्।२०।
अनुवाद,:-महाविषधर सर्प उत्पन्न हुए।
जिनके केश फैले हुए थे।-19।
अपने सृष्टि के प्रारम्भ में उत्पन्न हुए उन सर्पों को देखकर  ब्रह्मा ने स्वयं अपनी  निंदा की।20।.

अहो धिक् तपसो मह्यं फलमीदृशकं यदि।
लोकवैनाशिकी जज्ञे आदावेव प्रजा मम।२१।
अनुवाद:-
यदि यह मेरी तपस्या का फल है तो धिक्कार है मुझ पर मेरे प्रजा के आदि में जगत् का नाश करने के सर्प उत्पन्न हुए हैं।21।.
_____
तस्य तीव्राभवन्मूर्च्छा क्रोधामर्षसमुद्भवा।
मूर्च्छाभिपरितापेन जहौ प्राणान्प्रजापतिः।२२।
अनुवाद:-
वह तीव्र मूर्च्छा और क्रोध और अमर्ष- (असहनशीलता) के कारण अत्यधिक बेहोश हो गया और प्रजापति ब्रह्मा ने मूर्च्छा के ताप से  अपने प्राण त्याग दिये ।.22 ।

तस्याप्रतिमवीर्यस्य देहात्कारुण्यपूर्वकम्।
अथैकादश ते रुद्रा रुदन्तोऽभ्यक्रमस्तथा।२३।
अनुवाद:-
तब उस अतुलनीय पराक्रमी पुरुष के शरीर से करुणापूर्वक रोते हुए ग्यारह रुद्र उत्पन्न होकर उनके पास आये ।23 ।

"रोदनात्खलु रुद्रत्वं तेषु वै समजायत।
ये रुद्रास्ते खलु प्राणा ये प्राणास्ते तदात्मकाः।२४।
अनुवाद:-
उनके रुदन करने  से ही वे रुद्र कहलाए वे रुद्र वास्तव में जीवन-शक्ति ( प्राण) हैं और वे जीवन-शक्तियाँ उन्हीं से बनी हैं।24।

प्राणाः प्राणवतां ज्ञेयाः सर्वभूतेष्ववस्थिताः।
अत्युग्रस्य महत्त्वस्य साधुराचरितस्य च।२५।
अनुवाद:-
जीवन देने वाली प्राणों को सभी प्राणियों में निवास के रूप में समझा जाना चाहिए।
वह अत्यंत उग्र और अत्यन्त महत्वपूर्ण तथा साधु आचरण वाला थे ।25।
_____     

प्राणांस्तस्य ददौ भूयस्त्रिशूली नीललोहितः।
लब्ध्वासून् भगवान्ब्रह्म देवदेवमुमापतिम्।२६।अनुवाद:-
नीले और लाल त्रिशूल धारी ने उस ब्रह्मा को फिर से जीवन देकर जीवित कर दिया।
देवताओं के स्वामी ब्रह्मा  ने प्राणो  को प्राप्त कर  रूद्र रूप में  उमापति को ही प्राप्त कर लिया।26।
__
श्रीलिङ्गमहापुराण पूर्वभाग रुद्रोत्पत्तिवर्णनं नामक द्वाविंशतितमोऽध्यायः। २२।
यह  लिंग-पुराण के पूर्वी भाग में रुद्र की उत्पत्ति का वर्णन नामक बाईसवाँ अध्याय है।22।

ब्रह्मवैवर्त पुराण के अतिरिक्त   देवी भागवत पुराण के नवम स्कन्ध तृतीय अध्याय- में भी इसी प्रकार का गोलोक से सृष्टि का उत्पत्ति वर्णन है।

भगवान् श्रीकृष्ण ने कहा– 'वत्स ! मेरी ही भाँति तुम भी बहुत समय तक अत्यन्त स्थिर होकर विराजमान रहो। असंख्य ब्रह्माओं के जीवन समाप्त हो जाने पर भी तुम्हारा नाश नहीं होगा। और प्रत्येक ब्रह्माण्ड में अपने सूक्ष्म अंश से तुम विराजमान रहोगे। तुम्हारे नाभिकमल से विश्वस्रष्टा ब्रह्मा प्रकट होंगे।  ब्रह्मा के ललाट से ग्यारह रुद्रों का आविर्भाव होगा। शिव के अंश से वे रुद्र सृष्टि के संहार की व्यवस्था करेंगे। उन ग्यारह रुद्रों में जो ‘कालाग्नि’ नाम से प्रसिद्ध हैं, वे ही रुद्र विश्व के संहारक होंगे।

" हे बालक विष्णु विश्व की रक्षा करने के लिये तुम्हारे सूक्ष्म अंश से प्रकट होंगे। जिनको  क्षुद्रविराट कहा जाएगा ।

मेरे वर के प्रभाव से तुम्हारे हृदय में सदा मेरी भक्ति बनी रहेगी। तुम मेरे परम सुन्दर स्वरूप को ध्यान के द्वारा निरन्तर देख सकोगे, यह निश्चित है। तुम्हारी कमनीया माता मेरे वक्षःस्थल पर विराजमान रहेगी।
उसकी भी झाँकी तुम प्राप्त कर सकोगे। वत्स ! अब मैं अपने गोलोक में जाता हूँ। तुम यहीं ठहरो।'

इस प्रकार उस बालक से कहकर भगवान श्रीकृष्ण अन्तर्धान हो गये और तत्काल वहाँ गोलोक में पहुँचकर उन्होंने सृष्टि की व्यवस्था करने वाले ब्रह्मा को तथा संहार कार्य में कुशल रुद्र को आज्ञा दी।

भगवान श्रीकृष्ण ब्रह्मा से बोले– 'वत्स! सृष्टि रचने के लिये जाओ। विधे! मेरी बात सुनो, महाविराट के एक रोमकूप में स्थित क्षुद्र विराट पुरुष के नाभिकमल से प्रकट होओ।' 

फिर गोपेश्वर कृष्ण ने रुद्र को संकेत करके कहा– ‘वत्स महादेव ! जाओ। महाभाग ! अपने अंश से ब्रह्मा के ललाट से प्रकट हो जाओ और स्वयं भी दीर्घकाल तक तपस्या करो।’

नारद ! जगत्पति भगवान श्रीकृष्ण यों कहकर चुप हो गये। तब ब्रह्मा और कल्याणकारी शिव– दोनों महानुभाव उन्हें प्रणाम करके विदा हो गये।
महाविराट पुरुष के रोमकूप में जो ब्रह्माण्ड-गोलक का जल है, उसमें वे महाविराट पुरुष अपने अंश से क्षुद्र विराट पुरुष हो गये, जो इस समय भी विद्यमान हैं। उनका स्वरूप कृष्ण की अपेक्षा युवा है।
____
"श्यामो युवा पीतवासाः शयानो जलतल्पके।।
ईषद्धासः प्रसन्नास्यो विश्वरूपी जनार्दनः ।५२।

अनुवाद:-
इनकी सदा युवा अवस्था रहती है। इनका श्याम रंग का शरीर है। ये पीताम्बर पहनते हैं। जलरूपी शैय्या पर सोये रहते हैं। इनका मुखमण्डल मुस्कान से सुशोभित है। इन प्रसन्न मुख विश्वव्यापी प्रभु को ‘जनार्दन’ कहा जाता है। इन्हीं के नाभि कमल से ब्रह्मा प्रकट हुए और उसके अन्तिम छोर का पता लगाने के लिये वे ब्रह्मा उस कमलदण्ड में एक लाख युगों तक चक्कर लगाते रहे।
सन्दर्भ:-
ब्रह्म वैवर्त पुराण-
प्रकृतिखण्ड: अध्याय(3) तथा देवीभागवत पुराण नवम स्कन्ध अध्याय-(3) 
_____     
नारद इतना प्रयास करने पर भी वे पद्मजन्मा ब्रह्मा पद्मनाभ की नाभि से उत्पन्न हुए कमलदण्ड के अन्त तक जाने में सफल न हो सके। तब उनके मन में चिन्ता घिर आयी। वे पुनः अपने स्थान पर आकर भगवान श्रीकृष्ण के चरण-कमल का ध्यान करने लगे। उस स्थिति में उन्हें दिव्य दृष्टि के द्वारा क्षुद्र विराट पुरुष के दर्शन प्राप्त हुए।

महाविराटरोमकूपक में ( क्षीरसागर )के  भीतर जलमय शैय्या पर वे पुरुष  क्षुद्र विराट् शयन कर रहे थे। फिर जिनके रोमकूप में वह ब्रह्माण्ड था, तब ब्रह्मा को उन महाविराट पुरुष के तथा उनके भी परम प्रभु भगवान श्रीकृष्ण के भी दर्शन हुए। 

साथ ही गोपों और गोपियों से सुशोभित गोलोकधाम का भी दर्शन हुआ। फिर तो उन्हें श्रीकृष्ण की स्तुति की और उनसे वरदान पाकर सृष्टि का कार्य आरम्भ कर दिया।

स्वयं भगवान स्वराट् विष्णु (श्रीकृष्ण)  जो गोलोक में अपने मूल कारण कृष्ण रूप में ही विराजमान हैं वही आभीर जाति में मानवरूप में सीधे अवतरित होकर इस पृथ्वी पर आते हैं; 

क्योंकि आभीर(गोप) जाति साक्षात् उनके रोम कूप (शरीर कोशिका) से उत्पन हैं जो गुण-धर्म में उन्हीं कृष्ण के समान होती है। 
इस बात की पुष्टि अनेक ग्रन्थों से होती है।प्रसिद्ध वैष्णव ग्रन्थ गर्ग-संहिता में उद्धृत " कुछ तथ्यो  को हम प्रस्तुत करते हैं।
कृष्ण का गोप जाति में अवतरण और गोप जाति के विषय में राधा जी का अपना मन्तव्य प्रकट करना ही इसी तथ्य को सूचित करता है। कि गोपों से श्रेष्ठ इस सृष्टि मैं को ईव दूसरा नहीं है।
अनुवाद:- जब स्वयं कृष्ण राधा की एक सखी बनकर  स्वयं ही कृष्ण की राधा से निन्दा करते हैं तब राधा कहती हैं -
"भूतल के अधिक-भार का -हरण करने वाले कृष्ण तथा सत्पुरुषों के कल्याण करने वाले कृष्ण  गोपों के घर में प्रकट हुए हैं। फिर तुम हे सखी ! उन आदिपुरुष श्रीकृष्ण की निन्दा कैसे करती हो ? तुम तो बड़ी ढीठ जान पड़ती हो। ये गोप सदा गौओं का पालन करते हैं, गोरज की गंगा में नहाते हैं, उसका स्पर्श करते हैं तथा गौओं का उत्तम नामों का जप करते हैं।                       इतना ही नहीं, उन्हें दिन-रात गौओं के सुन्दर मुख का दर्शन होता है। मेरी समझ में तो इस भूतल पर गोप-जाति से बढ़कर दूसरी कोई जाति ही नहीं है।२१-२२।
(सन्दर्भ:- गर्गसंहिता वृन्दावन खण्ड अध्याय १८)
गाय और गोप जिनके लीला- सहचर बनते हैं।
और इनकी आदिशक्ति- राधा ही "दुर्गा" गायत्री"और उर्वशी आदि के रूप में अँशत:  इन अहीरों के घर में जन्म लेने के लिए प्रेरित होती हैं। उन अहीरों को हेय कैसे कहा जा सकता है ?_ 
ऋग्वेद में विष्णु के लिए  'गोप', 'गोपति' और 'गोपा:' जैसे विशेषणों से सम्बोधित किया गया है।  वस्तुत: वैदिक ऋचाओं मे ं सन्दर्भित  विष्णु गोप रूप में जिस लोक में रहते वहाँ बहुत सी स्वर्ण मण्डित सीगों वाली गायें रहती हैं। 
जो पुराण वर्णित गोलोक का  ही रूपान्तरण अथवा संस्करण है। विष्णु के लिए गोप - विशेषण की परम्परा  "गोप-गोपी-परम्परा के ही प्राचीनतम लिखित प्रमाण कहे जा सकते हैं।
इन (उरूक्रम त्रिपाद-क्षेपी)लंबे डग धर के अपने तीन कदमों में ही तीन लोकों को नापने वाले। विष्णु के कारण रूप और इस ब्रह्माण्ड से परे  ऊपर गोलोक में विराजमान द्विभुजधारी शाश्वत किशोर कृष्ण ही हैं।
विष्णु के तृतीय पाद-क्षेप  परम पद में मधु के उत्स (स्रोत )और भूरिश्रृंगा-(स्वर्ण मण्डित सींगों वाली) जहाँ गउएँ  रहती हैं , वहाँ पड़ता है।

"कदाचित इन गउओं के पालक होने के नाते ही विष्णु को गोप कहा गया है।
ऋग्वेद में विष्णु के सन्दर्भ में ये तथ्य इस ऋचा में प्रतिबिम्बित है।

"त्रीणि पदा वि चक्रमे विष्णुर्गोपा अदाभ्यः अतो धर्माणि धारयन् ॥१८॥ (ऋग्वेद १/२२/१८)
शब्दार्थ:-(अदाभ्यः) =सोमरस रखने के लिए गूलर की लकड़ी का बना हुआ पात्र को (धारयन्) धारण करता हुआ । (गोपाः) गोपालक रूप, (विष्णुः) संसार का अन्तर्यामी परमेश्वर (त्रीणि) =तीन (पदानि) क़दमो से (विचक्रमे)= गमन करता है । और ये ही (धर्माणि)= धर्मों को धारण करता है ॥18॥
इन सभी तथ्यों की हम क्रमश: व्याख्या करेंगे।विष्णु को सम्पूर्ण संसार का रक्षक और अविनाशी बताया है। जिन्होंने धर्म को धारण करते हुए तीनों लोको सहित सम्पूर्ण ब्राह्माण्ड को तीन पगों( कदमों) में नाप लिया था।
इस तरह अनेक श्रुतियों में परमात्मा के सगुण- साकार रूप का भी वर्णन मिलता है। "विष्णु का परम पद, परम धाम' दिव्य आकाश में स्थित एवं अनेक सूर्यों के समान देदीप्यमान गोलोक ही माना गया है -
"तद् विष्णो: परमं पदं पश्यन्ति सूरयः। दिवीय चक्षुरातातम् (ऋग्वेद १/२२/२०)।
उस विष्णु के परम पद में अनेक सूर्य दिखाई देते है। अर्थात तद् विष्णो:( उस विष्णु के)
सूरयः) सूर्यगण (दिवि) प्रकाशित लोक में । (आततम्) =फैले हुए (चक्षुरिव) नेत्रों के समान जो (विष्णोः) परमेश्वर के  (परमम्) उत्तम से उत्तम (पदम्)=स्थान (तत्) उस को (सदा) सब काल में (पश्यन्ति) देखते हैं॥२०॥
अनुवाद:-वह विष्णु के परम पद में अनेक सूर्य प्रकाशित होते हैं अर्थात- जिस प्रकाशित लोक में अनेक सूर्य गण विस्तारित हैं। जो  विस्तृत नेत्रों के समान उस विष्णु के उत्तम से उत्तम स्थान(लोक ) को सदैव देखते हैं।
ऋग्वेद के मंडल- 1 के सूक्त (154) की ऋचा संख्या (6) में भी नीचे देखें-
"ता वां वास्तून्युश्मसि गमध्यै यत्र गावो भूरिशृङ्गा अयासः।अत्राह तदुरुगायस्य वृष्णः परमं पदमवभाति भूरि" ऋग्वेद-१/१५४/६।)
सरल अनुवाद व अर्थ:-जहाँ स्वर्ण युक्त सींगों वाली गायें हैं स्थित  अथवा विचरण करती हैं उस  स्थानों को - तुम्हारे  जाने के लिए जिसे-  वास्तव में तुम चाहते भी हो। जो- बहुत प्रकारों से प्रशंसित है जो- सुख वर्षाने वाले परमेश्वर का  उत्कृष्ट (पदम्) -स्थान लोक है जो अत्यन्त उत्कृष्टता से प्रकाशमान होता है  उसी के लिए यहाँ हम वर्णन करते हैं ॥६॥
उपर्युक्त ऋचाओं का सार है कि विष्णु का परम धाम वह है। 
जहाँ स्वर्ण युक्त सींगों वाली गायें हैं। और वे विष्णु गोप रूप में अहिंस्य (अवध्य) है)। वस्तुत ऋग्वेद में यहाँ उसी गोलोक का वर्णन है जो ब्रह्म वैवर्त पुराण और देवीभागवतपुराण और गर्ग संहिता आदि  में वर्णित गोलोक है ।
विष्णु ही श्रीकृष्ण, वासुदेव, नारायण आदि नामों से परवर्ती युग में लोकप्रिय हुए। परन्तु विष्णु कृष्ण का ही एकाँशी अथवा बह्वाँशी ( बहुत अंशों वाला) रूप है। 
सृष्टि में क्रियान्वित रहता है। स्वयं कृष्ण नहीं कृष्ण तो केवल लीला हेतु पृथ्वी लोक पर गोपों के सानिध्य में ही अवतरण करते हैं। क्योंकि गोप मूलत:  गोलोक की ही सृष्टि हैं 

"परन्तु पृथ्वी लोक पर गोपों की उत्पत्ति सत्युग में स्वराट् विष्णु के रोमकूपों से ही उसी क्रम में होती है। जैसे गोलोक में कृष्ण से क्योंकि क्षुद्र विष्णु  भी स्वराट् विष्णु के अंश अवतार है।
पृथ्वी पर सत्युग में गोप (आभीर) जन उपस्थित रहते हैं। चातुर्वर्ण की सृष्टि और ऋषि, देवता आदि की सृष्टि उत्पत्ति के पश्चात् जब ब्रह्मा एक महायज्ञ करते हैं। उसमें ब्रह्मा अपनी सम्पूर्ण सृष्टि के  चातुर्यवर्ण के लोगों को आमन्त्रित करते हैं। गोप ब्रह्मा की सृष्टि न होने से  इस यज्ञ में ब्रह्मा द्वारा आमन्त्रित नहीं किये जाते हैं।
जब इस यज्ञ के शुभ मुहूर्त (दिन- रात का तीसवाँ भाग) व्यतीत न हो जाये इसी कारण से ब्रह्मा को यज्ञकार्य हेतु तत्काल एक पत्नी की आवशयकता होती है। "होता" यज्ञ में आहुति देनेवाला तथा मंत्र पढ़कर यज्ञकुंड में हवन की सामग्री डालने वाले के रूप में उपस्थित माना जाता है अत्रि इस "होता" की भूमिका में हैं। सभी सप्तर्षि इस यज्ञ में किसी न किसी भूमिका में हैं।
विशेष—यह चार प्रधान ऋत्विजों में है जो ऋग्वेद के मंत्र पढ़कर देवताओं का आह्वान करता है। 
ब्रह्मा की पत्नी सावित्री गृह कार्य में व्यस्त हैं अत: वे यज्ञ- स्थल में आने को तैयार नहीं हैं।अब मुहूर्त का समय निकला जा रहा है। तभी सप्तर्षियों के कहने पर ब्रह्मा अपने यज्ञ कार्य के लिए इन्द्र को एक पत्नी बनाने के लिए कन्या लाने को कहते हैं। तब आभीर कन्या गायत्री को इन्द्र ब्रह्मा के समक्ष प्रस्तुत करते हैं।

विष्णु ही इस कन्या के दत्ता (कन्यादान करनेवाले पिता बनकर) ब्रह्मा से इसका विवाह सम्पन्न कराते हैं।
"निष्कर्ष:- उपर्युक्त पद्मपुराण सृष्टि खण्ड अध्याय- (१६-१७) में वर्णित गायत्री की कथा से प्रमाणित होता है कि गायत्री के परिवारीजन गोप गोलोक से पृथ्वी पर गोपालन हेतु सतयुग में ही अवतरित हो गये थे।
 ये ब्रह्मा की सृष्टि से पृथक थे इसलिए यज्ञ में अपनी सम्पूर्ण सृष्टि के साथ इन्हें ब्रह्मा द्वारा आमन्त्रित नहीं किया गया। ब्रह्मा का यह यज्ञ एक हजार वर्ष तक चला था।
अत्रि जो सावित्री द्वारा शापित हो गये थे;  गायत्री और ब्रह्मा के विवाह में सहायक होने के कारण उन्हें फिर आभीर कन्या गायत्री द्वारी  ही शाप मुक्त कर वरदान से अनुग्रहीत किया गया।
इसलिए अत्रि ने गायत्री को माँ कहकर सम्बोधित किया तब अत्रि को अहीरों का पूर्वज कैसे कहा जा सकता है।?

ये कालान्तर में अहीर जाति के पुरोहित बन कर  गोत्र प्रवर्तक  हो गये हों यह सम्भव है परन्तु अहीर जाति अत्रि से उत्पन्न हुई है यह कहना शास्त्रीय सिद्धान्त के विपरीत है । 
विदित हो कि वामन अवतार कृष्ण के अंशावतार विष्णु का ही अवतार है नकि स्वयं कृष्ण का अवतार -क्योंकि कृष्ण का साहचर्य सदैव गो और गोपों में ही रहता है।
"कृष्ण हाई वोल्टेज रूप हैं तो विराट और क्षुद्र विराट आदि रूप उनके ही कम वोल्टेज के रूप हैं।
विष्णु कृष्ण के ही एक प्रतिनिधि रूप हैं। परन्तु स्वयं कृष्ण नहीं क्योंकि कृष्ण समष्टि (समूह) हैं तो विष्णु व्यष्टि ( इकाई) अब इकाई में समूह को गुण धर्म तो विद्यमान होते हैं पर उसकी सम्पूर्ण सत्ता अथवा अस्तित्व नहीं।
            "श्रीबहुलाश्व उवाच -
कतिधा श्रीहरेर्विष्णोरवतारो भवत्यलम् ।
साधूनां रक्षणार्थं हि कृपया वद मां प्रभो ।१५॥

              श्रीनारद उवाच -
अंशांशोंऽशस्तथावेशः कलापूर्णः प्रकथ्यते।
व्यासाद्यैश्च स्मृतः षष्ठः परिपूर्णतमः स्वयम् ।१६॥

अंशांशस्तु मरीच्यादिरंशा ब्रह्मादयस्तथा ।
कलाः कपिलकूर्माद्या आवेशा भार्गवादयः ।१७॥

पूर्णो नृसिंहो रामश्च श्वेतद्वीपाधिपो हरिः ।
वैकुण्ठोऽपि तथा यज्ञो नरनारायणः स्मृतः ।१८॥

परिपूर्णतमः साक्षाच्छ्रीकृष्णो भगवान् स्वयम् ।
असंख्यब्रह्माण्डपतिर्गोलोके धाम्नि राजते ।१९॥

कार्याधिकारं कुर्वन्तः सदंशास्ते प्रकिर्तिताः ।
तत्कार्यभारं कुर्वन्तस्तेंऽशांशा विदिताः प्रभोः।२०॥

येषामन्तर्गतो विष्णुः कार्यं कृत्वा विनिर्गतः ।
नानाऽऽवेशावतारांश्च विद्धि राजन्महामते ।२१॥

धर्मं विज्ञाय कृत्वा यः पुनरन्तरधीयत ।
युगे युगे वर्तमानः सोऽवतारः कला हरेः ।२२॥

चतुर्व्यूहो भवेद्‌यत्र दृश्यन्ते च रसा नव ।
अतः परं च वीर्याणि स तु पूर्णः प्रकथ्यते ।२३॥

यस्मिन्सर्वाणि तेजांसि विलीयन्ते स्वतेजसि ।
तं वदन्ति परे साक्षात्परिपूर्णतमं स्वयम् ।२४॥


पूर्णस्य लक्षणं यत्र तं पश्यन्ति पृथक् पृथक् ।
भावेनापि जनाः सोऽयं परिपूर्णतमः स्वयम् ।२५॥

परिपूर्णतमः साक्षाच्छ्रीकृष्णो नान्य एव हि ।
एककार्यार्थमागत्य कोटिकार्यं  चकार ह ।२६।

पूर्णः पुराणः पुरुषोत्तमोत्तमः
     परात्परो यः पुरुषः परेश्वरः ।
स्वयं सदाऽऽनन्दमयं कृपाकरं
     गुणाकरं तं शरणं व्रजाम्यहम् ॥२७ ॥

बहुलाश्व ने पूछा- मुनिवर ! संतों की रक्षा के लिये भगवान विष्णु के कितने प्रकार के अवतार होते हैं ? यह मुझे बताने की कृपा करें।१५।
श्रीनारदजी बोले- राजन ! व्यास आदि मुनियों ने १-अंशांश, २-अंश, ३-आवेश, ४-कला, ५-पूर्ण और ६-परिपूर्णतम- ये छ: प्रकार के अवतार बताये हैं।
 इनमें से छठा परिपूर्णतम अवतार साक्षात श्रीकृष्ण ही हैं। मरीचि आदि “अंशांशावतार”,है।  ब्रह्मा आदि ‘अंशावतार’ है।, कपिल एवं कूर्म प्रभृति ‘कलावतार’ हैं। और परशुराम आदि ‘आवेशावतार’ कहे गये हैं। 
नृसिंह, बलराम, श्वेतद्वीपाधिपति हरि, वैकुण्ठ, यज्ञ और नर नारायण- ये ‘पूर्णावतार’ हैं एवं साक्षात भगवान भगवान श्रीकृष्ण ही ‘परिपूर्णतम’ अवतार हैं।
अंसख्य ब्रह्माण्डों के अधिपति वे प्रभु गोलोकधाम में विराजते हैं। जो भगवान के दिये सृष्टि आदि कार्यमात्र के अधिकार का पालन करते हैं, वे ब्रह्मा आदि सत रूप विष्णु के नाभि कमल से उत्पन्न होकर  ‘रज’  के रूप  हैं।  और जो अवतार उन अंशों के कार्यभार में हाथ बटाते हैं, वे ‘अंशांशावतार’ के नाम से विख्यात हैं। परम बुद्धिमान नरेश ! भगवान विष्णु स्वयं जिनके अन्त:करण में आविष्ट( प्रवेश)  हो, अभीष्ट कार्य का सम्पादन करके फिर अलग हो जाते हैं, राजन ! ऐसे नानाविध अवतारों को ‘आवेशावतार’ समझो। ये अवतार स्थाई नहीं होते हैं।

जो प्रत्येक युग में प्रकट हो, युगधर्म को जानकर, उसकी स्थापना करके, पुन: अन्तर्धान हो जाते हैं, भगवान के उन अवतारों को ‘कलावतार’ कहा गया है।
___________

विशेष:- पद्म पुराण सृष्टि खण्ड '  ऋग्वेद तथा श्रीमद्भगवद्गीता और स्कन्द आदि पुराणों में  गोपों को ही धर्म का आदि प्रसारक- (propagater) माना गया है ।
ऋग्वेद 1.22.18) में  भगवान विष्णु गोप रूप में ही धर्म को धारण किये हुए हैं।

"विष्णुर्गोपा अदाभ्यः। अतो धर्माणि धारयन्”(ऋग्वेद 1.22.18) ऋग्वेद की यह ऋचा इस बात का उद्घोष कर रही है।

आभीर लोग प्राचीन काल से ही "व्रती और "सदाचार सम्पन्न होते थे। स्वयं भगवान् विष्णु ने सतयुग में भी अहीरों के समान किसी अन्य जाति को व्रती और सदाचारीयों में श्रेष्ठ न जानकर अहीरों को ही सदाचार सम्पन्न और धर्मवत्सल स्वीकार किया।
और इस कारण से भी स्वराट्- विष्णु (कृष्ण) ने अपना अवतरण भी इन्हीं अहीरों की जाति में लेना स्वीकार किया। और दूसरा कारण गोप स्वयं कृष्ण के सनातन अंशी हैं। जिनका पूर्व वराह कल्प में ही गोलोक में जन्म हुआ।

वैदिक ऋचाओं में विष्णु का गोप होना सर्वविदित ही है।
यह गोप रूप विष्णु के आदि कारण रूप कृष्ण का है और यह विष्णु कृष्ण के प्रतिनिध रूप में ही अपने गोप रूप में धर्म को धारण करने की घोषणा कर रहे हैं।

धर्म सदाचरण और नैतिक मूल्यों का  पर्याय है। और इसी की स्थापना के लिए कृष्ण भूलोक पर पुन: पुन: आते है।

"यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत! अभ्युत्थानम्-अधर्मस्य तदाऽऽत्मानं सृजामि- अहम्।। 
श्रीमद्भगवद्गीता- ( 4/7) 
हे अर्जुन ! जब-जब धर्मकी हानि और अधर्मकी वृद्धि होती है, तब-तब ही मैं अपने-आपको साकाररूप से प्रकट करता हूँ।
अत: गोप रूप में ही कृष्ण धर्म की स्थापना के लिए समय समय पर अपने एक मानवीय रूप का आश्रय लेकर पृथ्वी पर अवतरित होते हैं।
यादवों के वैष्णव वर्ण और भागवत धर्म की पुष्टि इस प्रकार अनेक पौराणिक  ग्रन्थों में स्पष्ट होती है।

 इस ऐतिहासिक विवेचनात्मक सन्दर्भों के प्रस्तुतिकरण के शुभ अवसर  पर  आज के समय में कृष्ण जीवन  के इस ऐतिहासिकता पूर्ण  प्राचीन गूढ़ तथ्यों का अनावरण करना जनसाधारण के समक्ष आवश्यक ही नहीं अनिवार्य भी है। 

क्योंकि कृष्ण के जीवन और चरित्र के विषय में कुछ भ्रान्तपथिकों ने अनेक भ्रान्तियाँ समाज में फैलाई हैं। कृष्ण को एक कामी- विलासी और व्यभिचारी पुरुष बनाकर कुछ इन्द्रोपासक पुरोहितों ने प्रस्तुत किया है।
जोकि उनके द्वारा कहे श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों के विपरीत है।

आज पुन: हम भगवान गोपेश्वर श्रीकृष्ण के यथार्थ जीवन  चरित्र का चित्रण करने का प्रयास कर रहे हैं। इस महान उद्देश्य पूर्ण पावन कार्य में  हमारे सम्बल और कृष्ण भक्ति के प्रसारक,    परम सात्विक, सन्त हृदय श्री "आत्मानन्द" जी जिनकी  पावन प्रेरणाओं से अनुप्रेरित होकर साधक व्यक्तित्व-  श्री माताप्रसाद जी  यादव योगेश कुमार के साथ सहयोगी की भूमिका में उपस्थित हैं। 

इसके अतिरिक्त हमारे ऐतिहासिक अन्वेषण पूर्ण लेखन काल में  सम्बल के रूप में श्रद्धेय आत्मानन्द जी से हमारा अनवरत विमर्श होता रहा है। एतदर्थ वे श्रद्धा और साधुता के पात्र ही नहीं वे हमारे प्रेरणा स्रोत के रूप में भी उपस्थित रहे हैं।

आज हम पुन: वैष्णव वर्ण और तदनुरूप भागवत धर्म की उपयोगिता पर एक शोध प्रस्तुत करेंगे जो  मानव की आध्यात्मिक पिपासा की तृप्ति के लिए अति आवश्यक है।

इतिहास के उन बिखरे हुए पन्नों को समेटने का और समाज में व्याप्त भ्रान्तियों को जड़ से मेटने का यह उपक्रम एक अल्प प्रयास के रूप में ही हम प्रारम्भिक चरण में क्रियान्वयन कर रहे हैं ;

मैं "- योगेश कुमार रोहि"  अपनी इन्हीं भावनाओं से समन्वित होकर और कृष्ण की आध्यात्मिक चेतना से चैतन्य होकर इस भगवत साधना के पथ पर अपने दोनों सहयोगियों श्रद्धेय  "आत्मानन्द" जी व साधक हृदय "श्रीमाता-प्रसाद" जी के साथ अग्रसर हूँ। -👇👇
प्रस्तावक:-"योगेश कुमार रोहि"
_______     

"सृष्टि-चक्र अनादि काल से सतत गतिमान है।
भगवान् विष्णु के नाभिकमल पर उत्पन्न ब्रह्मा ने जिस दिन प्रथम बार सृष्टि की सर्जना शुरू की,वह समय  ब्रह्मा के प्रथम परार्ध के प्रथम कल्प के प्रथम मन्वन्तर के प्रथम चतुर्युग के सत्ययुग के प्रथम मास की प्रथम तिथि है। 

भारतीय पौराणिक कालगणना के अनुसार  चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को सृष्टि सम्वत्- प्रारम्भ होता है।  भारतीय पुराणो में वर्णित यही सांस्कृतिक-इतिहास का प्रस्थान-बिन्दु है।

भारतीय पौराणिक मान्यता के अनुसार सृष्टि उत्पत्ति का कालक्रम- 15- नील, 55- खरब, 13- अरब, 33- करोड़, 29- लाख, 49- हज़ार तक निर्धारित होता है। 
"परन्तु यह भी सत्य है कि विश्व इतिहास में तथा भारतीय इतिहास में जन-जातियों का प्रव्रजन (migration) सदैव से होता रहा है।
भारतीय संस्कृति की सहचरी अनेक समकालिक संस्कृतियों की फ़िहरिस्त (list) में यूरोप की आयोनियन(यूनानी) रोमन, डच ( पुरानी जर्मन) केल्ट- आयरिश के अतिरिक्त लिथुआनियाई  रूसी  और ईरानी तथा सुमेरियन, कनानियन संस्कृतियाँ  भी शामिल हैं। इन क्षेत्रों अथवा देशों में फैली संस्कृतियों के अनुयायी एक जाति समूह से सम्बन्धित थे।

भारतवर्ष के कालक्रमिक इतिहास के स्पष्ट संकेत पुराणों में प्राप्त होते हैं पुराण जनश्रुतियों की परम्परागत सांस्कृतिक सांस्कृतिक विवरण हैं ।
 
पुराणों में घटनाक्रम की कालबद्ध चर्चा परार्ध, कल्प, मन्वन्तर, युग और संवत्सर में आदि रूपों में प्राप्त होती है। 

सम्पूर्ण पुराणों स्मृति तथा महाभारत आदि ग्रन्थों में कालगणना के इन्हीं मापदण्डों को आधार माना गया है। 

विराट पुरुष से सृष्टि उपक्रम का जो प्रारम्भ गोलोक में हुआ। वह ब्राह्मी कालगणना से सूक्ष्म है। जिसका विवरण हम ब्रह्मा के आयु- दिवस रात्रि आदि के आधार पर ही प्रस्तुत करेगें- ब्रह्माण्डीय सृष्टि के कालगणना क्रम में हम पौराणिक मान्यता के अनुसार ही सृष्टि काल निश्चित करेंगे

भारतीय अंक प्रणाली संख्या अंतरराष्ट्रीय अंक प्रणाली के सामानान्तर प्रस्तुत करते हैं।
इकाई 1 यूनिट(unit)-
दहाई 10 दस(ten)-
सैकड़ा 100 सौ(hundred)-
हजार 1,000 हजार(thousand)-
दस हजार 10,000 दस हजार (ten thousand)-
लाख 1,00,000 एक लाख (one lakh)-
दस लाख 10,00,000 मिलियन(million)-
करोड़ 1,00,00,000 दस मिलियन (ten million)-
दस करोड़ 10,00,00,000 सौ मिलियन (hundred million)-
अरब 1,00,00,00,000 बिलियन (billion)-
दस अरब 10,000,000,000 दस बिलियन (ten billion)-
खरब 1,00,00,00,00,000 सौ बिलियन (hundred billion)-
दस खरब 1,000,000,000,000 ट्रिलियन (trillion)-
नील 1,00,00,00,00,00,000 दस ट्रिलियन(ten trillion)-
दस नील 100,000,000,000,000 सौ ट्रिलियन (hundred trillion)-
पद्म 1,00,00,00,00,00,00,000 क्वॉड्रिलियन (quadrillion)-
दस पद्म  10,000,000,000,000,000 दस क्वॉड्रिलियन (ten quadrillion)-
शंख 1,00,00,00,00,00,00,00,000 सौ क्वॉड्रिलयन (hundred quadrillion)
संख्याओं की सामान्य जानकारी होना भी परमावश्यक है।

(नील वर्ष पूर्व)

15.55219729 : ब्रह्मा से सृष्टि उत्पन्न हुई। 

15.5513332949125 : ब्रह्माजी द्वारा पृथ्वी आदि महाभूतों तथा अन्य तत्त्वों की उत्पत्ति। ब्रह्माजी द्वारा प्रथम दस मानस-पुत्रों  (प्रजापतियों)— नारद, भृगु, वसिष्ठ, प्रचेता, पुलह, क्रतु, पुलस्त्य, अत्रि, अंगिरस  और मरीचि का सृजन; देवताओं, दानवों, ऋषियों, दैत्यों, यक्ष, राक्षस, पिशाच, गन्धर्व, अप्सरा, असुर, मनुष्य, पितर, सर्प एवं नागों के विविध गणों की सृष्टि एवं उनके स्थान का निर्धारण। अपने शरीर को दो भागों में विभक्तकर स्वयम्भुव मनु एवं शतरूपा का निर्माण। इन्हीं प्रथम पुरुष और प्रथम स्त्री की सन्तानों से संसार के समस्त जनों की उत्पत्ति हुई। मनु की सन्तान होने के कारण ही वे ‘मानव’ या ‘मनुष्य’ कहलाए।

स्वयम्भुव मनु को स्वयंभू से उत्पन्न मनु कहा गया   पृथिवी पर मानव-सभ्यता का प्रारम्भ
15.5509012949125 (ब्रह्मा के दूसरे अहोरात्र की रात्रि) पृथ्वी पर प्रथम (१) बार नैमित्तिक प्रलय प्रारम्भ-
15.2411572949125 ब्रह्मा का दूसरा(२) वर्ष प्रारम्भ-
14.3080372949125 ब्रह्मा का पाँचवाँ( ५)वर्ष प्रारम्भ
12.7528372949125 ब्रह्मा का दशवाँ (१०)वर्ष प्रारम्भ
11.1976372949125 ब्रह्मा का पन्द्रह (15)वाँ वर्ष प्रारम्भ
10.5755572949125 रुद्र द्वारा ब्रह्मा के पाँचवें मुख का छेदन
9.6424372949125 ब्रह्मा का 20वाँ वर्ष प्रारम्भ-
8.0872372949125 ब्रह्मा का 25 वाँ वर्ष प्रारम्भ-
6.5020372949125 ब्रह्मा का 30वाँ वर्ष प्रारम्भ-
4.9768372949125 ब्रह्मा का 35वाँ वर्ष प्रारम्भ-
3.4216372949125 ब्रह्मा का 40वाँ वर्ष प्रारम्भ-
1.8664372949125 ब्रह्मा का 45वाँ वर्ष प्रारम्भ-

(खरब वर्ष पूर्व)
93.33172949125 ब्रह्मा का 48वाँ वर्ष प्रारम्भ
62.22772949125 ब्रह्मा का 49वाँ वर्ष प्रारम्भ
31.12372949125 ब्रह्मा का 50वाँ वर्ष प्रारम्भ
1.27252949 ब्राह्मकल्प में जगन्माता द्वारा मुर दैत्य और नरकासुर का वध
1.22007605125 विष्णुकल्प के उत्तम मन्वन्तर में भगवती दुर्गा द्वारा महिषासुर-वध

(अरब वर्ष पूर्व)
45.172949 मार्कण्डेयकल्प में शुम्भ-निशुम्भ की उत्पत्ति
10.612949 ब्रह्मा
 के 50 वें वर्ष की अन्तिम सृष्टि (नृसिंहकल्प) के प्रथम सत्ययुग में देवताओं द्वारा वरुण को जल का राजा बनाया गया
1.972949125 ब्रह्मा के 51वें वर्ष के प्रथम मास का प्रथम दिन (‘श्वेतवाराह कल्प’, ब्रह्मा का 18,001वाँ कल्प) प्रारम्भ; मनु : स्वायम्भुव मनु, पत्नी : शतरूपा; इन्द्र : विश्वभुक्; सप्तर्षि : मरीचि, अत्रि, अंगिरस, पुलस्त्य, क्रतु, वसिष्ठ, पुलह

1.972949 भगवान् विष्णु का वराह-अवतार
1.955885125 ब्रह्मा द्वारा सृष्टि-निर्माण पूर्ण, ‘सृष्टि-संवत् एक(1)’ का प्रारम्भ-

1.955885125 स्वायम्भुव मनु के ज्येष्ठ पुत्र प्रिय1.9556व्रत के रथ की लीक से सप्तद्वीपों और सप्तसागरों (सप्तसिंधु) की उत्पत्ति
1.9557 जम्बूद्वीपाधिपति आग्नीध्र ने जम्बूद्वीप के 9 विभाग किए
 ऋषभदेव के पुत्र भरत के नाम पर अजनाभवर्ष का नाम ‘भारतवर्ष’ पड़ा

1.662773125 स्वारोचिष मनु से द्वितीय मन्वन्तर का प्रारम्भ; इन्द्र : विद्युति; सप्तर्षि : ऊर्ज, स्तम्भ, वात, प्राण, पृषभ, निरय, परीवान्
1.354325125 उत्तम मनु से तृतीय मन्वन्तर का प्रारम्भ; इन्द्र : विभु; सप्तर्षि : महर्षि वसिष्ठ के सातों पुत्र— कौकुनिधि, कुरुनिधि, दलय, सांख, प्रवाहित, मित एवं सम्मित
1.045877125 तामस मनु से चतुर्थ मन्वन्तर का प्रारम्भ; इन्द्र : प्रभु; सप्तर्षि : ज्योतिर्धामा, पृधु, काव्य, चैत्र, अग्नि, वनक, पीवर।
1.0458 भगवान् विष्णु का नृसिंह-अवतार, भगवान् विष्णु द्वारा गजेन्द्र-उद्धार

(करोड़ वर्ष पूर्व)
73.7429125 रैवत मनु से पञ्चम मन्वन्तर का प्रारम्भ; इन्द्र : शिखी; सप्तर्षि : हिरण्यरोमा, वेदश्री, ऊर्ध्वबाहु, वेदबाहु, सुधामा, पर्जन्य, महामुनि
42.8981125 चाक्षुष मनु से छठे मन्वन्तर का प्रारम्भ; इन्द्र : मनोजव; सप्तर्षि : सुमेधा, विरजा, हविष्यमान्, उत्तम, मधु, अतिनामा एवं सहिष्णु
42.89 भगवान् विष्णु का कच्छप-अवतार एवं क्षीरसागर के मन्थन से चन्द्रमा सहित 14 रत्नों की उत्पत्ति; दक्ष प्रजापति द्वारा नवीन प्रजा का सृजन
12.0533125 वैवस्वत मनु से सप्तम मन्वन्तर का प्रारम्भ; भगवान् विष्णु का मत्स्य-अवतार; इन्द्र : ओजस्वी (ऊर्जस्वी); सप्तर्षि : काश्यप, अत्रि, वसिष्ठ, विश्वामित्र, गौतम, जमदग्नि एवं भरद्वाज
12.0533 वैवस्वत मन्वन्तर के प्रथम सत्ययुग में ब्रह्मा द्वारा उत्पलारण्य में विशाल वारुण यज्ञ का अनुष्ठान।

12.0461 वैवस्वत मनु के ज्येष्ठ पुत्र इक्ष्वाकु से सूर्यवंश और पुत्री इला से चन्द्रवंश का प्रारम्भ

11.7509 प्रथम त्रेतायुग में इन्द्र-वृत्र-युद्ध; (भाद्रपद शुक्ल द्वादशी) प्रथम त्रेतायुग में भगवान् विष्णु का वामन-अवतार; प्रथम त्रेतायुग में भगवान् विष्णु का दत्तात्रेय-अवतार
11.6645 प्रथम द्वापर में ब्रह्मा द्वारा वेदों का संपादन
11.2325 दूसरे द्वापर में प्रजापति द्वारा वेदों का संपादन
11.2325 दूसरे द्वापर में महान् सम्राट् शौनहोत्र
10.8005 तीसरे द्वापरयुग में शुक्राचार्य द्वारा वेदों का संपादन
10.3865 चौथे द्वापरयुग में बृहस्पति द्वारा वेदों का संपादन
9.9365 5वें द्वापरयुग में सूर्य के अधिष्ठाता द्वारा वेदों का संपादन
9.5045 6ठे द्वापरयुग में यम द्वारा वेदों का संपादन
9.0725 7वें द्वापरयुग में इन्द्र द्वारा वेदों का संपादन
8.6405 8वें द्वापरयुग में महर्षि वसिष्ठ द्वारा वेदों का संपादन
8.2085 9वें द्वापरयुग में सारस्वत द्वारा वेदों का संपादन
7.9925 10वें त्रेतायुग में ब्रह्मा द्वारा प्रभास क्षेत्र में सोमनाथ-ज्योतिर्लिंग की स्थापना और सभामण्डप का निर्माण
7.7765 10वें द्वापरयुग में त्रिधामा द्वारा वेदों का संपादन
7.3445 11वें द्वापरयुग में त्रिशिख (कृषभ) द्वारा वेदों का संपादन
7.30 12वें सत्ययुग में ब्रह्मा के पुत्र पुलस्त्य ऋषि के क्रोध द्वारा (रावण के पिता) विश्रवा की उत्पत्ति
6.9125 12वें द्वापरयुग में सुतेजा द्वारा वेदों का संपादन
6.4805 13वें द्वापरयुग में धर्म (अन्तरिक्ष) द्वारा वेदों का संपादन
6.0485 14वें द्वापरयुग में वर्णी द्वारा वेदों का संपादन
5.6029 15वें त्रेतायुग में सूर्यवंशीय सम्राट् मान्धाता का शासन
5.6165 15वें द्वापरयुग में त्रय्यारुण द्वारा वेदों का संपादन
5.4005 16वें सत्ययुग में महर्षि दीर्घतमा
5.4005 16वें सत्ययुग में चन्द्रवंशीय दुष्यन्त-शकुन्तलापुत्र भरत
5.1845 16वें द्वापरयुग में धनञ्जय द्वारा वेदों का संपादन
4.7525 17वें द्वापरयुग में कृतुञ्जय द्वारा वेदों का संपादन
4.3205 18वें द्वापरयुग में जय द्वारा वेदों का संपादन
3.8855119 19वें त्रेता और द्वापर की सन्धि में भगवान् विष्णु का परशुराम-अवतार
3.8885 19वें द्वापरयुग में महर्षि भरद्वाज द्वारा वेदों का संपादन
3.4565 20वें द्वापरयुग में महर्षि गौतम द्वारा वेदों का संपादन
3.0245 21वें द्वापरयुग में हर्यात्मा ( हरि-आत्मा) द्वारा वेदों का संपादन।
2.5925 22वें द्वापरयुग में वाजश्रवा (नारायण) द्वारा वेदों का संपादन
2.1605 23वें द्वापरयुग में तृणबिन्दु (सोम मुख्यायन) द्वारा वेदों का संपादन
1.8149 24वें त्रेता के अन्त और द्वापर के आदि में महर्षि वाल्मीकि द्वारा वेदों का संपादन, ‘रामायण’ एवं ‘योगवासिष्ठ’ (महारामायण) की रचना
1.8149125 24वें त्रेता और द्वापर की सन्धि में भगवान् विष्णु का रामावतार
1.8138 राम के पुत्र कुश का शासन
1.2965 25वें द्वापरयुग में शक्ति (अर्वाक्) द्वारा वेदों का संपादन

(लाख वर्ष पूर्व)
86.45 26वें द्वापरयुग में पराशर ऋषि द्वारा वेदों का संपादन
43.25 27वें द्वापरयुग में जातुकर्ण द्वारा वेदों का संपादन
38.93125 (वैशाख शुक्ल तृतीया) 28वें सत्ययुग का प्रारम्भ
21.65125 (कार्तिक शुक्ल नवमी) 28वें त्रेतायुग का प्रारम्भ
21.65 28वें त्रेतायुग में ‘सूर्यसिद्धान्त’ की रचना
8.69125 28वें द्वापरयुग का प्रारम्भ
2.21125 28वें द्वापरयुग के तृतीय चरण की समाप्ति के समय संवरण के पुत्र राजा कुरु द्वारा धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की स्थापना
2.21125-2.09125 कुरु का शासन

(ईसा पूर्व)
3538-3138 द्रोणाचार्य
लगभग 3500-3000 28वें द्वापर के अन्त में भगवान् विष्णु के 20वें अवतार महाभारतकार महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास द्वारा वेदों एवं पुराणों का संपादन; ‘
राजवंश (1168 वर्षों में 25 राजा)
3300 (अनुमानित) जैन-वाङ्मय में वर्णित 22वें तीर्थंकर अरिष्टनेमिनाथ
3229 धर्मराज युधिष्ठिर का जन्म
3228 (श्रीमुख संवत्सर, 21 जुलाई, बुधवार)28वें द्वापरयुग के अन्त में भगवान् विष्णु का श्रीकृष्णावतार, ‘श्रीकृष्ण-संवत्’ का प्रारम्भ; भीम एवं दुर्योधन का जन्म; भगवान् श्रीकृष्ण द्वारा शकट-भंजन
3228-3218 भगवान् श्रीकृष्ण का व्रज में निवास
3227 अर्जुन का जन्म; भगवान् श्रीकृष्ण द्वारा त्रिणिवर्त-वध
3223 भगवान् श्रीकृष्ण द्वारा अघासुर-वध
3222-3122 महात्मा विदुर
3221 (कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा से सप्तमी) भगवान् श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन धारणकर इन्द्र का गर्वभंग
3218 (कार्तिक शुक्ल चतुदर्शी) मथुरा में धनुष-यज्ञ
3213 (फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा) पाण्डु का निधन
3193 (फाल्गुन शुक्ल अष्टमी, रोहिणी नक्षत्र) पाण्डवों का हस्तिनापुर से वारणावत जाने के लिए प्रस्थान

3190 (पौष शुक्ल एकादशी, रोहिणी नक्षत्र) द्रौपदी-स्वयंवर
3155-3138 अभिमन्यु
3153 भीमसेन द्वारा जरासन्ध-वध, मगध में सिंहासन पर जरासन्ध-पुत्र सहदेव का अभिषेक
3152 इन्द्रप्रस्थ में राजसूय-यज्ञ
3152-3139 कौरवों एवं पाण्डवों के मध्य द्यूत-क्रीड़ा, पाण्डवों को 12 वर्षों का वनवास एवं 1 वर्ष का अज्ञातवास
3139 (मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी) भगवान् श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को भगवद्गीता का उपदेश
3139-3138 कुरुक्षेत्र में महाभारत-युद्ध
3138 (माघ शुक्ल अष्टमी) भीष्म पितामह का स्वर्गारोहण; (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) धर्मराज युधिष्ठिर का शासन प्रारम्भ, ‘युधिष्ठिर-संवत्’ का प्रवर्तन
3138-3102 धर्मराज युधिष्ठिर का शासन
3118 नागों की माता कद्रू द्वारा सौ वर्ष बाद जनमेजय के नाग-यज्ञ में नागों को भस्म होने का शाप
3102 (बहुधान्य संवत्सर, माघ शुक्ल पूर्णिमा, 18 फरवरी, शुक्रवार) भगवान् श्रीकृष्ण का गोलोकारोहण, 28 वें कलियुग का प्रारम्भ
3102 द्वारका नगरी का पतन
3102 पाण्डवों का परीक्षित को राजगद्दी सौंपकर हिमालय प्रस्थान
3102-3042 परीक्षित का शासन
3102 वज्र यदुवंश का राजा बना
3071 (भाद्रपद शुक्ल नवमी) शुकदेव मुनि ने राजा परीक्षित को भागवतमहापुराण की कथा सुनानी प्रारम्भ की
3042-2958 जनमेजय का शासन
3018 (भाद्रपद कृष्ण पञ्चमी) जनमेजय का नागयज्ञ स्थगित
2902 (आषाढ़ शुक्ल नवमी) महर्षि गोकर्ण ने धुन्धुकारी को भागवत की कथा सुनानी प्रारम्भ की
2872 (कार्तिक शुक्ल नवमी) सनकादि ने भागवत की कथा सुनानी प्रारम्भ की
2142-2042 जैन-वाङ्मय में वर्णित 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ
2132-1994 मगध में प्रद्योत-राजवंश (138 वर्षों में 5 राजा)
2102 काश्यप-पुत्र कण्व मुनि का जन्म
1994-1634 मगध में शिशुनाग-राजवंश (360 वर्षों में 10 राजा)
1900 (अनु.) भूगर्भिक परिवर्तनों के कारण सरस्वती नदी राजस्थान के मरुस्थल में लुप्त
1887-1807 बौद्ध-वाङ्मय में वर्णित 28वें बुद्ध सिद्धार्थ गौतम
1864-1792 जैन-वाङ्मय में वर्णित 24वें तीर्थंकर वर्द्धमान महावीर
1748 शिशुनाग-वंश के 8वें राजा उदीयन (उदायी, उदयाश्व) द्वारा कुसुमपुर (पाटलिपुत्र) नगर की स्थापना
1634-1534 मगध में नन्द-राजवंश (100 वर्षों में 9 राजा)
1534-1218 मगध में मौर्य-राजवंश (316 वर्षों में 12 राजा)
1534-1500 चन्द्रगुप्त मौर्य का शासन
1500-1472 बिन्दुसार का शासन
1472-1436 अशोक का शासन
1294-1234 कनिष्क का शासन, इसी काल में आयुर्वेदाचार्य चरक हुए
1218-918 मगध में शुंग राजवंश (300 वर्षों में 10 राजा)
918-833 मगध में कण्व राजवंश (85 वर्षों में 4 राजा)
833-327 मगध में आंध्र राजवंश (506 वर्षों में 32 राजा)
557-492 कुमारिल भट्ट
509-477 आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य
433-418 आन्ध्रवंशीय नरेश गौतमीपुत्र श्रीशातकर्णि का शासन
327-82 मगध में गुप्त राजवंश (245 वर्षों में 7 राजा)
327-320 चन्द्रगुप्त का शासन
326 सिकन्दर का आक्रमण
320-269 समुद्रगुप्त का शासन
102 सम्राट् शकारि विक्रमादित्य का जन्म
97-85 विक्रमादित्य की तपश्चर्या
96 (चैत्र शुक्ल अष्टमी) महान् खगोलविद् एवं गणितज्ञ वराहमिहिर का जन्म
62-57 भर्तृहरि का शासन
57 (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, 22 फरवरी) शकारि विक्रमादित्य द्वारा ‘विक्रम संवत्’ का प्रवर्तन
57 ई.पू.-43 ई. सम्राट् शकारि विक्रमादित्य का शासन
55 हरिस्वामी द्वारा शतपथब्राह्मण पर भाष्य-रचना
35 भर्तृहरि का स्वर्गारोहण
34 कालिदास द्वारा ‘ज्योतिर्विदाभरण’ की रचना

(ईसवी सन्)
43 भरतखण्ड में 18 राज्यों की स्थापना
43-53 विक्रमादित्य के पुत्र देवभक्त का शासन
53-113 विक्रमादित्य के पौत्र शालिवाहन का शासन
78 (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, 3 मार्च) शालिवाहन द्वारा ‘शालिवाहन-संवत्’ का प्रवर्तन
476-550 आर्यभट I
499 आर्यभट्ट I द्वारा ‘आर्यभटीय’ की रचना
569-603 उदयपुर-नरेश गुहिल
598-668 ब्रह्मगुप्त
606-647 सम्राट् हर्षवर्धन का शासन
643 भारतवर्ष पर प्रथम मुस्लिम-आक्रमण
734-753 उदयपुर-नरेश कालभोज (बाप्पा रावल)
736-754 इन्द्रप्रस्थ (दिल्ली) के तोमर वंश के संस्थापक राजा अनंगपाल
1114-1185 भास्कराचार्य II
1179-1192 दिल्ली के चौहानवंशीय नरेश पृथ्वीराज III चौहान
1192 तराईन के युद्ध में मुहम्मद सहाबुद्दीन गोरी के हाथों पृथ्वीराज III चौहान की पराजय
1192-1757 सम्पूर्ण भारतवर्ष पर विभिन्न मुस्लिम-राजवंशों का शासन (565 वर्ष)
अध्याय चतुर्थ ( आध्यात्मिक खण्ड ) में कालगणना से सम्बन्धित प्रकरण देखें-

      "अध्याय- प्रथम•★-   { रूपम् }

"गोलोक से भूलोक तक- पञ्चम्- वर्ण गोपों की सृष्टि -प्रथम अध्याय-गोलोक में सृष्टि का सर्जन- 

__________
लोक में सृष्टि उत्पत्ति के क्रम में सर्वप्रथम ब्रह्मा से सनकादि चार मानस पुत्र हुए। फिर उनके ललाट से शिव के अंशभूत ग्यारह रुद्र प्रकट हुए।
रूद्र की उत्पत्ति यद्यपि गोलोक गोलोक में विष्णु के सापेक्ष समान महत्व के गुण तमस् से दर्शायी है। "तमस गुण "सतो गुण के विपरीत प्रभाव वाला- परन्तु प्रभाव क्रम में तमोगुण निम्नगामी और सतोगुण ऊर्ध्वगामी( ऊपर जाने वाला) रजोगुण मध्यगामी( बीच का गुण) है।
 *फिर क्षुद्र विराट पुरुष के वामभाग से जगत की रक्षा के व्यवस्थापक चार भुजाधारी भगवान विष्णु प्रकट हुए। 
इसी क्रम में विष्णु (सतोगुण ऊर्ध्व वर्ती) से निम्न रजोगुण रूप होने से विष्णु से ब्रह्मा का उत्पन्न माना जाना उचित व सैद्धान्तिक है। और रजोगुण से निम्न तमोगुण रूप होने से ब्रह्मा से रूद्र का उत्पन्न होना माना होना उचित व सैद्धान्तिक है।

क्षुद्र विराट पुरुष के वामभाग से जगत की रक्षा के व्यवस्थापक चार भुजाधारी भगवान विष्णु प्रकट हुए। वे श्वेतद्वीप में निवास करने लगे।  यही नारायण ( क्षीरोदकशायी विष्णु हैं) क्षुद्र विराट पुरुष के नाभिकमल में प्रकट हुए ब्रह्मा ने विश्व की रचना की। स्वर्ग, मर्त्य और पाताल–त्रिलोकी के सम्पूर्ण चराचर प्राणियों का उन्होंने सर्जन किया।
विशेष:- नारायण नाम की व्युत्पत्ति- नार+अयण= दीर्घगुणसन्धि के परिणाम स्वरूप (नारायण) रूप में होती है।
अर्थात् जल में जिसका निवास स्थान है वह नारायण है।

"आपो नारा इति प्रोक्ता आपो वै नरसूनवः ।  अयनं तस्य ताः पूर्व्वं तेन नारायणः स्मृतः॥” इति विष्णुपुराणम् ॥ 
विष्णुपुराण - प्रथमः अंशः - चतुर्थोऽध्याय-श्लोक-(6)-  तथा मनुस्मति 1/10) 
नारायणः- पुल्लिंग (नारा जलं अयनं स्थानं यस्य इति नारायण । 

नारद! इस प्रकार महाविराट पुरुष के सम्पूर्ण रोमकूपों में एक-एक करके अनेक ब्रह्माण्ड हुए। प्रत्येक रोमकूपक जल में एक क्षुद्र विराट पुरुष,( छोटा- विष्णु) ब्रह्मा, विष्णु एवं शिव आदि भी हैं। 
___
नारायणाय विप्लेह वासुदेवाय घीमहि तन्नों विष्णुः प्रचोदयात्'। यजुर्वेद के पुरुषसूक्त और उत्तर नारायण सूक्त तथा शतपथ ब्राह्मण (१६। ६। २। १) और शाख्यायन श्रोत सूत्र (१६। १३। १) में नारायण शब्द विष्णु के प्रथम पुरुष के अर्थ में आया है। 

*********
ब्रह्मन! इस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण के मंगलमय चरित्र का वर्णन कर दिया। यह सारभूत प्रसंग सुख एंव मोक्ष प्रदान करने वाला है। ब्रह्मन् ! अब तुम और क्या सुनना चाहते हो ?

'भगवान नारायण बोले– नारद ! आत्मा, आकाश, काल, दिशा, गोकुल तथा गोलोकधाम– ये सभी नित्य हैं। कभी इनका अन्त नहीं होता। गोलोकधाम का एक भाग जो उससे नीचे है, वैकुण्ठधाम है। वह भी नित्य है। ऐसे ही प्रकृति को भी नित्य माना जाता है।
सन्दर्भ:-
ब्रह्मवैवर्त -पुराण
प्रकृतिखण्ड: अध्याय 3-

नारद ! अतीत काल की बात है, असंख्य ब्रह्माओं का पतन होने के पश्चात् भी जिनके गुणों का नाश नहीं होता है तथा गुणों में जिनकी समानता करने वाला दूसरा नहीं है; वे भगवान श्रीकृष्ण सृष्टि के आदि में अकेले ही थे। उस समय उनके मन में सृष्टि विषयक संकल्प का उदय हुआ। अपने अंशभूत काल से प्रेरित होकर ही वे प्रभु सृष्टिकर्म के लिये उन्मुख हुए थे। 

 एतरेय -उपनिषद में आता है
‘स इच्छत’ एकोऽहं बहुस्याम्।’  उसने इच्छा करते हुए कहा- मैं एक से बहुत हो जाऊँ  -
हमें लीला करनी है। लीला (खेलना) अकेले में होता नहीं तब दूसरा संकल्प है ‘एकाकी न रमते’ अर्थात अकेले में रमण नहीं होता। तो क्या करें ? ‘स इच्छत, एकोऽहम् बहुस्याम्’ - भगवान ने सृष्टि के प्रारम्भ में संकल्प किया, देखा कि मैं एक बहुत हो जाऊँ। ‘मैं एक ही बहुत हो जाऊँ’ ऐसी जहाँ इच्छा हुई तो जगत की उत्पत्ति हो गयी। 
सन्दर्भ:-(ऐतरेयोपनिषद् 1/3/11)
सम्पूर्ण सृष्टि के जन्म के विषय में एक अध्यात्मिक सूत्र सामने रखा गया है….”एकोऽहम् बहुस्याम.” = एक से मैं बहुत हो जाऊँ"" ईश्वर ने यह कामना की कि मैं अकेला हूँ इसलिए स्वंय को बहुतों में विभक्त करूँ .यही कारण है कि यह अखिल ब्रह्मांड "ईश्वर का विशाल दर्पण है और हम सब उस परमपिता के प्रतिबिम्ब हैं .।
इस भावबोध के जगते ही मनुष्य सामुदायिक जीवन यापन का बोध और भी विकसित हुआ क्योंकि संयुक्त रूप से जीवन यापन में एक सुरक्षा का बोध है और विकास का अनुभव भी होता है.।
उस परमेश्वर का स्वरूप स्वेच्छामय है। वह अपनी इच्छा से ही दो रूपों में प्रकट हो गया। क्योंकि सृष्टि उत्पत्ति के लिए द्वन्द्व आवश्यक था। उनका वामांश स्त्रीरूप में आविर्भूत हुआ और दाहिना भाग पुरुष रूप में।
इसी लिए स्त्री को लोक व्यवहार में 'वामा' भी कहते हैं ।
तत्पश्चात स्त्री पुरुष से मैथुनीय सृष्टि का विकास हुआ।


               "अध्याय-द्वितीय•★- 

 "गोपों की उत्पत्ति विष्णु के द्वारा होने के  उपरान्त, उनका वैष्णव वर्ण में समाहित होना, और गोपों के अवान्तर पूर्वज चन्द्रमा की उत्पत्ति विराट पुरुष( विष्णु) के मन  से उत्पन्न होने  से वैष्णव वर्ण में होने का वैदिक साक्ष्य व इसी चन्द्रवंश में  'इला  और  'बुध नामक बुद्धि सम्पन्न स्त्री- पुरुष  के संयोग से उत्पन्न गोप जाति के प्रथम सम्राट पुरुरवा की उत्पत्ति गाथा - 
भारतीय पुराणों में चन्द्रमा की उत्पत्ति भिन्न- भिन्न विरोधाभासी रूपों में दर्शायी गयी है; जिससे चन्द्रमा की वास्तविक उत्पत्ति का निश्चय नहीं किया जा सकता है। परन्तु पुराणों की अपेक्षा" वेद" प्राचीनतर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक साक्ष्य हैं। अत: वेदों के साक्ष्य पुराणों की अपेक्षा अधिक प्रबल हैं।

ऋग्वेद में "चन्द्रमा" की उत्पत्ति विराट पुरुष ( विष्णु) के मन से बतायी है। इस लिए चन्द्रमा विष्णु से उत्पन्न होने से कारण वैष्णव भी है। चन्द्रमा नाम से जो  ग्रह अथवा नक्षत्र है। उसका अधिष्ठाता  भी  जो वैष्णव आत्मिक सत्ता है उसे ही चन्द्रमा नाम से सम्बोधित किया जाता है।

जिसके कारण उसका पृथ्वी के उपग्रह रूप में समायोजन हुआ। वह सोम: अथवा "चन्द्र:" है। 
चदि (चन्द्)=आह्लादे दीप्तौ वा चदि (चन्द्) +णिच्+रक् = चन्द्र:। चन्द्रमा को देखकर मन को प्रसन्नता होती है इस लिए उसकी चन्द्र संज्ञा है।
 चन्द्रमा सूर्य के प्रकाश के परावर्तित होने से चमकता है इस लिए भी वह चन्द्र है।
यूरोपीय सास्कृतिक भाषा लैटिन में (candere= "to shine"-चमकना" क्रिया है।
जिसका मूल विकास (from- PIE( proto Indo- Europian root *kand- "to shine"). से सम्बन्ध है। 
*kend-, Proto-Indo-European root meaning "to shine."
Sanskrit cand चन्द- "to give light, shine," candra- "shining, glowing, moon;" Greek kandaros "coal;" Latin candere "to shine;" Welsh cann "white," Middle Irish condud "fuel."
_______              
जिसका अन्य वैदिक नामान्तरण "मान:" भी है।
संस्कृत के सबसे प्राचीन कोश - अमरकोश में मनस् का एक पर्याय हृदय भी है।
मनस् नपुं।
मनस्
समानार्थक: १-चित्त,२-चेतस्,३-हृद्,४- हृदय,५-मनस,-६-मानस्७-स्वान्त।
(अमरकोश- 1।4।31।2।7 )

यह चन्द्रमा विराट विष्णु के मन से अथवा उनके हृदय से उत्पन्न हुआ है अत: इसका एक  नाम मान: हुआ। मान शब्द समय का मानक होने से भी सार्थक है। संस्कृत में मान: शब्द ( मा =मापन करना- धातु से ल्युट्(अन्) तद्धित प्रत्यय करने पर बनता है। 
मान:=(मा+ल्युट् )-कालव्यापारे  येन कारणेन मास गणनाया: निर्धारय्यते इति मान: ) अर्थ:-
काल व्यवहार में जिस कारण से काल गणना का निर्धारण हो वह मान: है।
चन्द्रमा की उत्पत्ति का साक्ष्य ऋग्वेद की निम्न ऋचा में है।
"चन्द्रमा मनसो जातश्चक्षोः सूर्याऽअजायत । श्रोत्राद्वायुश्च प्राणश्च मुखादग्निरजायत ॥
अनुवाद:-
हे मनुष्यो ! इस विराट पुरुष के (मनसः)-मनन रूप मन से (चन्द्रमाः) (जातः) उत्पन्न हुआ (चक्षोः) आँखों से (सूर्य्यः) सूर्य (अजायत) उत्पन्न हुआ (श्रोत्रात्) श्रोत्र नामक अवकाश रूप सामर्थ्य से (वायुः) वायु (च) तथा आकाश प्रदेश (च) और (प्राणः) जीवन के निमित्त दश प्राण उत्पन्न हुए। और (मुखात्) मुख से (अग्निः) अग्नि (अजायत) उत्पन्न हुआ है, ॥१२॥

ऋग्वेद के इसी विष्णु सूक्त में विराट पुरुष ( विष्णु) से सम्बन्धित अन्य ऋचाओं में विराट पुरुष का वर्णन है, स्पष्ट रूप से हुआ है। पुराणों में वर्णित है कि 
विराट पुरुष( विष्णु) की नाभि से ब्रह्मा उत्पन्न होते हैं। जिनसे चातुर्यवर्ण की सृष्टि होती है। जैसे ब्राह्मण - ब्राह्मण ब्रह्मा की सन्तान हैं  ब्राह्मण  ही कालान्तरण में चार रूपों में कर्मानुसार चार वर्णों में विभाजित हुए। और कर्म गत रूढि दीर्घकालिक हो जाने से वर्ण - व्यवस्था का विकास हुआ। जो कर्मगत न होकर जन्मगत होगयी। पुराणों में  ब्रह्मा से गोपों की उत्पत्ति नहीं दर्शायी गयी है।
ब्रह्मा को गोपों की स्तुति करते हुए पुराणों में बताया गया है। गोप ब्रह्मा की सृष्टि नहीं हैं।

ब्रह्मा की उत्पत्ति के पौराणिक विवरण-
विष्णुनाभ्यब्जतो ब्रह्मा ब्रह्मपुत्रोऽत्रिरिति ।२।
अर्थ:- विष्णु के नाभि से उत्पन्न कमल से ब्रह्मा का जन्म हुआ। और ब्रह्मा के पुत्र अत्रि आदि हुए इस प्रकार-।
"गरुडपुराणम्‎ - आचार काण्ड१- अध्याय-(145) श्लोक संख्या-२ 

 (श्रीमद्भागवत पुराण)-1/3/2 में भी देखें-
यस्यामसि शयानस्य योगनिद्रां वित्तन्वत:।
नाभिहृदम्बुजादासीद्ब्रह्मा विश्वसृजां पति:।2।


तथा -भागवत पुराण के नवम स्कन्ध के अध्याय(१-) का आठवाँ श्लोक-

परावरेषां भूतानामात्मा यः पुरुषः परः।
स एवासीदिदं विश्वं कल्पान्तेऽन्यन्न किञ्चन।8। 
(भागवत पुराण-9/1/8)
अनुवाद:-
जो परमपुरुष परमात्मा छोटे-बड़े सभी प्राणियों के आत्मा हैं, प्रलय के समय केवल वही था; यह विश्व तथा और कुछ भी नहीं था।
तस्य नाभेः समभवत् पद्मकोषो हिरण्मयः।
 तस्मिन् जज्ञे महाराज स्वयम्भूःचतुराननः।9। (भागवत पुराण-9/1/9)
अनुवाद:-
उनकी नाभि से एक सुवर्णमय कमलकोष प्रकट हुआ। उसी में चतुर्मुख ब्रह्मा जी का जन्म हुआ।
______
ब्रह्मवैवर्त तथा देवी भागवत आदि पुराणों में ब्रह्मा की उत्पत्ति विष्णु के नाभिकमल से ही बतायी गयी है।

श्रीभगवानुवाच-सृष्टिं स्रष्टुं गच्छ वत्स नाभिपद्मोद्‍भवो भव । महाविराड् लोमकूपे क्षुद्रस्य च विधे शृणु ।४८।
अर्थ:- श्रीभगवान स्वराट्- विष्णु बोले हे! वत्स ब्रह्मा! सृष्टि रचना करने के लिए  महाविराट के लोमकूपों में स्थित क्षुद्र विराट (छोटे विष्णु) के नाभि कमल से उत्पन्न हो जाओ।४८।
सन्दर्भ:-ब्रह्मवैवर्तपुराण/ (ब्रह्मखण्डः)/अध्यायः-6 तथा 

देवीभागवतपुराण/स्कन्धः 9/अध्यायः 3 - 

                 "श्रीभगवानुवाच
"सृष्टिं स्रष्टुं गच्छ वत्स नाभिपद्मोद्‍भवो भव ।
महाविराड् लोमकूपे क्षुद्रस्य च विधे शृणु॥४८॥

अर्थ:-श्रीभगवान स्वराट्- विष्णु बोले हे! वत्स ब्रह्मा! सृष्टि रचना करने के लिए  महाविराट के लोमकूपों में स्थित क्षुद्र विराट (छोटे विष्णु) के नाभि कमल से उत्पन्न हो जाओ।

उनके नाभिकमल से ब्रह्मा प्रकट हुए, और उत्पन्न होकर वे ब्रह्मा उस कमलदण्ड में एक लाख युगों तक चक्कर लगाते रहे। फिर भी वे पद्मयोनि ब्रह्मा पद्मनाभ की नाभि से उत्पन्न हुए कमलदण्ड तथा कमलनाल के अन्ततक नहीं जा सके,हे नारद !तब आपके पिता (ब्रह्मा) चिन्तातुर हो गये ।53-54॥

ऋग्वेद में भी  इसी विराट पुरुष के मन से चन्द्रमा उत्पन्न है। यही चन्द्रमा गोप- संस्कृति का सांस्कृतिक टॉटम ( प्रतीक ) बन गया। गोप भी स्वराट् - विष्णु के हृदय स्थल पर स्थित रोनकूपों से उत्पन्न हुए। 

★-इसीलिए चन्द्रमा गोपों का सहजाति और सजाति भी है। 

"तस्माद्विराळजायत विराजो अधि पूरुषः
स जातो अत्यरिच्यत पश्चाद्भूमिमथो पुरः॥5॥
( ऋग्वेद-10/90/5 )
अनुवाद:- उस विराट पुरुष से  यह सम्पूर्ण विश्व उत्पन्न हुआ। उसी विराट से ब्रह्मा सहित जीव समुदाय  उत्पन्न हुआ। वही देहधारी रूप में सबसे श्रेष्ठ हुआ, जिसने सबसे पहले पृथ्वी को फिर शरीर धारियों को उत्पन्न किया।5।
'चन्द्रमा मनसो जातश्चक्षोः सूर्यो अजायत ।
मुखादिन्द्रश्चाग्निश्च प्राणाद्वायुरजायत ॥13॥
( ऋग्वेद-10/90/13)
अनुवाद:-विराट पुरुष के मन से चन्द्रमा नेत्रों से सूर्य ज्योति , मुख से तेज और अग्नि का प्राकट्य हुआ।13।
'नाभ्या आसीदन्तरिक्षं शीर्ष्णो द्यौः समवर्तत ।
पद्भ्यां भूमिर्दिशः श्रोत्रात्तथा लोकाँ अकल्पयन् ॥14॥( ऋग्वेद-10/90/14
अनुवाद:- विराट् पुरुष की नाभि से अन्तरिक्ष  शिर से द्युलोक, पैरों से भूमि तथा कानों से दिशाऐं प्रकट हुईं।  इस विराट पुरुष के द्वारा  इसी प्रकार अनेक लोकों को  रचा गया ।14।

वेद की इस उत्पत्ति सिद्धान्त को श्रीमद्भगवद्गीता में भी बताया गया-
श्रीमद्भगवद्-गीता अध्याय (11) श्लोक ( 19)
अनादिमध्यान्तमनन्तवीर्य
मनन्तबाहुं शशिसूर्यनेत्रम्।
पश्यामि त्वां दीप्तहुताशवक्त्रम्
स्वतेजसा विश्वमिदं तपन्तम्।।11/19।।
हिंदी अनुवाद - 
आपको मैं  अर्जुन आदि ? मध्य और अन्तसे रहित ? अनन्त प्रभावशाली ? अनन्त भुजाओंवाले? चन्द्र और सूर्यरूप नेत्रोंवाले? प्रज्वलित अग्नि के समान मुखों वाले और अपने तेजसे संसारको जलाते  हुए देख रहा हूँ।11/19.
_____    
इसलिए अहीरों की उत्पत्ति गायत्री से भी पूर्व है।
"चन्द्रमा और वर्णव्यवस्था में- ब्राह्मण उत्पत्ति को एक साथ मानना भी प्रसंग को प्रक्षेपित करता है।
गायत्री का विवाह ब्रह्मा से हुआ  गायत्री ब्रह्मा की सृष्टि नहीं हैं ये गोपों(अहीरों) की कन्या थी जो गोप विष्णु के रोमकूप( कोशिका)
से उत्पन्न हुए थे। 
_
और गायत्री के परवर्ती काल में  उत्पन्न पुरुरवा जो  गायत्री का अनन्य  स्तौता- (स्तुति करने वाला पृथ्वी (इला) पर उत्पन्न प्रथम  गोपालक सम्राट था । जिसका साम्राज्य पृथ्वी से लेकर स्वर्ग तक स्थापित है। ऋग्वेद के दशवें मण्डल के 95 वें सूक्त पुरुरवा का एक विशेषण गोष:( घोष:)  है।

पुरुरवा के आयुष-फिर उनके नहुष और नहुष के पुत्र ययाति से यदु, तुर्वसु, पुरु ,अनु ,द्रुह ,आदि पुत्रों का जन्म हुआ। जो सभी आभीर जाति के अन्तर्गत ही थे।

पुराणों में चन्द्रमा के जन्म के विषय में अनेक  कथाऐं है। 
कहीं कहीं चन्द्रमा की उत्पत्ति अत्रि ऋषि के नेत्र मल से  बतायी है जिन्हें ब्रह्मा का मानस  पुत्र  कहा है। जबकि अनसुया से भी अत्रि ऋषि चन्द्रमा को उत्पन्न कर सकते थे। परन्तु चन्द्रमा की उत्पत्ति अत्रि से काल्पनिक रूप से ही जोड़ी गयी है। अत: यह व्युत्पत्ति शास्त्रीय सिद्धान्तों के विपरीत होने से अमान्य है। 

और तो और  कहीं चन्द्रमा की उत्पत्ति त्रिपुर सुन्दरी को बाईं आँख से उत्पन्न  कर दिया गया है। 

और कहीं  समुद्र मन्थन काल में भी समुद्र से उत्पन्न  चौदह रत्नों में चन्द्रमा भी एक बताया गया है।

अन्य पुराणों में भी अत्रि के वंश का वर्णन करता हूँ। -
अत्रेर्वशं प्रवक्ष्यामि तृतीयस्य प्रजापतेः॥२,८.७३॥
अनुवाद:-
मैं तीसरे प्रजापति अत्रि के वंश का वर्णन करूँगा।
तस्य पत्न्यस्तु सुन्दर्यों दशैवासन्पतिव्रताः।
भद्राश्वस्य घृताच्यां वै दशाप्सरसि सूनवः॥ २,८.७४॥
अनुवाद:-
उसकी दस सुन्दर पत्नियाँ थीं जो  पतिव्रता थीं। वे सभी दस दिव्य कन्याऐं भी घृताची अप्सरा में उत्पन्न भद्राश्व की संतान थे ।७४।

भद्रा शूद्रा च मद्रा च शालभा मलदा तथा ।
बला, हला च सप्तैता या च गोचपलाः स्मृताः ॥ २,८.७५ ॥
अनुवाद:-
भद्रा , शूद्रा , मद्रा , शलभा , मलदा , बाला और हला । ये सात (बहुत महत्वपूर्ण थी ) और उनके जैसे अन्य पत्नीयाँ भी अत्रि की थी जैसे गोचपला।
तथा तामरसा चैव रत्नकूटा च तादृशः ।
तत्र यो वंशकृच्चासौ तस्य नाम प्रभाकरः ॥२,८.७६ ॥

अनुवाद:- ताम्ररसा और रत्नकुटा आदि। 
उनके वंश को कायम रखने वाले उनके पुत्रों में प्रभाकर नाम का एक वंशज था । ब्रह्माण्डपुराण अग्निपुराण आदि ग्रन्थों में प्रभाकर अत्रि का ही नामान्तरण है।

भद्रायां जनयामास सोमं पुत्रं यशस्विनम् ।
स्वर्भानुना हते सूर्ये पतमाने दिवो महीम् ॥ २,८.७७ ॥

अनुवाद:- अत्रि की पत्नी भद्रा  में सोम उत्पन्न हुआ। *

______
तमोऽभिभूते लोकेऽस्मिन्प्रभा येन प्रवर्त्तिता ।
स्वस्ति तेस्त्विति चोक्तो वै पतन्निह दिवाकरः ॥ २,८.७८ ॥

ब्रह्मर्षेर्वचनात्तस्य न पपात दिवो महीम् ।
अत्रिश्रेष्ठानि गोत्राणि यश्चकार महातपाः ॥ २,८.७९ ॥

सन्दर्भ:-
 ब्रह्माण्ड महापुराण वायुप्रोक्त मध्यभाग तृतीय उपोद्धातपाद के अन्तर्गत ऋषिवंशवर्णनं नामक -
अष्टमोऽध्यायः॥ ८॥

📚
चन्द्रमा की उत्पत्ति अत्रि की पत्नी भद्रा से मानी जाये अथवा अनसूया से ?
अनसूया प्रजापति कर्दम और देवहूति की (9) कन्याओं में से एक तथा अत्रि मुनि की पत्नी थीं।  जबकि अत्रि ऋषि की भद्रा नाम की पत्नी घृताची अप्सरा में उत्पन्न भद्राश्व की पुत्री थी। अनुसूया और भद्रा दोनों अलग अलग महिलाऐं 
 हैं। 
दोनों के माता -पिता भी अलग अलग हैं।
और दोनो से  एक ही सोम( चन्द्रमा) का उत्पन्न होना प्रक्षेप के अतिरिक्त कुछ नहीं है।

अग्नि पुराण में कहा गया है कि
विष्णु की नाभि कमल से ब्रह्मा, ब्रह्मा से अत्रि, अत्रि से सोम और सोम उत्पन्न हुआ।
 ( अग्नि-पुराण ,अध्याय 12)। यह भी प्रक्षेप है।

अत्रि और  अनसूया से, सोम, दुर्वासा और दत्तात्रेय योगी का जन्म हुआ ।१२।
 (अग्नि पुराण, अध्याय 20)
सहस्रशिरसः पुंसो नाभिह्रद सरोरुहात् ।
जातस्यासीत् सुतो धातुः अत्रिः पितृसमो गुणैः॥२॥
 तस्य दृग्भ्योऽभवत् पुत्रः सोमोऽमृतमयः किल ।
 विप्रौषध्युडुगणानां ब्रह्मणा कल्पितः पतिः ॥३॥
(भागवत पुराण 9/14/2-3)

अनसूया (अनसूया): - वह पत्नी अत्रि की हैं। अत्रि के आंसुओं से वह गर्भवती हो गईं और उनके सोम, दुर्वासा और दत्तात्रेय नामक तीन पुत्र हुए। 
सन्दर्भ:- ( भागवत पुराण 9.14.3 देखें )
अत्रि माता गायत्री के विवाह में मन्त्रोचारण करने वाले "होता" के रूप में थे इसी कारण अत्रि को गोपों का  गोत्र प्रवतक माना जाता है।

 "अत्रेरनसूयाप्यजीजनत्।
सोमं दुर्वाससं पुत्रं दत्तात्रेयञ्च योगिनम् ।१२ ।
अनुवाद:- अत्रि से अनुसूया में सोम, दुर्वासा, और दत्तात्रेय का जन्म हुआ।१२।
(अग्निपुराण- अध्याय- 20)
___  

इति श्री ब्रह्माण्डे महापुराणे वायुप्रोक्ते मध्यमाभागे तृतीय
उपोद्धातपादे भार्गवचरिते त्रिचत्वारिंशत्तमोऽध्यायः ॥ ४३॥

__
चन्द्रमा 
 की व्युत्पत्ति के ये सम्पूर्ण प्रकरण परस्पर विरोधी हैं और बाद में जोड़े गये हैं।
क्योंकि सत्य के निर्धारण में कोई विकल्प नहीं होता है।  यहाँ तो चन्द्रमा की उत्पत्ति के अनेक विकल्प हैं। इसलिए   यहाँ चन्द्रमा की उत्पत्ति के विषय में दार्शनिक सिद्धान्तों के विपरीत अनेक बातें स्वीकार करने योग्य नहीं हैं।
विज्ञान के सिद्धान से चन्द्रमा की उत्पत्ति भी आनुमानिक ही है। 

परन्तु वेदों में चन्द्रमा का उत्पत्ति के पुरातन सन्दर्भ विद्यमान हैं । वही स्वीकार करने योग्य है।
और हमने उन्हें साक्ष्य रूप में प्रस्तुत किया है।
वहाँ पर चन्द्रमा विराटपुरुष- (विष्णु ) के मन से उत्पन्न हुआ बताया है। 
चन्द्रमा की उत्पत्ति का यह प्राचीन प्रसंग विराट पुरुष (महा विष्णु) के मन से हुआ है उसी क्रम में जिस क्रम में जिस क्रम में ब्रह्माण्ड के अनेक रूपों की उत्पत्ति हुई है।  यह सब हम ऊपर विवेचन कर ही चुके हैं।
ऋग्वेद के दशम मण्डल में कुछ ऋचाऐं वैदिक सिद्धान्तों के विपरीत होने से क्षेपक (नकली) ही हैं। जैसे नीचे दी गयी बारहवीं ऋचा- से जाना जा सकता है।

"ब्राह्मणोऽस्य मुखमासीद्बाहू राजन्यः कृतः ।
ऊरू तदस्य यद्वैश्यः पद्भ्यां शूद्रो अजायत ॥१२॥

ऋग्वेद में वर्णित उपर्युक्त(12)वीं ऋचा वैदिक सिद्धान्त के विपरीत है  यह ऋचा विराट पुरुष के नाभि कमल से उत्पन्न  ब्रह्मा से सम्बन्धित होने से  परवर्ती व पौराणिक सन्दर्भ है। इसे बाद में जोड़ा गया है।
क्योंकि ब्राह्मण शब्द ब्रह्मा की सन्तान का वाचक है। जैसा कि पाणिनीय अष्टाध्यायी  लिखित है।
"ब्रह्मणो जाताविति ब्राह्मण- ब्रह्मा से उत्पन्न होने से ब्राह्मण” पाणिनीय- सूत्र न टिलोपः की व्याकरणिक  विधि से ब्रह्मन्- शब्द के बाद में अण्- सन्तान वाची तद्धित प्रत्यय करने पर ब्राह्मण शब्द बनता है।

"ब्रह्मणो मुखजातत्वात् ब्रह्मणोऽपत्यम् वा अण्। अर्थात -"ब्रह्मा के मुख से उत्पन्न होने से ब्राह्मण कहलाए-

"चन्द्रमा (मान) से बुध( ज्ञान) और बुध और इला ( वाणी) से  काव्यशक्ति ( पुरुरवा - कवि) हूआ यह पुरुरवा की उत्पत्ति की दार्शनिक थ्योरी है। 
जैसे मनु और श्रृद्धा क्रमश: मस्तिष्क  मनन ( विचार) और हृदय के भावों के प्रतिनिधि हैं।
यहाँ एक इला की भूमिका वाणी ( अथवा ) पृथ्वी के रूप में है।
महाकवि जय शंकर प्रसाद की कामायनी इस दशा में एक नवीन व्याख्या है।

"जिस प्रकार श्रद्धा और मनु के सहयोग से बौद्धिक चेतना के सर्वोच्च आयाम के रूप में मानव  के विकास की गाथा को, रूपक के आवरण में लपेटकर महाकाव्यों में प्रस्तुत किया गया है। उसी प्रकार मान (विचार) से बुध( ज्ञान) और बुध और इला( वाणी ) के संयोग से पुरुरवा( अधिक स्तुति करने वाला कवि) कवि और हृदय की संवेदना( वेदना) उरु + अशी= यण् सन्धि विधान से  उर्वशी  शब्द उत्पन्न होता है। -  उर्वशी  हृदय की अशी( इच्छा) है उसी के अन्तस्  से आयुस् ( जीवन शक्ति) का विकास हुआ। 
उर्वशी निश्चित रूप से उरु (हृदय) की वह अशी (आशा ) है जो आयुस् (जीवन शक्ति) धारण करती है।

भले ही मानव सृष्टि का विकास पूर्व पाषाण काल के क्रमनुसार बौद्धिक विकास प्रक्रिया के परिणाम स्वरूप ही माना गया हो परन्तु मिथकीय रूपान्तरण की आधार शिला पर संस्कृतियों का विकास हुआ  ही है इसे कभी अमान्य नहीं  किया जा सकता है। 

मानवता के नवयुग के प्रवर्त्तक के रूप में मनु की कथा विश्व की अनेक प्रसिद्ध संस्कृतियों में जैसे मिश्र में "मेनेज- ग्रीक (यूनान) में "मोनोस- उत्तरीय जर्मनी "मेनुस"  और सुमेरियन संस्कृतियों में "नूह" और भारतीय अनुश्रुति में मनु के रूप में दृढ़ता से मान्य है।
"संस्कृत भाषा में मनु शब्द की व्युत्पत्ति !
 मन्यते इति मनु। ( मन् + इति उ:) मनु: “ शॄस्वृस्निहीति । “ उणादि सूत्र १ । ११ ।  

यूरोप का प्रवेश -द्वार कहे जाने वाले ईज़िया तथा क्रीट (Crete ) की संस्कृतियों में "मनु" आयॉनिया लोगों के आदि पुरुष माइनॉस् (Minos)के रूप में प्रतिष्ठित हए।
भारतीय संस्कृति की पौराणिक कथाऐं इन्हीं घटनाओं ले अनुप्रेरित हैं।
_________
भारतीय पुराणों में मनु और श्रृद्धा का सम्बन्ध वस्तुत: मन के विचार (मनन ) और हृदय की आस्तिक भावना (श्रृद्धा ) के मानवीय-करण (personification) रूप है 
हिब्रू बाइबिल में नूह का वर्णन:-👇
बाइबिल उत्पत्ति खण्ड (Genesis)- "नूह ने यहोवा (ईश्वर) कहने पर एक वेदी बनायी ;
और सब शुद्ध पशुओं और सब शुद्ध पक्षियों में से कुछ की वेदी पर होम-बलि चढ़ाई।(उत्पत्ति-8:20) ।👇
आश्चर्य इस बात का है कि ..आयॉनियन भाषा का शब्द माइनॉस् तथा वैदिक शब्द मनु: की व्युत्पत्तियाँ (Etymologies)भी समान हैं।
जो कि माइनॉस् और मनु की एकरूपता(तादात्म्य) की सबसे बड़ी प्रमाणिकता है।
यम और मनु को भारतीय पुराणों में सूर्य (अरि) का पुत्र माना गया है।
क्रीट पुराणों में इन्द्र को (Andregeos) के रूप में मनु का ही छोटा भाई और हैलीअॉस् (Helios) का पुत्र कहा है।
इधर चतुर्थ सहस्राब्दी ई०पू० मैसॉपोटामियाँ दजला- और फ़रात का मध्य भाग अर्थात् आधुनिक ईराक की प्राचीन संस्कृति में मेनिस् (Menis)अथवा मेैन (men) के रूप में एक समुद्र का अधिष्ठात्री देवता है।
यहीं से मेनिस का उदय फ्रीजिया की संस्कृति में हुआ था । यहीं की सुमेरीयन सभ्यता में यही मनुस् अथवा नूह के रूप में उदय हुआ, जिसका हिब्रू परम्पराओं नूह के रूप वर्णन में भारतीय आर्यों के मनु के समान है।
मनु की नौका और नूह की क़िश्ती
दोनों प्रसिद्ध हैं।
मन्नुस, रोमन लेखक टैसिटस के अनुसार, जर्मनिक जनजातियों के उत्पत्ति मिथकों में एक व्यक्ति था। रोमन इतिहासकार टैसिटस इन मिथकों का एकमात्र स्रोत है।
जिससे यूरोपीय भाषा परिवार में मैन (Man) शब्द आया ।
मनन शील होने से ही व्यक्ति का मानव संज्ञा प्राप्त हुई है।
ऋग्वेद में इडा का रूपान्तरण कहीं इला तो कहीं इरा के रूप में भी है। का कई जगह उल्लेख मिलता है।

यह प्रजा पति मनु की पथ-प्रदर्शिका, मनुष्यों का शासन करने वाली कही गयी है ।

त्वमग्ने मनवे द्यामवाशयः पुरूरवसे सुकृते सुकृत्तरः ।
श्वात्रेण यत्पित्रोर्मुच्यसे पर्या त्वा पूर्वमनयन्नापरं पुनः ॥४॥


"इळामकृण्वन्मनुषस्य शासनीं पितुर्यत्पुत्रो ममकस्य जायते ॥११॥
ऋग्वेदः - मण्डल १
सूक्तं १.३१
 '
इड़ा के संबंध में ऋग्वेद में कई मंत्र मिलते हैं। '
सरस्वती साधयन्ती धियं न इळा देवी भारती विश्वतूर्तिः ।
तिस्रो देवीः स्वधया बर्हिरेदमच्छिद्रं पान्तु शरणं निषद्य ॥८॥

(ऋग्वेद 2-3.8) 
आ नो यज्ञं भारती तूयमेत्विळा मनुष्वदिह चेतयन्ती ।
तिस्रो देवीर्बर्हिरेदं स्योनं सरस्वती स्वपसः सदन्तु ॥८॥
 (ऋग्वेद—10-110.8)

इन ऋचाओं( श्लोकों) में मध्यमा, वैखरी और पश्यन्ती नामक वाणीयों की प्रतिनिधि भारती, सरस्वती के साथ इड़ा का नाम भी आया है। लौकिक संस्कृत में इड़ा शब्द पृथ्वी , बुद्धि, वाणी आदि का पर्यायवाची है---'गो भूर्वाचत्स्विड़ा इला'- गाय "पृथ्वी "वाणी सभी का वाचक इला-(इडा) है।--(अमरकोश)।

इडा- स्त्रीलिंग।
समानार्थक: व्याहार,उक्ति,लपित,भाषित,वचन,
वचस्,गो,इडा,इला,इरा
अमर कोश-3।3।42।2।2

इस इडा या वाक् के साथ मनु या मन के एक और विवादात्मक संवाद का भी शतपथ ब्राह्मण ग्रन्थ में उल्लेख मिलता है जिसमें दोनों अपने महत्व के लिए झगड़ते हैं-'अथातोमनसश्च' इत्यादि (4 अध्याय 5 शतपथ-ब्राह्मण)। ऋग्वेद में इड़ा को, बुद्धि का साधन करने वाली; मनुष्य को चेतना प्रदान करने वाली कहा है। 
"व्यक्ति की वाणी की प्रखरता ही उसके बौद्धिक स्तर की मापिका और चेतना की प्रतिबिम्ब है।

बुद्धिवाद के विकास में, अधिक सुख की खोज में, दु:ख मिलना स्वाभाविक है। यह आख्यान इतना प्राचीन है कि इतिहास में रूपक का भी अद्भुत मिश्रण हो गया है ।

इसीलिए मनु, श्रद्धा और इड़ा  पुरुरवा इत्यादि अपना ऐतिहासिक अस्तित्व रखते हुए, सांकेतिक अर्थ की भी अभिव्यक्ति करते हैं।  

अर्थात् मन के दोनों पक्ष १-हृदय और २-मस्तिष्क का संबंध क्रमशः श्रद्धा और इड़ा से भी सरलता से लग जाता है।
श्रद्धां देवा यजमाना वा आयुगोपा उपासते ।
श्रद्धां हृदय्ययाकूत्या श्रद्धया विन्दते वसु ॥४॥

देवा:= देवता लोग (हृदय्यया-आकूत्या) हृदयस्थ भावेच्छा से (श्रद्धाम्) श्रद्धा को (यजमानाः) यजनशील (आयु नामक गोपा ) उपासना करता है।  (श्रद्धया वसु विन्दते) श्रद्धा से  संसार की सभी वस्तुऐं प्राप्त होती हैं ॥४॥
(ऋग्वेद 10-151-4) 
__
यूरोपीय भाषाओं में चन्द्रमा का नामान्तरण मून है। जिसका सीधा सम्बन्ध भारोपीय(मूल वैदिक  शब्द मान=(मन+अण्- मनसो जात: चन्द्रमा)  अर्थात मन से उत्पन्न- इस प्रकरण पर हम विस्तृत विश्लेषण आगे क्रमश करते हैं।

चन्द्रमा (मान) से बुध( ज्ञान) और बुध और इला ( वाणी) से  काव्यशक्ति ( पुरुरवा - कवि उत्पन्न की दार्शनिक थ्योरी है। 

"मन से मनन (विचार) उत्पन्न होकर निर्णीत होने पर बुध:(ज्ञान) बनता है और इसी ज्ञान(बुध:) के साथ इला (वाणी) मिलकर पुरुरवा(कवि) और उर्वशी कविता है जो हृदय सरोवर की संवेदन लहरों से उत्पन्न होती है।)
कविः पुल्लिंग-(कवते सर्व्वं जानाति सर्व्वं वर्णयति सर्व्वं सर्व्वतो गच्छति वा । (कव् +इन्) । यद्वा कुशब्दे + “अचः इः”। उणादि सूत्र ४।१३८। इति इः।
कवि शब्द शब्दार्थ के विशेषज्ञ का वाचक है।जो कि एक कवि की मौलिक विशेषता होती है।

"मन से मनन उत्पन्न होने से चन्द्रमा( मान ) कहलाया  चन्द्र विराट पुरुष के मन से उत्पन्न होने से  । यह विचारो का प्रेरक व प्रतिनिधि है। परवर्ती नाम मात्र  कवियों की कल्पना में भी चन्द्रमा का होना परम्परा के अवशेष मात्र हैं। 

और इस मान:( विचार ) से ज्ञान (बुध: ) उत्पन्न हुआ और इसी बुध: और इला (वाणी ) के संयोग से कवि का गुण काव्य उत्पन्न हुआ पुरुरवा दुनिया का प्रथम  पौराणिक कवि है और वह भी संयोग श्रृँगार के प्रथम कवि के रूप में है और उर्वशी पुरुरवा के काव्य का मूर्त ( साकार) है।  क्यों कि स्वयं पुरुरवा शब्द का  मूल अर्थ है। अधिक कविता /स्तुति करने वाला- संस्कृत इसका व्युत्पत्ति विन्यास इस प्रकार है। पुरु- प्रचुरं रौति( कविता करता है) कौति- कविता करता) इति पुरुरवस्- का प्रथमा विभक्ति एक वचन का रूप पुरुरवा अधिक  कविता अथवा स्तुति करने के कारण इनका नाम पुरुरवा है। क्योंकि गायत्री के सबसे
बड़े स्तोता ( स्तुति करने वाले थे) शब्द व्युत्पत्ति का व्याकरणिक विश्लेषण निम्नांकित-
पुरूरवसे - पुरु रौतीति पुरूरवाः । ‘रु = शब्दे( शब्द करना '। अस्मात् औणादिके असुनि ‘पुरसि च पुरूरवाः' (उणादि. सूत्र. ४. ६७१) इति पूर्वपदस्य दीर्घो निपात्यते। 
सुकृते ।‘सुकर्मपापमन्त्रपुण्येषु कृञः ' (पाणिनीय. सूत्र.३. २. ८९) इति क्विप् । ततः तुक् ।

इस बात की पुष्टि महाभारत के सन्दर्भों से होती है।
"पुराकाले पुरुरवसेव सदैव गायत्रीयम् प्रति पुरं रौति । तस्मादमुष्य  पुरुरवस्संज्ञा लोकेसार्थकवती।।१।
अनुवाद:-प्राचीन काल में पुरुरवस् (पुरुरवा) ही गायत्री का नित्य अधिक गान करता था । इसी लिए उसकी पुरुरवा संज्ञा सार्थक हुई।१।
___
वेदों में भी पुरुरवा के गाय पालने का सन्दर्भ पूर्व- वितित ही  हैं । पुरुरवा ,बुध ,और ,इला की सन्तान था। 
ऋग्वेद के दशम मण्डल में उर्वशी के पति और नायक पुरुरवा का भी गोष(घोष)अथवा गोप रूप में वर्णन मिलता है।

इन्हीं तथ्यों का हम शास्त्रीय प्रमाणों द्वारा यहाँ सिद्ध करने का उपक्रम करते हैं।

"मन से मनन उत्पन्न होने से चन्द्रमा (मान ) कहलाया  चन्द्र विराट पुरुष के मन से उत्पन्न होने से । यह विचारो का प्रेरक व प्रतिनिधि है। परवर्ती नाम मात्र  कवियों की कल्पना में भी चन्द्रमा का होना परम्परा के अवशेष मात्र हैं। 

और इस मान -( विचार ) से ज्ञान (बुध: ) उत्पन्न हुआ और इसी बुध: और इला (वाणी ) के संयोग से कवि का गुण काव्य उत्पन्न हुआ पुरुरवा दुनिया का प्रथम  पौराणिक कवि है और वह भी संयोग श्रृँगार के प्रथम कवि के रूप में । 

चन्द्रमा विराट् पुरुष विष्णु के मन से उत्पन है अत: चन्द्रमा भी वैष्णव है। गोप जो विष्णु के शरीर के रोमकूपों से उत्पन्‍न हैं। वह तो वैष्णव हैं रही। नीचे पुरुष सूक्त से दो ऋचाऐं उद्धृत हैं। जो चन्द्रमा की उत्पत्ति का निर्देशन करती हैं।

"चन्द्रमा मनसो जातश्चक्षोः सूर्यो अजायत।
मुखादिन्द्रश्चाग्निश्च प्राणाद्वायुरजायत ॥१३॥

"नाभ्या आसीदन्तरिक्षं शीर्ष्णो द्यौः समवर्तत ।
पद्भ्यां भूमिर्दिशः श्रोत्रात्तथा लोकाँ अकल्पयन्॥१४॥


चन्द्रमा की वास्तविक और प्राचीन उत्पत्ति का सन्दर्भ- ऋग्वेद के दशम मण्डल के (90) वें पुरुष सूक्त की (13) वीं ऋचा में है। जिसको हम उद्धृत कर रहे हैं ।

📚: चन्द्रमा विराट् पुरुष विष्णु के मन से उत्पन है  मन ही हृदय अथवा प्राण के तुल्य  है। चन्द्रमा भी विराट पुरुष के मन से उत्पन्न होने से  भी वैष्णव है। चन्द्रमा के वैष्णव होने के भी अनेक शास्त्रीय सन्दर्भ हैं।
ऋग्वेद के दशम मण्डल के (90) वें सूक्त में विराट पुरुष से विश्व का सृजन होते हुए दर्शाया है। और इसी विराट स्वरूप के दर्शन का कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिखाया जाना श्रीमद्भगवद्गीता के ग्यारहवें अध्याय में वर्णन किया गया है। 

नीचे 'विराट पुरुष' के स्वरूप का वर्णन पहले ऋग्वेद तत्पश्चात श्रीमद्भगवद्गीता में देखें 

"तस्माद्विराळजायत विराजो अधि पूरुषः।
स जातो अत्यरिच्यत पश्चाद्भूमिमथो पुरः॥5॥
(ऋग्वेद-10/90/5 )
अनुवाद:- उस विराट पुरुष से  यह सम्पूर्ण विश्व उत्पन्न हुआ। उसी विराट से जीव समुदाय  उत्पन्न हुआ। वही देहधारी रूप में सबसे श्रेष्ठ हुआ, जिसने सबसे पहले पृथ्वी को फिर शरीर धारियों को उत्पन्न किया।5।
'चन्द्रमा मनसो जातश्चक्षोः सूर्यो अजायत ।
मुखादिन्द्रश्चाग्निश्च प्राणाद्वायुरजायत ॥13॥
( ऋग्वेद-10/90/13)
अनुवाद:-विराट पुरुष के मन से चन्द्रमा नेत्रों से सूर्य ज्योति , मुख से तेज और अग्नि का प्राकट्य हुआ।13।
'नाभ्या आसीदन्तरिक्षं शीर्ष्णो द्यौः समवर्तत ।
पद्भ्यां भूमिर्दिशः श्रोत्रात्तथा लोकाँ अकल्पयन् ॥14॥
( ऋग्वेद-10/90/14
अनुवाद:- विराट् पुरुष की नाभि से अन्तरिक्ष  शिर से द्युलोक, पैरों से भूमि तथा कानों से दिशाऐं प्रकट हुईं।  इस विराट पुरुष के द्वारा  इसी प्रकार अनेक लोकों को  रचा गया ।14।

श्रीमद्भगवद्-गीता अध्याय (11) श्लोक ( 19)
अनादिमध्यान्तमनन्तवीर्य
मनन्तबाहुं शशिसूर्यनेत्रम्।
पश्यामि त्वां दीप्तहुताशवक्त्रम्
स्वतेजसा विश्वमिदं तपन्तम्।।11/19।।
हिंदी अनुवाद - 
आपको मैं  अर्जुन आदि ? मध्य और अन्तसे रहित ? अनन्त प्रभावशाली ? अनन्त भुजाओंवाले? चन्द्र और सूर्यरूप नेत्रोंवाले? प्रज्वलित अग्नि के समान मुखों वाले और अपने तेजसे संसारको जलाते  हुए देख रहा हूँ।11/19.
__

गोप जो विष्णु के शरीर के रोमकूपों से उनके हृदय से ही  उत्पन्‍न होते हैं। वह तो वैष्णव हैं ही। क्योंकि वे स्वराट- विष्णु के तनु से उत्पन्न उनकी सन्तान हैं।
वेदों में चन्द्रमा को भी विराट पुरुष के मन से उत्पन्न दर्शाया है। और वेदों का साक्ष्य पुराणों की अपेक्षा अधिक श्रेष्ठ व प्रबल है।
चन्द्रमा यादवों का आदि वंश द्योतक है।

नीचे पुरुष सूक्त से दो ऋचाऐं उद्धृत हैं। जो चन्द्रमा की उत्पत्ति का निर्देशन करती हैं।

ऋग्वेद पुरुष सूक्त में जोड़ी गयी  (12) वीं  ऋचा  ब्रह्मा से सम्बन्धित है।

"चन्द्रमा मनसो जातश्चक्षोः सूर्यो अजायत।
मुखादिन्द्रश्चाग्निश्च प्राणाद्वायुरजायत॥१३॥

"नाभ्या आसीदन्तरिक्षं शीर्ष्णो द्यौः समवर्तत ।
पद्भ्यां भूमिर्दिशः श्रोत्रात्तथा लोकाँ अकल्पयन्॥१४॥


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें