सोमवार, 24 दिसंबर 2018

अर्थ और रचना के आधार पर वाक्य के भेद :---

वाक्यों को यद्यपि तीन प्रकार से विभाजित किया जाता है।
1- साहित्यिक दृष्टि कोण से
2- अर्थमूलक- दृष्टि कोण से
3-रचना मूलक दृष्टि कोण से ।
वाक्य को परिभाषित करें तो

शब्दों का वह सार्थक समूह , जो किसी न किसी भाव अथवा विचार  को प्रकट करता है।
वह वाक्य कहलाता है |
यहाँ वाक्य के केवल दो आधारों का विश्लेषण किया गया है ।
__________________________________________
प्रथम रचना के आधार पर :-
रचना के आधार पर वाक्यों के  तीन भेद होते हैं -
1. साधारण या सरल वाक्य ।
2. संयुक्त वाक्य ।
3. मिश्र या मिश्रित वाक्य ।
1. साधारण या सरल वाक्य:-  सरल वाक्य में एक उद्देश्य (कर्ता) और एक विधेय ( क्रिया तथा कर्म आदि) होता है |
इसमें एक ही क्रिया होती है जो मुख्य क्रिया होती है |
इसमें उपवाक्य नहीं होते | जैसे -
(!) हरि मैच से खेलता है |
(!!) मोहन कवि  बनना चाहता था |
(!!!) वह प्रतिदिन घर का कार्य करने के बाद भी समय पर कार्यालय पहुँचता है |
नोट – यह आवश्यक नहीं कि सरल वाक्य छोटे ही होते हैं अपितु वे लम्बे (दीर्घ )भी हो सकते हैं ; जैसा कि उपर्युक्त तृत्तीय वाक्य है ।
2. संयुक्त वाक्य (Compound  sentence):-
संयुक्त वाक्य में दो या दो से अधिक स्वत्रन्त्र वाक्य योजक चिह्नों के द्वारा जुड़े रहते हैं | किन्तु ,परन्तु ,और ,तथा ,इसलिए ,या ,अथवा, अन्यथा, अत: इत्यादि योजक शब्द होते हैं |
योजक शब्द समुच्चय बोधक अव्यय (Conjection) होते हैं |
जैसे -(!) मुझे बुखार था , (इसलिए ) मैं विद्यालय नहीं जा सका |
(!!) वह बाज़ार गया (और) उसने सामान ख़रीदा |
(!!!) मजदूर मेहनत करता है , (परन्तु) उसे लाभ नहीं मिलता |
(|V) बादल घिरे (तथा) अँधेरा छा गया |
(V)मैंने उसकी बहुत प्रतीक्षा की (किन्तु )वह नहीं आया |
विशेष:- संयुक्त वाक्यों में कभी –कभी अव्यय शब्दों का लोप भी किया जाता है ; जैसे –(!) क्या सोचा था , क्या हो गया |
3. मिश्र / मिश्रित वाक्य मिश्र वाक्यों में एक से अधिक उपवाक्य होते हैं |
इस प्रकार के वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य होता है तथा शेष अन्य उपवाक्य उस पर आश्रित होते हैं
जो उपवाक्य आश्रित होते हैं |
उन्हें आश्रित उपवाक्य कहते हैं |
ये उपवाक्य आपस में व्याधिकरण योजकों से जुड़े रहते हैं |
ये योजक जो , जब , तब, जहाँ, वहाँ , कि , क्योंकि , अगर , यदि इत्यादि होते हैं |
जैसे - (1) जब गीता ने मेहनत की , तब वह प्रथम आई
(2) जो छात्र परिश्रम करते हैं , वे ही सफल होते हैं | (3) जैसे ही सूर्यास्त हुआ , चारों तरफ अँधेरा छा गया | (4) यद्यपि वह दुबला –पतला है तथापि वह ताकतवर है |
(5) वह विद्यालय नहीं आया क्योंकि वह बीमार है |

उपवाक्य Clouse –एक वाक्य में अनेक उपवाक्य होते हैं ; जिनमें एक प्रधान तथा शेष आश्रित या गौण उपवाक्य होते हैं |
मुख्य उपवाक्य की क्रिया मुख्य होती है |
आश्रित उपवाक्यों का आरम्भ प्राय: ‘जो’ , ‘कि’ , ‘क्योंकि’ , ‘जिसे’ , ‘यदि’ इत्यादि शब्दों से होता है |
जैसे - गीता अब तक ठीक नहीं हुई, क्योंकि उसने दवाई समय पर नहीं ली |
मिश्र वाक्यों में तीन प्रकार के आश्रित उपवाक्य होते हैं –1.संज्ञा उपवाक्य 2. विशेषण उपवाक्य 3. क्रियाविशेषण उपवाक्य
1.संज्ञा उपवाक्य :- यह उपवाक्य प्रधान उपवाक्य की संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होता है ।
यह उपवाक्य वाक्य में संज्ञा का काम करते हैं ।

संज्ञा उपवाक्य प्रधान उपवाक्य से ‘कि’ योजक (Conjection )द्वारा जुड़े रहते हैं |
जैसे - सीता ने कहा कि वह खाना नहीं खाएगा ।
राजा ने कहा कि युद्ध में जीतना कठिन है ।

2. विशेषण उपवाक्य यह उपवाक्य प्रधान उपवाक्य की संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताता है
यह उपवाक्य संज्ञा या सर्वनाम के विषय में विभिन्न सूचनाएँ देता है ।
यह उपवाक्य प्रधान उपवाक्य से सम्बन्ध बोधक सर्वनाम ‘जो’ , ‘जिसके’ , ‘जिसने’ , ‘जिसे’ आदि शब्दों से जुड़ा रहता है ।
जैसे - (1) उस लड़के को अन्दर बुलाओ, (जो बाहर आया है )।
(2) यह वही औरत है, जिसने कल सामान चुराया था |
(3) जो मेहनत करता है, वह सफलता प्राप्त करता है |
3. क्रियाविशेषण उपवाक्य :-यह उपवाक्य प्रधान उपवाक्य की क्रिया की विशेषता बताता है ।
इन उपवाक्यों से क्रिया के घटित होने की रीति , समय , दिशा ,स्थान ,परिणाम इत्यादि की सूचना मिलती है
जैसे -
(1) जैसे वह समझाता है, (वैसे कोई नहीं समझाता)

(2) जहाँ वह रोज़ जाती है , वहाँ मेरा घर है।
वाक्य -संश्लेषण(sentence Synthesis/agglutination ।
🌹 – दो या दो से अधिक वाक्यों को सार्थक रूप से मिलाना वाक्य संश्लेषण कहलाता है।
योजकों की सहायता से संयुक्त और मिश्रित वाक्य बनाए जाते हैं ।
जैसे – 1. सीता ने मेहनत की  2.सीता सफल हो गई | सीता ने मेहनत की और सफल हो गई |
                     (संयुक्त वाक्य )
_______________________________________
                   
जब सीता ने मेहनत की , तब वह सफल हुई |
                     ( मिश्रित वाक्य )

वाक्य रूपान्तरण – एक वाक्य का दूसरे वाक्य में रचना की दृष्टि से रूपान्तरित होना वाक्य रूपान्तरण कहलाता है |

सरल वाक्य – संयुक्त वाक्य तथा मिश्र वाक्य में संयुक्त वाक्य – सरल वाक्य तथा मिश्र वाक्य में मिश्र वाक्य – सरल वाक्य तथा संयुक्त वाक्य में इन तीनों वाक्यों के आपस में रूपान्तरण होते समय इनके अर्थ में परिवर्तन नहीं होना चाहिए |
जैसे – प्रात:काल पक्षी चहचहाते हैं |
( सरल वाक्य )

प्रात:काल हुआ, और पक्षी चहचहाने लगे |
( संयुक्त वाक्य )

जब प्रात:काल हुआ तब पक्षी चहचहाने लगे | ( मिश्रित वाक्य )
वाक्य में निम्नलिखित बातें होती हैं:
• वाक्य की रचना शब्दों (पदों) के योग से होती है।
• वाक्य अपने में पूर्ण तथा स्वत्रन्त्र होता है।
• वाक्य किसी-न-किसी भाव या विचार को पूर्णत: प्रकट कर पाने में सक्षम होता है।
वाक्य के प्रकार
1. सरल वाक्य-सरल वाक्य में एक ही क्रिया होती है। अत: यह एक ही वाक्य होता है। इसमें उपवाक्य नहीं होते; जैसे- कल दिल्ली जाना है। इस वाक्य में एक ही क्रिया-जाने की हो रही है।
सरल वाक्य के घटक- उद्देश्य तथा विधेय एक ही होते हैं
वाक्य में जिसके विषय में कुछ कहा जाए (कर्ता) वह उस वाक्य का उद्देश्य है और उद्देश्य के विषय में जो कहा जाए (क्रिया) वह विधेय है। इन दोनों के योग से ही वाक्य संरचना के स्तर पर पूर्ण होता है।

2. संयुक्त वाक्य:-संयुक्त वाक्य में आने वाले सभी उपवाक्य ’स्वतन्त्र उपवाक्य’ होते हैं।
स्वतन्त्र उपवाक्य से तात्पर्य यही है कि इनका प्रयोग भाषा में अलग से स्वतन्त्र रूप में हो सकता है।
☘☘☘☘☘☘☘☘☘☘☘☘☘☘☘☘☘☘☘
संयुक्त वाक्यों में आए उपवाक्य ’समान स्तर’ के उपवाक्य होते हैं। यहाँ न कोई उपवाक्य किसी से बड़ा होता है और न कोई किसी से छोटा।
इसलिए संयुक्त वाक्यों के उपवाक्यों को समानाधिकृत उपवाक्य अथवा समानाधिकरण उपवाक्य भी कहते हैं; जैसे

मोहन दिल्ली और शीला यहीं रहेगी।

• माता जी बाज़ार गईं और बच्चों के लिए खिलौने लाई।

• यहांँ आप रह सकते हैं या आपका भाई रह सकता है।

संयुक्त वाक्यों के भेद:-संयुक्त वाक्यों के भेद इस आधार पर किए जाते हैं कि उनके उपवाक्य परस्पर किन संबंधों के आधार पर जुड़े हैं।
सामान्यत: ये संबंध चार प्रकार के होते हैं-
• संयोजक संयुक्त वाक्य
• विभाजक संयुक्त वाक्य
• विरोधवाचक संयुक्त वाक्य
• परिणामवाची संयुक्त वाक्य
1. संयोजक संयुक्त वाक्य:-जिन संयुक्त वाक्यों में उपवाक्य दो कार्य-व्यापारों या स्थितियों को जोड़ने का कार्य करते हैं; जैसे-

• मैं दिल्ली गया था और मेरी पत्नी आगरा।

• यहाँ मैं बैठूँगाा तथा उधर दूसरे लोग बैठेंगे।

• आपके लिए खिचड़ी बनी है एवं मेरे लिए चावल।

2. विभाजक संयुक्त वाक्य:-जिन संयुक्त वाक्यों में आये उपवाक्यों से दो स्थितियों या कार्य-व्यापारों के बीच विकल्प दिखाया जाए या एक को स्वीकार किया जाए तथा दूसरी को त्यागा जाए, वे विभाजक संयुक्त वाक्य कहे जाते हैं। जैसे-
आप पहुँच जाएँगे या मैं आपको फोन करूँ?
• ठीक से काम करो अथवा नौकरी छोड़ दो।
• आप मेरे साथ रहेंगे कि मदन मोहन के साथ?
• न तो शीला ही आई, न अपने बेटे को ही भेजा।

3. विरोधवाचक संयुक्त वाक्य:-जब उपवाक्यों के बीच विरोध या विरोधाभास का बोध हो तो ऐसे संयुक्त वाक्य विरोधवाची संयुक्त वाक्य कहे जाते हैं। ये प्राय: मगर, पर, लेकिन, बल्कि आदि अव्ययों से जुड़े रहते हैं; जैसे-

• वह खेलने में तो अच्छा है मगर पढ़ाई-लिखाई नहीं करता।
• मैंने उसे बहुत समझाया पर वह नहीं मानी।
• हम जाना नहीं चाहते थे लेकिन आपके पिता जी नहीं माने।

4. परिणामवाची संयुक्त वाक्य:- जब एक उपवाक्य से कार्य का तथा दूसरे से उसके परिणाम का बोध हो तो वे परिणामवाची संयुक्त वाक्य कहे जाते हैं। इनके उपवाक्य प्राय: इसलिए, अत:, सो आदि अव्ययों से जुड़े रहते हैं; जैसे-

• आज बाज़ार बंद है इसलिए कुछ नहीं मिलेगा।
• वह बहुत बीमार था अत: चुप ही बैठा रहा।
• वह आना नहीं चाहती थी सो झूठ बोलकर चली गई।

3. मिश्र वाक्य:- संयुक्त वाक्यों में जहाँ प्रत्येक उपवाक्य स्वतन्त्र उपवाक्य होता है, वहाँ मिश्र वाक्यों में एक उपवाक्य तो स्वतंत्र उपवाक्य होता है। तथा शेष उपवाक्य स्वतंत्र उपवाक्य पर आश्रित रहने के कारण ’आश्रित उपवाक्य’। स्वतंत्र उपवाक्य को ’प्रधान उपवाक्य’ भी कहा जाता है;

प्रधान उपवाक्य

आश्रित उपवाक्य

मैं उस लड़की से मिला था

जिसकी किताब खो गई थी।

मैंने वहीं मकान खरीदा है

जहाँ आप रहते हैं।

पिता जी ने मुझसे कहा

कि वे बहुत बीमार हैं।

आश्रित वाक्य -अन्य उपवाक्य प्रधान उपवाक्य पर आश्रित होने के कारण आश्रित उपवाक्य कहलाते हैं।

आश्रित उपवाक्य तीन प्रकार के होते हैं-

संज्ञा उपवाक्य युक्त मिश्र वाक्य

• विशेषण उपवाक्य युक्त मिश्र वाक्य

• क्रियाविशेषण उपवाक्य युक्त मिश्र वाक्य।

क्रियाविशेषण उपवाक्य की परिभाषा- जो उपवाक्य क्रियाविशेषण पद-बन्ध के स्थान पर प्रयुक्त हो सकते हैं, वे क्रियाविशेषण उपवाक्य कहलाते हैं।

क्रियाविशेषण उपवाक्य के भेद निम्नलिखित हैं-

1. समयवाचक क्रियाविशेषण उपवाक्य :

जैसे-

जब मैं दिल्ली में रहता था बहुत काम करता था।

• जब आपका फोन आया मैं नहा रहा था।

2. स्थानवाची क्रियाविशेषण उपवाक्य :
जैसे
• जहाँ वे रहते हैं वहीं एक मंदिर भी है।
• यह वही जगह है जहाँ आपने झंडा गाड़ा था।

3. रीतिवाची क्रियाविशेषण उपवाक्य :
जैसे
• जैसा मैं चाहता हूँ वैसा ही होता है।

• जैसा वह गाती है वैसा कोई नहीं गाता।

4. परिणामवाचक क्रियाविशेषण उपवाक्य :

जैसे

• ज्यों-ज्यों वह बड़ा हो रहा है (त्यों-त्यों) मूर्ख होता जा रहा है।

• जितना तुम मुझे चाहते हो उतना मैं न कर पाऊँगा।

5. कारणवाचक क्रियाविशेषण उपवाक्य :

जैसे

• मैं नहीं पहुँच सकूँगा क्योंकि मेरा बेटा बीमार है।

• डॉक्टर (चिकित्सक) ने मरीज़ को इसलिए बुलाया कि वह उसे दवाई पिला सके।

• मैं इसलिए न आ सका कि मेरी तबियत खराब थी।

6. शर्तवाचक क्रियाविशेषण उपवाक्य :

जैसे:

• यदि तुम चाहो तो वापस लौट जाओ।

• अगर मेरी बात मानोगी तो सुखी रहोगी।

7. विरोधवाचक क्रियाविशेषण उपवाक्य :

जैसे
• यद्यपि मेरे पास रहने की जगह थी (फिर भी) मैंने किराए का मकान ही लिया।
• चाहे तुम कुछ भी कर लो (तो भी) वह नहीं मानेगी।
8. प्रयोजन क्रियाविशेषण उपवाक्य :
जैसे
• दरवाजा बन्द कर दो ताकि बिल्ली न आ जाए।
• केतली का ढक्कन बंद कर दो जिससे भाप न निकले।,
• जैसी लड़की मैं चाहता था वैसी ही मिल गई है।

रूपान्तरण या रचनवतरण-एक वाक्य को दूसरे प्रकार के वाक्य में परिवर्तित करना रूपांतरण या रचनांतरण कहलाता है।

वाक्य रचना ( Vakya Rachna )

शब्दों के व्यवस्थित तथा सार्थक समूह को वाक्य कहते हैं |
जैसे →  (1)  पौधा खिला फूल में है एक |
पौधों में एक फूल खिला है |
(2)  घर सुंदर है बहुत हमारा |
हमारा घर बहुत सुंदर है |
वाक्य के अंग ( Vakya ke Ang )

(1)  उद्देश्य ( Udeshy )

(2)  विधेय ( Vidhey )

(1)  उद्देश्य →

जैसे →  साक्षी कपड़े धो रही थी |

              दामिनी ने खाना बनाया |

→   वाक्य में जिसके विषय में बताया जाता है, उसे उद्देश्य कहते हैं |

→   उद्देश्य के अन्तर्गत कर्ता तथा कर्ता का विस्तार आता है |

(2)  विधेय →

     जैसे →  मोहन झगड़ रहा था |

            रागिनी सितार बजा रही है |

वाक्य के भेद ( Vakya ke bhed )

(1)  अर्थ के आधार पर ( Arth k adhar pr )
(2)  रचना के आधार पर ( Rachna k adhar pr )
     अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद ( Arth ke aadhar par vakya ke bhed )
(1)  विधानवाचक वाक्य
(2)  निषेधवाचक वाक्य
(3)  विस्मयवाचक वाक्य
(4)  संदेहवाचक वाक्य
(5)  आज्ञावाचक वाक्य
(6)  संकेतवाचक वाक्य
(7)  इच्छावाचक वाक्य
(8)  प्रश्नवाचक वाक्य
(1)  विधानवाचक वाक्य→
जैसे →  वेदांत विद्यालय जा रहा है |

→   बलवीर ने भाषण दिया |

→   जिस वाक्य में किसी बात या कार्य के होने या करने का सामान्य कथन हो, उसे विधानवाचक वाक्य कहते है |

(2)  निषेधवाचक वाक्य→

जैसे →  मैं बाजार नहीं जाऊँगा |

→   मोहन घूमने नहीं जा रहा |

जिस वाक्य में क्रिया के करने या होने का निषेध हो, उसे निषेधवाचक वाक्य कहते हैं |

(3)  आज्ञावाचक वाक्य→

जैसे →  कृपया हस्ताक्षर कर दीजिए |

तुम अन्दर जाकर पढ़ाई करो |

जिस वाक्य से आज्ञा, अनुमति, विनय या अनुरोध का बोध हो, उसे आज्ञावाचक वाक्य कहते हैं |

(4)  प्रश्नवाचक वाक्य→
जैसे →  राहुल को किसने डाँट दिया ?
आपको किससे मिलना है ?

जिन वाक्यों द्वारा प्रश्न करने का भाव प्रकट होता है, उन्हें प्रश्नवाचक वाक्य कहते हैं |
(5)  इच्छावाचक वाक्य→

जिस वाक्यों से इच्छा, आशीर्वाद, कामना, शुभकामना आदि का भाव प्रकट होता है, उसे इच्छावाचक वाक्य कहते हैं |

जैसे →  (1)  आपकी यात्रा मंगलमय हो |

(2)  ईश्वर तुम्हें लंबी आयु दे |

(6)  संदेहवाचक वाक्य→

ऐसे वाक्य जिनसे कार्य के होने या न होने के प्रति संदेह या संभावना प्रकट होती है, उन्हें संदेहवाचक वाक्य  कहते हैं |

     जैसे →  (1)  शायद कल वर्षा हो जाए |

(2)  लगता है आज बारिश होगी |

(7)  संकेतवाचक वाक्य→

जिस वाक्य में एक क्रिया का होना दूसरी क्रिया के होने पर निर्भर करता हो, उसे संकेतवाचक वाक्य  कहते हैं
दूसरे शब्दों में ये शर्त वाचक (Conditional Sentence )भी करते  हैं ।

जैसे →  (1)  पानी न बरसता, तो धान सूख जाता |

(2)  यदि पेड़ लगाएँगे, तो वायु शुद्ध होगी |
(8)  विस्मयवाचक वाक्य →
जिस वाक्य से हर्ष, शोक, आश्चर्य, घृणा, आदि भावों का बोध होता है, उसे विस्मयवाचक वाक्य कहते हैं |

जैसे →  (1)  बाप रे ! इतना मोटा चूहा |

(2)  वाह ! कितनी सुन्दर फुलवारी है |
रचना के आधार पर वाक्य के भेद
सरल वाक्य
संयुक्त वाक्य
मिश्रित वाक्य

(1)  सरल वाक्य →
→   जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य तथा एक ही विधेय  होता है, उसे सरल वाक्य कहते हैं |
जैसे → राम ने रावण को मारा
उद्देश्य  =    राम ने
विधेय   =    रावण को मारा |
→   अमित खाना खा रहा है |
उद्देश्य  =    अमित
विधेय   =    खाना खा रहा है |

(2)  संयुक्त वाक्य
जिस वाक्य में दो-या-दो से अधिक स्वतन्त्र उपवाक्य योजक या समुच्चयबोधक अव्यय द्वारा जुड़े हों, उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं |
उदाहरण
(1)  हमने फिल्म का टिकट खरीदा और सिनेमा हॉल चले गए |
(2) पिताजी बाजार गए और हमारे लिए मिठाई लाए |

(3)  मिश्रित वाक्य
जिस वाक्य में एक से अधिक सरल वाक्य इस प्रकार जुड़े हो कि उनमें एक प्रधान उपवाक्य तथा अन्य आश्रित उपवाक्य हों |
उसे मिश्रित वाक्य कहते हैं |
जैसे →  वेदान्त ने कहाँ कि मैं गाँव नहीं जाऊँगा |
प्रधान उपवाक्य =      वेदंत ने कहाँ
आश्रित उपवाक्य =     कि मैं गाँव नहीं जाऊँगा |
(2)  वे सफल होते हैं जो परिश्रम करते है |
प्रधान उपवाक्य =      वे सफल होते हैं
आश्रित उपवाक्य =     जो परिश्रम करते है |
रचना के आधार पर वाक्यों में परिवर्तन

(क)  सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य
सरल वाक्य                            
चाय या कॉफी में से कोई पी लेंगे |
माँ ने गोलू को डाँटकर सुलाया |
संयुक्त वाक्य
चाय पी लेंगे या कॉफी पी लेंगे
माँ ने गोलू को डाँटा और सुला दिया |

(ख)  सरल वाक्य से मिश्र वाक्य

सरल वाक्य:-                            

लापरवाह मजदूर छत से गिर गया |

ईमानदार व्यक्ति का सभी आदर करते हैं |

मिश्र वाक्य:-

जो मज़दूर लापरवाह था, वह छत से गिर गया |
जो व्यक्ति ईमानदार होता है, सभी उसका आदर करते हैं |

(ग)  संयुक्त वाक्य से सरल वाक्य

संयुक्त वाक्य:-                          

शीला आई और पढ़ने लगी |

घबराओ मत और कविता सुनाओ |

सरल वाक्य:-

शालू आकर पढ़ने लगी |

बिना घबराए कविता सुनाओ |

(घ)  संयुक्त वाक्य से मिश्र वाक्य

संयुक्त वाक्य                          

घंटी बज गई और बच्चे कक्षा में जाने लगे |

राधा आई तो रेखा चली गई |

मिश्र वाक्य

जब घंटी बज तो बच्चे कक्षा में जाने लगे |

जब राधा आई तब रेखा चली गई |

(ङ)  सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य तथा मिश्र वाक्य

(1)  कक्षा में अध्यापक आते ही सभी शांत हो गए |   (सरल वाक्य)

कक्षा में अध्यापक आया और सभी शांत हो गए |     (संयुक्त वाक्य)

जैसे ही कक्षा में अध्यापक आया वैसे ही सब शान्त हो गए|    (मिश्र वाक्य)

(2)  माँ के आते ही दोनों बच्चे उनसे लिपट गए |    (सरल वाक्य)

माँ आई और दोनों बच्चे उनसे लिपट गए |  (संयुक्त वाक्य)

ज्यों ही माँ आई दोनों बच्चे उनसे लिपट गए | (मिश्र वाक्य)
__________________________________________
                       वाक्य के प्रकार (भेद)
                     (Types of sentences)

अर्थ के आधार पर वाक्य के प्रकार (Types of sentence based on their meaning)
(1) विधानवाचक वाक्य (Assertive sentence )
जिस वाक्य से क्रिया करने या होने का बोध हो , उसे विधानवाचक वाक्य कहते है।
जैसे :- रमा खेल रही है।

(2) निषेधवाचक वाक्य (Negative sentence)
जिस वाक्य में क्रिया न करने या न होने का बोध हो , उसे निषेधवाचक वाक्य कहते है।
जैसे :-  बाहर जाना मना है।

3) प्रश्नवाचक वाक्य (Interrogative sentence)
जिस वाक्य में प्रश्न का बोध हो , उसे प्रश्नवाचक वाक्य कहते है।
जैसे :-  तुम क्या कर रहे हो ?

4) संदेहवाचक वाक्य (Skeptical sentence)
जिस वाक्य में संदेह या संभावना का बोध हो , उसे संदेहवाचक वाक्य कहते है।
जैसे :-  शायद आज बारिश होगी।

(5) संकेतवाचक वाक्य (Indicative sentence/ Conditional Sentence)
जिस वाक्य में एक क्रिया दूसरी क्रिया पर निर्भर होने का संकेत हो , उसे संकेतवाचक वाक्य कहते है।
जैसे :-  यदि बारिश होती तो पानी की कमी न होती।

(6) इच्छावाचक वाक्य (Optative sentence )
जिस वाक्य में इच्छा , शुभकामना , आशीर्वाद , आशा आदि के भाव प्रकट हों , उसे इच्छावाचक वाक्य कहते है।
जैसे :-  मुझे आज बाहर जाने का मन हो रहा है। (इच्छा-wish का भाव )
आप अच्छे अंको से पास हो।
(शुभकामना-greetings का भाव )
सदा कल्याण हो। (आशीर्वाद-blessings का भाव )
अच्छे के लिए आशा ! (आशा-hope का भाव )

(7) आज्ञावाचक वाक्य (Imperative sentence)
जिस वाक्य में आज्ञा , उपदेश , आदेश , अनुमति या प्रार्थना आदि के भाव प्रकट हो , उसे आज्ञावाचक वाक्य कहते है।
इस प्रकार के हिन्दी वाक्यों के अन्त में ओ अथवा ए स्वर की आवाज आती है ।
जैसे :-  तुम बाहर जाओ। (आज्ञा-order का भाव )
निरन्तर कोशिश करने वाले कभी हारते नहीं।
(उपदेश-advice का भाव )
तुम खेलने के लिए बाहर जा सकते हो।
(अनुमति-permission का भाव )
हे प्रभु ! मेरा विश्वास कमज़ोर न हो। (प्रार्थना-prayer का भाव)

8) विस्मयादिवाचक वाक्य (Exclamatory sentence)
जिस वाक्य में विस्मय , हर्ष , क्रोध , घृणा आदि के भाव प्रकट हों , उसे विस्मयादिबोधक वाक्य कहते है।
जैसे :-  अरे ! तुम कितनी सुंदर लग रही हो।
(विस्मय-amazement का भाव )
धन्य – धन्य ! तुम पहले नंबर से पास हो गए।
(हर्ष-happiness का भाव )
बस करो ! तुम्हें कुछ समज में नहीं आता ? (क्रोध-anger का भाव )
छिः ! कितना गंदा पानी है। (घृणा-hate का भाव )
Exercise (अभ्यास)
________________________________________
नीचे दिए गए वाक्यों के अर्थ के आधार पर प्रकार लिखिए। 👇
1) आप सब इधर देखिए।
2) यदि ट्रैफिक में न फँसा होता तो जल्दी आ जाता।
3) तुम कौन हो ?
4) धरती गोल है।
5) यहाँ गाड़ी खड़ी करना मना है।
6) शायद मैं कल दिल्ली जाऊँगा।
7) हे प्रभु ! सबका कल्याण हो।
8) अहा ! कितना सुंदर उपवन है।
9) उपवन में पक्षी कलरव कर रहे है।
10) ऐसी सर्दी में बाहर मत जाओ।
11) पत्रोत्तर अवश्य देना।
12) संभवत: इस साल वर्षा हो।
13) वाह ! भारत ने विश्वकप जीत लिया।
14) ईश्वर आपको लंबी उम्र दे।
15) उसने झूठी गवाही न दी होती तो गोपी जेल से बाहर होता।
16) चिड़िया चहचहा रही है।
17) अनुभा चित्र नहीं बनाती है।
18) मेरे लिए एक कप कोफ़ी लाना।
19) क्या वह आगरा जाएगी ?
20) आप दीर्धायु हो।
21) हो सकता है कि उस साल अच्छी फसल पैदा हो।
22) छि : , ऐसा घृणित कार्य तुमने किया है।
23) उसने झूठी गवाही न दी होती तो उसे जेल न होती।
24) बालक बगीचे में खेल रहा है।
25) राम पुस्तक नहीं पढ़ता।
26) कृपया फोन पर जवाब अवश्य देना।
27) राम क्या कर रहा है ?
28) आज अच्छी कमाई हो जाती।
29) शायद महँगाई कुछ कम हो जाए।

रचना के आधार पर वाक्य प्रकार (types of sentences based on their formation)
1) सरल वाक्य (simple sentence)
जिस वाक्य में एक उद्देश्य और एक विधेय होता है , उसे सरल वाक्य कहते है।
जैसे :-  सोहन खेलता है। (‘सोहन’ उद्देश्य है और ‘खेलता है ‘ विधेय है। )
2) संयुक्त वाक्य (compound sentence)
जिस में दो या अधिक स्वतंत्र उपवाक्य होते है और वे ‘या’ , ‘किंतु’ , ‘और’ जैसे समुच्चबोधकों(conjunctions) से जुड़े होते हैं , उसे संयुक्त वाक्य कहते है।
जैसे :-  शिला बहादुर है और चतुर भी है।
(‘शिला बहादुर है।’ , ‘चतुर भी है।’ दोनों स्वतंत्र उपवाक्य है। ‘और ‘ समुच्चयबोधक अव्यय है।)

3) मिश्र वाक्य (complex sentence)
जिस वाक्य में उपवाक्य मुख्य उपवाक्य पर आश्रित होता है और वे ‘कि ‘ , ‘ तथापि ‘ , ‘ इसलिए ‘ जैसे समुच्चयबोधकों(conjunctions) से जुड़े होते है , उसे मिश्र वाक्य कहते है।
जैसे :-   मैंने देखा कि पर्दे के पीछे कोई छिपा था। (‘मैंने देखा’ मुख्य उपवाक्य है और ‘पर्दे के पीछे कोई छिपा था।’ आश्रित उपवाक्य है।  ‘कि ‘ समुच्चयबोधक अव्यय है। )

वाक्य के प्रकार
वाक्य वर्गीकरण मुख्यतः दो प्रकार से किया जाता है।

1. अर्थ के आधार पर वाक्य - आठ प्रकार

विधान वाचक वाक्य
निषेधवाचक वाक्य
संदेहवाचक वाक्य
संकेतवाचक वाक्य
इच्छावाचक वाक्य
आज्ञावाचक वाक्य
प्रश्नवाचक वाक्य
विस्मयवाचक वाक्य
2. रचना के आधार पर वाक्य - तीन भेद

साधारण/सरल वाक्य
मिश्रित वाक्य
संयुक्त वाक्य
अर्थ के आधार पर वाक्य
1. विधानवाचक वाक्य

जब वाक्य में क्रिया का सामान्य रूप से होना पाया जाये तो वहां विधान वाचक वाक्य होगा।

जैसे - शीना पढ़ना चाहती है।, सुरेश गांव में रहता है।

2. निषेधवाचक वाक्य

जब वाक्य में क्रिया से पहले निषेध वाचक शब्द आयें तो वहां निषेध वाचक वाक्य होता है।

जैसे - मनोज गांव नहीं जायेगा।

तथ्य
संदेह वाचक, संकेत वाचक, इच्छा वाचक, आज्ञा वाचक, प्रश्नवचक तथा विस्मयवाचक वाक्यों की क्रियाओं से पहले न, नहीं आने पर भी वह वाक्य निषेध वाचक नहीं होगा।

3. संदेहवाचक वाक्य
जब वाक्य में क्रिया के होने या न होने में संदेह कि स्थित बनी रहे तो उसे संदेह वाचक वाक्य कहते हैं।

तथ्य
संदिग्ध भूतकाल, संभाव्य वर्तमानकाल, संदिग्ध वर्तमानकाल तथा संभाव्य भविष्यतकाल कि क्रियाएं जिन हिन्दी वाक्यों में आयें वे वाक्य सन्देह वाचक ही होंगे।

जैसे - उसने पत्र पढ़ा होगा।

लगता है। कोई हमारी बातें सुन रहा रहा है।

संभवतः विक्रम कल आये।

हो सकता है मैं बाजार जाऊं।

4. संकेतवाचक वाक्य

जब वाक्य में एक क्रिया का होना दुसरी क्रिया पर आश्रित हो तो उसे संकेत वाचक वाक्य कहते हैं।

जैसे - जो परिश्रम करेगा वह सफल होगा।

5. इच्छावाचक वाक्य

जब वाक्य में कहने वाले कि इच्छा या कामना का बोध हो तो उसे इच्छा वाचक वाक्य कहते हैं।

जैसे - भगवान तुम्हारा भला करे।

नोट - इच्छा या कामना किसी अन्य से अपने लिए या किसी अन्य के लिए होती है। और यह आवश्यक नहीं कि इच्छा या कामना हमेशा अच्छी ही हो। बुरी इच्छा या कामना भी इच्छा वाचक ही होती है।

6. आज्ञावाचक वाक्य

जब वाक्य में आदेश या अनुमति दिये जाने का बोध हो तो वहां आज्ञा वाचक वाक्य होता है।

जैसे - तुम अब घर जा सकते हो।

7. प्रश्नवाचक वाक्य

जब वाक्यों से प्रश्न कियेे जाने का बोध होतो वहां प्रश्नवाचक वाक्य होगा।

जैसे - तुम कहां रहते हो ?

8. विस्मयवाचक वाक्य

जब वाक्य में भय, घृणा, हर्ष, शोक, दुख, खेद, कष्ट, आश्चर्य आदि भावों की अभिव्यक्ति करने वाले शब्द आयें तो वहां विस्मय वाचक वाक्य होगा।

जैसे - उफ! कितनी गर्मी है।

अरे! तुम पास हो गये।

उदाहरण
निम्न में से संकेत वाचक वाक्य है-

1. पिता ने पुत्र की और इशारा किया।

2. विक्रम गांव जाना चाहता है।

3. रामू ने गांव की और इशारा किया।

4. इनमें से काई नहीं

उत्तर 4

ये सभी वाक्य विधान वाचक हैं क्योकि इनमें क्रिया सामान्य रूप से हो रही है।

रचना के आधार पर वाक्य
1. साधारण वाक्य

जब वाक्य में एक कर्ता तथा एक ही क्रिया शब्द हो तो उसे सरल वाक्य कहते हैं। दुसरे शब्दों में साधारण वाक्य में एक उद्देश्य तथा एक ही विधेय होता है।

जैसे - रमेश हिन्दी पढ़ता है।

नोट - कभी-2 साधारण वाक्य में उद्देश्य तथा विधेय दोनों का विस्तार इतना अधिक होता है कि साधारण वाक्य को साधारण मानने में भ्रांति उत्पन्न होती है।

जैसे - ओमप्रकारश के छोटे बेटे विक्रम सिहाग पिछले दस वर्षो से हनुमानगढ़ के नोहर तहसील के राजस्थानज्ञान में भूगोल करवा रहें हैं।

2. मिश्रित वाक्य

आश्रित उपवाक्यों से मिलकर बना वाक्य मिश्रित वाक्य कहलाता है। दुसरे शब्दों में जब एक मुख्य वाक्य के साथ एक या अधिक आश्रित उपवाक्य जुड़े हो तो उसे मिश्रित वाक्य कहते हैं।

मिश्रित वाक्य की पहचान हेतू आश्रित उपवाक्य का बोध होना अनिवार्य है।

आश्रित उपवाक्य

जिनका स्वतंत्र अस्तित्व नहीं होता जो किसी अन्य वाक्य पर आश्रित रहते हैं उन्हें आश्रित उपवाक्य कहते हैं। इनके तीन भेद हैं ।

उपवाक्य (Clause) की परिभाषा:-
ऐसा पदसमूह, जिसका अपना अर्थ हो, जो एक वाक्य का भाग हो और जिसमें उदेश्य और विधेय हों, उपवाक्य कहलाता हैं।
उपवाक्यों के आरम्भ में अधिकतर कि, जिससे ताकि, जो, जितना, ज्यों-त्यों, चूँकि, क्योंकि, यदि, यद्यपि, जब, जहाँ इत्यादि होते हैं।
__________________________________________
उपवाक्य के प्रकार:-
उपवाक्य तीन प्रकार के होते हैं-
(1) संज्ञा-उपवाक्य (Noun Clause)
(2) विशेषण-उपवाक्य (Adjective Clause)
(3) क्रियाविशेषण-उपवाक्य (Adverb Clause)
________________________________________
(1) संज्ञा-उपवाक्य(Noun Clause)- जो आश्रित उपवाक्य संज्ञा की तरह व्यवहृत हों, उसे 'संज्ञा-उपवाक्य' कहते हैं।
यह कर्म (सकर्मक क्रिया) या पूरक (अकर्मक क्रिया) का काम करता है, जैसा संज्ञा करती है। 'संज्ञा-उपवाक्य' की पहचान यह है कि इस उपवाक्य के पूर्व 'कि' होता है।
जैसे- 'राम ने कहा कि मैं पढूँगा' यहाँ 'मैं पढूँगा' संज्ञा-उपवाक्य है।
'मैं नहीं जानता कि वह कहाँ है'- इस वाक्य में 'वह कहाँ है' संज्ञा-उपवाक्य है।

(2) विशेषण-उपवाक्य (Adjective Clause)- जो आश्रित उपवाक्य विशेषण की तरह व्यवहृत हो, उसे विशेषण-उपवाक्य कहते हैं।
जैसे- वह आदमी, जो कल आया था, आज भी आया है। यहाँ 'जो कल आया था' विशेषण-उपवाक्य है।
इसमें 'जो', 'जैसा', 'जितना' इत्यादि शब्दों का प्रयोग होता हैं।

(3) क्रियाविशेषण-उपवाक्य (Adverb Clause)- जो उपवाक्य क्रियाविशेषण की तरह व्यवहृत हो, उसे क्रियाविशेषण-उपवाक्य कहते हैं।
जैसे- जब पानी बरसता है, तब मेढक बोलते हैं यहाँ 'जब पानी बरसता है' क्रियाविशेषण-उपवाक्य हैं। इसमें प्रायः 'जब', 'जहाँ', 'जिधर', 'ज्यों', 'यद्यपि' इत्यादि शब्दों का प्रयोग होता हैं।
इसके द्वारा समय, स्थान, कारण, उद्देश्य, फल, अवस्था, समानता, मात्रा इत्यादि का बोध होता हैं।

वाक्य-उपवाक्य:-
उपवाक्य-भेद
उपवाक्य (Clause) की परिभाषा :
वाक्यों का ऐसा पदसमूह या भाग, जिसका अपना स्वतन्त्र अर्थ हो, और जिसमें उदेश्य और विधेय हों, उपवाक्य कहलाता हैं।
सभी उपवाक्य, प्रधान उपवाक्य से हिन्दी के योजक (Connectors) शब्दों से जुड़े रहते हैं |

जैसे - कि, जिससे, जिसे, जिसकों, जिसमें, ताकि, जो, जितना, ज्यों-त्यों, चूँकि, क्योंकि, यदि, यद्यपि, जब, जहाँ इत्यादि होते हैं।
उपवाक्य के भेद :
______________________________';:
उपवाक्य तीन प्रकार के होते हैं-
(1) संज्ञा-आश्रित उपवाक्य (Noun Subordinate Clause)
(2) विशेषण-आश्रित उपवाक्य (Adjective Subordinate Clause)
(3) क्रियाविशेषण-आश्रित उपवाक्य (Adverb Subordinate Clouse)
(1) संज्ञा-आश्रित उपवाक्य(Noun Subordinate Clause)- वह आश्रित उपवाक्य संज्ञा की तरह (कर्ता/कर्म) की भांति उपयोग होता है, उसे 'संज्ञा-आश्रित उपवाक्य' कहते हैं।
पहचान : सामान्यत: यह आश्रित उपवाक्य योजक शब्द "कि" से जुड़ा रहता है अर्थात 'संज्ञा-उपवाक्य' की पहचान यह है कि इस उपवाक्य के पूर्व "कि" होता है।
यह कर्म (सकर्मक क्रिया) या पूरक (अकर्मक क्रिया) का काम करता है, जैसा संज्ञा कार्य करता है।  जैसे-
(i) 'राम ने कहा कि मैं यही पढूँगा' | संज्ञा आश्रित उपवाक्य - कि मैं ही पढूँगा
(ii) 'मैं नहीं जानता कि वह क्या कर रही है | संज्ञा आश्रित वाक्य - कि वह क्या कर रही है |
(2) विशेषण-आश्रित उपवाक्य (Adjective Subordinate Clause):- यह उपवाक्य पूरी तरह विशेषण की तरह कार्य करता है, उसे विशेषण-आश्रित उपवाक्य कहते हैं।
जैसे- वह आदमी, जो कल आया था, आज भी आया है। यहाँ 'जो कल आया था' विशेषण-उपवाक्य है।
इसमें 'जो', जिसे, जिसका, जिसमें, 'जैसा', 'जितना' इत्यादि शब्दों का प्रयोग होता हैं।
(3) क्रियाविशेषण-आश्रित उपवाक्य (Adverb Subordinate Clause)- जो उपवाक्य क्रियाविशेषण की तरह व्यवहृत हो, उसे क्रियाविशेषण-उपवाक्य कहते हैं।
जैसे- जब पानी बरसता है, तब मेढक बोलते हैं यहाँ 'जब पानी बरसता है' क्रियाविशेषण-उपवाक्य हैं। इसमें प्रायः 'जब', 'जहाँ', 'जिधर', 'ज्यों', 'यद्यपि' इत्यादि शब्दों का प्रयोग होता हैं। इसके द्वारा समय, स्थान, कारण, उद्देश्य, फल, अवस्था, समानता, मात्रा इत्यादि का बोध होता हैं।
__________________________________
1. वाक्य-परिचय-और-वाक्य-भेद
2. उपवाक्य-भेद
3. संज्ञा-आश्रित-उपवाक्य
4. विशेषण-आश्रित-उपवाक्य
5. क्रिया-विशेषण-आश्रित-उपवाक्य
6. वाक्य-परिवर्तन
7. उपवाक्य-उदाहरण-अभ्यास-प्रश्न 1
8. उपवाक्य-उदाहरण-अभ्यास-प्रश्न 2

परिभाषाः- वाक्य अंग्रेजी में  SENTENCE कहा जाता है। व्याकरण के नियमों के अनुसार रचित सार्थक शब्दों का समूह वाक्य कहा जाता है।

ध्यान में रखने की बात: -
1. हिन्दी व्याकरण के नियमों के अनुसार क्रिया (VERB) का प्रयोग वाक्य के अंत में होता है। यह वाक्य के समापन (समाप्त) होने को बताती है।
जैसे : वह फुटबॉल  खेल रहा है।
उपर्युक्त वाक्यों में

वह - काम को करने वाला कर्ता यानि  SUBJECT है।
फुटबॉल - कर्म यानि  OBJECT है।
खेल रहा है -  क्रिया यानि VERB  है। इससे वाक्य समाप्त हो रहा है।

अंग्रेजी भाषा में इस वाक्य की रचना करने पर वाक्य इस प्रकार होगा।

He is playing football.

He- Subject
is playing – Verb
football – Object

अंग्रेजी भाषा के उपरोक्त वाक्य में कर्ता के बाद ही क्रिया का प्रयोग हो रहा है ;और वाक्य का समापन (समाप्त) कर्म से हो रहा है।
अतः हिन्दी भाषा में वाक्य के अंत में क्रिया का प्रयोग होता है इस बात को ध्यान में रखना चाहिए।

2. किसी वाक्य के दो हिस्से होते हैं -
  पहला :- वाक्य जिसके बारे में हो। इसे उद्देश्य ; SUBJECT कहते हैं।
  दूसरा :- उद्देश्य के बारे में जो कुछ भी कहा जाए। इसे विधेय PREDICATE कहते हैं।

उदाहरण -  वीर शिवाजी ने दुष्ट मुगलों को मारा ।

यहाँ

वीर शिवाजी ने -   उद्देश्य है
दुष्ट मुगलों को मारा - विधेय है।

रचना के आधार पर वाक्य 3 प्रकार के होते हैं -

1.  सरल या साधारण वाक्य (Simple Sentence) :-
    जिसमें एक उद्देश्य और एक विधेय हो और क्रिया पद (शब्द) भी एक हो
        
        उदाहरण: वीर शिवाजी ने दुष्ट मुगलों को मारा ।
                मेरे पुरखों ने धरती का रूप सँवारा ।

2.   संयुक्त वाक्य (Compound Sentence):-
           जिसमें दो सरल वाक्य किसी योजक (और, एवं, परन्तु, लेकिन, तथा, अथवा, किन्तु, मगर, बल्कि, नहीं तो, अन्यथा, परिणामस्वरूप, ताकि, या, पर, क्योंकि, तो, नहीं तो, इसलिए, अतः आदि शब्द जो जोड़ने का कार्य करते हों) से जुड़े हों।
       
      उदाहरण: तुम मेरे घर आए थे लेकिन मैं घर पर नहीं था ।          

    ( सरल वाक्य +  योजक +  सरल वाक्य )
          
        लोगों ने चोर को पकड़ लिया और उसे लाठियों से पीटने लगे।

(विशेष - योजक चिह्नों को हटाने पर दो स्वतन्त्र  वाक्य बन जाते हैं । )

3.  मिश्र या मिश्रित वाक्य(Complex Sentence):-
            इसमें दो उपवाक्य होते हैं ।
एक प्रधान उपवाक्य होता  है, एक आश्रित उपवाक्य। आश्रित उपवाक्य प्रधान उपवाक्य पर निर्भर होता है। अपने आप में दोनों अधूरे लगते हैं ।
आश्रित उपवाक्य से पहले जो, जिसने, जब , जितना  जैसे ही आदि शब्दों का प्रयोग होता है अर्थात् आश्रित उप-वाक्य वह हुआ जिसके पहले कि, जो, जिसने, जब, जितना, जहाँ, वहाँ, यद्यपि  जैसे शब्द का प्रयोग हो।               

उदाहरण:  जो काली गाय है, वह खेत में चर रही है।
(यहाँ ‘जो काली गाय है’  आश्रित उपवाक्य है और ‘वह खेत में चर रही है’ प्रधान उपवाक्य है।)
       
               जो सोता है सो खोता है।   
     (यहाँ ‘ जो सोता है’  आश्रित उपवाक्य है और ‘सो खोता है’ प्रधान उपवाक्य है।)

वाक्य संश्लेषण sentence Synthesis/ agglutination

  कई वाक्यों को मिलाकर एक वाक्य बनाना संश्लेषण कहलाता है।
उदाहरणतः यहाँ नीचे  दो सरल वाक्य दिए गए हैं। इनका सरल वाक्य, संयुक्त वाक्य और मिश्र वाक्य क्या होगा,  यह बताया गया है -
अध्यापक कक्षा में आए । (सरल वाक्य)
सब छात्र खड़े हो गए ।(सरल वाक्य)

संश्लेषण करने पर:
  
सरल वाक्य :  अध्यापक के आते ही सब छात्र खड़े हो गए ।

संयुक्त वाक्य: अध्यापक कक्षा में आए और सब छात्र खड़े हो गए।
               
मिश्रित वाक्य: जैसे ही अध्यापक कक्षा में आए, सब छात्र खड़े हो गए । 

The Clause (उपवाक्य)-

ऐसा वाक्य जो किसी बड़े वाक्य का भाग होता है, Clause कहलाता है l इसमें भी अपनी मुख्य क्रिया होती है l
दूसरे शब्दों में कहे तो ऐसा वाक्य जिसमे एक से अधिक वाक्य मिले होते है, के प्रत्येक वाक्य को clause कहते हैं l

(A sentence which has more than one sentence, it,s every sentence is called as clause.)

For Examples-

He said that you were working in the field.

Its true that he is honest.

I understand whatever you say.

Kinds of Clause(उपवाक्य के प्रकार):-

Clause निम्नलिखित 3 प्रकार का होता है-

(a)- Principal Clause(प्रधान उपवाक्य)

(b)- Subordinate Clause(आश्रित उपवाक्य)

(c)- Co-ordinate clause(समान पदीय उपवाक्य)

(a)- Principal Clause(प्रधान उपवाक्य):-

ऐसा वाक्य जो स्वंय अपना पूर्ण अर्थ देता है, अर्थात अपने अर्थ के लिए दूसरे sentence पर निर्भर नहीं करता, Principal Clause कहलाता है l

For Examples-

I sing a song.

You write a letter.

He said that they were working in the field.

As soon as I reached home, my friend came.

उपर्युक्त वाक्यों में रेखांकित sentence अपना अर्थ पूर्णरूप से स्वंय देते है इसलिए ऐ principal clause हैं l

(b)- Subordinate Clause(आश्रित उपवाक्य):-

ऐसा वाक्य जो स्वंय अपना पूर्ण अर्थ नहीं देता है, अर्थात अपने अर्थ के लिए दूसरे sentence पर निर्भर करता है, Subordinate Clause कहलाता है l

For Examples:-

You know that I sing a song.

When he came, I was sleeping.

He said that they were working in the field.

As soon as I reached home, my friend came.

उपर्युक्त वाक्यों में रेखांकित sentence अपना अर्थ पूर्णरूप से स्वंय नहीं देते है इसलिए ऐ subordinate clause हैं l

Subordinate Clause तीन प्रकार के होते हैं-

1-      Subordinate Noun Clause(आश्रित संज्ञा उपवाक्य)

2-      Subordinate Adjective Clause(आश्रित विशेषण उपवाक्य)

3-      Subordinate Adverb Clause(आश्रित क्रिया-विशेषण उपवाक्य)

1 - Subordinate Noun Clause(आश्रित संज्ञा उपवाक्य)

वह subordinate clause जो noun की तरह कार्य करता है, अर्थात जो principal clause की क्रिया के subject के रूप में कार्य करता है, Subordinate Noun Clause कहलाता है l

For Examples-

What you said was right.

Write carefully what she tells.

He said that they were working in the field.

This is the book which I like most.

उपर्युक्त वाक्यों में रेखांकित sentence अपना अर्थ पूर्णरूप से स्वंय नहीं देते है इसलिए ऐ subordinate clause हैं और ऐ Principal clause के noun के रूप में कार्य करते हैं l

Subrdinate Noun Clause 5 प्रकार के होते हैं-

(i)Subject to a Verb

(ii)Object to a Verb

(iii)Object to a Preposition

(iv)Complement to the Verb

(v)Case n Apposition to a Noun or Pronoun

-------------------------------------------------------------------
Presented by Yadav Yogesh kumar "Rohi"

1 टिप्पणी:

  1. बहुत अच्छा लिखा है, मैं आपसे इस टॉपिक पर और डिस्कसन करना चाहूँगा..

    जवाब देंहटाएं