सूर्यवंश और चन्द्रवंश का वर्णन तथा इला का वृत्तान्त
ऋषियों ने पूछा-तत्त्वज्ञ सूतजी ! अब आप हम लोगों से सम्पूर्ण सूर्यवंश तथा चन्द्रवंश का क्रमशः यथार्थ रूप से वर्णन कीजिये ॥ 1 ॥
सूतजी कहते हैं-ऋषियो। पूर्वकाल में महर्षि कश्यप से अदिति को विवस्वान् (सूर्य) पुत्ररूप में उत्पन्न हुए थे। उनकी संज्ञा, राज्ञी तथा प्रभा नाम की तीन पत्रियाँ थीं। इनमें रेवत की कन्या राज्ञी ने रैवत नामक पुत्र को तथा प्रभा ने प्रभात नामक पुत्र को उत्पन्न किया। संज्ञा त्वाष्ट्र (विश्वकर्मा) की पुत्री थी। उसने वैवस्वत मनु और यम नामक दो पुत्र एवं यमुना नामकी एक कन्याको उत्पन्न किया। इनमें यम और यमुना जुड़वे पैदा हुए थे। कुछ समय के पश्चात् जब सुन्दरी त्वाष्ट्री (संज्ञा) विवस्वान्के तेजोमय रूपको सहन न कर सकी, तब उसने अपने शरीरसे अपने ही रूपके समान एक अनिन्द्यसुन्दरी नारीको उत्पन्न किया। वह 'छाया' नामसे प्रसिद्ध हुई। उस छायाको अपने सामने खड़ी देखकर संज्ञाने उससे कहा-'वरानने छाये! तुम हमारे पतिदेवकी सेवा करना, साथ ही मेरी संतानोंका माताके समान स्नेहसे पालन-पोषण करना।" तब बहुत अच्छा, ऐसा ही होगा'- कहकर वह सुव्रता पतिकी सेवाभावनासे विवस्वान्देवके निकट गयी। इधर विवस्वान्देव भी 'यह संज्ञा ही है'- ऐसा समझकर छायाके साथ आदरपूर्वक पूर्ववत् व्यवहार करते रहे। यथासमय उन्होंने उसके गर्भसे मनु के समान रूपवाले एक पुत्रको उत्पन्न किया। ये वैवस्वत मनु के सवर्ण (रूप-रंगवाला) होनेके कारण 'सावर्णि' नाम से प्रसिद्ध हुए। तदुपरान्त सूर्य ने "यह संज्ञा ही है- ऐसा मानकर छाया के गर्भसे क्रमशः एक शनि नामका पुत्र और तपती एवं विष्टि नामको दो कन्याओंको भी उत्पन्न किया। छाया अपने पुत्र मनुके प्रति अन्य संतानोंसे अधिक स्नेह रखती थी। उसके इस व्यवहारको संज्ञा नन्दन मनु तो सहन कर लेते थे, परंतु यम (एक दिन सहन न होनेके कारण) क्रुद्ध हो उठे और अपने दाहिने पैरको उठाकर छायाको मारनेकी धमकी देने लगे। तब छायाने यमको शाप देते हुए कहा- 'तुम्हारे इस एक पैरको कीड़े काट खायेंगे और इससे पीब एवंरुधिर टपकता रहेगा।' इस शापको सुनकर अमर्षसे भरे ह यम पिताके पास जाकर निवेदन करते हुए बोले- 'देव क्रुद्ध हुई माताने मुझे अकारण ही शाप दे दिया है। विभो ! बालचापल्यके | कारण मैंने एक बार अपना दाहिना पैर कुछ ऊपर उठा दिया था, (इस तुच्छ अपराधपर) भाई मनुके मना करनेपर भी उसने मुझे ऐसा शाप दे दिया है। चूँकि इसने हमपर शापद्वारा प्रहार किया है इसलिये यह हम लोगोंकी माता नहीं प्रतीत होती (अपितु बनावटी माता है)।' यह सुनकर विवस्वान्देवने | पुनः यमसे कहा 'महाबुद्धे! मैं क्या करूँ? अपनी मूर्खता के कारण किसको दुःख नहीं भोगना पड़ता अथवा (जन्मान्तरीय शुभाशुभ कर्मपरम्परका फलभोग अनिवार्य है। यह नियम तो शिवजीपर भी लागू है, फिर अन्य प्राणियोंके लिये तो कहना ही क्या है। इसलिये बेटा! मैं तुम्हें यह एक मुर्गा (या मोर) दे रहा हूँ, जो पैरमें पड़े हुए कीड़ोंको खा जायगा और उससे निकलते हुए मजा (पीच) एवं खूनको भी दूर कर देगा' ॥2- 17 ॥
पिताद्वारा इस प्रकार कहे जानेपर महायशस्वी यमके मनमें विराग उत्पन्न हो गया। वे गोकर्णतीर्थमें जाकर फल, पत्ता और वायुक्का आहार करते हुए कठोर तपस्यामें संलग्न हो गये। इस प्रकार वे बीस हजार वर्षोंतक महादेवजीकी आराधना करते रहे। कुछ समयके पश्चात् त्रिशूलधारी महादेव उनकी तपस्यासे सन्तुष्ट होकर प्रकट हुए। तब यमने उनसे वररूपमें लोकपालत्व, पितरोंका आधिपत्य और जगत्के धर्म-अधर्मका निर्णायक पद प्राप्त करनेकी इच्छा व्यक्त की। महादेवजीने उन्हें सभी वरदान दे दिये। निष्याप शौनक इस प्रकार यमको शूलपाणि भगवान् शंकरसे लोकपालत्व, पितरोंका आधिपत्य और धर्माधर्मके निर्णायक पदकी प्राप्ति हुई है। इधर विवस्वान् संज्ञाकी उस कर्मचेष्टको जानकर त्वष्टा (विश्वकर्मा) के निकट गये और क्रुद्ध होकर उनसे सारा वृत्तान्त कह सुनाये। द्विजवरो ! तब त्वष्टाने सान्त्वनापूर्वक विवस्वानसे कहा- 'भगवन्! अन्धकारका विनाश करनेवाले आपके प्रचण्ड तेजको न सहन करनेके कारण संज्ञा घोड़ीका रूप धारण करके यहाँ मेरे समीप अवश्य आयी थी, परंतु दिवाकर! मैंने उसे यह कहते हुए (घरमें घुसनेसे) मना कर दिया- 'चूँकि तू | अपने पतिदेवको जानकारीके बिना छिपकर यहाँ मेरे पास आयी है, इसलिये मेरे भवनमें प्रवेश नहीं कर सकती।' इस प्रकार मेरे निषेध करनेपर आपके और मेरे- दोनों स्थान निराश होकर वह अनिन्दिता संज्ञा मरुदेशको चली गयी और यहाँ उसी घोड़ी-रूपसे हो भूतलपर स्थित है।इसलिये 'दिवाकर! यदि मैं आपका अनुग्रह-भाजन हूँ तो आप मुझपर प्रसन्न हो जाइये (और मेरी एक प्रार्थना स्वीकार कीजिये)। प्रभो! मैं आपके इस असह्य तेजको (खरादनेवाले) यन्त्रपर चढ़ाकर कुछ कम कर दूंगा। इस प्रकार आपके रूपको लोगोंके लिये आनन्ददायक बना दूँगा।' सूर्यद्वारा उनकी प्रार्थना स्वीकार कर लिये जानेपर त्वष्टाने सूर्यको अपने (खराद) यन्त्रपर बैठाकर उनके कुछ तेजको छाँटकर अलग कर दिया। उस छाँटे हुए तेजसे उन्होंने विष्णुके सुदर्शनचक्रका भगवान् रुद्रके त्रिशूलका और दैत्यों एवं दानवोंका संहार करनेवाले इन्द्रके वज्रका निर्माण किया। इस प्रकार त्वष्टाने पैरोंके अतिरिक्त सूर्यके सहस्र किरणोंवाले रूपको अनुपम सौन्दर्यशाली बना दिया। उस समय वे सूर्यके पैरोंके तेजको देखने में समर्थ न हो सके (इसलिये वह तेज ज्यों-का त्यों बना ही रह गया)। अतः अर्चा-विग्रहों में भी कोई सूर्यके चरणोंका निर्माण नहीं करता) कराता। यदि कोई वैसा करता है तो उसे (मरनेपर) अत्यन्त निन्दित पापिष्ठ गति प्राप्त होती है तथा इस लोकमें वह दुःख भोगता हुआ कुष्ठरोगी हो जाता है। इसलिये धर्मात्मा मनुष्यको चित्रों | एवं मन्दिरोंमें कहीं भी बुद्धिमान् देवदेवेश्वर सूर्यके पैरोंको नहीं (बनाना) बनवाना चाहिये ॥18-33।।
त्वष्टा द्वारा संज्ञाका पता बतला दिये जानेपर वे देवेश्वर भगवान् सूर्य भूलोकमें जा पहुँचे। वहाँ उनके द्वारा संज्ञासे अश्विनीकुमारोंकी उत्पत्ति हुई यह एकदम तथ्य बात है। संज्ञाकी नासिकाके अग्रभागसे उत्पन्न होनेके कारण वे दोनों नासत्य और दस्र नामसे भी विख्यात हुए। कुछ दिनोंके पश्चात् अश्वरूपधारी सूर्यदेवको पहचानकर त्वाष्ट्री (संज्ञा) परम सन्तुष्ट हुई और हर्षपूर्ण चित्तसे पतिके साथ विमानपर बैठकर स्वर्गलोक (आकाश) को चली गयी छायी संतानोंमें) तपोधन साथ मनु आज भी सुमेरुगिरिपर विराजमान हैं शनिने अपनी तपस्याके प्रभावसे ग्रहोंकी समता प्राप्त की। बहुत दिनोंके बाद यमुना और पीये दोनों कन्याएँ नदीरूपमें | परिणत हो गयीं। उसी प्रकार भयंकर रूपवाली तीसरी कन्या विष्टि (भद्रा) काल (करण) रूपमें अवस्थित हुई। वैवस्वत मनुके दस महाबली पुत्र उत्पन्न हुए थे उनमें | इल ज्येष्ठ थे, जो पुत्रेष्टि यज्ञके फलस्वरूप पैदा हुए थे।शेष नौ पुत्रोंके नाम हैं- इक्ष्वाकु, कुशनाभ, अरिष्ट, नरिष्यन्त, करूप, शर्याति, पृषध और नाभाग। ये सब के-सब महान् बल-पराक्रमसे सम्पन्न एवं दिव्य पुरुष थे। वृद्धावस्था आनेपर परम धर्मात्मा महाराज मनु अपने ज्येष्ठ पुत्र इलको राज्यपर अभिषिक्त करके स्वयं तपस्या करनेके लिये महेन्द्रपर्वतके वनमें चले गये। तदनन्तर नये भूपाल इल दिग्विजय करनेकी इच्छासे इस पृथ्वीपर विचरण करने लगे। वे भूपालोंको पराजित करते हुए सभी द्वीपोंमें घूम रहे थे। इसी बीच प्रतापी इस घोड़ा दौड़ाते हुए शिवजीके उपवनके निकट जा पहुँचे। यह महान् उपवन कल्पद्रुम और लताओंसे भरा हुआ 'शरवण' नामसे प्रसिद्ध था। उस उपवनमें चन्द्रार्धको ललाटमें धारण करनेवाले देवेश्वर शम्भु उमाके साथ कीडा करते हैं। उन्होंने इस शरवणके विषयमें पहले ही उमाके साथ यह समय (शर्त) निर्धारित कर दिया था कि 'तुम्हारे इस दस योजन विस्तारवाले वनमें जो कोई भी पुरुषवाचक जीव प्रवेश करेगा, वह स्त्रीत्वको प्राप्त हो जायगा।' राजा इलको पहलेसे इस 'समय' (शर्त) के विषयमें जानकारी नहीं थी, अतः वे स्वच्छन्दगतिसे शरवणमें प्रविष्ट हुए। प्रवेश करते ही वे स्त्रीत्वको प्राप्त हो गये। उसी समय वह घोड़ा भी घोड़ीके रूपमें परिवर्तित हो गया। इलके शरीरसे सारा पुरुषत्व नष्ट हो गया। इस प्रकार स्त्री-रूप हो जानेपर राजाको परम विस्मय हुआ ॥ 34-47 ll
वह नारी इला नामसे प्रख्यात हुई। उसका रूप बड़ा सुन्दर था। उसके नेत्र कमलदलके समान बड़े बड़े थे उसके मुखको कान्ति पूर्णिमाके चन्द्रमाके सदृश थी। उसका शरीर हलका था। उसके नेत्र चकित से दीख रहे थे। उसके बाहुमूल उन्नत और भुजाएँ लम्बी थीं तथा बाल नीले एवं घुंघराले थे। उसके शरीरके रोएँ सूक्ष्म और दाँत अत्यन्त मनोहर थे। वह मृदु और गम्भीर स्वरसे बोलनेवाली थी। उसके शरीरका रंग श्याम-गौरमिश्रित था। वह हंस और हस्तीकी-सी चालसे चल रही थी। उसकी दोनों भौंहें धनुषके आकारके सदृश थीं। वह छोटे एवं ताँबेके समान लाल नखाडुरोंसे विभूषित थी। इस प्रकार वह सुन्दरी 'नारी' उस वनमें भ्रमण करती हुई सोचने लगी कि इस घोर वनमें कौन मेरा पिता अथवा भाई है तथा कौन मेरी माता है। मैं किस पतिके हाथमें समर्पित की गयी हूँ अर्थात् कौन मेरा पति है। इस भूतलपर मुझे कितने दिनोंतक रहना पड़ेगा!' इस प्रकार वह चिन्तन कर ही रही थी कि इसी बीच सोम-पुत्र बुधने उसे देख लिया और वे उसे प्राप्त करनेके लिये प्रयत्न करने लगे।उस समय बुधने एक विशिष्ट वेष-भूषावाले दण्डीका रूप धारण कर लिया। उनके हाथोंमें कमण्डलु और पुस्तक शोभा पा रहे थे। उन्होंने बाँसके डंडेमें अनेकों पवित्र वस्तुओंको बाँध रखा था। वे ब्रह्मचारी वेषमें लम्बी-मोटी शिखा धारण किये हुए थे। समिधा, पुष्प, कुश और जल लिये हुए वटुकोंके साथ वे वेदका पाठ कर रहे थे। वे अपनेको ऐसा प्रकट कर रहे थे मानो उस वनमें किसी वस्तुकी खोज कर रहे हों। इस प्रकार उस वनके बहिर्भागमें वृक्षसमूहोंके झुरमुटमें बैठकर वे उस इलाको बुलाने लगे। इलाके निकट आनेपर वे अकस्मात् चकपकाये हुएकी भाँति उलाहना देते हुए उससे बोले— 'सुन्दरि ! अग्रिहोत्र आदि सेवा-शुश्रूषाका परित्याग करके तुम मेरे घरसे कहाँ चली आयी हो ?' यह सुनकर इलाने कहा— 'तपोधन! मैं अपनेको, आपको, पतिको और कुलको इन सभीको भूल गयी हूँ, अतः निष्पाप ! आप अपने और मेरे कुलका परिचय दीजिये।' इलाके इस प्रकार पूछनेपर बुधने उस सुन्दरीसे कहा 'वरवर्णिनि तुम इला हो और मैं बहुत-सी विद्याओंका ज्ञाता बुध नामसे प्रसिद्ध मैं तेजस्वी कुलमें उत्पन्न हुआ हूँ और मेरे पिता ब्राह्मणोंके अधिपति हैं।' बुधके इस कथनपर विश्वास करके इला बुधके उस भवनमें प्रविष्ट हुई, जिसमें रत्नोंके खम्भे लगे थे तथा जिसका निर्माण दिव्य मायाके द्वारा हुआ था। उस भवनमें पहुँचकर इला अपनेको कृतार्थ मानने लगी। (वह कहने लगी) 'कैसा सुन्दर चरित्र है। कैसा अद्भुत रूप है! कितना प्रचुर धन है! कैसा ऊँचा कुल है तथा मेरा और मेरे पतिदेवका कैसा अनुपम सौन्दर्य है!' तदनन्तर वह इला बुधके साथ बहुत समयतक उस सम्पूर्ण भोग सामग्रियोंसे सम्पन्न घरमें उसी प्रकार सुखसे रहने लगी, जैसे इन्द्रभवनमें हो ॥ 48- 66 ll
सूतजी कहते हैं-ऋपियो (बहुत दिनोंतक राज इसके राजधानी न लौटनेपर सशङ्कित होकर) उनके छोटे भाई मनु-पुत्र इक्ष्वाकु आदि राजा इल (सुद्युम्र) का अन्वेषणः करते हुए उसी शरवणके निकट जा पहुँचे। वहाँ उन सभीने मार्गके अग्रभागमें खड़ी हुई एक अनुपम घोड़ीको देखा, जिसका शरीर रत्ननिर्मित जीनकी किरणोंसे उद्दीप्त हो रहा | था। तत्पश्चात् जीनको पहचानकर वे सभी बन्धु आश्चर्यचकित हो गये (और परस्पर कहने लगे) 'अरे! यह तो हमारे भाई महात्मा राजा इलका चन्द्रप्रभ नामक घोड़ा है! किस कारण यह सुन्दर घोड़ीके रूपमें परिणत हो गया!' तब वे सभी लौटकर अपने कुल पुरोहित महर्षि वसिष्ठके पास जाकर पूछने लगे 'योगवेत्ताओंमें श्रेष्ठ महर्षे! ऐसी आश्चर्यजनक घटना क्यों घटित हुई? इसका रहस्य हमें बतलाइये। तब महर्षि वसिष्ठ ध्यानदृष्टिद्वारा सारा वृत्तान्त | जानकर इक्ष्वाकु आदिसे बोले— 'राजपुत्रो ! पूर्वकालमें शम्भु पत्नी उमाने इस शरवणके विषयमें ऐसा समय (शर्त) निर्धारित कर रखा है कि 'जो पुरुष इस शरवणमें प्रवेश करेगा, वह स्त्री रूपमें परिवर्तित हो जायगा।' इसी कारण राजा इलके साथ-ही-साथ यह घोड़ा भी स्त्रीत्वको प्राप्त हो गया है। अब जिस प्रकार राजा इल कुबेरकी भाँति पुनः पुरुषत्वको प्राप्त कर सकें, तुमलोगोंको पिनाकधारी शंकरकी आराधना करके वैसा ही प्रयत्न करना चाहिये।' महर्षि वसिष्ठकी आज्ञा पाकर वे सभी मनु-पुत्र वहाँ गये, जहाँ | देवाधिदेव महेश्वर विराजमान थे। वहाँ उन्होंने विभिन्न स्तोत्रोंद्वारा पार्वती और परमेश्वरका स्तवन किया। (उस स्तवनसे प्रसन्न होकर) पार्वती और परमेश्वरने कहा- 'राजकुमारो यद्यपि मेरे इस नियम (शर्त) का उल्लङ्घन नहीं किया जा सकता, तथापि इस समय उसके निवारणके लिये मैं एक उपाय बतला रहा हूँ। यदि इक्ष्वाकुद्वारा किये गये अश्वमेध यज्ञका जो कुछ फल हो, वह सारा का सारा हम दोनोंको समर्पित कर दिया जाय तो राजा इल निःसंदेह किम्पुरुष (किन्नर) हो जायेंगे।' यह सुनकर 'बहुत अच्छा, ऐसा ही होगा'- यों कहकर वैवस्वत मनुके वे सभी पुत्र राजधानीको लौट आये। घर आकर इक्ष्वाकुने अश्वमेध यज्ञका अनुष्ठान किया और उसका पुण्य फल पार्वती परमेश्वरको अर्पित कर |दिया, जिसके परिणामस्वरूप इल किम्पुरुष हो गये।वहाँ थे वीरवर एक मास पुरुषरूपमें रहकर पुनः एक मास स्त्री हो जाते थे। बुधके भवनमें स्त्रीरूपसे रहते समय इलने गर्भ धारण कर लिया था। उस गर्भसे अनेक गुणोंसे सम्पन्न एक पुत्र उत्पन्न हुआ। उस पुत्रको उत्पन्नकर बुध भूलोकसे पुन: स्वर्गलोकको चले गये॥ 113॥ तभीसे इलके नामपर उस वर्षका नाम इलावृत पड़ गया। इस प्रकार चन्द्रवंश और सूर्यवंशके आदिमें सर्वप्रथम मनु-नन्दन इल ही राजा हुए थे। तपोधन ऋषियो! जैसे इलकी पुरुषावस्थामें उत्पन्न हुए राजा पुरूरवा चन्द्रवंशकी वृद्धि करनेवाले थे, वैसे ही महाराज इक्ष्वाकु सूर्य वंशके विस्तारक कहे गये हैं। किम्पुरुषयोनिमें रहते समय इल | सुधुन नामसे कहे जाते थे उन के पुनः उत्कल, गय और पराक्रमी हरिताश्व नामक तीन अपराजेय पुत्र उत्पन्न हुए थे। इलने (अपने इन चारों पुत्रोंमेंसे) उत्कलको उत्कल (उड़िसा), गयको गयाप्रदेश और हरिताश्वको कुरुप्रदेशकी सीमावर्तिनी पूर्व दिशाका प्रदेश (राज्य) समर्पित किया। तत्पश्चात् अपने ज्येष्ठ पुत्र पुरुरवाका प्रतिष्ठानपुरमें अभिषेक करके वे स्वयं दिव्य फलाहारका उपभोग करनेके लिये इलावृतवर्षमें चले गये। (सुद्युम्नके बाद) मनुके ज्येष्ठ पुत्र इक्ष्वाकु मध्यदेशके अधिकारी हुए। (मनुके अन्य पुत्रोंमें) नरिष्यन्तके शुच नामक महाबली पुत्र हुआ। नाभागके अम्बरीष और धृष्टके भृष्टकेतु, चित्रनाथ और रण नामक तीन पराक्रमी पुत्र हुए। शर्यातिके आनर्त नामक एक पुत्र तथा सुकन्या नाम्री एक पुत्री हुई आनर्तके रोचमान नामका एक प्रतापी पुत्र हुआ। आनर्तद्वारा शासित देशका नाम आनर्त (गुजरात) पड़ा और कुशस्थली (द्वारका) नगरी उसकी राजधानी हुई। रोचमानका पुत्र रेव हुआ, जो रेवत और ककुयी नामसे भी पुकारा जाता था। वह रोचमानके सौ पुत्रोंमें ज्येष्ठ था। उसके रेवती नामकी एक कन्या उत्पन्न हुई, जो बलरामजीकी भार्यारूपसे विख्यात है। करूषके बहुत-से पुत्र थे, जो भूतलपर कारूप नामसे विख्यात हुए। पृषत्र गौकी हत्या कर देनेके कारण गुरुके शापसे शूद्र • हो गया ॥14- 24 ॥श्रेष्ठ ऋषियो । अब मैं इक्ष्वाकु वंशका वर्णन करने रहा हूँ आपलोग ध्यानपूर्वक सुनिये। देवराज विकुक्षि इक्ष्वाकुके पुत्ररूपमें उत्पन्न हुए। वे इक्ष्वाकुके सौ पुत्रोंमें ज्येष्ठ थे। उन (विकुक्षि) के पंद्रह पुत्र थे, जो सुमेरुगिरिकी उत्तर दिशामें श्रेष्ठ राजा हुए। विकुक्षिके एक सौ चौदह पुत्र और हुए थे, जो सुमेरुगिरिकी दक्षिण दिशाके शासक कहे गये हैं। विकुक्षिका ज्येष्ठ पुत्र ककुत्स्थ नामसे विख्यात था। उसका पुत्र सुयोधन हुआ। सुयोधनका पुत्र पृथु पृथुका पुत्र विश्वग, विश्वगका पुत्र इन्दु और इन्दुका पुत्र युवनाश्व | हुआ। युवनाश्वका पुत्र श्रावस्त हुआ, जिसे वत्सक भी | कहा जाता था। द्विजवरो! उसीने गौडदेशमें श्रावस्ती नामकी नगरी बसायी थी। श्रावस्तसे बृहदश्व और उससे कुबलाश्वका जन्म हुआ, जो पूर्वकालमें धुन्धुद्वारा मारे जानेके कारण धुन्धुमार नामसे विख्यात था। धुन्धुमारके दृढाश्व, दण्ड और कपिलाश्व नामक तीन पुत्र हुए थे, जिनमें प्रतापी कपिलाश्च धौन्धुमारि नामसे भी प्रसिद्ध था दृढावका पुत्र प्रमोद और उसका पुत्र हर्यश्व हुआ हर्यश्वका पुत्र निकुम्भ तथा उससे संहताश्वका जन्म हुआ संहताश्वके अकृताश्च और रणाश्व नामक दो पुत्र हुए। उनमें रणाश्वका पुत्र युवनाश्व हुआ तथा उससे मान्धाताकी उत्पत्ति हुई। मान्धाताके पुरुकुत्स, राजा धर्मसेन और शत्रुओंको पराजित करनेवाले सुप्रसिद्ध प्रतापी मुचुकुन्द-ये तीन पुत्र हुए। इनमें पुरुकुत्सका पुत्र नर्मदापति वसुद हुआ। उसका पुत्र सम्भूति हुआ और सम्भूतिसे त्रिधन्वाका जन्म हुआ। त्रिधन्वासे उत्पन्न हुआ पुत्र त्रय्यारुण नामसे प्रसिद्ध हुआ। उससे सत्यव्रत और सत्यव्रतसे सत्यरथका जन्म हुआ। सत्यरथसे हरिश्चन्द्र, | हरिश्चन्द्रसे रोहित, रोहितसे वृक और वृकसे बाहुकी उत्पत्ति हुई। बाहुके पुत्र राजा सगर हुए, जो परम धर्मात्मा थे। उन सगरके प्रभा और भानुमती नामवाली दो पत्त्रियाँ थीं। उन दोनोंने पूर्वकालमें पुत्रकी कामनासे और्वानिकी आराधना की थी। उनकी आराधनासे संतुष्ट होकर उन्हें यथेष्ट उत्तम वर प्रदान करते हुए और्वने कहा- 'तुम दोनोंमेंसे एकको साठ हजार पुत्र होंगे और दूसरीको केवल एक वंशप्रवर्तक पुत्र होगा। (तुम दोनोंमें जिसकी जैसी इच्छा हो, वह वैसा वरदान ग्रहण करे।) ' तब प्रभाने साठ हजार पुत्रोंको स्वीकार किया और भानुमतीने एक ही पुत्र माँगा। कुछ दिनोंके | पश्चात् भानुमतीने असमञ्जसको पैदा किया तथा यदुवंशको कन्या प्रभाने साठ हजार पुत्रोंको जन्म दिया, जो अश्वमेध यज्ञके अश्वको खोजमें जिस समय पृथ्वीको खोद रहे थे, उसी समय उन्हें विष्णु (भगवदवतार कपिल) ने जलाकर भस्म कर दिया ।। 25-42 ॥असमञ्जसका पुत्र अंशुमान् नामसे विख्यात हुआ। उसके पुत्र दिलीप और दिलीपसे भगीरथ हुए, जो तपस्या करके भागीरथी गङ्गाको स्वर्गसे भूतलपर ले आये। भगीरथके पुत्र नाभाग नामसे प्रसिद्ध हुए। नाभाग के पुत्र अम्बरीष और उनसे सिन्धुद्वीपका जन्म हुआ। सिन्धुद्वीपका पुत्र अयुतायु हुआ तथा उससे ऋतुपर्णकी उत्पत्ति हुई। ऋतुपर्णका पुत्र कल्माषपाद और उससे सर्वकर्मा पैदा हुआ। उसका पुत्र अनरण्य और अनरण्यका पुत्र निघ्न हुआ। निघ्नके अनमित्र और राजा रघु नामके दो पुत्र हुए, जिनमें अनमित्र वनमें चला गया, जो कृतयुगमें राजा होगा। रघुसे दिलीप तथा दिलीपसे अज हुए। अजसे दीर्घबाहु और उससे राजा अजपाल हुए। अजपालसे दशरथ पैदा हुए, जिनके चार पुत्र थे। वे सब के सब नारायणके अंशसे प्रादुर्भूत हुए थे। उनमें श्रीराम सबसे ज्येष्ठ थे, जो रावणका अन्त करनेवाले तथा रघुवंशके प्रवर्धक थे। भृगुवंशप्रवर महर्षि वाल्मीकिने श्रीरामके चरित्रका (रामायणरूपमें विस्तारपूर्वक) वर्णन किया है। श्रीरामके कुश और लव नामक दो पुत्र हुए, जो इक्ष्वाकु कुलके विस्तारक थे। कुशसे अतिथि और उससे निषधका जन्म हुआ। निषधका पुत्र नल हुआ और उससे नमकी उत्पत्ति हुई। नभसे पुण्डरीकका तथा उससे क्षेमधन्वाका जन्म हुआ। क्षेमधन्वाका पुत्र प्रतापी वीरवर देवानीक हुआ। उसका पुत्र अहीनगु तथा उससे सहस्राश्वका जन्म हुआ। सहस्राश्वसे चन्द्रावलोक और उससे तारापीडकी उत्पत्ति हुई। तारापीडसे चन्द्रागिरि और उससे भानुचन्द्र पैदा हुआ। भानुचन्द्रका पुत्र श्रुतायु हुआ, जो महाभारत युद्धमें मारा गया था। महर्षि कश्यपद्वारा उत्पन्न हुए इस वंशमें नल नामसे दो राजा विख्यात हुए हैं, उनमें एक वीरसेनका पुत्र तथा दूसरा राजा निषधका पुत्र था इस प्रकार वैवस्वतवंशीय महाराज इक्ष्वाकुके वंशमें उत्पन्न होनेवाले ये सभी राजा अतिशय दानशील | थे। मैंने इनका मुख्यरूपसे वर्णन कर दिया ।। 43-57॥
अध्यायः समाप्त-
📚: श्रीमद्भागवतपुराण/स्कन्धः ९/अध्यायः (१)
मरीचिः मनसस्तस्य जज्ञे तस्यापि कहे यु ।
दाक्षायण्यां ततोऽदित्यां विवस्वान् अभवत् सुतः ॥ १० ॥
राजा परीक्षितने पूछा-भगवन्! आपने सब मन्वन्तरों और उनमें अनन्त शक्तिशाली भगवान्के द्वारा किये हुए ऐश्वर्यपूर्ण चरित्रोंका वर्णन किया और मैने उनका श्रवण भी किया ॥ 1 ॥ आपने कहा कि पिछले कल्पके अन्तमें द्रविड़ देशके स्वामी राजर्षि सत्यव्रतने भगवान्की सेवासे ज्ञान प्राप्त किया और वही इस कल्पमें वैवस्वत मनु हुए। आपने उनके इक्ष्वाकु आदि नरपति पुत्रोंका भी वर्णन किया ।। 2-3 ॥ ब्रह्मन् ! अब आप कृपा करके उनके वंश और वंशमें होनेवालोका अलग-अलग चरित्र वर्णन कीजिये। महाभाग ! हमारे हृदयमें सर्वदा ही कथा सुननेकी उत्सुकता बनी रहती है ॥ 4 ॥ वैवस्वत मनुके वंशमें जो हो चुके हों, इस समय विद्यमान हों और आगे होनेवाले हो— उन सब पवित्रकीर्ति पुरुषोंके पराक्रमका वर्णन कीजिये ।। 5 ।।
सूतजी कहते हैं- शौनकादि ऋषियो ! ब्रह्मवादी ऋषियोंको सभामें राजा परीक्षित्ने जब यह प्रश्न किया, तब धर्मके परम मर्मज्ञ भगवान् श्रीशुकदेवजीने कहा ॥ 6 ॥
श्रीशुकदेवजीने कहा- परीक्षित्! तुम मनुवंशका वर्णन संक्षेपसे सुनो। विस्तारसे तो सैकड़ों वर्ष भी उसका वर्णन नहीं किया जा सकता ॥ 7 ॥। जो परम पुरुष परमात्मा छोटे-बड़े सभी प्राणियोंके आत्मा हैं, प्रलयके समय केवल वही थे; यह विश्व तथा और कुछ भी नहीं था ॥ 8 ॥ महाराज! उनकी नाभिसे एक सुवर्णमय कमलकोष प्रकट हुआ। उसीमें चतुर्मुख ब्रह्माजीका आविर्भाव हुआ ।। 9 ।। ब्रह्माजीके मनसे मरीचि और मरीचिके पुत्र कश्यप हुए। उनकी धर्मपत्नी दक्षनन्दिनी अदितिसे विवस्वान् (सूर्य) का जन्म हुआ ॥ 10 ॥ विवस्वान्की संज्ञा नामक पत्नीसे श्राद्धदेव मनुका जन्म हुआ। परीक्षित्! परम मनस्वी राजा श्राद्धदेवने अपनी पत्नी श्रद्धाके गर्भसे दस पुत्र उत्पन्न किये। उनके नाम थे— इक्ष्वाकु, नृग, शर्याति, दिष्ट, धृष्ट, करूष, नरिष्यन्त, पृषभ, नभग और कवि ।। 11-12 ।।
वैवस्वत मनु पहले सन्तानहीन थे उस समय सर्वसमर्थ भगवान् वसिष्ठने उन्हें सन्तान प्राप्ति करानेके लिये मित्रावरुणका यज्ञ कराया था ॥ 13 ॥ यज्ञके आरम्भ में केवल दूध पीकर रहनेवाली वैवस्वत मनुकी धर्मपत्नी श्रद्धाने अपने होताके पास जाकर प्रणामपूर्वक याचना की कि मुझे कन्या ही प्राप्त हो 14 तब अध्वर्युकी प्रेरणासे होता बने हुए ब्राह्मणने श्रद्धाके कथनका स्मरण करके एकाग्र चित्तसे वषट्कारका उच्चारण | करते हुए यज्ञकुण्डमें आहुति दी ।। 15 । जब होताने इस प्रकार विपरीत कर्म किया, तब यज्ञके फलस्वरूप पुत्रके स्थानपर इला नामकी कन्या हुई। उसे देखकर श्राद्धदेव मनुका मन कुछ विशेष प्रसन्न नहीं हुआ। उन्होंने अपने गुरु वसिष्ठजीसे कहा- | 16 || 'भगवन्! आपलोग तो ब्रह्मवादी हैं, आपका कर्म इस प्रकार विपरीत फल देनेवाला कैसे हो गया ? अरे, यह तो बड़े दुःखकी बात है। वैदिक कर्मका ऐसा विपरीत फल तो कभी नहीं होना चाहिये 17 ॥ आप लोगोंका मन्त्रज्ञान तो पूर्ण है ही इसके अतिरिक्त आपलोग जितेन्द्रिय भी है तथा तपस्याके कारण निष्पाप हो चुके है देवताओगे असत्यकी प्राप्तिके समान आपके संकल्पका यह उलटा | फल कैसे हुआ ?' ।। 18 ।।परीक्षित् | हमारे वृद्धमपितामह भगवान् वस्ने उनकी यह बात सुनकर जान लिया कि होताने विपरीत संकल्प किया है। इसलिये उन्होंने चैवस्वत मनुसे कहा- ॥ 19 ॥ 'राजन् ! तुम्हारे होताके विपरीत संकल्पसे ही हमारा संकल्प ठीक-ठीक पूरा नहीं हुआ। फिर भी अपने तपके प्रभावसे मैं तुम्हें श्रेष्ठ पुत्र दूँगा' ॥ 20 ॥
परीक्षित्! परम यशस्वी भगवान् वसिष्ठने ऐसा निश्चय करके उस इला नामकी कन्याको ही पुरुष बना देनेके लिये पुरुषोत्तम भगवान् नारायणको स्तुति की ॥ 21 ॥ सर्वशक्तिमान् भगवान् श्रीहरिने सन्तुष्ट होकर उन्हें मुँहमाँगा वर दिया, जिसके प्रभावसे वह कन्या ही सुद्युम्न नामक श्रेष्ठ पुत्र बन गयी ॥ 22 ॥
महाराज! एक बार राजा सुद्युन शिकार खेलनेके लिये सिन्धुदेशके घोड़ेपर सवार होकर कुछ मन्त्रियोंके साथ वनमें गये ॥ 23 ॥ वीर सुद्युम्न कवच पहनकर और हाथमें सुन्दर धनुष एवं अत्यन्त अद्भुत वाण लेकर हरिनोंका पीछा करते हुए उत्तर दिशामें बहुत आगे बढ़ गये ।। 24 । अन्तमें सुधुम्र मेरुपर्वतकी तलहटीके एक वनमें चले गये। उस वनमें भगवान् शङ्कर पार्वतीके साथ विहार करते रहते हैं ।। 25 । उसमें प्रवेश करते ही वीरवर सुद्युम्नने देखा कि मैं स्त्री हो गया हूँ और घोड़ा घोड़ी हो गया है ।। 26 ॥ परीक्षित् । साथ ही उनके सब अनुचरोंने भी अपनेको स्त्रीरूपमें देखा। वे सब एक-दूसरेका मुँह देखने लगे, उनका चित्त बहुत उदास हो गया ।। 27 ।।
राजा परीक्षितने पूछा- भगवन्! उस भूखण्ड में ऐसा विचित्र गुण कैसे आ गया ? किसने उसे ऐसा बना दिया था ? आप कृपा कर हमारे इस प्रश्नका उत्तर दीजिये; क्योंकि हमें बड़ा कौतूहल हो रहा है ।। 28 ।।श्रीशुकदेवजीने कहा- परीक्षित्! एक दिन भगवान् शङ्करका दर्शन करनेके लिये बड़े-बड़े व्रतधारी ऋषि अपने तेजसे दिशाओंका अन्धकार मिटाते हुए उस वनमें गये ॥ 29 ॥ उस समय अम्बिका देवी वस्त्रहीन थीं। ऋषियोंको सहसा आया देख वे अत्यन्त लज्जित हो गयीं। झटपट उन्होंने भगवान् शङ्करकी गोदसे उठकर वस्त्र धारण कर लिया ॥ 30 ॥
ऋषियोंने भी देखा कि भगवान् गौरी-शङ्कर इस समय विहार कर रहे हैं, इसलिये वहाँसे लौटकर वे भगवान् नर-नारायणके आश्रमपर चले गये ॥ 31 ॥ उसी समय भगवान् शङ्करने अपनी प्रिया भगवती अम्बिकाको प्रसन्न करनेके लिये कहा कि 'मेरे सिवा जो भी पुरुष इस स्थानमें प्रवेश करेगा, वहीं स्त्री हो जायेगा' ॥ 32 ॥ परीक्षित्! तभीसे पुरुष उस स्थानमें प्रवेश नहीं करते। अब सुन स्त्री हो गये थे। इसलिये वे अपने स्त्री बने हुए अनुचरोंके साथ एक वनसे दूसरे वनमें विचरने लगे ॥ 33 ॥
उसी समय शक्तिशाली बुधने देखा कि मेरे आश्रमके पास ही बहुत-सी स्त्रियोंसे घिरी हुई एक सुन्दरी स्त्री विचर रही है। उन्होंने इच्छा की कि यह मुझे प्राप्त हो जाय 34 ॥ उस सुन्दरी स्त्रीने भी चन्द्रकुमार बुधको पति बनाना चाहा। इसपर बुधने उसके गर्भसे पुरूरवा नामका पुत्र उत्पन्न किया ।। 35 ।। इस प्रकार मनुपुत्र राजा सुद्युन स्त्री हो गये। ऐसा सुनते हैं कि उन्होंने उस अवस्थामें अपने कुलपुरोहित वसिष्ठजीका स्मरण किया ।। 36 ।।
सुधुनकी यह दशा देखकर वसिष्ठजीके हृदयमें कृपा अत्यन्त पीड़ा हुई। उन्होंने सुसुको पुनः पुरुष बना देनेके लिये भगवान् शङ्करकी आराधना की ।। 37 ।। भगवान् शङ्कर वसिष्ठजीपर प्रसन्न हुए। परीक्षित् । उन्होंने उनकी अभिलाषा पूर्ण करनेके लिये अपनी वाणीको सत्य रखते हुए ही यह बात कही- ll 38 ll'वसिष्ठ ! तुम्हारा यह यजमान एक महीनेतक पुरुष रहेगा और एक महीनेतक स्त्री। इस व्यवस्थासे सुद्युम्न इच्छानुसार पृथ्वीका पालन करे' ॥ 39 ॥ इस प्रकार वसिष्ठजीके अनुग्रहसे व्यवस्थापूर्वक अभीष्ट पुरुषत्व लाभ करके सुद्युम्न पृथ्वीका पालन करने लगे । परंतु प्रजा उनका अभिनन्दन नहीं करती थी ॥ 40 ॥ उनके तीन पुत्र हुए- उत्कल, गय और विमल । परीक्षित्! वे सब दक्षिणापथके राजा हुए ॥ 41 ॥
बहुत दिनोंके बाद वृद्धावस्था आनेपर प्रतिष्ठान नगरीके अधिपति सुद्युम्नने अपने पुत्र पुरूरवाको राज्य दे दिया और स्वयं तपस्या करनेके लिये वनकी यात्रा की ॥ 42 ॥
📚: भागवत पुराण स्कन्ध (९) अध्याय १४
चंद्रवंशवर्णनं, बुधस्य जन्म, तस्मान्मनुपुत्र्यामिलायां जातस्य पुरूरवस उपाख्यानं च -
श्रीशुक उवाच ।
अथातः श्रूयतां राजन् वंशः सोमस्य पावनः ।
यस्मिन्नैलादयो भूपाः कीर्त्यन्ते पुण्यकीर्तयः ॥ १ ॥
सहस्रशिरसः पुंसो नाभिह्रद सरोरुहात् ।
जातस्यासीत् सुतो धातुः अत्रिः पितृसमो गुणैः ॥ २ ॥
तस्य दृग्भ्योऽभवत् पुत्रः सोमोऽमृतमयः किल ।
विप्रौषध्युडुगणानां ब्रह्मणा कल्पितः पतिः ॥ ३ ॥
सोऽयजद् राजसूयेन विजित्य भुवनत्रयम् ।
पत्नीं बृहस्पतेर्दर्पात् तारां नामाहरद् बलात् ॥ ४ ॥
यदा स देवगुरुणा याचितोऽभीक्ष्णशो मदात् ।
नात्यजत् तत्कृते जज्ञे सुरदानवविग्रहः ॥ ५ ॥
शुक्रो बृहस्पतेर्द्वेषाद् अग्रहीत् सासुरोडुपम् ।
हरो गुरुसुतं स्नेहात् सर्वभूतगणावृतः ॥ ६ ॥
सर्वदेवगणोपेतो महेन्द्रो गुरुमन्वयात् ।
सुरासुरविनाशोऽभूत् समरस्तारकामयः ॥ ७ ॥
निवेदितोऽथाङ्गिरसा सोमं निर्भर्त्स्य विश्वकृत् ।
तारां स्वभर्त्रे प्रायच्छद् अन्तर्वत्नीमवैत् पतिः ॥ ८ ॥
त्रय्या स विद्यया राज्ञा पुत्रत्वे कल्पितस्त्रिवृत् ॥ ४६ ॥
तेनायजत यज्ञेशं भगवन्तं अधोक्षजम् ।
उर्वशीलोकमन्विच्छन् सर्वदेवमयं हरिम् ॥ ४७ ॥
एक एव पुरा वेदः प्रणवः सर्ववाङ्मयः ।
देवो नारायणो नान्य एकोऽग्निर्वर्ण एव च ॥ ४८ ॥
पुरूरवस एवासीत् त्वयी त्रेतामुखे नृप ।
अग्निना प्रजया राजा लोकं गान्धर्वमेयिवान् ॥ ४९ ॥
इति श्रीमद्भागवते महापुराणे पारमहंस्यां
संहितायां नवमस्कन्धे चतुर्दशोऽध्यायः ॥ १४ ॥
चन्द्रवंशका वर्णन
श्रीशुकदेवजी कहते हैं- परीक्षित्! अब मैं तुम्हें चन्द्रमा के पावन वंश का वर्णन सुनाता हूँ। इस वंश में पुरूरवा आदि बड़े-बड़े पवित्रकीर्ति राजाओं का कीर्तन किया जाता है ॥ 1 ॥
सहस्त्रों सिर वाले विराट् पुरुष नारायण के नाभि से कमल की उत्पत्ति हुई। ब्रह्माजी के पुत्र अत्रि हुए। वे अपने गुणों कारण ब्रह्माजी के समान ही थे॥ 2 ॥
उन्हीं अत्रि के नेत्रों से अमृतमय चन्द्रमा का जन्म हुआ। ब्रह्माजी ने चन्द्रमा को ब्राह्मण, ओषधि और नक्षत्रों का अधिपति बना दिया ॥ 3 ॥
उन्होंने तीनों लोकों पर विजय प्राप्त की और राजसूय यज्ञ किया। इससे उनका घमंड बढ़ गया और उन्होंने बलपूर्वक बृहस्पति की पत्नी तारा को हर लिया ॥ 4 ॥
देवगुरु बृहस्पति ने अपनी पत्नी को लौटा देने के लिये उनसे बार-बार याचना की, परन्तु वे इतने मतवाले हो गये थे उन्होंने किसी प्रकार उनकी पत्नी को नहीं लौटाया। ऐसी परिस्थिति में उसके लिये देवता और दानवमें घोर संग्राम छिड़ गया ॥ 5 ॥
शुक्राचार्यजी ने बृहस्पतिजी के द्वेष से असुरो के साथ चन्द्रमाका पक्ष ले लिया और महादेवजी ने स्नेहवश समस्त भूतगणों के साथ अपने विद्यागुरु अङ्गिराजी के पुत्र बृहस्पति का पक्ष लिया || 6 ||
देवराज इन्द्र ने भी सम देवताओं के साथ अपने गुरु बृहस्पतिजी का ही पक्ष लिया। इस प्रकार तारा के निमित्त से देवता और असुरों का संहार करने वाला घोर संग्राम हुआ ।। 7 ।।
तदनन्तर अङ्गिरा ऋषिने ब्रह्माजी के पास जाकर यह युद्ध बंद कराने की प्रार्थना की। इस पर ब्रह्माजीने चन्द्रमा को बहुत डाँटा-फटकारा और तारा को उसके पति बृहस्पतिजी के हवाले कर दिया। जब बृहस्पतिजीको यह मालूम हुआ कि तारा तो गर्भवती है, तब उन्होंने कहा- ॥ 8 ॥
दुष्टे ! मेरे क्षेत्रमें यह तो किसी दूसरेका गर्भ है। इसे तू अभी त्याग दे, तुरन्त त्याग दे। डर मत, मैं तुझे जलाऊँगा नहीं। क्योंकि एक तो तू स्त्री है और दूसरे मुझे भी सन्तानकी कामना है। देवी होने के कारण तू निर्दोष भी है ही ।। 9 ।।
अपने पतिकी बात सुनकर तथ अत्यन्त लज्जित हुई। उसने सोनेके समान चमकता हुआ एक बालक अपने गर्भसे अलग कर दिया। उस बालकको देखकर बृहस्पति और चन्द्रमा दोनों ही मोहित हो गये और चाहने लगे कि यह हमें मिल जाय ॥ 10 ॥
अब वे एक दूसरेसे इस प्रकार जोर-जोर से झगड़ा करने लगे कि यह तुम्हारा नहीं, मेरा है।' ऋषियों और देवताओंने तारासे पूछा कि 'यह किसका लड़का है।परन्तु ताराने लज्जावश कोई उत्तर न दिया ॥ 11 ॥
बालकने अपनी माताको झूठी लजासे क्रोधित होकर कहा-'दुष्टे तू बतलाती क्यों नहीं ? तू अपना कुकर्म मुझे शीघ्र से शीघ्र बतला दे ॥ 12 ॥
उसी समय ब्रह्माजीने ताराको एकान्तमें बुलाकर बहुत कुछ समझा-बुझाकर पूछा। तब ताराने धीरेसे कहा कि 'चन्द्रमाका।' इसलिये चन्द्रमाने उस बालकको ले लिया ॥ 13 ॥
परीक्षित् ! ब्रह्माजीने उस बालकका नाम रखा 'बुध', क्योंकि उसकी बुद्धि बड़ी गम्भीर थी। ऐसा पुत्र प्राप्त करके चन्द्रमाको बहुत आनन्द हुआ ll 14 ll
परीक्षित् ! बुध के द्वारा इला के गर्भ से पुरूरवा का जन्म हुआ। इसका वर्णन मैं पहले ही कर चुका हूँ। एक दिन इन्द्रकी सभा में देवर्षि नारदजी पुरूरवाके रूप, गुण, उदारता, शील स्वभाव, धन-सम्पत्ति और पराक्रमका गान कर रहे थे। उन्हें सुनकर उर्वशी के हृदय में काम-भाव का उदय हो आया और उससे पीड़ित होकर वह देवाङ्गना पुरूरवाके पास चली आयी ।। 15-16 ॥
यद्यपि उर्वशीको मित्रावरुणके शापसे ही मृत्युलोकमें आना पड़ा था, फिर भी पुरुषशिरोमणि पुरूरवा मूर्तिमान् कामदेवके समान सुन्दर हैं—यह सुनकर सुर-सुन्दरी उर्वशीने धैर्य धारण किया और वह उनके पास चली आयी ॥ 17 ॥
देवाङ्गना उर्वशीको देखकर राजा पुरूरवाके नेत्र हर्षसे खिल उठे। उनके शरीरमें रोमाञ्च हो आया। उन्होंने बड़ी मीठी वाणीसे कहा ।। 18 ।।
राजा पुरूरवाने कहा - सुन्दरी ! तुम्हारा स्वागत है। बैठो, मैं तुम्हारी क्या सेवा करूँ ? तुम मेरे साथ विहार करो और हम दोनोंका यह विहार अनन्त कालतक चलता रहे ॥ 19 ॥
उर्वशी ने कहा- 'राजन् ! आप सौन्दर्य के मूर्तिमान् स्वरूप है भला ऐसी कौन कामिनी है जिसकी दृष्टि और मन आप में आसक्त न हो जाय ? क्योंकि आपके समीप आकर मेरा मन रमण की इच्छा से अपना धैर्य खो बैठा है ॥ 20 ॥
राजन् ! जो पुरुष रूप गुण आदिके कारण प्रशंसनीय होता है, वही स्त्रियों को अभीष्ट होता है। अतः मैं आपके साथ अवश्य विहार करूँगी। परन्तु मेरे प्रेमी महाराज मेरी एक शर्त है मैं आपको धरोहरके रूपमें भेड़के दो बच्चे सौंपती हूँ आप इनकी रक्षा करना ॥ 21 ॥
वीरशिरोमणे । मैं केवल घी खाऊँगी और मैथुन के अतिरिक्त और किसी भी समय आपको वस्त्रहीन न देख सकूंगी।' परम मनस्वी पुरुरवाने ठीक है—ऐसा कहकर उसकी शर्त स्वीकार कर ली ।।22 ।।
और फिर उर्वशीसे कहा- तुम्हारा यह सौन्दर्य अद्भुत है। तुम्हारा भाव अलौकिक है। यह तो साम | मनुष्यसृष्टिको मोहित करनेवाला है। और देवि । कृपा करके तुम स्वयं यहाँ आयी हो। फिर कौन ऐसा मनुष्य है जो सेवन न करेगा ? ॥ 23 ॥
तुम्हारा परीक्षित् | तब उर्वशी कामशास्त्रोक्त पद्धतिसे पुरुषश्रेष्ठ पुरूरवाके साथ विहार करने लगी। वे भी देवताओंकी विहार स्थली चैत्ररथ, नन्दनवन आदि उपवनोंमें उसके साथ स्वच्छन्द विहार करने लगे ॥ 24 ॥
देवी उर्वशीके शरीरसे कमलकेसरकी-सी सुगन्ध निकला करती थी। उसके साथ राजा पुरूरवाने बहुत वर्षतक आनन्द विहार किया। वे उसके मुखकी सुरभिसे अपनी सुध-बुध खो बैठते थे॥ 25 ॥
इधर जब इन्द्रने उर्वशीको नहीं देखा, तब उन्होंने गन्धर्वोको उसे लानेके लिये भेजा और कहा- 'उर्वशीके बिना मुझे यह स्वर्ग फीका जान पड़ता है' ॥ 26 ॥
वे गन्धर्व आधी रातके समय घोर अन्धकारमें वहाँ गये और उर्वशीके दोनों भेड़ोंको, जिन्हें उसने राजाके पास धरोहर रखा था, चुराकर चलते बने || 27 ||
उर्वशीने जब गन्धर्वोंक द्वारा ले जाये जाते हुए अपने पुत्रके समान प्यारे भेड़ोंकी 'बें-बें' सुनी, तब वह कह उठी कि 'अरे, इस कायरको अपना स्वामी बनाकर मैं तो मारी गयी। यह नपुंसक अपनेको बड़ा वीर मानता है। यह मेरे भेड़ों को भी न बचा सका ।। 28 ।
इसीपर विश्वास करनेके कारण लुटेरे मेरे बच्चोंको लूटकर लिये जा रहे हैं। मैं तो मर गयी। देखो तो सही, यह दिनमें तो मर्द बनता है और रातमें स्त्रियोंकी तरह डरकर सोया रहता है' ॥ 29 ॥
परीक्षित् ! जैसे कोई हाथीको अंकुशसे बेध डाले, वैसे ही उर्वशीने अपने वचन-बाणोंसे राजाको बींध दिया। राजा पुरूरवाको बड़ा क्रोध आया और हाथमें तलवार लेकर वस्त्रहीन अवस्थामें ही वे उस | ओर दौड़ पड़े ॥ 30 ॥
गन्धवनेि उनके झपटते ही भेड़ोंको तो वहीं छोड़ दिया और स्वयं बिजलीकी तरह चमकने लगे। जब | राजा पुरूरवा भेड़ोंको लेकर लौटे, तब उर्वशीने उस प्रकाशमें उन्हें वस्त्रहीन अवस्थामें देख लिया। (बस, वह उसी समय उन्हें छोड़कर चली गयी ॥ 31 ॥
परीक्षित् राजा पुरूरवाने जब अपने शयनागारमें अपनी | प्रियतमा उर्वशीको नहीं देखा तो वे अनमने हो गये। उनका | चित्त उर्वशीमें ही बसा हुआ था। वे उसके लिये शोकसे विह्वल । हो गये और उन्मत्तकी भाँति पृथ्वीमें इधर-उधर भटकनेलगे ॥ 32 ॥
एक दिन कुरुक्षेत्रमें सरस्वती नदीके तटपर उन्होंने उर्वशी और उसकी पाँच प्रसन्नमुखी सखियोंको | देखा और बड़ी मीठी वाणीसे कहा- ॥ 33 ॥
'प्रिये ! तनिक ठहर जाओ। एक बार मेरी बात मान लो । निष्ठुरे ! अब आज तो मुझे सुखी किये बिना मत जाओ। क्षणभर ठहरो; आओ हम दोनों कुछ बातें तो कर लें ॥ 34 ॥
देवि! अब इस शरीरपर तुम्हारा कृपा प्रसाद नहीं रहा, इसीसे तुमने इसे दूर फेंक दिया है। अतः मेरा यह सुन्दर शरीर अभी ढेर हुआ जाता है और तुम्हारे देखते-देखते इसे भेड़िये और गीध रखा जायेंगे ॥ 35 ॥
उर्वशीने कहा- राजन् ! तुम पुरुष हो । इस प्रकार मत मरो देखो, सचमुच ये भेड़िये तुम्हें खा न जाये ! स्त्रियोंकी किसीके साथ मित्रता नहीं हुआ करती। स्त्रियाँका हृदय और भेड़ियोंका हृदय बिलकुल एक जैसा होता है ॥ 36 ॥
स्त्रियाँ निर्दय होती हैं। क्रूरता तो उनमें स्वाभाविक ही रहती है। तनिक सी बातमें चिढ़ जाती है और अपने सुखके लिये बड़े-बड़े साहसके काम कर बैठती हैं, थोड़े-से स्वार्थके लिये विश्वास दिलाकर अपने पति और भाईतकको मार डालती हैं ॥ 37 ॥
इनके हृदयमें सौहार्द तो है ही नहीं भोले-भाले लोगोंको झूठ-मूठका विश्वास दिलाकर फाँस लेती हैं और नये-नये पुरुषकी चाटसे कुलटा और स्वच्छन्दचारिणी बन जाती हैं ॥ 38 ॥
तो फिर तुम धीरज धरो। तुम राजराजेश्वर हो । घबराओ मत। प्रति एक वर्षके बाद एक रात तुम मेरे साथ रहोगे। तब तुम्हारे और भी सन्तानें होंगी ॥ 39 ॥
राजा पुरूरवाने देखा कि उर्वशी गर्भवती है, इसलिये वे अपनी राजधानीमें लौट आये एक वर्षके बाद फिर वहाँ गये। तबतक उर्वशी एक वीर पुत्रकी माता हो चुकी थी ॥ 40 ॥
उर्वशी के मिलनेसे पुरूरवा को बड़ा सुख मिला और वे एक रात उसीके साथ रहे। प्रातः काल जब वे विदा होने लगे, तब विरहके दुःखसे वे अत्यन्त दीन हो गये। उर्वशीने उनसे कहा- ॥ 41 ॥
तुम इन गन्धर्व की स्तुति करो, ये चाहें तो तुम्हें मुझे दे सकते हैं। तब राजा पुरूरवा ने गन्धर्वो की स्तुति की। परीक्षित् ! राजा पुरूरवा की स्तुति से प्रसन्न होकर गन्धर्व ने उन्हें एक अग्निस्थाली (अग्निस्थापन करनेका पात्र) दी। राजाने समझा यही उर्वशी है, इसलिये उसको हृदयसे लगाकर वे एक वनसे दूसरे वन में घूमते रहे ॥ 42 ॥
जब उन्हें होश हुआ, तब वे स्थाली को वन में छोड़कर अपने महल में लौट आये एवं रात के समय उर्वशी का ध्यान करते रहे। इस प्रकार जब त्रेतायुग का प्रारम्भ हुआ, तब उनके हृदयमें तीनों वेद प्रकट हुए ॥ 43 ॥
फिर वे उस स्थानपर गये, जहाँ उन्होंने वह अग्निस्थाली छोड़ी थी। अब उस स्थानपर शमीवृक्षके गर्भ में एक पीपल का वृक्ष उग आया था, उसे देखकर उन्होंने उससे दो अरणियाँ (मन्थनकाष्ठ) बनायीं। फिर उन्होंने उर्वशी लोक की कामनासे नीचेकी अरणिको उर्वशी, ऊपरकी अरणिको पुरूरवा और बीचके काष्ठको पुत्ररूप से चिन्तन करते हुए अग्नि प्रज्वलित करने वाले मन्त्रोंसे मन्थन किया ।। 44-45 ॥
उनके मन्थनसे 'जातवेदा' नामका अग्नि प्रकट हुआ। राजा पुरूरवा ने अग्निदेवता को त्रयीविद्या के द्वारा आहवनीय, गार्हपत्य और दक्षिणाग्नि – इन तीन भागों में विभक्त करके पुत्ररूप से स्वीकार कर लिया ॥ 46 ॥
फिर उर्वशीलोक की इच्छा से पुरूरवा ने उन तीनों अग्नियोंद्वारा सर्वदेवस्वरूप इन्द्रियातीत यज्ञपति भगवान् श्रीहरिका यजन किया ॥ 47 ॥
परीक्षित्! त्रेताके पूर्व सत्ययुगमें एकमात्र प्रणव (ॐ कार) ही वेद था। सारे वेद-शास्त्र उसीके अन्तर्भूत थे। थे देवता थे एकमात्र नारायण; और कोई न था। अग्नि भी तीन नहीं, केवल एक था और वर्ण भी केवल एक 'हंस' ही था ॥ 48 ॥
परीक्षित् ! त्रेताके प्रारम्भमें पुरूरवासे ही वेदत्रयी और अग्नित्रयीका आविर्भाव हुआ। राजा पुरूरवाने अग्निको सन्तानरूपसे स्वीकार करके गन्धर्वलोक की प्राप्ति की ।। 49 ।।
( हरिवंश पुराण हरिवंश पर्व में इला की उत्पत्ति कथा-)
📚: वैवस्वत मनोः वंशजानां वर्णनं एवं पुरूरवसोः उत्पत्तिः
4-6. हे भरत वंशज , अपने इन नौ पुत्रों के जन्म से पहले, मुनि ने इस यज्ञ में मित्र और वरुण के अंशों को आहुति दी। जब यह आहुति दी गई, तो देवताओं, गंधर्वों , मनुष्यों और तपस्वियों को अत्यंत प्रसन्नता हुई और वे कहने लगे, "हे भगवान! उनकी तपस्या कितनी अद्भुत है ! हे भगवान! शास्त्रों का उनका ज्ञान कितना अद्भुत है!"
7. परम्परा यह है कि उस बलिदान में इला का जन्म हुआ, जो दिव्य वस्त्रों से सजी, दिव्य आभूषणों से सुशोभित और दिव्य कवच से सुसज्जित थी।
8. मनु ने हाथ में दंड लिए उससे कहा: "हे सुंदरी, मेरे पीछे आओ।" उसने संतान की इच्छा रखने वाले उस कुलपति को निम्नलिखित नैतिक उत्तर दिया।
9. इला ने कहा:—"हे श्रेष्ठ वक्ता, मैं मित्र और वरुण की शक्ति से उत्पन्न हुई हूँ, इसलिए मैं उनके पास जाऊँगी। मेरी नैतिकता को नष्ट मत करो।"
10-11. मनु से यह कहकर इला मित्र और वरुण के पास गई और उस सुंदर स्त्री ने हाथ जोड़कर उनसे कहा, "मैं आपकी ही ऊर्जा से उत्पन्न हुई हूँ; मनु ने मुझे अपने पीछे आने को कहा है। मुझे बताइए कि मुझे क्या करना चाहिए।"
12. मुझसे सुनो कि मित्र और वरुण ने पवित्र और शुद्ध इला से क्या कहा, जिसने उनसे इस प्रकार बात की थी।
13. हे सुंदर कमर वाली स्त्री, हम तुम्हारे सद्गुण, विनम्रता, आत्मसंयम और सत्यनिष्ठा से प्रसन्न हुए हैं।
14-15. इसलिए हे महान देवी, आप हमारी पुत्री के रूप में प्रसिद्ध होंगी, हे सुंदरी, आप मनु की पुत्री होंगी, उनके वंश को आगे बढ़ाएंगी, तीनों लोकों में सुद्युम्न नाम से प्रसिद्ध होंगी । आप धर्मपरायण होंगी, जगत की प्रिय होंगी और मनु के वंश को बढ़ाएंगी।
16. यह सुनकर जब वह अपने पिता (मनु) के पास लौटने ही वाली थी, तभी रास्ते में बुध ने उसे वैवाहिक उद्देश्यों के लिए आमंत्रित किया।
17. फिर सोम के पुत्र बुध ने उससे पुरुरवा को जन्म दिया । उस पुत्र को जन्म देने के बाद इला प्रद्युम्न बन गई ।******
30. हे भरत वंशज, इस प्रकार एक हजार शक्तिशाली क्षत्रियों का जन्म हुआ। नभागरिष्ट के पुत्र, यद्यपि जन्म से क्षत्रिय थे, वैश्य का दर्जा प्राप्त कर लिया ।
31-32. प्राँशु का एक पुत्र था जिसका नाम शार्याति था। नरिष्यन्त का पुत्र शक्तिशाली दंड था। शार्याति के जुड़वां पुत्र और पुत्री थे। पुत्र का नाम अनर्त्त था और पुत्री सुकन्या च्यवन की पत्नी बनीं । अनर्त्त के उत्तराधिकारी अत्यंत तेजस्वी रेवत थे ।
32. उनका नगर कुसस्थली अनारत्त प्रांत में था। रेवा के पुत्र रैवत कुकुद्मी नाम से जाने जाते थे और वे धर्मपरायण थे।
लक्ष्मण की बात सुनकर , वाक्पटु और शक्तिशाली राघव ने मुस्कुराते हुए उत्तर दिया:
“हे श्रेष्ठ लक्ष्मण, आपने वृत्र के वध और अश्वमेध यज्ञ के फल के विषय में जो कुछ कहा है, वह पूर्णतः सत्य है, हे सज्जन। ऐसा कहा जाता है कि पूर्व में प्रजापति के पुत्र कर्दम , जो अत्यंत गुणी और धन्य थे उनके पुत्र इला थे, जो बाहलिका प्रांत पर शासन करते थे । हे पुरुषों के सिंह, उस अत्यंत तेजस्वी सम्राट ने समस्त पृथ्वी को अपने अधीन कर लिया और अपनी प्रजा पर अपने पुत्रों के समान शासन किया।”
चैत्र माह के शुभ माह में , वह दीर्घ भुजाओं वाला योद्धा अपने सेवकों, पैदल सेना और घुड़सवार सेना के साथ उस मनमोहक वन में शिकार करने गया, और उस उदार राजकुमार ने उस वन में सैकड़ों-हजारों जंगली जानवरों का वध किया, फिर भी उसकी तृप्ति नहीं हुई। जब वह कार्तिकेय के जन्मस्थान पर पहुँचा, तब तक अनगिनत प्रकार के जानवर मर चुके थे। वहाँ देवताओं में श्रेष्ठ, अजेय हारा , पर्वतों के राजा की पुत्री के साथ क्रीड़ा कर रहे थे, और उमा के स्वामी, जिनका प्रतीक बैल है, ने स्त्री का रूप धारण करके जलप्रपातों के बीच देवी का मनोरंजन करने का प्रयास किया। वन में जहाँ भी नर प्राणी या वृक्ष थे, वहाँ सब कुछ स्त्री रूप धारण कर लिया। कर्दम के पुत्र राजा इला ने अनगिनत जानवरों का वध करते हुए उस स्थान में प्रवेश किया और देखा कि वे सभी मादा थे। इसके बाद उन्हें यह भी पता चला कि वे भी स्त्री में परिवर्तित हो गए हैं, साथ ही उनके अनुयायी भी। इस घटना से वे बहुत दुखी हुए। उसने अपने आप को एक रूपांतरित होते देखा और उसे उमा के पति का काम समझकर वह भयभीत हो गया।
तब उस सम्राट ने अपने सेवकों, सेना और रथों सहित शक्तिशाली नीले गले वाले देवता कपर्दिन की शरण ली , और कृपा की देवी महेश्वर ने हंसते हुए प्रजापति के पुत्र से कहा:—
“उठो, उठो, हे राजसी ऋषि , हे कर्दम के वीर पुत्र, पुरुषत्व के अलावा जो चाहो मांगो!”
इस उत्तर से राजा शिव अत्यंत निराश हुए । स्त्री रूप धारण किए हुए शिव ने देवताओं के सर्वोपरि से कोई अन्य वरदान स्वीकार न करने की इच्छा व्यक्त की और अपनी गहरी पीड़ा में, पर्वतों के राजा की पुत्री उमा के चरणों में गिरकर, उन्होंने पूर्णममन से उनसे विनती करते हुए कहा:
“हे समस्त लोकों में अपनी कृपा बरसाने वाली, हे सुंदर देवी, जिनकी दृष्टि कभी व्यर्थ नहीं जाती, मुझ पर अपनी दया दृष्टि डालिए!”
राजर्षि के हृदय में चल रही बातों को जानकर , हारा के समक्ष खड़ी उस देवी ने, रुद्र की पत्नी ने , यह उत्तर दिया:
“उस देवी द्वारा दिए गए उस अद्भुत और अद्वितीय वरदान को सुनकर राजा प्रसन्नता से भर उठा और बोला:—
“हे देवी, जिनकी सुंदरता पृथ्वी पर अद्वितीय है, यदि मैंने आपकी कृपा प्राप्त कर ली है, तो मुझे एक महीने के लिए स्त्री का रूप धारण करने दें और दूसरे महीने में पुरुष का रूप धारण करने दें!”
“तब उस सौम्य चेहरे वाली देवी ने उसकी इच्छा को समझते हुए सौहार्दपूर्वक उत्तर दिया:—
“ऐसा ही होगा, हे राजा, और जब तुम पुरुष बन जाओगे, तो तुम्हें याद नहीं रहेगा कि तुम कभी स्त्री थे, और अगले महीने, स्त्री बनकर, तुम भूल जाओगे कि तुम कभी पुरुष थे!”
“इस प्रकार, कर्दम से जन्मा वह राजा, एक महीने तक पुरुष रहने के बाद अगले ही महीने इला नाम से स्त्री बन गया, जो तीनों लोकों में सबसे सुंदर स्त्री थी।”
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें