शनिवार, 18 जुलाई 2026

राधा औ वृन्दा की पटकथा•

राधया अष्ट सख्यो ललिता च विशाखा च चित्रा।
चम्पकवल्लिका तुङ्गविद्येन्दुलेखा च  रङ्गदेवी सुदेविका।४०।

"अनुवाद:- राधा जी की आठ सखीयाँ ललिता, विशाखा,चित्रा,चम्पकलता, तुंगविद्या,इन्दुलेखा,रंग देवी,और सुदेवी हैं।४०।
******

तत्राद्या ललितादेवी  स्यादाष्टासु वरीयसी प्रियसख्या भवेज्ज्येष्ठा सप्तविञ्शतिवासरे।४१।
"अनुवाद:-इन आठ वरिष्ठ सखीयों में ललिता देवी सर्वश्रेष्ठ हैं यह अपनी प्रिया सखी राधा से सत्ताईस दिन बड़ी हैं।४१।


अनुराधा तया ख्याता वामप्रखरतां गता।
गोरोचना निभाङ्गी सा शिखिपिच्छनिभाम्बरा।।४२।
"अनुवाद:- श्री ललिता अनुराधा नाम से विख्यात तथा वामा और प्रखरा नायिकाओं के  गुणों से विभूषित हैं। ललिता की अंगकान्ति गोरोचना के समान तथा वस्त्र मयूर पंख जैसे हैं।४२।

ललिता जाता मातरि सारद्यां पितुरेषा  विशोकत:।
पतिर्भैरव नामास्या: सखा गोवर्द्धनस्य य: ।४३।
"अनुवाद:- श्री ललिता की माता का नाम सारदी और पिता का नाम विशोक  है। ललिता के पति का नाम भैरव है जो गोवर्द्धन गोप के सखा हैं।४३।


सम्मोहनतन्त्रस्य ग्रन्थानुसार राधया: सख्योऽष्ट
कलावती रेवती  श्रीमती च सुधामुखी।
विशाखा कौमुदी माधवी शारदा चाष्टमी स्मृता।४४।

"अनुवाद:-सम्मोहन तन्त्र के अनुसार राधा की आठ सखियाँ हैं।–कलावती, रेवती,श्रीमती, सुधामुखी, विशाखा, कौमुदी, माधवी,शारदा।४४।



श्रीमधुमङ्गल ईषच्छ्याम वर्णोऽपि भवेत्।
वसनं गौरवर्णाढ्यं वनमाला विराजित:।।४५।
"अनुवाद:- श्रीमान्- मधुमंगल कुछ श्याम वर्ण के हैं। इनके वस्त्र गौर वर्ण के हैं। तथा वन- मालाओं 
से सुशोभित हैं।४५।

पिता सान्दीपनिर्देवो माता च सुमुखी सती।
नान्दीमुखी च भगिनी पौर्णमासी पितामही।।४६।
"अनुवाद:-मधुमंगल के पिता सान्दीपनि ऋषि तथा माता का नीम सुमुखी है। जो बड़ी पतिव्रता है। नान्दीमुखी मधु मंगल की बहिन और पौर्णमासी दादी है। ४६।

पौर्णमास्या: पिता सुरतदेवश्च माता चन्द्रकला सती। प्रबलस्तु पतिस्तस्या महाविद्या यशस्करी।४७।
"अनुवाद:-  पौर्णमासी के पिता का नाम सुरतदेव तथा माता का नाम चन्द्रकला है। पौर्णमासी के पति का नाम प्रबल है। ये महाविद्या में प्रसिद्धा और सिद्धा हैं।४७।

पौर्णमास्या भ्रातापि देवप्रस्थश्च व्रजे सिद्धा शिरोमणि: । नानासन्धानकुशला द्वयो: सङ्गमकारिणी।।४८।
"अनुवाद:- पौर्णमासी का भाई देवप्रस्थ है। ये पौर्णमासी व्रज में सिद्धा में शिरोमणि हैं।

पौर्णमासी अनेक अनुसन्धान करके कार्यों में कुशल तथा श्रीराधा-कृष्ण दोंनो का मेल कराने वाली है।४८।

आभीरसुभ्रुवां श्रेष्ठा राधा वृन्दावनेश्वरी
अस्या: सख्यश्च ललिताविशाखाद्या: सुविश्रुता:।४९।
"अनुवाद:- आभीर कन्याओं में श्रेष्ठा वृन्दावन की अधिष्ठात्री व स्वामिनी राधा हैं। ललिता और विशाखा आदि सख्यियाँ श्री राधा जी प्रधान सखियों के रूप में विख्यात हैं।४९।

चन्द्रावली च पद्मा च श्यामा शैव्या च भद्रिका।
तारा विचित्रा गोपाली पालिका चन्द्रशालिका।५०।
"अनुवाद:- चन्दावलि, पद्मा, श्यामा,शैव्या,भद्रिका, तारा, विचित्रा, गोपली, पालिका ,चन्द्रशालिका,

मङ्गला विमला लीला तरलाक्षी मनोरमा
कन्दर्पो मञ्जरी मञ्जुभाषिणी खञ्जनेक्षणा।।५१
"अनुवाद:-मंगला ,विमला, नीला,तरलाक्षी,मनोरमा,कन्दर्पमञजरी, मञ्जुभाषिणी, खञ्जनेक्षणा

कुमुदा, कैरवी, शारी,शारदाक्षी, विशारदा,। शङ्करी, कुङ्कुङ्मा,कृष्णासारङ्गीन्द्रावलि, शिवा।।५२।
"अनुवाद:-कुमुदा, कैरवी, शारी,शारदाक्षी, विशारदा, शंकरी, कुंकुमा,कृष्णा, सारंगी,इन्द्रावलि, शिवा आदि ।


तारावली,गुणवती,सुमुखी,केलिमञ्जरी।
हारावली,चकोराक्षी, भारती,  कमलादय:।।५३।
"अनुवाद:तारावली,गुणवती,सुमुखी,केलिमञ्जरी,हारावली,चकोराक्षी, भारती, और कमला आदि गोपिकाऐं कृष्ण की उपासिका व आराधिका हैं।



आसां यूथानि शतश: ख्यातान्याभीर सुताम्।
लक्षसङ्ख्यातु कथिता  यूथे- यूथे वराङ्गना।।५४।

"अनुवाद:- इन आभीर कन्याओं के सैकड़ों यूथ( समूह) हैं और इन यूथों में बंटी हुई वरागंनाओं की संख्या भी लाखों में है।५४।

अब इसी प्रकरण की समानता के लिए  देखें नीचे 

      "श्रीश्रीराधाकृष्णगणोद्देश्य दीपिका-
 में वर्णित राधा जी के पारिवारिक सदस्यों की सूची वासुदेव- रहस्य- राधा तन्त्र नामक ग्रन्थ के ही समान हैं परन्तु श्लोक विपर्यय ( उलट- फेर) हो गया है। और कुछ शब्दों के वर्ण- विन्यास ( वर्तनी) में भी परिवर्तन वार्षिक परिवर्तन हुआ है।



"राधा के  परिवार का परिचय-
 "वृषभानु: पिता तस्या राधाया वृषभानरिवोज्ज्जवल:।१६८।(ख)


 रत्नगर्भाक्षितौ ख्याति कीर्तिदा जननी भवेत्।।१६९।(क) 

"अनुवाद:-  श्री राधा के पिता वृषभानु वृष राशि में स्थित भानु( सूर्य ) के समान  उज्ज्वल हैं।१६८-(ख)



श्री राधा जी की माता का नाम कीर्तिदा है। ये पृथ्वी पर रत्नगर्भा- के नाम से प्रसिद्ध हैं।१६९।(क)



"पितामहो महीभानुरिन्दुर्मातामहो मत:।१६९(ख) मातामही पितामह्यौ मुखरा सुखदे  उभे।१७०(क) 


"अनुवाद:-


राधा जी के पिता का नाम महीभानु तथा नाना का नाम इन्दु है। राधा जी दादी का नाम सुखदा और नानी का नाम मुखरा  है।१७०।(क)



" रत्नभानु:, सुभानुश्च भानुश्च भ्रातर: पितु:"१७०(ख)


 भद्रकर्ति , महाकीर्ति, कीर्तिचन्द्रश्च मातुला:। मातुल्यो मेनका , षष्ठी , गौरी,धात्री और धातकी।।१७१। 



अनुवाद:-भद्रकर्ति , महाकीर्ति, कीर्तिचन्द्र मामा:। और मेनका , षष्ठी , गौरी धात्री और धातकी   ये राधा की पाँच मामीयाँ हैं।१७१/।

"स्वसा कीर्तिमती  मातुर्भानुमुद्रा पितृस्वसा। पितृस्वसृपति: काशो मातृस्वसृपति कुश:।‌१७२।।

"अनुवाद:- श्रीराधा जी की माता की बहिन का नाम कीर्तिमती,और भानुमुद्रा पिता की बहिन ( बुआ) का नाम है। फूफा का नाम "काश और मौसा जी का नाम कुश है।

 श्रीराधाया:  पूर्वजो भ्राता श्रीदामा कनिष्ठा  भगिन्यानङ्गमञ्जरी।१७३।(क)

"अनुवाद:-  श्री राधा जी के बड़े भाई का नाम श्रीदामन्- तथा छोटी बहिन का नाम श्री अनंगमञ्जरी है।१७३।(क)
"राधा जी की  प्रतिरूपा( छाया) वृन्दा जो ध्रुव के पुत्र केदार की पुत्री है उसके ससुराल पक्ष के सदस्यों के नाम भी बताना आवश्यक है। वह राधा के अँश से उत्पन्न राधा के ही समान रूप ,वाली गोपी है। वृन्दावन नाम उसी के कारण प्रसिद्ध हो जाता है। रायाण गोप का विवाह उसी वृन्दा के साथ होता है। ब्रह्मवैवर्त पुराण के श्रीकृष्ण जन्मखण्ड के अध्याय-(86) में श्लोक संख्या134-से लगातार 143 तक वृन्दा और रायाण के विवाह ता वर्णन है। 



"रायाण  की पत्नी वृन्दा का परिचय-★


रायाणस्य परिणीता वृन्दा वृन्दावनस्य अधिष्ठात्री । इयं केदारस्य सुता  कृष्णाञ्शस्य भक्ते: सुपात्री। १।



ब्रह्मवैवर्तपुराणस्य श्रीकृष्णजन्मखण्डस्य        षडाशीतितमोऽध्यायस्य अनतर्निहिते । सप्तत्रिंशताधिकं शतमे श्लोके रायाणस्य पत्नी वृन्दया: वर्णनमस्ति।।२।



******************


उवाच वृन्दां भगवान्सर्वात्मा प्रकृतेः परः ।१३४


श्रीभगवानुवाच-


त्वयाऽऽयुस्तपसा लब्धं यावदायुश्च ब्रह्मणः ।
तदेव देहि धर्माय गोलोकं गच्छ सुन्दरि ।१३५ ।


तन्वाऽनया च तपसा पश्चान्मां च लभिष्यसि ।
पश्चाद्गोलोकमागत्य वाराहे च वरानने ।१३६ ।


"वृन्दे ! त्वं वृषभानसुता  च राधाच्छाया भविष्यसि।
मत्कलांशश्च रायाणस्त्वां विवाह ग्रहीष्यति ।१३७।


*****************


मां लभिष्यसि रासे च गोपीभी राधया सह ।
राधा श्रीदामशापेन वृषभानसुता यदा ।१३८।


सा चैव वास्तवी राधा त्वं च च्छायास्वरुपिणी 
विवाहकाले रायाणस्त्वां च च्छायां ग्रहीष्यति। १३९।


त्वां दत्त्वा वास्तवी राधा साऽन्तर्धाना भविष्यति ।
राधैवेति विमूढाश्च विज्ञास्यन्ति ।
च गोकुले ।१४० ।


स्वप्ने राधापदाम्भोजं नारि पश्यन्ति बल्लवाः ।
स्वयं राधा मम क्रोडे छाया वृन्दा रायाणकामिनी ।१४१।


विष्णोश्च वचनं श्रुत्वा ददावायुश्च सुन्दरी ।
उत्तस्थौ पूर्ण धर्मश्च तप्तकाञ्चनसन्निभः ।।
पूर्वस्मात्सुन्दरः श्रीमान्प्रणनाम परात्परम् । १४२।

वृन्दोवाच
देवाः शृणुत मद्वाक्यं दुर्लङ्घ्यं सावधानतः ।
न हि मिथ्या भवेद्वाक्यं मदीयं च निशामय ।१४३ ।
उपर्युक्त संस्कृत श्लोकों का नीचे  देखें-
***********************************

"अनुवाद:-
तब भगवान कृष्ण  जो सर्वात्मा एवं प्रकृति से परे हैं; वृन्दा से बोले।
श्रीभगवान ने कहा- सुन्दरि! तुमने तपस्या द्वारा ब्रह्मा की आयु के समान आयु प्राप्त की है। 

वह अपनी आयु तुम धर्म को दे दो और स्वयं गोलोक को चली जाओ। 

वहाँ तुम तपस्या के प्रभाव से इसी शरीर द्वारा मुझे प्राप्त करोगी।

सुमुखि वृन्दे ! गोलोक में आने के पश्चात वाराहकल्प में  हे वृन्दे !  तुम  पुन:  राधा की  वृषभानु की कन्या राधा की छायाभूता  होओगी। 

उस समय मेरे कलांश से ही उत्पन्न हुए रायाण गोप ही तुम्हारा पाणिग्रहण करेंगे।

फिर रासक्रीड़ा के अवसर पर तुम गोपियों तथा राधा के साथ मुझे पुन: प्राप्त करोगी।

*****************************

स्पष्ट हुआ कि रायाण गोप का विवाह मनु के पौत्र केदार की पुत्री वृन्दा " से हुआ था।  जो राधाच्छाया के रूप में  व्रज में उपस्थित थी।

जब राधा श्रीदामा के शाप से वृषभानु की कन्या होकर प्रकट होंगी, उस समय वे ही वास्तविक राधा रहेंगी।

हे वृन्दे ! तुम तो उनकी छायास्वरूपा होओगी। विवाह के समय वास्तविक राधा तुम्हें प्रकट करके स्वयं अन्तर्धान हो जायँगी और रायाण गोप तुम छाया को ही  पाणि-ग्रहण करेंगे;

परन्तु गोकुल में मोहाच्छन्न लोग तुम्हें ‘यह राधा ही है’- ऐसा समझेंगे। 
___________________________


उन गोपों को तो स्वप्न में भी वास्तविक राधा के चरण कमल का दर्शन नहीं होता; क्योंकि स्वयं राधा मेरी  हृदय स्थल में रहती हैं !

इस प्रकार भगवान कृष्ण के वचन के सुनकर सुन्दरी वृन्दा ने धर्म को अपनी आयु प्रदान कर दी। फिर तो धर्म पूर्ण रूप से उठकर खड़े हो गये।

उनके शरीर की कान्ति तपाये हुए सुवर्ण की भाँति चमक रही थी और उनका सौंदर्य पहले की अपेक्षा बढ़ गया था। तब उन श्रीमान ने परात्पर परमेश्वर को  श्रीकृष्ण को प्रणाम किया।

____________    

सन्दर्भ:-
ब्रह्मवैवर्तपुराण /खण्डःचतुर्थ (श्रीकृष्णजन्मखण्डः)/अध्यायः- छियासी( ८६ )

राधा जी की  प्रतिरूपा( छाया) वृन्दा जो ध्रुव के पुत्र केदार की पुत्री हैं उसके ससुराल पक्ष के सदस्यों के नाम भी बताना आवश्यक है।

राधाया: प्रतिच्छाया वृन्दया: श्वशुरो वृकगोपश्च देवरो दुर्मदाभिध:।१७३।(ख)

श्वश्रूस्तु जटिला ख्याता पतिमन्योऽभिमन्युक:।
ननन्दा कुटिला नाम्नी सदाच्छिद्रविधायनी।१७४।

"अनुवाद:- राधा की प्रतिच्छाया रूपा वृन्दा के श्वशुर -वृकगोप देवर- दुर्मद नाम से जाने जाते थे। और सास- का नाम जटिला और पति अभिमन्यु - पति का अभिमान करने वाला था। हर समय दूसरे के दोंषों को खोजने वाली ननद का नाम कुटिला था।१७४।

और निम्न श्लोक में राधा रानी सहित अन्य गोपियों को भी आभीर ही लिखा है...

और चैतन्श्रीय परम्परा के सन्त  श्रीलरूप गोस्वामी  द्वारा रचित श्रीश्रीराधाकृष्णगणोद्देश-दीपिका नामक ग्रन्थ में श्लोकः १३४ में राधा जी को आभीर कन्या कहा ।
/लघु भाग/श्रीकृष्णस्य प्रेयस्य:/श्री राधा/श्लोकः १३४

राधा-तत्त्व और छाया का रहस्य

पात्र:

  • सूत्रधार (Narrator): गंभीर, सौम्य और भक्तिपूर्ण स्वर।

​दृश्य 1: मंगलाचरण (प्रस्तावना)

(पृष्ठभूमि में धीमी बांसुरी की तान और मंजीरों की ध्वनि)

सूत्रधार: "संसार में लीलाएं बहुत हैं, लेकिन व्रज की लीला साक्षात परम ब्रह्म का आनन्द है। हम सभी जानते हैं कि श्री राधा-कृष्ण का प्रेम ही सृष्टि का आधार है। किन्तु, इस अलौकिक प्रेम की पृष्ठभूमि में एक अत्यंत गूढ़ रहस्य छिपा है—राधा जी की प्रतिच्छाया और उनके सांसारिक परिवार का स्वरूप। आइए, आज शास्त्रों के आलोक में उस सत्य को उद्घाटित करें।"

​दृश्य 2: श्री राधा जी का दिव्य परिवार

(संगीत में थोड़ा उत्साह)

सूत्रधार: "शास्त्र हमें राधा जी के दिव्य कुल का परिचय देते हैं। ध्यान से सुनें:"

(श्लोक पाठ)

पितामहो महीभानुरिन्दुर्मातामहो मत:।

मातामही पितामह्यौ मुखरा सुखदे उभे॥


सूत्रधार: "अर्थात, श्री राधा जी के पिता महीभानु और नाना इन्दु हैं। उनकी दादी सुखदा और नानी मुखरा के रूप में विख्यात हैं। उनके परिवार की सूची विस्तृत है:"

  • मामा: भद्रकीर्ति, महाकीर्ति, और कीर्तिचन्द्र।
  • मामियां: मेनका, षष्ठी, गौरी, धात्री और धातकी।
  • बुआ: भानुमुद्रा (पिता की बहन) और फूफा काश।
  • मौसी: कीर्तिमती (माता की बहन) और मौसा कुश।
  • सहोदर: बड़े भाई श्रीदामा और छोटी बहिन अनंगमञ्जरी

​दृश्य 3: छाया-वृन्दा का रहस्य (ब्रह्मवैवर्त पुराण)

(संगीत धीमा, रहस्यमयी और गम्भीर)

सूत्रधार: "अब वह रहस्य, जिसे ब्रह्मवैवर्त पुराण के श्रीकृष्ण जन्मखण्ड (अध्याय 86) में स्वयं भगवान श्रीहरि ने प्रकट किया। जब श्रीदामा के शाप से राधा जी को धरा पर आना था, तब भगवान ने 'वृन्दा' से कहा:"

(श्लोक पाठ)

वृन्दे! त्वं वृषभानसुता च राधाच्छाया भविष्यसि।

मत्कलांशश्च रायाणस्त्वां विवाह ग्रहीष्यति॥


सूत्रधार: "सुन्दरि वृन्दे! तुम राधा की छाया बनकर जाओगी। जब वास्तविक राधा वृषभानु जी की पुत्री के रूप में प्रकट होंगी, तब तुम—यानी छाया-वृन्दा—उनका स्थान लोगी। रायाण गोप तुमसे विवाह करेंगे। संसार के लिए वह राधा होंगी, परन्तु वास्तविक राधा तो सदा मेरे हृदय में विराजमान रहेंगी।"

​दृश्य 4: छाया-वृन्दा का सांसारिक ससुराल

(संगीत में गृहस्थी के भाव का पुट)

सूत्रधार: "छाया-वृन्दा ने जब रायाण के घर प्रवेश किया, तो उनकी लीला के पात्र भी विचित्र थे:"

(श्लोक पाठ)

राधाया: प्रतिच्छाया वृन्दया: श्वशुरो वृकगोपश्च देवरो दुर्मदाभिध:।

श्वश्रूस्तु जटिला ख्याता पतिमन्योऽभिमन्युक:॥

ननन्दा कुटिला नाम्नी सदाच्छिद्रविधायनी॥


सूत्रधार:

  • श्वशुर: वृकगोप।
  • देवर: दुर्मद।
  • सास: जटिला।
  • पति: अभिमन्यु (अहंकार के प्रतीक)।
  • ननद: कुटिला (दोष खोजने वाली)।

​"यही वह माया का आवरण है, जिसे 'आभीर कुल' की मर्यादा और लौकिक दुखों के रूप में रचा गया था, ताकि भक्त और भगवान के प्रेम के बीच मधुर द्वंद्व बना रहे।"

​दृश्य 5: उपसंहार

(संगीत उत्कर्ष पर—बांसुरी की गूँज)

सूत्रधार: "श्रील रूप गोस्वामी जी ने अपनी रचना 'श्रीश्रीराधाकृष्ण गणोद्देश दीपिका' में स्पष्ट किया है कि राधा रानी का स्वरूप आभीर (गोप) कन्या का है। यह कोई साधारण वंशावली नहीं, बल्कि प्रेम की वह पराकाष्ठा है जो स्थूल जगत में छाया और सत्य के द्वैत के बीच भी एक-रस रहती है।"

सूत्रधार: "राधा-कृष्ण का प्रेम बंधन से परे है। ये जो भी नाम, संबंध और कुलों की चर्चा हमने की, वे केवल उस अनंत लीला का एक छोटा सा अंश हैं। प्रेम के इस महासागर में डूबना ही जीव का परम लक्ष्य है।"

(संगीत धीरे-धीरे शांत होता है)

समाप्त

नोट: यह पटकथा शोधपूर्ण है। प्रस्तुति के समय आप बीच-बीच में भगवान कृष्ण के 'रास-लीला' के दृश्य या राधा रानी की सुंदर छवि का चित्रण भी जोड़ सकते हैं।



___________________________

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें