रविवार, 10 मई 2026

खण्डशिक्षा अधिकारी को लिए प्रार्थना पत्र-

   ★-प्रार्थना पत्र-★

खण्डशिक्षा अधिकारी हाथवन्त ज़िला फीरोजाबाद- को लिए प्रार्थना पत्र

​(सेवा में श्रीमान महोदय-खण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO)हाथवन्त)

विकास खण्ड: हाथवन्त, जनपद: फिरोजाबाद (उ.प्र.)।

विषय: स्वर्गीय पिता जी श्रीपुरुषोत्तम सिंह के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक के सेवा-अभिलेख एवं पारिवारिक पेंशन हेतु आवश्यक विवरण उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में।

महोदय-

सविनय निवेदन है कि:

  1. ​प्रार्थी योगेश कुमार, सुपुत्र  श्री पुरुषोत्तम सिंह, वर्तमान निवासी ग्राम-आजादपुर, पोस्ट- पहाड़ीपुर, तहसील- अतरौली का मूल निवासी है।                    
  2. ​प्रार्थी के पूज्य पिता जी ज़िला फीरोजावाद के विकास खण्ड हाथवन्त के ग्राम रीवा स्थित प्राथमिक/जूनियर विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे, जो दिनांक (3/06/2010) में अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए थे। जिनका (PPO No: 145, GRD No: E11-1661) है।          
  3. ​अत्यन्त दुःखद विषय है कि दिनांक -15 अप्रैल, 2026 को पिता जी का आकस्मिक देहावसान हो गया है।              
  4. ​वर्तमान में प्रार्थी अपनी माता जी श्रीमती राजेश कुमारी की 'पारिवारिक पेंशन' (Family Pension) स्वीकृत कराने हेतु प्रयासरत है, जिसके लिए कोषागार (Treasury) विभाग द्वारा पिता जी की सेवा-पुस्तिका (Service Book) एवं सेवानिवृत्ति से सम्बन्धित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की मांग की जा रही है।
  5. ​प्रार्थी द्वारा सम्बन्धित विद्यालय में सम्पर्क किए जाने पर अभिलेखों के अभाव में अपेक्षित सहयोग प्राप्त नहीं हो पा रहा है, जिस कारण पेंशन की प्रक्रिया लम्बित है और परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि:

  • ​कार्यालय में उपलब्ध रिकॉर्ड/सेवा-पुस्तिका के आधार पर पिता जी की सेवानिवृत्ति से सम्बन्धित आवश्यक विवरण प्रदान करने की कृपा करें।
  • ​अथवा, सम्बन्धित विद्यालय के वर्तमान प्रभारी को निर्देशित करने का कष्ट करें कि वह वाञ्छित अभिलेख अविलम्ब उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान करें।

​आपकी इस महती कृपा हेतु प्रार्थी सदैव आपका आभारी रहेगा।

संलग्नक:

  1. ​पिता जी के मृत्यु प्रमाण पत्र की छायाप्रति।
  2. ​पिता जी के PPO (पेंशन भुगतान आदेश) की छायाप्रति।
  3. ​माता जी के आधार कार्ड की छायाप्रति [संलग्न]।

सादर धन्यवाद।

भवदीय,

हस्ताक्षर: ...........................

नाम: योगेश कुमार

पता: ग्राम- आजादपुर, पोस्ट- पहाड़ीपुर, तहसील- अतरौली ( अलीगढ़ )

मोबाइल नंबर: 8077160219

दिनांक: ...........................


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें