गुरुवार, 23 अप्रैल 2026

यदु का परिचय तथा नन्द परिवार-

भाग- (१) महाराज यदु का परिचय-
                         _____
महाराज यदु, यादवों के आदिपुरुष या कहें पूर्वज थे। इस बात को श्रीकृष्ण भी स्वीकार करते हुए श्रीमद्भागवत महापुराण के (११) वें स्कन्ध के अध्याय - (७) के श्लोक- (३१) में कहते हैं कि -

यदुनैवं  महाभागो  ब्रह्मण्येन  सुमेधसा।
पृष्टः सभाजितः प्राह प्रश्रयावनतं द्विजः।। ३१।


अनुवाद-  हमारे "पूर्वज महाराज यदु" की बुद्धि शुद्ध थी और उनके हृदय में ब्रह्मज्ञानीयों के प्रति भक्ति थी। ३१।

अब ऐसे में जब महाराज "यदु" यादवों के पूर्वज है, तब यदु के बारे में और विस्तार से जानना आवश्यक हो जाता है कि यदु कौन हैं, तथा "यदु" नाम की सार्थकता क्या है ? तथा यदु शब्द की उत्पत्ति कब और कैसे हुई ? इन सभी बातों का समाधान इस अध्याय में किया गया है।


✴️ यदु शब्द की व्युत्पत्ति-

यदु शब्द की उत्पत्ति वैदिक कालीन है। सम्भवतः इसी कारण से लौकिक संस्कृत में यदु शब्द मूलक 'यद्' धातु प्राप्त नहीं होती है।
इसी लिए संस्कृत भाषा के कोशकारों और व्याकरणविदों ने यदु शब्द की व्युत्पत्ति यज्-धातु से निर्धारित की हैं।  जिससे यदु शब्द की व्युत्पत्ति पुल्लिंग रूप में होती है।
जैसे-
संस्कृत भाषा में  'यज् धातु (अर्थात् क्रिया का मूल +  उणादि  प्रत्यय (उ ) को जोड़ने पर- 'पृषोदर प्रकरण' के नियम से "जस्य दत्वं"  अर्थात् "ज वर्ण का "द वर्ण में रूपान्तरण होने से यदु शब्द बनता है।

[ ज्ञात हो- पाणिनीय व्याकरण में  "पृषोदरादीनि  एक पारिभाषिक शब्द है। पृषोदरादीनि यथोपदिष्टम्' (६.३.१०८)  इस पाणिनीय सूत्र से यज्- धातु के अन्तिम वर्ण  "जकार को दकार" आदेश हो जाने से ही यदु शब्द बनता है। ]
      

ये तो रही यदु शब्द की व्युत्पत्ति अब हमलोग जानेंगे यदु शब्द के अर्थ को -
जैसा कि ऊपर बताया जा चुका है कि यदु शब्द की व्युत्पत्ति "यज्" धातु से हुई है, जिसमें यज् धातु के तीन अर्थ लोक- प्रसिद्ध हैं।
[यज् = देवपूजा,सङ्गतिकरण, दानेषु] इसको साधारण भाषा में इस तरह से समझा जा सकता है -
यज् =१- यजन करना।
        २- न्याय (संगतिकरण) के भाव से  युद्ध(संघर्ष) करना भी अर्थ होता है। ।
        ३- दान करना।

विदित हो की यादवों के आदि पुरुष यदु में उपर्युक्त तीनों ही प्रवृत्तियों का मौलिक रूप से समावेश था। जैसे- महाराज यदु -
(१)- हिंसा से रहित नित्य वैष्णव यज्ञ किया करते थे।
(२)- वे सबका यथोचित न्याय किया करते थे।
(३)- और वे दान के क्षेत्र में निर्धन तथा भिक्षुओं को बहुत सी गायें भी दान करते थे। इन तीनों गुणकारी कार्यों से उनकी मेधा (बुद्धि) भी प्रखर हो गयी थी।

महाराज यदु के इन्हीं सब विशेषताओं के कारण ऋग्वेद के दशम मण्डल की सूक्त- ६२ की ऋचा-१०
में ऋषियों ने उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की है। ऋग्वेद की वह ऋचा नीचे उद्धृत है -
"उत दासा परिविषे स्मद्दिष्टी गोपरीणसा यदुस्तुर्वश्च मामहे"
    
अनुवाद:- वे दोनों यदु और तुर्वसु दास- (दाता) कल्याणकारी दृष्टि वाले, स्नान आदि क्रियाओं से युक्त होकर नित्य गायों का पालन पोषण और दान भी करते हैं। हम उनकी स्तुति करते हैं। (ऋ०१०/६२/१०)
                
ऋग्वेद की उपर्युक्त ऋचा का सम्यग्भाष्य- करने पर यदु के सम्पूर्ण चरित्रों का बोध होता है। सम्यग्भाष्य के लिए नीचे देखें -
१- उत = अत्यर्थेच  अपि च, और भी।
२- स्मद्दिष्टी कल्याणादेशिनौ। वे दोनों कल्याण कारी दृष्टि वाले।
३- गोपरीणसा गोपरीणसौ गोभिः परिवृतौ बहुगवादियुक्तौ । गायों से घिरे हुए अथवा गायें जिनके चारो ओर हैं।

४- दासा = दासतः दानकुरुत: =  दान करने वाले वे दोनों  
    (यदु और तुर्वसु)। (ज्ञात हो- "दासा" बहुवचन शब्द है जो यदु 
  और तुर्वसु के लिए प्रयुक्त है।
५- गोपरीणसा= गवां परीणसा बहुभावो यमो बहुगोमन्तौ =
गायों से घिरे हुए वे दोंनो यदु और तुर्वसु। (इसके साथ ही यहाँ पर यह भी सिद्ध होता है कि यदु गोपालक अर्थात गोप थे।)
अब विचार यह करना है कि यदु को दास क्यों कहा गया? तथा दास शब्द का अर्थ यदु के समय में क्या था ?
तो इसका समाधान इस प्रकार है-

[ उपर्युक्त श्लोक में आया "दासा" शब्द वैदिक शब्द निघण्टु में द्विवचन में दाता का वाचक है। ३।१]

क्योंकि पाणिनीय धातुपाठ में दास् धातु = दान करना अर्थ में है।
दास्= दाने सम्प्रदाने + अच् । दास:= दाता।
अच्' प्रत्यय का 'अ' लगाकर कर्तृबोधक शब्द बनाया जाता हैं।
महामहे का ही (वेैदिक रूप "मामहे") है।
अत: दास शब्द भी वैदिक काल में दाता (दानी) के अर्थ में चरितार्थ था।

किन्तु समय और परिस्थिती के साथ दास शब्द के अर्थ में भी उसी तरह परिवर्तन हुआ जैसे वैदिक काल में घृणा शब्द के अर्थ मै परिवर्तन हुआ। वैदिक असुर शब्द का भी पूर्ववैदिक अर्थ- प्राणवान और प्रज्ञावान है।

क्योंकि वैदिक काल में घृणा शब्द दया भाव का वाचक था किन्तु आज घृणा शब्द का अर्थ नफ़रत हो गया है।  ठीक उसी तरह से वैदिक काल के दास शब्द के अर्थ में भी बड़ी तेजी से परिवर्तन हुआ। ज्ञात हो कि वैदिक काल में दास शब्द का अर्थ - "दाता" था। उस समय दास शब्द एक प्रतिष्ठा और सम्मान का पद था। इसीलिए उस समय ऋषिगण भी दासों की स्तुतियां और प्रशंसा किया करते थे। जैसा कि ऋग्वेद के दशम मण्डल की सूक्त- ६२ की ऋचा-१० में यदु और तुर्वसु को दास (दाता) के रूप में स्तुतियाँ की गईं है। इस बात को ऊपर बताया जा चुका है।

वहीं दास शब्द अपने विकास क्रम में आते-आते पौराणिक काल में "वैष्णव" वाचक के रूप में स्थापित हुआ। इस बात की पुष्टि - पद्मपुराण के भूमि खण्ड अध्यायः(८३) से होती से होती है। जिसमें दास शब्द वैष्णव वाचक के रूप में प्रयुक्त हुआ है। इस प्रसंग में दासत्व प्राप्ति के लिए राजा "ययाति" वैष्णव भगवान विष्णु से वर माँगते हैं कि- हे प्रभु !  मुझे दासत्व प्रदान करो। इसके लिए देखें निम्नलिखित श्लोक-
                   -विष्णूवाच-
"वरं वरय राजेन्द्र यत्ते मनसि वर्तते।
तत्ते ददाम्यसन्देहं मद्भक्तोसि महामते ।।७९।।

अनुवाद:- भगवान विष्णु नें कहा - हे राजाओं के स्वामी ! वर माँगो जो तुम्हारे मन नें स्थित है। वह सब तुमको मैं दुँगा तुम मेरे भक्त हो।।७९।।

                     राजोवाच-
यदि त्वं देवदेवेश तुष्टोसि मधुसूदन ।
दासत्वं देहि सततमात्मनश्च जगत्पते।८०।

 
अनुवाद-
राजा (ययाति) ने कहा ! हे देवों के स्वामी हे जगत के स्वामी ! यदि तुम प्रसन्न हो तो मुझे अपना शाश्वत दासत्व (वैष्णव- भक्ति) दें। ८०।।

                 'विष्णुरुवाच-
एवमस्तु महाभाग मम भक्तो न संशयः ।
लोके मम महाराज स्थातव्यमनया सह ।८१।।

अनुवाद:- विष्णु ने कहा- ऐसा ही हो तू मेरा भक्त हो इसमें सन्देह नहीं। अपनी पत्नी के साथ तुम मेरे लोक में निवास करो। ८१।।

यदि उपर्युक्त श्लोक- ८१ को देखा जाए तो उसमें एक शब्द (दासत्वं) आया है जिसका अर्थ है- दासत्व अर्थात वैष्णव भक्त, यानी उस समय जो वैष्णव (विष्णु) भक्त थे, वे अपने को दास कहलाना ही श्रेयस्कर समझता थे। और जन-समुदाय में उसकी पहचान दास के रूप में ही थी। जैसे - तुलसीदास, सूरदास रैदास  इत्यादि इसके उदाहरण हैं।

किन्तु यहीं दास शब्द मध्यकाल में पुरोहितवाद की चपेट में आकर शूद्र और असुर का पर्याय बन गया। इसी समय के दास शब्दार्थ के आधार पर कुछ अज्ञानी लोग यादवों के पुर्वज यदु को दास अथवा शूद्र कहते हैं। जबकि उन्हें यह ज्ञात नहीं है कि जब यदु शूद्र थे, तो उनकी स्तुति ऋषियों के द्वारा क्यों की गई ? क्या पुरोहितवादी व्यवस्था में कोई ऋषि कभी शूद्र की स्तुति किया ? जबाब होगा नहीं। अतः मध्यकाल के दास के अर्थ में यदु को शूद्र कहना मूर्खता पूर्ण बातें हैं।
 
और वैसे भी देखा जाए तो गोपों (यादवों) का वर्ण "वैष्णव" है। इस बात को गोप कुल में जन्मे भगवान श्रीकृष्ण ब्रह्मवैवर्तपुराण के श्रीकृष्णजन्मखण्ड के अध्याय- ७३ के श्लोक- ९२ में स्वयं अपने को वैष्णव होने की पुष्टि करते हुए कहते हैं कि-

पशुजन्तुषु गौश्चहं चन्दनं काननेषु च ।
तीर्थपूतश्च पूतेषु निःशङ्केषु च वैष्णवः।। ९२


अनुवाद- मैं पशुओं में गाय हूँ । और वनों में चन्दन हूँ।
पवित्र स्थानों में तीर्थ हूँ। और निशंकों (अभीरों अथवा निर्भीकों ) में वैष्णव हूँ। ९२

अतः वैष्णव वर्ण के गोपों को ब्रह्माजी के चातुर्वर्ण्य के ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र इत्यादि में स्थापित करना सिद्धान्त विहीन होगा, क्योंकि ब्रह्माजी की वर्ण व्यवस्था के  सिद्धान्तानुसार-  ब्राह्मण- ब्रह्माजी के मुँख से, क्षत्रिय- भुजा से, वैश्य - उदर से, और शूद्र - पैर से उत्पन्न होते हैं।

जबकि गोप और गोपियाँ गोलोक में श्रीकृष्ण और श्रीराधा के रोमकूपों से उत्पन्न होते हैं। अतः गोप ब्रह्माजी की सृष्टि रचना के भाग नहीं है, और जब ये ब्रह्माजी की सृष्टि रचना के भाग नहीं है, तो इनको ब्रह्माजी के चार वर्णों में शूद्र या और कुछ कहना निराधार होगा।
         
 [इस बात को विस्तार पूर्वक इस पुस्तक के अध्याय- (९ और १०) में बताया गया है कि कैसे गोप ब्रह्माजी के चातुर्वण्य से अलग वैष्णव वर्ण के सदस्य हैं।]

अब वही दास शब्द अपने विकास क्रम को पूरा करते हुए आधुनिक समय में आकर "नौकर" (servant) के अर्थ में प्रयुक्त होने लगा। जिसका कुछ सम्मान जनक शब्द नौकरी (job) है। चाहे वह नौकर (सरकारी हो या प्राइवेट) किन्तु कर्म के अनुसार वह निश्चित रूप से दास ही है। जिसमें ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शुद्र बिना भेदभाव के यह कर्म (job) करते हैं। यह बड़ी अच्छी बात है कि दास शब्द वर्तमान समय में सबके लिए बिना भेदभाव के समभाव को प्राप्त हुआ।
इसलिए अब दास शब्द को लेकर बहुत ज्यादा उतावले होने की जरूरत नहीं है। आप कबीर दास या सूरदास को ही याद कर लो।

--------------------------
✴️ यदु का जीवन परिचय-

यादवों के पूर्वज यदु का जीवन प्रारम्भ से ही संघर्षमय रहा। यदु के संघर्षों की कहानी उनके घर से ही प्रारम्भ होती है। जिसका वर्णन कुछ इस प्रकार है -
यदु के पिता ययाति की कुल तीन पत्नियाँ देवयानी, शर्मिष्ठा, और अश्रुबिन्दुमती नाम की थीं। उनमें से दो पत्नियों से कुल पाँच यशस्वी पुत्र हुए। जिसमें शुक्राचार्य की पुत्री देवयानी से दो पुत्र - यदु और तुर्वसु तथा दैत्यराज वृषपर्वा की पुत्री शर्मिष्ठा से तीन पुत्र- द्रुह्य, अनु,और पुरु हुए। ययाति की तीसरी पत्नी अश्रुबिन्दुमती सदैव पुत्रहीन रही। राजा ययाति अपने पाँच पुत्रों में ज्येष्ठ पुत्र यदु को शाप देकर राज्यपद से वञ्चित कर पशुपालक होने का शाप दिया और सबसे छोटे पुत्र पुरु को राजपद दिया। इस बात की पुष्टि - लक्ष्मीनारायणसंहिता/खण्डः( ३ )अध्याय- (७३) के श्लोक (७५-७६) से होती है। जिसमें लिखा गया है कि-

"श्रुत्वा राजा शशापैनं राज्यहीनः सवंशजः।
तेजोहीनः क्षत्रधर्मवर्जितः पशुपालकः।। ७५।

भविष्यसि न सन्देहो याहि राज्याद् बहिर्मम।
इत्युक्त्वा च पुरुं  प्राह  शर्मिष्ठाबालकं  नृपः।७६।

अनुवाद- यह सुनकर राजा ने उसे शाप दे दिया और उसने अपने वंशजो सहित राज्य को छोड़ दिया वह यदु राजकीय तेज से हीन और राजकीय क्षत्र धर्म से रहित पशुपालन से जीवन निर्वाह करने लगे।७५।।

पुनः राजा ने कहा तुम्हारे वंशज कभी राजतन्त्र की प्रणाली से राजा नहीं होंगे इसमें सन्देह नहीं हेै। यदु ! मेरे राज्य से बाहर चले जाओ। इस प्रकार कहकर राजा (ययाति) ने पुरू से कहा शर्मिष्ठा के बालक पुरु तुम राजा बनोगे। ७६।

यहीं से यदु के जीवन का कठिन दौर प्रारम्भ हुआ।
पिता के शाप और राजपद से वञ्चित "यदु" ने अपने पूर्वजों की तरह ही गोपालन से अपना जीविकोपार्जन करना प्रारम्भ किया और कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने बल एवं पौरुष से राजतन्त्र के विकल्प में प्रजातन्त्र की स्थापना की और प्रजातान्त्रिक ढंग से राजा बनकर अपने वंश एवं कुल का विस्तार कर जगत में कीर्तिमान स्थापित किया।
            
ध्यान रहे - राजा ययाति नें यदु को यह शाप दे रखा था कि- तुम्हारे वंशज कभी राजतन्त्र की प्रणाली से राजा नहीं होंगे। अतः यदु के सामने यह एक बहुत बड़ी समस्या थी। और समस्या ही आविष्कार की जननी होती है। अतः यदु ने राजतन्त्र के विकल्प में प्रजातन्त्र की खोज किया और प्रजातान्त्रिक तरीके से राजा हुए। इसीलिए यदु को प्रजातन्त्र का जनक माना जाता है।
             
आगे चलकर इसी यदु से समुद्र के समान विशाल यादवंश का उदय हुआ। जिसके सदस्यपतियों को यादव कहा गया। इस सम्बन्ध में यदि देखा जाए तो जिस तरह से ब्रह्मन् शब्द में (अण्) प्रत्यय लगाने से ब्राह्मण शब्द की उत्पत्ति होती है, वैसे ही यदु नें 'अण्' प्रत्यय पश्चात लगाने पर  यादव शब्द की भी उत्पत्ति होती है।

[यदोरपत्यम् " इति यादव- अर्थात् यदु शब्द के अन्त में सन्तान वाचक संस्कृत अण्- प्रत्यय लगाने से यादव शब्द की उत्पत्ति होती है। (यदु + अण् = यादव:) जिसका अर्थ है यदु की सन्तानें अथवा वंशज।]

यदु के संघर्षमय जीवन में हमसफ़र के रूप में यदु की पत्नी यज्ञवती हुई। जो यदु नाम के अनुरूप ही जगत विख्यात थी, जो कभी गोलोक में सुशीला गोपी नाम से प्रसिद्ध थी। वही कालान्तर में यज्ञपुरुष की पत्नी दक्षिणा के रूप में भू-तल पर अवतरित हुई। जिसमें यदु और यज्ञवती का विष्णु और दक्षिणा के अंश से उत्पन्न होने का प्रकरण पौराणिक है। जिसका वर्णन-देवीभागवतपुराण-‎ स्कन्धः नवम के अध्याय (४५) तथा ब्रह्मवैवर्त्त महापुराण के प्रकृतिखण्ड के बयालीसवें अध्याय में  मिलता है।

[ इस प्रकरण का विस्तार पूर्वक वर्णन इस पुस्तक का सहवर्ती ग्रन्थ "श्रीकृष्ण गोपेश्वरस्य पञ्चमवर्ण "में किया गया है। वहाँ से पाठकगण यदु पत्नी यज्ञवती के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।]

आगे चलकर यदु और उनकी पत्नी यज्ञवती से प्रमुख चार धर्मवत्सल पुत्र पैदा हुए। जिनके क्रमशः नाम हैं - सहस्रजित, क्रोष्टा, नल, और रिपु। जिसमें सहस्रजित यदु के ज्येष्ठ पुत्र थे।
महाराज यदु के चार पुत्रों का वर्णन अन्य पुराणों तथा  श्रीमद्भागवत पुराण के स्कन्घ- ९ के अध्याय- २३ में भी मिलता है। उसके लिए कुछ श्लोक नीचे प्रस्तुत है -

वर्णयामि महापुण्यं सर्वपापहरं नृणाम् ।
यदोर्वंशं नरः श्रुत्वा सर्वपापैः प्रमुच्यते ॥१९॥

यत्रावतीर्णो भगवान् परमात्मा नराकृतिः ।
यदोः सहस्रजित्क्रोष्टा नलो रिपुरिति श्रुताः ॥२०॥

चत्वारः सूनवस्तत्र शतजित् प्रथमात्मजः ।
महाहयो रेणुहयो हैहयश्चेति तत्सुताः ॥२१॥

धर्मस्तु हैहयसुतो नेत्रः कुन्तेः पिता ततः ।
सोहञ्जिरभवत् कुन्तेः महिष्मान् भद्रसेनकः॥२२॥

अनुवाद- महाराज यदु का वंश परम पवित्र और मनुष्यों के समस्त पापों को नष्ट करने वाला है। जो मनुष्य इसका श्रवण करता है वह समस्त पापों से मुक्त हो जाता है।१९।

इस वंश में स्वयं भगवान परंब्रह्म श्रीकृष्ण ने मनुष्य रूप में अवतार लेते  हैं।। यदु के चार पुत्र थे- सहस्रजित, क्रोष्टा, नल, और रिपु। सहस्रजित से शतजित का जन्म हुआ। शतजित के तीन पुत्र थे - महाहय, वेणुहय, और हैहय। ।२०-२१।
 इस प्रकार से यह अध्याय- (७) का भाग-(१) यदु के सम्पूर्ण चरित्रों व पुत्रों इत्यादि की सामान्य जानकारी के साथ समाप्त हुआ।
इसके अगले भाग-(२) में विस्तार से जानकारी दी गई है कि यदु के ज्येष्ठ पुत्र सहस्रजित से हैहय वंशी यादवों की उत्पत्ति कब और कैसे हुई। जिसमें  सहस्राजित के वंशज सहस्रबाहु अर्जुन के बारे में विशेष जानकारी दी गई है।


यदु पुत्र- क्रोष्टा और उनके वंशज" विषयक लेख अत्यंत सारगर्भित और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। आपने यदुवंश की जटिल वंशावली को जिस स्पष्टता से प्रस्तुत किया है, वह आपकी गहन शोध रुचि को दर्शाता है।

​आपके निर्देशानुसार, इस सामग्री को शास्त्रीय सम्पादन शैली में व्यवस्थित किया गया है। इसमें पहले मूल तथ्यों को संस्कृत अनुष्टुप छन्दों (कारिकाओं) में निबद्ध किया गया है और तत्पश्चात उनका हिंदी अनुवाद एवं विवेचन प्रस्तुत है।

श्रीकृष्ण-वंशावली-चरितम् (यदुवंश-निरूपणम्)

प्रथमः भागः - क्रोष्टा-वंश-परम्परा

संस्कृत कारिका:

​यदुपुत्रस्य क्रोष्टोस्तु वंशेऽभूद् वृजिनीवान्।

तस्य पुत्रो ज्यमाघस्तु शैव्यापुत्रो विदर्भकः॥ १ ॥

कुशाद्याः विदर्भाज्जाताः क्रथस्तु वंशवर्धनः।

चेदिस्तस्मिन् कुले जातो यस्माच्चैद्याः प्रकीर्तिताः॥ २ ॥


हिन्दी अनुवाद एवं व्याख्या:

महाराज यदु के द्वितीय पुत्र क्रोष्टा के वंश में वृजिनीवान हुए। उसी परम्परा में आगे चलकर प्रसिद्ध राजा ज्यमाघ हुए, जिनकी पत्नी शैव्या से विदर्भ का जन्म हुआ। विदर्भ के पुत्रों में कुश, क्रथ और रोमपाद प्रमुख थे। रोमपाद की पीढ़ी में चेदि हुए, जिनसे यादवों की 'चेदि' शाखा का उदय हुआ। इसी चेदि वंश में आगे चलकर दमघोष हुए, जिनका विवाह श्रीकृष्ण की बुआ श्रुतिश्रवा से हुआ, जिनसे श शिशुपाल का जन्म हुआ।

द्वितीयः भागः - सात्वत एवं चतुर्वृष्णि निरूपणम्

संस्कृत कारिका:

​क्रथपुत्रो कुन्तिरभूद् वृष्णिस्तस्मात् प्रजायते।

सात्वतस्तत्कुले जातः सप्तपुत्रो महाबलः॥ ३ ॥

भजि-दिव्य-वृष्णि-अन्धक-महाभोजाद्यास्तथा।

वृष्णिनाम्ना चत्वारो यदुवंशे विश्रुताः॥ ४ ॥


हिन्दी अनुवाद एवं व्याख्या:

विदर्भ के पुत्र क्रथ की पीढ़ी में कुन्ति और आगे चलकर सात्वत हुए। सात्वत के सात पुत्रों में भजि, दिव्य, वृष्णि (द्वितीय), अन्धक और महाभोज प्रमुख थे। यहाँ यह समझना आवश्यक है कि यादव वंश में चार वृष्णि हुए हैं:

  1. प्रथम वृष्णि: हैहय वंशी मधु के ज्येष्ठ पुत्र।
  2. द्वितीय वृष्णि: विदर्भ के पौत्र कुन्ति के पुत्र।
  3. तृतीय वृष्णि: सात्वत के कनिष्ठ पुत्र (अन्धक के भाई)।
  4. चतुर्थ वृष्णि: सात्वत पुत्र वृष्णि के पौत्र (अनमित्र के पुत्र)।

तृतीयः भागः - श्रीकृष्ण एवं नन्दबाबा का पारिवारिक सम्बन्ध

संस्कृत कारिका:

​वृष्णिपुत्रो विदूरथः शूरस्तस्मादजायत।

हृदीकपुत्रो देवमीढः पत्न्यस्तस्य तिस्रः स्मृताः॥ ५ ॥

अश्मिकायां शूरसेनो वसुदेवस्तदात्मजः।

गुणवत्यां पर्जन्यो हि नन्दस्तस्य सुतो महान्॥ ६ ॥


हिन्दी अनुवाद एवं व्याख्या:

सात्वत पुत्र वृष्णि की पीढ़ी में विदूरथ, शूर और हृदीक हुए। हृदीक के पुत्र देवमीढ हुए। देवमीढ की तीन पत्नियाँ थीं:

  • अश्मिका: इनसे शूरसेन हुए, जिनके पुत्र वसुदेव (श्रीकृष्ण के पिता) थे।
  • सतप्रभा: इनसे सतवती नामक कन्या हुई।
  • गुणवती: इनसे पर्जन्य हुए, जिनके पाँच पुत्रों (उपनन्द, अभिनन्द, नन्द, सुनन्द, नन्दन) में नन्दबाबा प्रमुख थे।

​इस प्रकार, वसुदेव जी और नन्दबाबा चचेरे भाई थे, जो एक ही मूल पुरुष देवमीढ की सन्तानें थे।

चतुर्थः भागः - योगमाया एवं कुलदेवी निरूपणम्

संस्कृत कारिका:

​एकानंशा योगमाया यशोदागर्भसम्भवा।

वृष्णिभिः पूजिता देवी कृष्णरक्षाकरी शुभा॥ ७ ॥

यदुकुलस्य सा देवी कृष्णः कुलदेवो मतः।

विन्ध्याचलनिवासिनी सर्वयादवपूजिता॥ ८ ॥


हिन्दी अनुवाद एवं व्याख्या:

नन्दबाबा की पत्नी यशोदा के गर्भ से योगमाया (एकानंशा) का जन्म हुआ। हरिवंश पुराण के अनुसार, वह साक्षात् विष्णु के अंश से श्रीकृष्ण की रक्षा हेतु प्रकट हुई थीं। वृष्णि वंशी यादवों ने उन्हें अपनी रक्षक स्वीकार किया। तभी से विन्ध्यवासिनी योगमाया यादवों की कुलदेवी और श्रीकृष्ण कुलदेवता के रूप में पूज्य हैं।

पञ्चमः भागः - श्रीकृष्ण का ननिहाल (अन्धक वंश)

संस्कृत कारिका:

​अन्धकस्य कुले जातो देवकः स उग्रसेनः।

देवकी देवकपुत्री वसुदेवाय सा ददौ॥ ९ ॥

मथुराधिपतिः कंस उग्रसेनस्य चात्मजः।

हत्वा तं कृष्णदेवेन धर्मराज्यं प्रतिष्ठितम्॥ १० ॥


हिन्दी अनुवाद एवं व्याख्या:

सात्वत के पुत्र अन्धक के वंश में राजा आहुक हुए, जिनके दो पुत्र देवक और उग्रसेन थे। देवक की सात कन्याओं (पौरवी, रोहिणी, देवकी आदि) का विवाह वसुदेव जी से हुआ। देवकी के गर्भ से श्रीकृष्ण का अवतार हुआ। इस नाते मथुरा के राजा उग्रसेन का परिवार श्रीकृष्ण का ननिहाल था। उग्रसेन के पुत्र कंस को मारकर श्रीकृष्ण ने पुनः धर्म की स्थापना की।

सम्पादकीय टिप्पणी: यह वंशावली न केवल ऐतिहासिक तथ्यों को स्पष्ट करती है, बल्कि यह भी सिद्ध करती है कि नन्दबाबा और वसुदेव जी के बीच का सम्बन्ध केवल मित्रता का नहीं, अपितु रक्त का था। योगमाया का कुलदेवी के रूप में स्थापन यादवों की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें