श्रीमद्भागवत महापुराण के नवम स्कन्ध के उन्नीसवें अध्याय से लिए गए राजा ययाति के इन पवित्र श्लोकों पर चिन्तन आवश्यक है।
न जातु कामः कामानां उपभोगेन शाम्यति । हविषा कृष्णवर्त्मेव भूय एवाभिवर्धते ॥ १४ ॥
- अनुवाद: विषयों के भोगने से भोग-वासना कभी शांत नहीं हो सकती। बल्कि जैसे घी की आहुति डालने पर आग और भड़क उठती है, वैसे ही भोग-वासनाएँ भी भोगों से और अधिक प्रबल हो जाती हैं।
- अनुवाद: जब मनुष्य किसी भी प्राणी और किसी भी वस्तु के साथ राग-द्वेष (द्वंद्व भाव ) नहीं रखता, तब वह समदर्शी हो जाता है। फिर उसे ऋणात्मक और धनात्मक आवेश प्रभावित नहीं करते ।
- अनुवाद: विषयों की तृष्णा ही दुःखों का उद्गम स्थान है। मंदबुद्धि लोग बड़ी कठिनाई से उसका त्याग कर पाते हैं। मनुष्य का शरीर बूढ़ा हो जाता है, पर तृष्णा नित्य नवीन ही बनी रहती है। अतः जो व्यक्ति अपना कल्याण चाहता है, उसे शीघ्र-से-शीघ्र इस तृष्णा (भोग-वासना) का त्याग कर देना चाहिए।
- अनुवाद: और तो क्या—अपनी माता, बहन और कन्या के साथ भी अकेले एक आसन पर सटकर नहीं बैठना चाहिए। क्योंकि इंद्रियाँ इतनी आवेशयुकत बलवान् हैं कि वे बड़े-बड़े विद्वानों को भी अपनी ओर खींच लेती हैं (विचलित कर देती हैं)।
यदा न कुरुते भावं सर्वभूतेष्वमंगलम् ।समदृष्टेस्तदा पुंसः सर्वाः सुखमया दिशः ॥ १५ ॥
या दुस्त्यजा दुर्मतिभिः जीर्यतो या न जीर्यते ।
तां तृष्णां दुःखनिवहां शर्मकामो द्रुतं त्यजेत् ॥ १६ ॥
मात्रा स्वस्रा दुहित्रा वा नाविविक्तासनो भवेत् । बलवान् इन्द्रियग्रामो विद्वांसमपि कर्षति ॥ १७ ॥
।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें