मंगलवार, 24 जून 2025

भागवद्- महात्म्य- में पाँचवां वर्ण वैष्णव

   अविमुक्तेश्वरानन्द जी हम यह ज्ञान वर्धक सन्देश आपके लिए प्रेषित कर रहे हैं।
वृद्ध होने नाते हम आपका शिष्टाचार  पूर्वक सम्मान करते हैं।
आप केवल ब्राह्मण समाज के शंकराचार्य हैं यादवों के नहीं- क्योंकि यादव ( गोप ) ब्राह्मणों के पितामह ब्रह्मा के भी पूज्य है।
यह पुराणों में वर्णन है।

अविमुक्तेश्वरानन्द जी आपकी विद्वता को स्वीकार नहीं करते हैं।
क्योंकि आप पञ्चम वर्ण के विषय में भी नहीं जानते हैं।
हम आपको बता दें-

 पञ्चमवर्ण वर्ण की उत्पत्ति।
जैसा कि हम इस बात को पहले ही बता चुके हैं कि- मनुष्यों की जन्मजात प्रवृत्तियाँ ही विकसित होकर वृत्तियों यानी व्यवसायों का वरण अर्थात् चयन करती है। उनके व्यवसायों के वरण करने से ही उनका "वर्ण" निर्धारित होता है। अर्थात् व्यवसायों के वरण के आधार पर ही जातियों का चार वर्ण (ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, और शूद्र) निर्धारित हुआ है। ठीक इसी तरह से यादवों यानी गोपों का भी वैष्णव वर्ण निर्धारित हुआ है जिसे पञ्चमवर्ण भी कहा जाता है जो ब्रह्माजी के चातुर्वर्ण्य से बिल्कुल अलग एवं स्वतन्त्र है।

किन्तु पुराणकारों ने गोपों के अतिरिक्त निषाद और कायस्थ को पाँचवें वर्ण में सम्मिलित कर दिया। जबकि देखा जाए तो ये पाँचवें वर्ण के नहीं है। जिसमें निषाद तो ब्राह्मी वर्ण व्यवस्था में शूद्र वर्ण के ही अन्तर्गत हैं। ऐसे में एक जाति दो वर्णों को कैसे धारण कर सकती हैं। 

इसलिए निषाद जाति को पाँचवाँ वर्ण नहीं बल्कि चातुर्वर्ण्य का अवयव ही माना जा सकता है।

इसी तरह से कायस्थ जाति को पञ्चम-वर्ण में स्वीकार नहीं किया जा सकता क्योंकि कायस्थों के आदि पुरुष चित्रगुप्त ब्रह्मा की काया के उच्च भाग से उत्पन्न होने से ब्राह्मी सृष्टि के अन्तर्गत ही आते हैं, जो लेखन और गणितीय ज्ञान से सम्पन्न होने के कारण तथा प्राणीयों के चरित्रों का चित्रण करने से भी ये ब्राह्मण वर्ण के ही सन्निकट हैं।

अतः कायस्थ जाति भी ब्राह्मी वर्ण व्यवस्था के अंग हैं ना की पञ्चम-वर्ण के।

तब ऐसे में प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि आखिरकार पञ्चम वर्ण में कौन हो सकता है ? तो इसका जवाब भागवत धर्म के प्रथम प्रवर्तक एवं संरक्षक गोपेश्वर श्रीकृष्ण ने ही दिया है जिसका वर्णन ब्रह्मवैवर्त पुराण के श्रीकृष्णजन्मखण्ड के अध्याय- ७३ के श्लोक- ९२ में कुछ इस प्रकार वर्णित है -

पशुजन्तुषु गौश्चहं चन्दनं काननेषु च ।
तीर्थपूतश्च पूतेषु निःशङ्केषु च वैष्णवः।।९२।

अनुवाद- मैं पशुओं में गाय हूँ, और वनों में चन्दन हूँ। पवित्र स्थानों में तीर्थ हूँ, और निशंकों (अभीरों अथवा निर्भीकों ) में वैष्णव हूँ। ९२

"नि:शङ्क शब्द की व्याकरणिक व्युत्पत्ति विश्लेषण-
नि:शङ्क- निस् निषेध वाची उपसर्ग+ शङ्क = भय (त्रास) भीक:अथवा डर।
नि:शङ्क पुलिङ्ग शब्द है जिसका अर्थ होता है- निर्भीक अथवा निडर।)

नि:शङ्क का मूल अर्थ निर्भीक है और निर्भीक का अर्थ होता जो कभी भयभीत नहीं होता हो।
अत: नि:शङ्क अथवा निर्भीक विशेषण पद आभीर शब्द का ही पर्याय है, जो अहीरो (गोपों) की जातिगत प्रवृत्ति है। आभीर लोग वैष्णव वर्ण तथा धर्म के अनुयायी होते ही हैं।

अत: ब्रह्मवैवर्त पुराण श्रीकृष्ण जन्मखण्ड का उपर्युक्त श्लोक गोप जाति की निर्भीकता प्रवृत्ति का भी संकेत करता है।
स्वराट्- विष्णु ( के रोमकूपों से उत्पन्न गोप लोग ही वैष्णव वर्ण के अन्तर्गत हैं।  जिसकी पुष्टि- ब्रह्मवैवर्त पुराण के ब्रह्मखण्ड के एकादश (११) -अध्याय के श्लोक संख्या (४3) से होती है। जिसमें लिखा गया है कि -

"ब्रह्मक्षत्त्रियविट्शूद्राश्चतस्रो जातयो यथा।
स्वतन्त्रा जातिरेका च विश्वस्मिन्वैष्णवाभिधा।।४३।

"अनुवाद:- ब्राह्मण" क्षत्रिय" वैश्य" और शूद्र इन चार वर्णों के अतिरिक्त एक स्वतन्त्र जाति अथवा वर्ण इस संसार में प्रसिद्ध है। जिसे वैष्णव नाम दिया गया है। जो स्वराट
विष्णु (श्रीकृष्ण) से सम्बन्धित अथवा उनके रोमकूपों से उत्पन्न होने से  गोप( यादव) ही वैष्णव संज्ञा से नामित है।४३।

अतः उपर्युक्त श्लोक से सिद्ध होता है कि- "वैष्णव वर्ण" की उत्पत्ति श्रीकृष्ण (स्वराट विष्णु) से हुई है। 

जो  सभी वर्णों में श्रेष्ठ भी है इस बात की पुष्टि - पद्मपुराण के उत्तर-खण्ड के अध्याय(६८) श्लोक संख्या १-२-३ से होती है जिसमें भगवान शिव नारद से कहते हैं।*

                  महेश्वर उवाच-
शृणु नारद! वक्ष्यामि वैष्णवानां च लक्षणम् यच्छ्रुत्वा मुच्यते लोको ब्रह्महत्यादिपातकात् ।१।  
            
तेषां वै लक्षणं यादृक्स्वरूपं यादृशं भवेत् ।तादृशंमुनिशार्दूलशृणु त्वं वच्मिसाम्प्रतम्।२।                                                   
विष्णोरयं यतो ह्यासीत्तस्माद्वैष्णव उच्यते। सर्वेषां चैव वर्णानां वैष्णवःश्रेष्ठ उच्यते ।३।   
अनुवाद:-
१-महेश्वर-ने कहा ! हे नारद , सुनो, मैं तुम्हें वैष्णव का लक्षण बतलाता हूँ। जिन्हें सुनने से लोग ब्रह्म- हत्या जैसे पाप से मुक्त हो जाते हैं।१।
                    
२-वैष्णवों के जैसे लक्षण और स्वरूप होते हैं। उसे मैं बतला रहा हूँ। हे मुनि श्रेष्ठ ! उसे तुम सुनो ।२।     
                            
३-चूँकि वह स्वराट विष्णु (श्रीकृष्ण) से उत्पन्न होने से ही वैष्णव कहलाते है; और सभी वर्णों मे वैष्णव वर्ण श्रेष्ठ कहा जाता हैं।३।        

यदि वैष्णव शब्द की व्युत्पत्ति को व्याकरणिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो "शब्द कल्पद्रुम" में विष्णु से ही वैष्णव शब्द की  व्यत्पत्ति बताई गई है-

विष्णुर्देवताऽस्य तस्येदं वा अण्- वैष्णव - तथा विष्णु-उपासके विष्णोर्जातो इति वैष्णव विष्णुसम्बन्धिनि च स्त्रियां ङीप् वैष्णवी- दुर्गा गायत्री आदि।

अर्थात् विष्णु देवता से सम्बन्धित वैष्णव स्त्रीलिंग में (ङीप्) प्रत्यय होने पर वैष्णवी शब्द बना है जो- दुर्गा, गायत्री आदि का वाचक है।

अतः उपर्युक्त सभी साक्ष्यों से सिद्ध होता है कि- विष्णु से वैष्णव पद (विभक्ति युक्त शब्द) बनता है और इन्हीं विष्णु से वैष्णव वर्ण की उत्पत्ति होती है, जिसे पञ्चमवर्ण के नाम से भी जाना जाता है। जिसमें केवल- गोप, (अहीर, यादव) जाति ही आती हैं बाकी कोई नहीं।

कृष्ण की भक्ति और चरित्र को विषय में केवल चार लोग ही जानते हैं- जिनमें गोप अथवा यादव  भी हैं।

कृष्णभक्तिं विजानाति योगीन्द्रश्च महेश्वरः।
राधा गोप्यश्च गोपाश्च गोलोकवासिनश्च ये।८२।
किञ्चित्सनत्कुमारश्च ब्रह्मा चेद्विषयी तथा।
किञ्चिदेव विजानन्ति सिद्धा भक्ताश्च निश्चितम्।८३।                                          
अनुवाद -• श्रीकृष्ण की भक्ति का मर्म पूर्णरूपेण योगीराज महेश्वर, राधा तथा गोलोकवासी और गोप- गोपियाँ( यादव) ही जानते हैं।• ब्रह्मा और सनत्कुमारों को कुछ ही ज्ञात है। सिद्ध और भक्त भी स्वल्प ही जानते हैं।८२-८३।

ब्रह्मवैवर्तपुराण (श्रीकृष्णजन्मखण्डः)
अध्यायः( ९४)
________________________________

इसलिए भी भागवत कथाओं को वाचने का पूर्ण अधिकार शास्त्र सम्मत विधि से केवल यादवों को ही है। ब्राह्मण अथवा किसी दूसरी जाति के व्यक्तियों को भी नहीं-

भागवत गोपों ( यादवों ) का धर्म है।
और वैष्णव इनका वर्ण है जो ब्रह्मा के चातुर्यवर्ण्य व्यवस्था से ऊपर है। जिसमें गोप नारायणी सेना के योद्धा बनकर महाभारत का युद्ध करते हैं और गोपालन तथा कृषि कर्म भी करते हैं। वे महाभारत में गीता का गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान भी देते हैं-
और दीन हीन व्यक्तियों को लिए वे सदैव सहायक के रूप में तत्पर भी रहते हैं।

अत: यादवों के खिलाफ की गयी यह सामाजिक गन्दिगी ब्राह्मण को पतन और विनाश का कारण बनेगी-

यह कटु है परन्तु सत्य है।
सन्दर्भ ग्रन्थ:- श्रीकृष्ण साराङ्गिणी

अविमुक्तेश्वरानन्द जो आप  शंकराचार्य पद पर प्रतिष्ठित हैं। आपने मूत्र छिड़कने वाले धूर्त  ब्राह्मणों के समर्थन में कई अपूर्ण और पूर्वदुराग्रह पूर्ण बातें कहीं जैसा कि भागवत कथाओं के वाचक की पात्रता के विषय में भी कहा- जैसा कि

 पद्मऱपुराण उत्तरखण्ड के निम्नलिखित श्लोकों को आपने भागवत कथा कहने की शास्त्रीय पात्रता के सन्दर्भ में उद्धृत किया।

विरक्तो वैष्णवो विप्रो वेदशास्त्रविशुद्धिकृत् ।
दृष्टान्तकुशलो धीरो वक्ता कार्योऽति निःस्पृहः॥२०॥
अनुवाद:-विरक्त वैष्णव और ब्राह्मण ये तीनों वेदों और शास्त्रों को पवित्र करते हैं ।
 शास्त्र वक्ता दृष्टान्तों में कुशल, संयमी  होना चाहिए तथा महत्वाकांक्षा से सर्वथा मुक्त होना चाहिए। 20॥

अनेकधर्मविभ्रान्ताः स्त्रैणाः पाखण्डवादिनः ।
शुकशास्त्रकथोच्चारे त्याज्यास्ते यदि ब्राह्मणा:॥२१॥

. जो व्यक्ति स्वयं धर्म के विभिन्न मार्गों से भ्रमित हैं, स्त्रियों में अत्यधिक आसक्त हैं, पाखण्ड को मानते हैं, वे भले ही ब्राह्मण क्यों न हों, भागवत पुराण कहने के  अयोग्य ही हैं।२१।

वक्तुः पार्श्वे सहायार्थमन्यः स्थाप्यस्तथाविधः ।
पण्डितः संशयच्छेत्ता लोकबोधनतत्परः॥२२॥

भागवत के व्याख्याता के साथ तथा उसकी सहायता के लिए , व्याख्याता के समान योग्यता वाला एक अन्य विद्वान , जो (श्रोताओं के) संदेहों का समाधान करने में समर्थ हो तथा लोगों को ज्ञान देने में तत्पर हो, उसको स्थापित करना चाहिए।२२।


पद्मपुराण-यह उत्तरखण्ड के (193) वें अध्याय में श्रीमद्भागवतम् की महिमा( महात्म्य) का वर्णन है.

आप शंकराचार्य पद पर बैठ कर भी  पुराण और वैदिक शास्त्रों जानकार प्रतीत नहीं होते हैं।
 उपर्युक्त  श्लोकों में  वर्णित वैष्णव शब्द  विष्णु से उत्पन्न गोप लोगों  का वाचक है। स्वयं पुराण भी  पाँचवें वर्ण के धारक गोपों को भागवतकथाओं को कहने का पात्र मानते हौं।

_______________________


भारतीय हिन्दू समाज के बुराईयों की असल जड़ इनको बनाए रखना है, इससे आगे और क्या ही कहा जाए। क्योंकि पिछले हजार-पंद्रह सौ सालों से इन लोगों ने कुछ ऐसा ही बंदोबस्त बिठाया है कि बहुत मुश्किल से कुछ लोग इससे बाहर निकल पाते हैं। 

इनके इस सामाजिक-जातिगत बंदोबस्त का विरोध भी हुआ पर इन लोगों ने अधिकतर बार उन्हें और उनके नाम और यश को ऐसे निगल लिया कि आधुनिक काल के पहले अंतर करना बड़ा मुश्किल था।

बुद्ध, महावीर, बासव, रामानंद सहित कई भक्तिमार्गी संत इसके उदाहरण हैं।

हाँ, आपने ठीक पढ़ा, रामानंद लोकभाषा में अपनी बात कहने वाले जात-पात विरोधी संत थे, वे कबीर के गुरु भी थे लेकिन बाद के ग्रंथों में रामानंद को केवल संस्कृत पदों के रचयिता के साथ विशुद्ध ब्राह्मणवादी संत घोषित करते हुए उनका समय भी एक सदी पहले का कर दिया गया जिससे वे कबीर के गुरु न कहलाएँ।
इसपर अधिक जानकारी के लिए पुरुषोत्तम अग्रवाल जी कि पुस्तक "अकथ कहानी प्रेम की" पढ़ें।




विप्र समाज के लोग, धार्मिक अनुष्ठान के अलावा यदि किसी अन्य कार्य में सक्रिय पाए जाएं तो उन्हें तुरंत वहां से हटाया जाए, जैसे दुग्ध व्यापार, जूते का व्यापार, लकड़ी का व्यापार, अन्य सभी प्रकार के व्यापार से इनका स्वयं मुक्त हो जाना चाहिए,
 केवल धार्मिक अनुष्ठान पर ही अपनी जीवनचार्य निर्भर करें,


मिश्र- ब्राह्मण को भेद व उत्पत्ति-

गोपाल यादव और ब्राह्मण कन्याओं से उत्पन्न ब्राह्मण वंश
- स्कंद पुराण से इटावा तक
प्रारंभ- श्रीकृष्ण की सृष्टि और यदुवंश की गौरवशाली परंपरा
हिंदू पौराणिक कथाओं में भगवान श्रीकृष्ण को विष्णु का पूर्ण अवतार माना जाता है, जो समस्त सृष्टि के रचयिता और पालक हैं। स्कंद पुराण, महाभारत, और ब्रह्मवैवर्त पुराण जैसे ग्रंथों में श्रीकृष्ण की divine(ईश्वरीय", "पवित्र", "अलौकिक", या "बहुत सुंदर") शक्ति को उनके भक्तों और अनुयायियों की उत्पत्ति के साथ जोड़ा गया है। विशेष रूप से, यदुवंश, जो चंद्रवंश की एक शाखा है, श्रीकृष्ण का कुल है, और गोपाल यादव इस वंश के गौरवशाली प्रतिनिधि हैं। स्कंद पुराण (तृतीय ब्रह्मखंड, एकोनचत्वारिंशोऽध्याय और चत्वारिंशोऽध्याय) में गोपाल यादवों और ब्राह्मण कन्याओं से उत्पन्न संतानों का वर्णन है, जो धेनुज, कातीम, गोलक, और त्रिदलज जैसे मिश्र वंशों के रूप में विकसित हुए। यह लेख इन संतानों की उत्पत्ति, उनके गोत्र, संख्या, और आधुनिक संदर्भ में मिश्र ब्राह्मण वंशों (जैसे पाठक, दुबे, तिवारी, चौबे, उपाध्याय, मिश्रा) के विकास को प्रस्तुत करता है। साथ ही, यह इटावा में यादव कथावाचक के अपमान की घटना को जोड़कर जातिगत भेदभाव और धर्म के दुरुपयोग पर सत्यनिष्ठ विश्लेषण प्रदान करता है, जो भारतीय संविधान की भावना और श्रीकृष्ण की शिक्षाओं के अनुरूप है।
श्लोक (महाभारत, शांति पर्व, 43.5)
विश्वकर्मन् नमस्तेऽस्तु विश्वात्मन् विश्वसम्भव।
विष्णो जिष्णो हरे कृष्ण वैकुण्ठ पुरुषोत्तम॥
अनुवाद- हे विश्वकर्मा, विश्व की आत्मा, विश्व के उत्पत्तिकर्ता, विष्णु, जिष्णु, हरि, कृष्ण, वैकुंठ, पुरुषोत्तम, आपको नमस्कार है।

विवरण- यह श्लोक श्रीकृष्ण को सृष्टि के स्रोत और यदुवंश के श्रेष्ठ के रूप में स्थापित करता है। उनकी divine शक्ति से गोपाल यादव और उनके भक्तों की उत्पत्ति प्रतीकात्मक रूप से उनके रोमकूपों से बताई गई है, जैसा कि ब्रह्मवैवर्त पुराण में वर्णित है।
1. स्कंद पुराण में त्रैविद्य और चातुर्विद्य ब्राह्मण
स्कंद पुराण (तृतीय ब्रह्मखंड, एकोनचत्वारिंशोऽध्याय और चत्वारिंशोऽध्याय, श्लोक 277-325) में त्रैविद्य और चातुर्विद्य ब्राह्मणों का वर्णन है, जो वेदों के विद्वान और धर्म के संरक्षक थे। लेकिन कलियुग में उनके विचलन और सामाजिक परिवर्तनों ने यदुवंशी गोपालकों और ब्राह्मण कन्याओं के मिश्रण को जन्म दिया।
त्रैविद्य ब्राह्मण
परिभाषा- त्रैविद्य ब्राह्मण वे थे जो ऋग्वेद, यजुर्वेद, और सामवेद में निपुण थे। स्कंद पुराण में इन्हें ज्ञान और यज्ञ के प्रतीक के रूप में दर्शाया गया है।  

स्थान (श्लोक 277-282): स्कंद पुराण में 17 स्थानों का उल्लेख है, जैसे शिलाया, मण्डोरा, एवड़ी, गुन्दराणा, कल्याणीया, देगामा, नायकपुरा, डलीआ, कड़ोव्या, कोहाटोया, हरडीय, भदुकी (सम्प्राणा/कन्दरावा), वासरोआ, शरंडावा, लोलासणा, वारोला, और नागलपुरा। ये स्थान संभवतः गुजरात या पश्चिम भारत से संबंधित हैं।  

आचरण और विचलन (श्लोक 286-291): प्रारंभ में त्रैविद्य ब्राह्मण वेदाध्ययन और यज्ञ में संलग्न थे। लेकिन कलियुग में वे कृषि, आयुर्वेद, रजकयाजक (रंगाई-यज्ञ), और तन्तुवाय (बुनाई) जैसे व्यवसायों में लिप्त हो गए।  

पतन (श्लोक 42-45)
श्लोक-  
द्वापरे च विशेषेण न्यूना सत्ययुगस्थितिः।
पर्व ये राक्षसा राजन् ते कलौ ब्राह्मणाः स्मृताः ॥ ४२
पाखण्डनिरताः प्रायो भवन्ति जनवञ्चकाः।
असत्यवादिनः सर्वे वेदधर्मविवर्जिताः ॥ ४३
वेदनिन्दाकराः क्रूरा धर्मभ्रष्टातिवादुकाः।
यथा यथा कलिर्वृद्धिं याति राजंस्तथा तथा ॥ ४५
अनुवाद: द्वापर में सत्ययुग की स्थिति कमजोर हुई। जो राक्षस स्वभाव के थे, वे कलियुग में ब्राह्मण कहलाए। वे पाखंड में लीन, जनता को ठगने वाले, असत्य बोलने वाले, और वेद-धर्म से विमुख हो गए। जैसे-जैसे कलियुग बढ़ता है, यह प्रवृत्ति बढ़ती जाती है।

विवरण- यहाँ कलियुग में ब्राह्मणों का पाखंड, असत्य, और वेद-धर्म से विचलन दर्शाया गया है। यह सामाजिक भेदभाव और यदुवंशी गोपालकों के प्रति उनके व्यवहार को समझने का आधार बनता है।
चातुर्विद्य ब्राह्मण
परिभाषा- चातुर्विद्य ब्राह्मण चारों वेदों (ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद) में निपुण थे और उच्च बौद्धिक व धार्मिक स्थिति रखते थे।  

वर्णन (श्लोक 283-325)-  
राम द्वारा प्रदत्त ग्राम (श्लोक 283-284) चातुर्विद्य ब्राह्मण राम द्वारा प्रदत्त 24 ग्रामों की लालसा में हनुमान के दर्शन हेतु गए, लेकिन लोभ के कारण स्थानभ्रष्ट हुए।  

सामाजिक विचलन (श्लोक 285-291) उनकी संख्या 15,000 बताई गई। उनमें भिन्न आचार, भाषा, और वेश उत्पन्न हुए, और वे कृषि, यज्ञ, वेदाध्ययन, आयुर्वेद, और रजकयाजक जैसे कार्यों में संलग्न हो गए।  

ब्रह्मस्व का अपहरण (श्लोक 311-320) ब्रह्मस्व (ब्राह्मण संपत्ति) का अपहरण विष से भी घातक बताया गया, जो पुत्र-पौत्र तक को नष्ट करता है।  

जातिगत भेद (श्लोक 321-325) 11 चातुर्विद्य ब्राह्मणों को "एकादशसमा" कहकर वृत्ति से बहिष्कृत किया गया। ये ग्रामों से बाहर रहे और उनके साथ विवाह-संबंध नहीं किए गए।

उदाहरण- मोढ ब्राह्मण (गुजरात) को त्रैविद्य और चातुर्विद्य ब्राह्मणों से जोड़ा जाता है, जो समय के साथ सामाजिक परिवर्तनों के कारण यदुवंशी प्रभाव में आए।
2. गोपाल यादव और ब्राह्मण कन्याओं से उत्पन्न संतानें
स्कंद पुराण (श्लोक 299-304) में गोपाल यादवों और ब्राह्मण कन्याओं के बीच प्रेम और संतानोत्पत्ति का वर्णन है, जो सामाजिक भेदभाव के कारण विवादास्पद बना।
प्रसंग-
चातुर्विद्य ब्राह्मणों के कुछ बालक धर्मारण्य के निकट गौ-चारण में संलग्न हुए। ये गोपालक यदुवंशी थे, जो श्रीकृष्ण की गौ-पालन परंपरा से जुड़े थे। ब्राह्मण कन्याएँ और विधवाएँ इन गोपालकों को भोजन-पानी पहुँचाने जाती थीं। समय के साथ उनके बीच प्रेम उत्पन्न हुआ, जिससे कई कन्याएँ गर्भवती हुईं। ब्राह्मण समाज ने इसे पापाचार माना और उन्हें निष्कासित कर दिया।  
श्लोक (स्कंद पुराण, ब्रह्मखंड, श्लोक 303-304)
गोपाला वुभुजः प्रेम्णा कुमार्यो द्विजबालिकाः।
जाताः सगर्भास्ताः सर्वा दृष्टास्तैर्द्विजसत्तमैः ॥ ३०३
परित्यक्ताश्च सदनाद्धिक्कृताः पापकर्मणा ॥ ३०४
अनुवाद- गोपालकों ने प्रेमपूर्वक ब्राह्मण कन्याओं का संग किया। सभी कन्याएँ गर्भवती हुईं और ब्राह्मणों ने उन्हें देखा। पापकर्म के कारण उन्हें घर से निष्कासित और तिरस्कृत किया गया।

संतानों के नाम (श्लोक 305)
इन संतानों को निम्नलिखित नामों से जाना गया-  
धेनुज- गौ-पालन से जुड़े, यदुवंशी और ब्राह्मण संस्कृति का मिश्रण।  

कातीम- संभवतः क्षेत्रीय या सामाजिक समूह।  

गोलक- ब्राह्मण समाज से बहिष्कृत, गोपालक समुदाय के साथ रहने वाले।

श्लोक (स्कंद पुराण, ब्रह्मखंड, श्लोक 305):
ताभ्यो जाता कुमारा ये कातीभा गोलकास्तथा।
धेनुजास्ते धरालोके ख्यातिं जग्मुर्द्विजोत्तमाः ॥ ३०५
अनुवाद- इन कन्याओं से उत्पन्न पुत्र कातीम, गोलक, और धेनुज कहलाए, जो पृथ्वी पर द्विजोत्तम के रूप में ख्याति प्राप्त कर गए।

संख्या-
स्कंद पुराण में संतानों की सटीक संख्या नहीं दी गई, लेकिन चातुर्विद्य ब्राह्मणों की संख्या 15,000 (श्लोक 286) के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है कि सैकड़ों कन्याएँ और गोपालक इस प्रक्रिया में शामिल थे, जिससे हजारों संतानें उत्पन्न हुईं। शब्द "सर्वा" (सभी) व्यापक स्तर की घटना को दर्शाता है।  

गोत्र-  
ब्राह्मण गोत्र: माताएँ ब्राह्मण थीं, इसलिए संतानों को मातृकुल के गोत्र (जैसे कश्यप, भारद्वाज, वशिष्ठ, गौतम, सांदील्य, विश्वामित्र) प्राप्त होने की संभावना थी।  

यदुवंशी गोत्र- गोपालक यदुवंशी थे, इसलिए यदु, गर्ग, सांख्य, और कृष्णात्रेय जैसे गोत्र मिश्रित रूप में हो सकते हैं।  

विश्लेषण- धेनुज और गोलक संतानों में मातृकुल के ब्राह्मण गोत्र प्राथमिक रहे, लेकिन सामाजिक बहिष्कार के कारण यदुवंशी गोत्रों का प्रभाव भी रहा। उदाहरण के लिए, उत्तर भारत में कुछ मिश्रा और पाठक परिवार गर्ग गोत्र का दावा करते हैं।

वेद-पुराण अध्ययन से वंचन (श्लोक 306)
इन संतानों को वृत्ति (वेदाध्ययन, यज्ञ) से बहिष्कृत किया गया और वे भिक्षा पर निर्भर हो गए।  
श्लोक-  
वृत्तिबाह्यास्तु ते विप्रा भिक्षां कुर्वन्ति नित्यशः।
अनुवाद- ये विप्र (संतानें) वृत्ति से बहिष्कृत होकर नित्य भिक्षा मांगते हैं।  

विवरण- यह सामाजिक भेदभाव और वर्ण व्यवस्था का परिणाम था, जो यदुवंशी पिताओं की निम्न मानी गई स्थिति के कारण था।  

त्रिदलज वंश (श्लोक 307-310)
कुछ अक्षम चातुर्विद्य ब्राह्मणों (कुष्ठी, पंगु, बधिर, काना, कुबड़ा, गूंगा) ने धन के बदले कन्याएँ प्राप्त कीं और अपने पुत्रों का विवाह कराया। इनसे उत्पन्न संतानें त्रिदलज कहलाईं।  
श्लोक (स्कंद पुराण, ब्रह्मखंड, श्लोक 308-309)
उद्वाहितास्तदा त्रिदलजास्ते राजंस्तस्माज्जातार्भकास्तु ये।
विख्याताः क्षितिलोकेऽभवंस्ततः ॥ ३०९
अनुवाद- तब त्रिदलज कहलाने वाले उनसे उत्पन्न पुत्र पृथ्वी पर विख्यात हुए।  

विवरण- त्रिदलज वंश मिश्र उत्पत्ति का प्रतीक था और संभवतः यदुवंशी-ब्राह्मण मिश्रण से संबंधित था।

उदाहरण- गुजरात के मोढ ब्राह्मण और राजस्थान के अहीर ब्राह्मण संभवतः इन मिश्र वंशों से संबंधित हैं, जो यदुवंशी और ब्राह्मण गोत्रों का मिश्रण रखते हैं।
3. कलियुग में मिश्र ब्राह्मण वंशों का विकास
गोपाल यादवों और ब्राह्मण कन्याओं से उत्पन्न संतानें—धेनुज, कातीम, गोलक, और त्रिदलज—सामाजिक बहिष्कार के बावजूद समय के साथ विभिन्न क्षेत्रों में बसीं और कुछ ने ब्राह्मण वंशों के रूप में पहचान बनाई।  
वेदाध्ययन का पुनर्जनन:
मध्यकाल में शिक्षा के प्रसार और सामाजिक परिवर्तनों के साथ, इन मिश्र संतानों ने वेद-पुराण अध्ययन शुरू किया। इससे वे ब्राह्मण उपनामों जैसे पाठक, दुबे, तिवारी, चौबे, उपाध्याय, और मिश्रा से जुड़े।  
पाठक- वेद-पुराण पढ़ने वाले।  

दुबे/द्विवेदी, तिवारी/त्रिवेदी, चौबे/चतुर्वेदी: ये उपनाम वेदों की संख्या पर आधारित हैं।  

उपाध्याय- शिक्षक या गुरु के रूप में कार्य करने वाले।  

मिश्रा: मिश्रित उत्पत्ति के लिए उपयुक्त, जो यदुवंशी-ब्राह्मण संतानों को दर्शाता है।

क्षेत्रीय प्रभाव-  
गुजरात- मोढ ब्राह्मण, जो स्कंद पुराण के त्रैविद्य और चातुर्विद्य से संबंधित हैं, यदुवंशी प्रभाव की संभावना रखते हैं।  

उत्तर भारत- गंगा-यमुना क्षेत्र में यादव और ब्राह्मण समुदायों का मेलजोल रहा। मिश्रा, पाठक, और तिवारी जैसे उपनाम यहाँ प्रचलित हुए।  

राजस्थान: अहीर ब्राह्मण और ग्वाला समुदायों में कुछ परिवार ब्राह्मण माताओं की उत्पत्ति का दावा करते हैं।

गोत्र:  
ब्राह्मण गोत्र- कश्यप, भारद्वाज, वशिष्ठ, गौतम, सांदील्य, विश्वामित्र।  

यदुवंशी गोत्र- गर्ग, सांख्य, कृष्णात्रेय, यदु।  

मिश्रण- मिश्र ब्राह्मणों में ब्राह्मण मातृकुल के गोत्र प्राथमिक रहे, लेकिन यदुवंशी गोत्रों (जैसे गर्ग) का प्रभाव भी देखा जाता है। उदाहरण के लिए, उत्तर प्रदेश में कुछ मिश्रा और पाठक परिवार गर्ग गोत्र का दावा करते हैं।

संख्या का अनुमान-
स्कंद पुराण में सटीक संख्या का उल्लेख नहीं है, लेकिन चातुर्विद्य ब्राह्मणों की संख्या 15,000 थी। सैकड़ों कन्याएँ और गोपालक इस प्रक्रिया में शामिल हो सकते थे, जिससे मध्यकाल तक इन मिश्र संतानों की संख्या हजारों में रही होगी।

उदाहरण- उत्तर भारत में गंगा-यमुना क्षेत्र के कुछ ब्राह्मण परिवार, जैसे मिश्रा और तिवारी, यदुवंशी गोत्रों (जैसे गर्ग) के साथ अपनी उत्पत्ति को जोड़ते हैं, जो स्कंद पुराण के मिश्र वंशों से मेल खाता है।
4. इटावा की घटना- यदुवंश पर अत्याचार
घटना का विवरण-
जून 2025 में, उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के दादरपुर/अहेरीपुर गाँव में यादव कथावाचक मुकुट मणि यादव और उनके सहायक संत सिंह यादव के साथ अमानवीय व्यवहार हुआ।  
उनकी जाति (यादव) पूछी गई, और ब्राह्मण वर्चस्ववादी समूह ने उन्हें अपमानित किया।  

उनके बाल और चोटी काटे गए, नाक रगड़वाया गया, और कथित तौर पर एक महिला का मूत्र छिड़ककर "शुद्धिकरण" किया गया।  

उनके वाद्य यंत्र (हारमोनियम, ढोलक) तोड़े गए, और 25,000 रुपये छीने गए।  

यह घटना वीडियो में रिकॉर्ड हुई और वायरल हुई।  

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने इसे संविधान का अपमान बताया।  

पुलिस ने चार आरोपियों (आशीष तिवारी, उत्तम अवस्थी, प्रथम दुबे, निक्की अवस्थी) को गिरफ्तार किया।

स्कंद पुराण से संबंध-
यह घटना स्कंद पुराण (श्लोक 42-45) में वर्णित ब्राह्मणों के पाखंड और धर्मभ्रष्टता का आधुनिक रूप है। यदुवंशी कथावाचक को अपमानित करना वही वर्ण व्यवस्था की क्रूरता है, जिसने धेनुज और गोलक संतानों को वेदाध्ययन से वंचित किया था।  
संविधान का उल्लंघन-
यह घटना भारतीय संविधान के निम्नलिखित अनुच्छेदों का उल्लंघन है-  
अनुच्छेद 14 कानून के समक्ष समानता।  

अनुच्छेद 15 जाति, धर्म, या लिंग के आधार पर भेदभाव का निषेध।  

अनुच्छेद 21 जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार।

यदुवंश की गौरवशाली परंपरा:
यदुवंश, श्रीकृष्ण की परंपरा से जुड़ा, धर्मरक्षक और गौ-संस्कृति का प्रतीक है। स्कंद पुराण में गोपाल यादवों को "द्विजोत्तम" संतानों के पिता के रूप में चित्रित किया गया। फिर भी, इटावा की घटना दर्शाती है कि कुछ वर्ग आज भी यदुवंश को दमित करने की कोशिश कर रहे हैं।  
उदाहरण- श्रीकृष्ण की शिक्षाएँ (गीता, 4.13) कहती हैं-  
चातुर्वर्ण्यं मया सृष्टं गुणकर्मविभागशः।
अनुवाद- मैंने गुण और कर्म के आधार पर चातुर्वर्ण्य की रचना की।
यह दर्शाता है कि श्रीकृष्ण कर्म और भक्ति को वंश से ऊपर मानते थे। इटावा की घटना इस शिक्षण का उल्लंघन है।

5. आधुनिक संदर्भ- मिश्र ब्राह्मण और यदुवंशी पहचान
मिश्र ब्राह्मण वंश-  
धेनुज, कातीम, गोलक, और त्रिदलज संतानें यदुवंशी-ब्राह्मण मिश्रण का परिणाम थीं। मध्यकाल में इन्होंने वेदाध्ययन शुरू किया और उपनाम जैसे पाठक, मिश्रा, दुबे, तिवारी, चौबे, और उपाध्याय अपनाए।  

उदाहरण-  
मोढ ब्राह्मण (गुजरात) स्कंद पुराण के त्रैविद्य और चातुर्विद्य से संबंधित, यदुवंशी प्रभाव की संभावना।  

अहीर ब्राह्मण (राजस्थान) कुछ अहीर परिवार ब्राह्मण माताओं की उत्पत्ति का दावा करते हैं।  

उत्तर भारत- गंगा-यमुना क्षेत्र में मिश्रा, पाठक, और तिवारी परिवारों में यदुवंशी गोत्र (जैसे गर्ग) देखे जाते हैं।

सत्यनिष्ठ विश्लेषण-
स्कंद पुराण में इन उपनामों का स्पष्ट उल्लेख नहीं है, लेकिन मिश्र वंशों (त्रिदलज, धेनुज) का विकास इन उपनामों की उत्पत्ति से जोड़ा जा सकता है। यह संभव है कि यदुवंशी-ब्राह्मण संतानों ने मध्यकाल में वेदाध्ययन और शिक्षण कार्य शुरू कर इन उपनामों को अपनाया।
श्रीकृष्ण की शिक्षाएँ (सत्य, समानता, कर्मयोग) और यदुवंश की गौ-संस्कृति इन मिश्र वंशों की आधारशिला रही होंगी।

उदाहरण: उत्तर प्रदेश के कुछ मिश्रा परिवार गर्ग गोत्र का दावा करते हैं, जो यदुवंशी प्रभाव को दर्शाता है।
6. सामाजिक जागरण और समाधान
इटावा की घटना से सबक-
इटावा में यादव कथावाचक का अपमान वर्ण व्यवस्था और ब्राह्मणवादी वर्चस्व की क्रूरता को दर्शाता है। यह स्कंद पुराण (श्लोक 42-45) के पाखंड और जनवंचना के खिलाफ चेतावनी का आधुनिक उदाहरण है। यदुवंश को अपनी ऐतिहासिक गौरवशाली परंपरा (श्रीकृष्ण, गौ-संस्कृति, धर्मरक्षक) के बारे में जागरूक होना होगा।  
सुझाव-  
शिक्षा और जागरूकता- यदुवंश और अन्य समुदायों को अपनी सांस्कृतिक विरासत और स्कंद पुराण जैसे ग्रंथों के सत्यनिष्ठ संदेशों के बारे में शिक्षित करना।  

कानूनी कार्रवाई: इटावा जैसे मामलों में कठोर कार्रवाई और संविधान के प्रावधानों का पालन।  

सामाजिक एकता: जातिगत भेदभाव को समाप्त करने के लिए सभी समुदायों का एकजुट होना।  

धर्म का सही उपयोग- धर्म को समाज के उत्थान और नैतिकता के लिए उपयोग करना, न कि लूट, प्रचार, या अपमान के लिए।

श्लोक (गीता, 18.66)
सर्वधर्मान्परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज।
अहं त्वां सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामि मा शुचः॥
अनुवाद- सभी धर्मों को त्यागकर मेरी शरण में आ। मैं तुम्हें सभी पापों से मुक्त कर दूंगा, शोक न कर।  

विवरण- श्रीकृष्ण की यह शिक्षा हमें सिखाती है कि सच्ची भक्ति और समानता ही समाज को एकजुट कर सकती है।
7. निष्कर्ष- यदुवंश और भारतीय संविधान की भावना
स्कंद पुराण के आधार पर, गोपाल यादवों और ब्राह्मण कन्याओं से उत्पन्न संतानें धेनुज, कातीम, गोलक, और त्रिदलज वंश के रूप में जानी गईं। इनकी संख्या हजारों में रही होगी, और गोत्रों में ब्राह्मण (कश्यप, भारद्वाज) और यदुवंशी (गर्ग, सांख्य) का मिश्रण था। कलियुग में इन्हें वेद-पुराण से वंचित किया गया, लेकिन मध्यकाल में वेदाध्ययन के पुनर्जनन के साथ इन्होंने पाठक, मिश्रा, दुबे, तिवारी, चौबे, और उपाध्याय जैसे उपनाम अपनाए।  
इटावा की घटना दर्शाती है कि यदुवंश की गौरवशाली परंपरा को आज भी दमित करने की कोशिश हो रही है। यह स्कंद पुराण के पाखंड और जनवंचना के खिलाफ संदेश का आधुनिक उदाहरण है। श्रीकृष्ण की शिक्षाएँ—सत्य, समानता, और कर्मयोग—हमें प्रेरित करती हैं कि हम जातिगत भेदभाव को समाप्त करें और एक समतामूलक समाज बनाएँ। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15, और 21 भी यही संदेश देते हैं कि सभी को समानता और सम्मान का अधिकार है असामान्य स्थिति में दंड का अधिकार है।  
जय श्रीकृष्ण! प्रणाम!🙏

सोमवार, 23 जून 2025

इच्छा मन का रागात्मक चिन्तन अथवा विचार है

इच्छा मन का रागात्मक चिन्तन अथवा विचार है।
कर्म शरीर का अनिवार्य गुण- धर्म है।

नास्तिक के लक्षण-

नास्तिकानां पञ्च प्रकाराः सन्ति 
अहङ्कारी क्रोद्धी स्वार्थी सन्देही दुराग्रही च।

रविवार, 22 जून 2025

पञ्चमवर्ण वर्ण की उत्पत्ति।

पञ्चमवर्ण वर्ण की उत्पत्ति।

जैसा कि हम इस बात को पहले ही बता चुके हैं कि- मनुष्यों की जन्मजात प्रवृत्तियाँ ही विकसित होकर वृत्तियों यानी व्यवसायों का वरण अर्थात् चयन करती है। उनके व्यवसायों के वरण करने से ही उनका "वर्ण" निर्धारित होता है। अर्थात् व्यवसायों के वरण के आधार पर ही जातियों का चार वर्ण (ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, और शूद्र) निर्धारित हुआ है। ठीक इसी तरह से यादवों यानी गोपों का भी वैष्णव वर्ण निर्धारित हुआ है जिसे पञ्चमवर्ण भी कहा जाता है जो ब्रह्माजी के चातुर्वर्ण्य से बिल्कुल अलग एवं स्वतन्त्र है।

किन्तु पुराणकारों ने गोपों के अतिरिक्त निषाद और कायस्थ को पाँचवें वर्ण में सम्मिलित कर दिया। जबकि देखा जाए तो ये पाँचवें वर्ण के नहीं है। जिसमें निषाद तो ब्राह्मी वर्ण व्यवस्था में शूद्र वर्ण के ही अन्तर्गत हैं। ऐसे में एक जाति दो वर्णों को कैसे धारण कर सकती हैं। 

इसलिए निषाद जाति को पाँचवाँ वर्ण नहीं बल्कि चातुर्वर्ण्य का अवयव ही माना जा सकता है।

इसी तरह से कायस्थ जाति को पञ्चम-वर्ण में स्वीकार नहीं किया जा सकता क्योंकि कायस्थों के आदि पुरुष चित्रगुप्त ब्रह्मा की काया के उच्च भाग से उत्पन्न होने से ब्राह्मी सृष्टि के अन्तर्गत ही आते हैं, जो लेखन और गणितीय ज्ञान से सम्पन्न होने के कारण तथा प्राणीयों के चरित्रों का चित्रण करने से भी ये ब्राह्मण वर्ण के ही सन्निकट हैं।

अतः कायस्थ जाति भी ब्राह्मी वर्ण व्यवस्था के अंग हैं ना की पञ्चम-वर्ण के।

तब ऐसे में प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि आखिरकार पञ्चम वर्ण में कौन हो सकता है ? तो इसका जवाब भागवत धर्म के प्रथम प्रवर्तक एवं संरक्षक गोपेश्वर श्रीकृष्ण ने ही दिया है जिसका वर्णन ब्रह्मवैवर्त पुराण के श्रीकृष्णजन्मखण्ड के अध्याय- ७३ के श्लोक- ९२ में कुछ इस प्रकार वर्णित है -

पशुजन्तुषु गौश्चहं चन्दनं काननेषु च ।
तीर्थपूतश्च पूतेषु निःशङ्केषु च वैष्णवः।।९२।

अनुवाद- मैं पशुओं में गाय हूँ, और वनों में चन्दन हूँ। पवित्र स्थानों में तीर्थ हूँ, और निशंकों (अभीरों अथवा निर्भीकों ) में वैष्णव हूँ। ९२

"नि:शङ्क शब्द की व्याकरणिक व्युत्पत्ति विश्लेषण-
नि:शङ्क- निस् निषेध वाची उपसर्ग+ शङ्क = भय (त्रास) भीक:अथवा डर।
नि:शङ्क पुलिङ्ग शब्द है जिसका अर्थ होता है- निर्भीक अथवा निडर।)

नि:शङ्क का मूल अर्थ निर्भीक है और निर्भीक का अर्थ होता जो कभी भयभीत नहीं होता हो।
अत: नि:शङ्क अथवा निर्भीक विशेषण पद आभीर शब्द का ही पर्याय है, जो अहीरो (गोपों) की जातिगत प्रवृत्ति है। आभीर लोग वैष्णव वर्ण तथा धर्म के अनुयायी होते ही हैं।

अत: ब्रह्मवैवर्त पुराण श्रीकृष्ण जन्मखण्ड का उपर्युक्त श्लोक गोप जाति की निर्भीकता प्रवृत्ति का भी संकेत करता है।
स्वराट्- विष्णु ( के रोमकूपों से उत्पन्न गोप लोग ही वैष्णव वर्ण के अन्तर्गत हैं।  जिसकी पुष्टि- ब्रह्मवैवर्त पुराण के ब्रह्मखण्ड के एकादश (११) -अध्याय के श्लोक संख्या (४3) से होती है। जिसमें लिखा गया है कि -

"ब्रह्मक्षत्त्रियविट्शूद्राश्चतस्रो जातयो यथा।
स्वतन्त्रा जातिरेका च विश्वस्मिन्वैष्णवाभिधा।।४३।

"अनुवाद:- ब्राह्मण" क्षत्रिय" वैश्य" और शूद्र इन चार वर्णों के अतिरिक्त एक स्वतन्त्र जाति अथवा वर्ण इस संसार में प्रसिद्ध है। जिसे वैष्णव नाम दिया गया है। जो स्वराट
विष्णु (श्रीकृष्ण) से सम्बन्धित अथवा उनके रोमकूपों से उत्पन्न होने से  गोप( यादव) ही वैष्णव संज्ञा से नामित है।४३।

अतः उपर्युक्त श्लोक से सिद्ध होता है कि- "वैष्णव वर्ण" की उत्पत्ति श्रीकृष्ण (स्वराट विष्णु) से हुई है। 

जो  सभी वर्णों में श्रेष्ठ भी है इस बात की पुष्टि - पद्मपुराण के उत्तर-खण्ड के अध्याय(६८) श्लोक संख्या १-२-३ से होती है जिसमें भगवान शिव नारद से कहते हैं।
*
               महेश्वर उवाच-
शृणु नारद! वक्ष्यामि वैष्णवानां च लक्षणम् यच्छ्रुत्वा मुच्यते लोको ब्रह्महत्यादिपातकात् ।१।  
            
तेषां वै लक्षणं यादृक्स्वरूपं यादृशं भवेत् ।तादृशंमुनिशार्दूलशृणु त्वं वच्मिसाम्प्रतम्।२।                                                   
विष्णोरयं यतो ह्यासीत्तस्माद्वैष्णव उच्यते। सर्वेषां चैव वर्णानां वैष्णवःश्रेष्ठ उच्यते ।३।   
अनुवाद:-
१-महेश्वर-ने कहा ! हे नारद , सुनो, मैं तुम्हें वैष्णव का लक्षण बतलाता हूँ। जिन्हें सुनने से लोग ब्रह्म- हत्या जैसे पाप से मुक्त हो जाते हैं।१।
                    
२-वैष्णवों के जैसे लक्षण और स्वरूप होते हैं। उसे मैं बतला रहा हूँ। हे मुनि श्रेष्ठ ! उसे तुम सुनो ।२।     
                            
३-चूँकि वह स्वराट विष्णु (श्रीकृष्ण) से उत्पन्न होने से ही वैष्णव कहलाते है; और सभी वर्णों मे वैष्णव वर्ण श्रेष्ठ कहा जाता हैं।३।        

यदि वैष्णव शब्द की व्युत्पत्ति को व्याकरणिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो "शब्द कल्पद्रुम" में विष्णु से ही वैष्णव शब्द की  व्यत्पत्ति बताई गई है-

विष्णुर्देवताऽस्य तस्येदं वा अण्- वैष्णव - तथा विष्णु-उपासके विष्णोर्जातो इति वैष्णव विष्णुसम्बन्धिनि च स्त्रियां ङीप् वैष्णवी- दुर्गा गायत्री आदि।

अर्थात् विष्णु देवता से सम्बन्धित वैष्णव स्त्रीलिंग में (ङीप्) प्रत्यय होने पर वैष्णवी शब्द बना है जो- दुर्गा, गायत्री आदि का वाचक है।

अतः उपर्युक्त सभी साक्ष्यों से सिद्ध होता है कि- विष्णु से वैष्णव पद (विभक्ति युक्त शब्द) बनता है और इन्हीं विष्णु से वैष्णव वर्ण की उत्पत्ति होती है, जिसे पञ्चमवर्ण के नाम से भी जाना जाता है। जिसमें केवल- गोप, (अहीर, यादव) जाति ही आती हैं बाकी कोई नहीं।


शनिवार, 21 जून 2025

वेदों में पाँच वर्ण-

                          श्लोक:
ब्राह्मण क्षत्त्रिय वैश्य शूद्राश्चतस्रो जातयो यथा।
तथा स्वतन्त्रा जातिरेका आभीरा च तस्या वर्ण अस्मिन् विश्वे वैष्णवाभिधा।।
(ब्रह्मवैवर्तपुराण, ब्रह्मखण्ड, एकादश अध्याय, सात्वतीय टीका)
सारांश (टीका के अनुसार)
यह श्लोक ब्रह्मवैवर्त पुराण के ब्रह्मखण्ड से लिया गया है, जिसमें चातुर्यवर्ण्य  व्यवस्था के अतिरिक्त पाँवे वैष्णव वर्ण  की महत्ता को भी दर्शाया गया है। श्लोक में कहा गया है कि जैसे समाज में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र ये चार वर्ण हैं, वैसे ही विश्व में वैष्णव नाम का एक स्वतन्त्र और सर्वोच्च वर्ण है।

इस वैष्णव वर्ण के अंतर्गत आभीर /आहीर (  यादव अथवा गोप  जाति को एक स्वतन्त्र और विशेष जाति के रूप में उल्लेखित किया गया है, जो गोप (आभीर) जाति  भगवान स्वराट्-  विष्णु  से उत्पन्न होकर   उनकी सनातन भक्ति में ही  लीन रहती है। वह वर्ण से वैष्णव है।

विस्तृत व्याख्या व भावार्थ:-
यह श्लोक भारतीय दर्शन और सामाजिक संरचना में ब्रह्मा की चातुर्यवर्ण्य व्यवस्था के साथ-साथ स्वराट्- विष्णु से उत्पन्न  एक अन्य वर्ण वैष्णव की  सार्वभौमिकता , प्राचीनता  और उसकी सर्वोपरिता को स्थापित करता है।

शास्त्रों में वर्ण व्यवस्था को समाज के कार्यों को सुचारु व व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए बनाया गया था, जिसमें प्रत्येक वर्ण (ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, तथा शूद्र) की अपनी विशिष्ट भूमिका थी। 
एक अन्य वर्ण वैष्णव इन सबसे पृथक और सर्वोच्च था।

समाज में प्राचीन काल से ही  वर्ण व्यवस्था के प्रतिनिधित्व के लिए पञ्चायत व्यवस्था भी कायम थी। जो समवेत रूप से सामाजिक समस्याओं के निवारण के लिए सम्मति व निर्णय पारित करती थी।

पञ्च शब्द समाज के पाँच वर्णों के प्रतिनिधीयों को स्वयं में अन्तर्निहित किए हुए है।

वैदिक ऋचाओं में बहुतायत से पञ्चजना, और पञ्चकृष्टय: जैसे पद पाँच वर्णों से सम्बन्धित पञ्चायत व्यवस्था की प्राचीनता को अभिव्यक्त करते है।
जैसे -ऋग्वेद की निम्नलिखित ऋचा वर्णन करती है।
तदद्य वाचः प्रथमं मसीय येनासुराँ अभि देवा असाम। 
ऊर्जाद उत यज्ञियास: *पञ्चजना* मम होत्रं जुषध्वम् ॥ (ऋग्वेद-१०/५३/४)

अनुवाद- अग्निदेव कहते हैं- आज उस प्रथम वाणी को हृदयस्थ रूपेण उच्चारण करता हूँ।  जिसके प्रभाव से देवगणों ने असुरो को अभिभूत (पराजित) किया था। पौष्टिक अन्नों का ही सेवन करनेवाले  पाँच वर्णों के यज्ञ कर्ता व्यक्तियों  !  तुम  मेरे हवन को प्रीतिपूर्वक सेवन करो।४।

वेदेषु वर्णिता: पञ्चजना: शब्दपद: पञ्चवर्णानां -प्रतिनिधय: सन्ति। ब्रह्मणरुत्पन्ना ब्राह्मण-क्षत्रिय- वैश्य शूद्रा: च चत्वारो वर्णा- इति।
 तथा पञ्चमो  वर्णो जातिर्वा शास्त्रेषु वैष्णववर्णस्य नाम्ना विष्णू रोमकूपेभ्यिति निर्मिता: गोपानां जातिरूपेण वा वर्णितम् अस्ति। तस्य विष्णुना सह निकटसम्बन्धोऽस्ति। अत एव ते सर्वे वैष्णावा  भवन्ति।

अनुवाद:-
वेदों में लिखित पञ्चजना विशेषण शब्द  पाँच वर्णों के प्रतिनिधि व्यक्तियों का वाचक  हैं।  चार वर्ण ब्रह्मा से उत्पन्न हुए - चारवर्णों ब्राह्मण- क्षत्रिय- वैश्य और शूद्रों के रूप में वर्णित हैं। 
और पाँचवां वर्ण अथवा जाति विष्णु के रोम-कूपों से उत्पन्न गोपों के वैष्णव वर्ण अथवा जाति के रूप में शास्त्रों में वर्णित ही है।

ऋग्वेद में ही पञ्चकृष्टय:  पद पाँच वर्णों का प्रतिनिधि है।

वयमग्ने अर्वता वा सुवीर्यं ब्रह्मणा वा चितयेमा जनाँ अति ।
अस्माकं द्युम्नमधि पञ्च कृष्टिषूच्चा स्वर्ण शुशुचीत दुष्टरम् ॥१०॥ 
ऋ०२/२/१०
अनुवाद:- हे अग्नि ! हम सब गतिशील घोड़े के द्वारा बढ़े हुए बल की वृद्धि से सभी व्यक्तियों को अतिक्रमण करते हुए प्रकाशित हों !
हमारा धन भी पाँच वर्णों में विभाजित ब्राह्मण क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र और पाँचवें वैष्णव वर्ण से भी अधिक ऊँचा हो।  सूर्य के समान दैदीप्यमान हम किसी के द्वारा न पराजित हो। (ऋ०२/२/१०)

(अग्ने) = हे अग्नि ! (वयम्) = हम (अर्वता वा) = अर्वत्- तृतीया विभक्ति एकवचन   घोड़े द्वारा =   (जनान् अति) = सब मनुष्यों को लाँघकर (सुवीर्यम्) = उत्कृष्ट शक्ति को (आ चितयेम) = प्रकाशित करें।   (अस्माकम्) = हमारा (द्युम्नम्) =  धन बल पञ्चे (कृष्टिषु) ='ब्राह्मण क्षत्रिय वैश्य शूद्र व वैष्णव रूप' पाँच वर्णों में विभक्त हुए मनुष्यों में (उच्चा) = उच्च हो, (दुस्तरम्) = किसी से पराजित न किया जानेवाला हो और (स्वर्ण/ स्वर्+ न ) =  सोना / अथवा सूर्य के समान  (अधिशुशुचीत) = अधिक प्रकाशित हो उठे।

पञ्चमवर्ण वर्ण की उत्पत्ति।

जैसा कि हम इस बात को पहले ही बता चुका हैं कि- मनुष्यों की जन्मजात प्रवृत्तियाँ ही विकसित होकर वृत्तियों यानी व्यवसायों का वरण अर्थात् चयन करती है। उनके व्यवसायों के वरण करने से ही उनका "वर्ण" निर्धारित होता है। अर्थात् व्यवसायों के वरण के आधार पर ही जातियों का चार वर्ण (ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, और शूद्र) निर्धारित हुआ है। ठीक इसी तरह से यादवों यानी गोपों का भी वैष्णव वर्ण निर्धारित हुआ है जिसे पञ्चमवर्ण भी कहा जाता है जो ब्रह्माजी के चातुर्वर्ण्य से बिल्कुल अलग एवं स्वतन्त्र है।

किन्तु पुराणकारों ने गोपों के अतिरिक्त निषाद और कायस्थ को पाँचवें वर्ण में सम्मिलित कर दिया। जबकि देखा जाए तो ये पाँचवें वर्ण के नहीं है। जिसमें निषाद तो ब्राह्मी वर्ण व्यवस्था में शूद्र वर्ण के ही अन्तर्गत हैं। ऐसे में एक जाति दो वर्णों को कैसे धारण कर सकती हैं। इसलिए निषाद जाति को पाँचवाँ वर्ण नहीं बल्कि चातुर्वर्ण्य का अवयव ही माना जा सकता है।

इसी तरह से कायस्थ जाति को पञ्चम-वर्ण में स्वीकार नहीं किया जा सकता क्योंकि कायस्थों के आदि पुरुष चित्रगुप्त ब्रह्मा की काया से उत्पन्न होने से ब्राह्मी सृष्टि के अन्तर्गत ही आते हैं, जो लेखन और गणितीय ज्ञान से सम्पन्न होने के कारण तथा प्राणीयों के चरित्रों का चित्रण करने से भी ये ब्राह्मण वर्ण के ही सन्निकट हैं। अतः कायस्थ जाति भी ब्राह्मी वर्ण व्यवस्था के अंग हैं नकि पञ्चम-वर्ण के।

तब ऐसे में प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि आखिरकार पञ्चम वर्ण में कौन हो सकता है ? तो इसका जवाब वैष्णव धर्म के प्रथम प्रवर्तक एवं संरक्षक गोपेश्वर श्रीकृष्ण ने ही दिया है जिसका वर्णन ब्रह्मवैवर्त पुराण के श्रीकृष्णजन्मखण्ड के अध्याय- ७३ के श्लोक- ९२ में कुछ इस प्रकार वर्णित है -

पशुजन्तुषु गौश्चहं चन्दनं काननेषु च ।
तीर्थपूतश्च पूतेषु निःशङ्केषु च वैष्णवः।।९२।

अनुवाद- मैं पशुओं में गाय हूँ, और वनों में चन्दन हूँ। पवित्र स्थानों में तीर्थ हूँ, और निशंकों (अभीरों अथवा निर्भीकों ) में वैष्णव हूँ। ९२

"नि:शङ्क शब्द की व्याकरणिक व्युत्पत्ति विश्लेषण-
नि:शङ्क- निस् निषेध वाची उपसर्ग+ शङ्क = भय (त्रास) भीक:अथवा डर।
नि:शङ्क पुलिङ्ग शब्द है जिसका अर्थ होता है- निर्भीक अथवा निडर।)

नि:शङ्क का मूल अर्थ निर्भीक है और निर्भीक का अर्थ होता जो कभी भयभीत नहीं होता हो।
अत: नि:शङ्क अथवा निर्भीक विशेषण पद आभीर शब्द का ही पर्याय है, जो अहीरो (गोपों) की जातिगत प्रवृत्ति है। आभीर लोग वैष्णव वर्ण तथा धर्म के अनुयायी होते ही हैं।

अत: ब्रह्मवैवर्त पुराण श्रीकृष्ण जन्मखण्ड का उपरोक्त श्लोक गोप जाति की निर्भीकता प्रवृत्ति का भी संकेत करता है।
अतः उपर्युक्त श्लोक से सिद्ध होता है कि- "वैष्णव वर्ण" की उत्पत्ति श्रीकृष्ण (स्वराट विष्णु) से हुई है। जिसमें केवल गोप आते हैं। जिसकी पुष्टि- ब्रह्मवैवर्त पुराण के ब्रह्मखण्ड के एकादश (११) -अध्याय के श्लोक संख्या (४3) से होती है। जिसमें लिखा गया है कि -

"ब्रह्मक्षत्त्रियविट्शूद्राश्चतस्रो जातयो यथा।
स्वतन्त्रा जातिरेका च विश्वस्मिन्वैष्णवाभिधा।।४३।

"अनुवाद:- ब्राह्मण" क्षत्रिय" वैश्य" और शूद्र इन चार वर्णों के अतिरिक्त एक स्वतन्त्र जाति अथवा वर्ण इस संसार में प्रसिद्ध है। जिसे वैष्णव नाम दिया गया है। जो स्वराट
विष्णु (श्रीकृष्ण) से सम्बन्धित अथवा उनके रोमकूपों से उत्पन्न होने से वैष्णव संज्ञा से नामित है।४३।

जो  सभी वर्णों में श्रेष्ठ भी है इस बात की पुष्टि - पद्म पुराण के उत्तराखण्ड के अध्याय(६८) श्लोक संख्या १-२-३ से होती है जिसमें भगवान शिव नारद से कहते हैं।

                  'महेश्वर उवाच-
शृणु नारद ! वक्ष्यामि वैष्णवानां च लक्षणम् यच्छ्रुत्वा मुच्यते लोको ब्रह्महत्यादिपातकात् ।१।            
तेषां वै लक्षणं यादृक्स्वरूपं यादृशं भवेत् ।तादृशंमुनिशार्दूलशृणु त्वं वच्मिसाम्प्रतम्।२।                                                   
विष्णोरयं यतो ह्यासीत्तस्माद्वैष्णव उच्यते।
 सर्वेषां चैव वर्णानां वैष्णवःश्रेष्ठ उच्यते ।३।   
अनुवाद:-
१-महेश्वर-बोले ! हे नारद , सुनो, मैं तुम्हें वैष्णव वर्ण का लक्षण बतलाता हूँ। जिन्हें सुनने से लोग ब्रह्म- हत्या जैसे पाप से मुक्त हो जाते हैं।१।
                    
२-वैष्णवों के जैसे लक्षण और स्वरूप होते हैं। उसे मैं बतला रहा हूँ। हे मुनि श्रेष्ठ ! उसे तुम सुनो ।२।         
                        
३-चूँकि वह स्वराट विष्णु (श्रीकृष्ण) से उत्पन्न होने से ही वैष्णव कहलाते है; और सभी वर्णों मे वैष्णव वर्ण ही श्रेष्ठ कहा जाता हैं।३।        

यदि वैष्णव शब्द की व्युत्पत्ति को व्याकरणिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो "शब्द कल्पद्रुम" में विष्णु से ही वैष्णव शब्द की  व्यत्पत्ति बताई गई है-

विष्णुर्देवताऽस्य तस्येदं वा अण्- वैष्णव - तथा विष्णु-उपासके विष्णोर्जातो इति वैष्णव विष्णुसम्बन्धिनि च स्त्रियां ङीप् वैष्णवी- दुर्गा गायत्री आदि।

अर्थात् विष्णु देवता से सम्बन्धित वैष्णव स्त्रीलिंग में (ङीप्) प्रत्यय होने पर वैष्णवी शब्द बना है जो- दुर्गा, गायत्री आदि का वाचक है।

अतः उपर्युक्त सभी साक्ष्यों से सिद्ध होता है कि- विष्णु से वैष्णव पद ( विभक्ति युक्त शब्द ) और वैष्णव वर्ण की उत्पत्ति होती है, जिसे पञ्चमवर्ण के नाम से भी जाना जाता है। जिसमें केवल- गोप, (अहीर, यादव) जाति ही आती हैं बाकी कोई नहीं।

गुरुवार, 19 जून 2025

यदुवंश संहिता-

🙏                  यदुवंश संहिता             🙏
                  योगेश रोहि को समर्पित

गर्गसंहिता, पद्मपुराण, हरिवंशपुराण, भागवत पुराण,  स्कन्दपुराण वेद और अन्य पौराणिक ग्रन्थो के आधार पर यदुवंश के विभिन्न पहलुओं—विशेषकर आभीर, गोप, और यादव की एकरूपता, गायत्री का आभीर कन्या प्रसंग, ययाति के शाप, और सात्वत वंश का उल्लेख किया गया है। अब इन बिंदुओं को और अधिक संक्षिप्त, स्पष्ट, और श्लोक-समन्वित रूप में प्रस्तुत पाऐंगे-
यदु वंश के वर्णन की - शास्त्रीय और भावपूर्ण व्याख्या आप यदुवंश संहिता में पाऐंगे-
यदुवंश चंद्रवंशी क्षत्रियों का एक प्रमुख वंश है, जिसकी उत्पत्ति नहुष-पुत्र ययाति के ज्येष्ठ पुत्र यदु से हुई। यह वंश श्रीकृष्ण के अवतार के कारण भारतीय धर्म और संस्कृति में अमर है। पुराणों में यदुवंश को यादव, गोप, और आभीर के रूप में वर्णित किया गया, जो उनकी सामाजिक और आध्यात्मिक व्यापकता को दर्शाता है। निम्नलिखित व्याख्या दिए गए श्लोकों और संदर्भों पर आधारित है, जिसमें यदुवंश की उत्पत्ति, गोप-आभीर की एकरूपता, और श्रीकृष्ण की महिमा को रेखांकित किया गया है।
1. यदुवंश की उत्पत्ति- ययाति का शाप और यदु की स्वतंत्रता
यदुवंश की नींव ययाति के पुत्र यदु ने रखी। ययाति ने अपनी दो पत्नियों—देवयानी (शुक्राचार्य की पुत्री) और शर्मिष्ठा (वृषपर्वा की पुत्री)—से पांच पुत्र प्राप्त किए। देवयानी से यदु और तुर्वसु, तथा शर्मिष्ठा से द्रुह्यु, अनु, और पुरु उत्पन्न हुए। ययाति ने अपनी वृद्धावस्था को जवानी से बदलने की इच्छा व्यक्त की, जिसे यदु ने अस्वीकार कर दिया, क्योंकि उन्होंने सांसारिक सुखों का अनुभव किए बिना वैराग्य को अनुचित माना। भागवत पुराण में यह प्रसंग इस प्रकार है।
श्लोक-
यदुरुवाच-
नोत्सहे जरसा स्थातुं अन्तरा प्राप्तया तव।
अविदित्वा सुखं ग्राम्यं वैतृष्ण्यं नैति पूरुषः॥ (भागवत पुराण 9.18.40)
अर्थ- यदु ने कहा, "पिताजी, मैं समय से पहले आपके बुढ़ापे को स्वीकार नहीं कर सकता, क्योंकि सांसारिक सुखों का अनुभव किए बिना वैराग्य प्राप्त नहीं होता।"
क्रुद्ध ययाति ने यदु को राज्यहीन होने का शाप दिया और पुरु को, जिन्होंने उनकी जवानी स्वीकार की, राज्य सौंपा। यदु को दक्षिण दिशा में निर्वासित किया गया।
श्लोक-
दिशि दक्षिणपूर्वस्यां द्रुह्यं दक्षिणतो यदुम्।
प्रतीच्यां तुर्वसुं चक्र उदीच्यामनुमीश्वरम्॥ (भागवत पुराण 9.19.22)
अर्थ- ययाति ने द्रुह्यु को दक्षिण-पूर्व, यदु को दक्षिण, तुर्वसु को पश्चिम, और अनु को उत्तर दिशा में नियुक्त किया।
हरिवंश पुराण में ययाति का क्रोध इस प्रकार व्यक्त है।
श्लोक-
स एवमुक्तो यदुना राजा कोपसमन्वितः।
उवाच वदतां श्रेष्ठो ययातिर्गर्हयन् सुतम्॥ (हरिवंश पुराण)
अर्थ- यदु के इनकार पर ययाति क्रुद्ध होकर बोले, "मूर्ख पुत्र, मेरा अनादर कर तेरा और कौन आश्रय है?"
यदु का यह निर्णय उनकी स्वतंत्रता और सत्य-न्याय के प्रति समर्पण को दर्शाता है, जो यदुवंश की नींव बना।
2. यदु के वंशज और सात्वत वंश का विकास
यदु के पांच पुत्र थे—सहस्रजित, क्रोष्टु, नील, अंजिक, और पयोद। इनमें क्रोष्टु के वंश में सात्वत नामक राजा हुए, जिनसे सात्वत वंश चला। सात्वत के पुत्र भीम से भैम वंश की उत्पत्ति हुई, जो यदुवंश की प्रमुख शाखा थी। हरिवंश पुराण में सात्वत का वर्णन इस प्रकार है:
श्लोक-
बभूव माधवसुतः सत्त्वतो नाम वीर्यवान्।
सत्त्ववृत्तिर्गुणोपेतोराजाराजगुणेस्थितः॥ (हरिवंश पुराण)
अर्थ- माधव का पुत्र सत्त्वत नामक पराक्रमी राजा हुआ, जो सात्विक वृत्ति और राजोचित गुणों से युक्त था।
__________________________________
सात्वत वंश में वसुदेव और उनके पुत्र श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। मनुस्मृति में सात्वत और मैत्र को वैश्य वर्ण के व्रात्य पुत्रों के रूप में उल्लिखित किया गया, जो यदुवंश की सामाजिक स्थिति को दर्शाता है।
श्लोक-
वैश्यात् जायते खात्यात्सुधन्वाचार्य एव च।
कारुषश्च विजयाच मैत्रः सात्वत एव च॥ (मनुस्मृति 10.23)
अर्थ- वैश्य वर्ण के व्रात्य से सुधन्वाचार्य, कारुष, विजन्मा, मैत्र, और सात्वत उत्पन्न होते हैं।
3. यादव, गोप, और आभीर की एकरूपता
पुराणों में यदुवंश को यादव, गोप, और आभीर के रूप में एकरूप माना गया है। गर्ग संहिता के द्वारिका खंड में यदुवंश के गोपों को आभीर कहा गया, जो श्रीकृष्ण की रक्षा करने वाले के रूप में वर्णित हैं।
श्लोक-
यादवत्राणकरें च शक्राद् आभीर रक्षिणे।
गुरु मातृ द्विजानां च पुत्रदात्रे नमोनमः॥ (गर्ग संहिता, द्वारिका खंड 12.16)
अर्थ- श्रीकृष्ण को यादव और आभीर रक्षक, इंद्र के कोप से बचाने वाले, और गुरु, माता, द्विजों के पुत्रों को लौटाने वाले के रूप में नमस्कार है।
पद्म पुराण, स्कंद पुराण (नागर खंड), और नांदी पुराण में माता गायत्री को आभीर कन्या और गोप कन्या कहा गया, जो गोप और आभीर की यादवों के साथ एकरूपता को पुष्ट करता है।
संदर्भ (पद्म पुराण, सृष्टि खंड, अध्याय 16)  
गायत्री को आभीर कन्या और गोप कन्या कहा गया, क्योंकि गोप आभीर का पर्याय है और ये ही यादव थे।
गायत्री सहस्रनाम में उन्हें यादवी, माधवी, और गोपी कहा गया।
श्लोक (संदर्भित)
यादवी माधवी गोपी...
अर्थ- गायत्री को यादवी (यदुवंश से संबंधित), माधवी, और गोपी के रूप में संबोधित किया गया, जो यदुवंश की गोप और आभीर पहचान को दर्शाता है।
गर्ग संहिता में शिशुपाल का उद्धव से संवाद इस भ्रम को दर्शाता है कि श्रीकृष्ण नंद आभीर के पुत्र हैं, पर वसुदेव उन्हें अपना पुत्र मानते हैं।
श्लोक-
आभीरस्यापि नन्दस्य पूर्व पुत्रः प्रकीर्तितः।
वसुदेवो मन्यते तं मत्पुत्रोऽयं गतत्रपः॥ (गर्ग संहिता, विश्वजित् खंड 7.14)
अर्थ- शिशुपाल कहता है, "कृष्ण नंद आभीर का पुत्र है, पर वसुदेव बेशर्मी से उसे अपना पुत्र मानता है।"
यह संवाद श्रीकृष्ण की गोप और आभीर पहचान को यदुवंश के साथ जोड़ता है, जो उनकी व्यापक स्वीकार्यता को दर्शाता है।
4. गायत्री का आभीर कन्या प्रसंग
पद्म पुराण (सृष्टि खंड, अध्याय 16) में वर्णित है कि ब्रह्मा के यज्ञ में सावित्री के विलंब के कारण इंद्र ने पृथ्वी से गायत्री नामक आभीर कन्या को लाया, जो यज्ञ की सहचरिणी बनी। सावित्री ने गायत्री को गोप और आभीर कन्या कहकर संबोधित किया और विष्णु को शाप दिया कि वे यदुवंश में गोप के रूप में जन्म लेंगे।
संदर्भ (पद्म पुराण)  
सावित्री ने कहा, "तू गोप और आभीर कन्या होकर मेरी सौत पत्नी कैसे बनी?"
श्लोक (संदर्भित):  
त्वं गोप्यं आभीर कन्यां कथम मे सपत्नी बभूव।
अर्थ- सावित्री ने क्रुद्ध होकर गायत्री को आभीर और गोप कन्या कहकर शाप दिया।
इस शाप के फलस्वरूप विष्णु श्रीकृष्ण के रूप में यदुवंश में गोप बनकर अवतरित हुए। गायत्री सहस्रनाम में उन्हें यदुवंश-समुद्भवा कहा गया
श्लोक (संदर्भित)  
यदुवंश-समुद्भवा...
अर्थ- गायत्री को यदुवंश से उत्पन्न माना गया, जो यदुवंश की आध्यात्मिक महिमा को दर्शाता है।
5. हैहयवंश और परशुराम का संनाश
हैहयवंश यदुवंश की एक शाखा था, जिसमें सहस्रजित के वंशज हैहय और कर्तवीर्य अर्जुन (सहस्रबाहु) जैसे राजा हुए। परशुराम ने हैहयों का  संनाश किया, जो यदुवंश की इस शाखा के पतन का प्रतीक है। महाभारत में यह वर्णन है
श्लोक-
जातं-जातं स गर्भ तु पुनरेव जघान ह।
अरक्षंश्च सुतान् कांश्चित् तदा क्षत्रिययोषितः॥ (महाभारत)
अर्थ- परशुराम ने एक-एक गर्भ को नष्ट किया, पर कुछ क्षत्रिय पुत्रों को स्त्रियों ने बचा लिया।
पृथ्वी ने कश्यप से कहा कि हैहय कुल के कुछ क्षत्रिय अभी भी बचे हैं।
श्लोक-
संति ब्रह्मन्मया गुप्ताः स्त्रीषु क्षत्रियपु‌ङ्गवाः।
हैहयानां कुले जातास्ते संरक्षन्तु मां मुने॥ (महाभारत)
अर्थ- पृथ्वी बोली, "हे ब्रह्मन, मैंने हैहय कुल के कुछ क्षत्रिय पुंगवों को स्त्रियों में छिपाकर बचाया है, वे मेरी रक्षा करें।"
 परशुराम की कथा को ब्राह्मण वर्चस्व को बढ़ाने के लिए प्रक्षिप्त माना गया है। यह तर्क उचित हो सकता है, क्योंकि पुराणों में परशुराम का क्षत्रिय संहार संभवतः सामाजिक व्यवस्था को प्रभावित करने के लिए रचा गया।
6. श्रीकृष्ण और यदुवंश की महिमा
यदुवंश का चरमोत्कर्ष श्रीकृष्ण के अवतार से हुआ। गर्ग संहिता और अन्य पुराणों में श्रीकृष्ण को यदुवंश का रक्षक, गोप, और आभीर के रूप में वर्णित किया गया। ब्रह्म पुराण में यदु के वंश का महत्व इस प्रकार है,
श्लोक-
यदोस्तु वंशं वक्ष्यामि श्रुणुध्वं राजसत्कृतम्।
यत्र नारायणो जन्मे हरिर्वृष्णिकुलोद्वहः॥ (ब्रह्म पुराण)
अर्थ- मैं यदु के वंश का वर्णन करूँगा, जिसमें नारायण ने वृष्णि कुल में हरि (श्रीकृष्ण) के रूप में जन्म लिया।
श्रीकृष्ण ने द्वारका की स्थापना की, यदुवंश की एकता को सुदृढ़ किया, और महाभारत में पांडवों का मार्गदर्शन कर धर्म की स्थापना की। उनकी गोप और आभीर पहचान ने यदुवंश को जनसामान्य से जोड़ा, जैसा कि गर्ग संहिता में शिशुपाल-उद्धव संवाद से स्पष्ट है।
7. वर्णसंकर और आभीर की स्थिति
आपने मनुस्मृति में आभीरों को वर्णसंकर के रूप में वर्णित करने का उल्लेख किया। मनुस्मृति (10.43-44) में कुछ क्षत्रिय जातियों को क्रिया-लोप के कारण शूद्रत्व प्राप्त होने का वर्णन है।
श्लोक-
शनकैस्तुक्रियालोपादिमाः क्षत्रियजातियः।
वृषलत्वं गता लोके ब्रह्मणादर्शनन च॥ (मनुस्मृति 10.43)
अर्थ- क्रिया-लोप और ब्राह्मण दर्शन के अभाव में कुछ क्षत्रिय जातियाँ शूद्रत्व को प्राप्त हो गईं।
हालाँकि, पुराणों में आभीरों को यदुवंश का अभिन्न अंग माना गया है। गायत्री का आभीर कन्या होना उनकी प्राचीनता और वैदिक महत्व को दर्शाता है। यह संभव है कि मनुस्मृति का यह वर्णन सामाजिक नियंत्रण के लिए हो, न कि यदुवंश की गरिमा को कम करने के लिए।
निष्कर्ष और भक्ति-भाव
यदुवंश भारतीय पौराणिक और सांस्कृतिक इतिहास का एक अमर अध्याय है। ययाति के शाप के बावजूद, यदु के वंशजों ने सात्वत, भैम, और वृष्णि वंशों के माध्यम से अपनी कीर्ति स्थापित की। श्रीकृष्ण के अवतार ने इस वंश को आध्यात्मिक और सामाजिक दृष्टि से चरमोत्कर्ष पर पहुँचाया। यादव, गोप, और आभीर की एकरूपता गायत्री के आभीर कन्या प्रसंग और श्रीकृष्ण के गोपनाथ रूप से स्पष्ट है। 
श्लोक-
यत्र नारायणो जन्मे हरिर्वृष्णिकुलोद्वहः।
सुस्तः प्रजावानायुष्मान् कीर्तिमांश्च भवेन्नरः॥ (ब्रह्म पुराण)
अर्थ- जहाँ नारायण ने वृष्णि कुल में हरि के रूप में जन्म लिया, वह यदुवंश कीर्तिमान और पुण्यदायी है।