रविवार, 8 जून 2025
भक्त-भक्ति" और भगवान तीनों का परस्पर सम्पूरक अस्तित्व है। प्रस्तावित - गोपाचार्य हंस योगेश रोहि व माता प्रसाद जी !
भक्त का आध्यात्मिक अभिधेयार्थ (मूल- अर्थ) निष्काम और समर्पण भाव से सेवा करने वाला है।
क्योंकि संस्कृत वैदिक भाषा में भज् धातु का प्रमुख अर्थ- सेवा करना ही होता है।
इसी भज्- प्रत्य धातु से क्त प्रत्यय करने पर भक्त शब्द बनता है। अतः भक्त और भक्ति एक दूसरे के सम्पूरक हैं।
अब प्रश्न उठता है कि इस संसार में सेवा किसकी की जाए ? और किस भावना से की जाए ? यह सब कारण ही भक्ति के मानकोंं को निर्धारित करते हैं। क्योंकि भक्ति सांसारिक सेवा से पूर्णत: भिन्न सेवा है और दोनों का वेग समान होते हुए भी धारा विपरीत ही है। जिसमें सेवा भक्ति की प्रथम सीढ़ी है। क्योंकि जब सेवा ईश्वर परक अथवा भगवान के प्रति आध्यात्मिक भावना युक्त हो जाती है तब वह भक्ति कहलाती है।
भगवान- भक्त- और भक्ति इन सभी के मूल में भज् धातु- ही विद्यमान है। जैसे - भज्- सेवायां + (घ) प्रत्यय करने पर = भग शब्द बनता है। और भग से सम्पन्न व्यक्ति भगवान पद का अधिकारी है।
यदि इसको व्याकरणिक दृष्टि से देखा जाए तो
भग शब्द में + वतुप् (वत्) प्रत्यय करने पर = भगवान् शब्द बनता है। अतः भक्त और भगवान में सन्निकट का सम्बन्ध है क्योंकि भज् धातु में + (क्त) प्रत्यय करने पर भक्त शब्द (पद) बनता है। और भगवत् शब्द का ही प्रथमा विभक्ति एकवचन का रूप भगवान् है।
अत: मूल शब्द भगवत् ही व्यवहारिक रूप से भगवन् अथवा भगवान् के रूप मेंं सम्बोधित किया जाता है। और जो भगवद् भक्ति में तल्लीन है वही भागवत है।
✳️ ज्ञात हो - भगवत् शब्द उस परमेश्वर का गुणवाची विशेषण है। जिस परमेश्वर में सभी प्रमुख गुण समाहित होते हैं। जो प्रारम्भ और अन्त की सीमाओं से भी परे है। वही ईश्वरीय सत्ता साकार होने पर भगवान विशेषण से अभिहित होती है।
शब्दकोश गन्थों तथा व्याकरण में भग शब्द के निम्नलिखित प्रमुख अर्थ वर्णित हैं-
१-धन २- ज्ञान. ३- बल- ४-महात्म्य ( बड़प्पन) और ५- सौन्दर्य (कान्ति) अथवा श्री जो सभी भगवान के ही विशेषण हैं।
भगवान की निष्काम और समर्पण भाव से सायुज्य प्राप्त करने हेतु जो व्यक्ति सेवा करता है। वही सच्चे अर्थ में भक्त अथवा भागवत कहलाता है जो सदैव निष्काम अर्थात् कामना एवं वासना से रहित, निर्लिप्त होता है।
दूसरे शब्दों में जब व्यक्ति इन सभी भगवद्गुणों को प्राप्त करने की पात्रता प्राप्त कर लेता है । तब वह भक्त कहलाता है। शास्त्रों में भी भगवान शब्द की व्याख्या निम्नलिखित रूप से की गयी है।
ऐश्वर्यस्य समग्रस्य वीर्यस्य यशसश्श्रियः ।
ज्ञानवैराग्ययोश्चैव षण्णां भग इतीरणा ।७४
(विष्णुपुराण /षष्टांशः/अध्यायः ५)
"भगवान छः अनन्त ऐश्वर्यों के स्वामी है- अनन्त शक्ति, अनन्तज्ञान, अनन्तसौंदर्य, कीर्ति, ऐश्वर्य और वैराग्य"।
(भक्त अन्त:करण शुद्ध होने पर प्रभु के इन सभी स्वरूपों का अनुभव करता है।)
शुद्धे महाविभूत्याख्ये ब्रह्मणि शब्दयते।
मैत्रेय भगवच्छब्दः सर्वकारणकारणे॥
श्रीविष्णु पुराण, ६/५/७२
अनुवाद व अर्थ-
भगवान शब्द उपनिषदों में वर्णित "ब्रह्म" शब्द से भी जाना जाता है, जो अनन्त वृद्धि वाला है। वह सब कारणों का भी कारण है। इस सम्पूर्ण जगत व ब्रह्माण्डों के सर्वेसर्वा होने के कारण वह भगवान परब्रह्म कहलाते हैं।
एवमेष महाशब्दो मैत्रेय भगवानिति ।
परब्रह्मभूतस्य वासुदेवस्य नान्यगः ॥
श्रीविष्णु पुराण-, ६/५/७६
हे मैत्रेय यह महान शब्द भगवान परब्रह्मस्वरूप श्रीवासुदेव (श्रीकृष्ण) का ही वाचक है। किसी अन्य का नहीं।
✳️ ज्ञात हो कि - वही परंब्रह्म अपने एक रूप में साकार होकर लीला हेतु शरीर धारण करता है। अर्थात संसार में अवतार लेता है।
इस अवतारवाद के सम्बन्ध में सर्वप्रथम वेदों में ही प्रमाण रूप में तथ्य आते हैं। जैसे- यजुर्वेद के अनुसार -
प्रजापतिश्चरति गर्भे अन्तरजायमानो बहुधा विजायते” इस ऋचा में ब्रह्म को अजन्मा मान कर फिर यह कहा कि ‘बहुधा विजायते’ अर्थात् फिर ‘जनी प्रादुर्भावे’ का प्रयोग दिया है। अर्थात् वह परमात्मा अजन्मा होकर भी लीला हेतु शरीर धारण करता है। पूर्ण ऋचा निम्नलिखित है।
प्रजापतिश्चरति गर्भे अन्तरजायमानो बहुधा वि जायते। तस्य योनिं परि पश्यन्ति धीरास्तस्मिन् ह तस्थुर्भवनानि विश्वा ।। (यजुर्वेद ३१ / १९)
भावार्थ :
परमात्मा स्थूल गर्भ में उत्पन्न होते हैं, कोई वास्तविक जन्म न लेते हुए भी वे अनेक रूपों में उत्पन्न होते हैं।
अर्थात प्रजाओं के पालक भगवान गर्भ के भीतर भी विचरते हैं. अर्थात वे तो स्वयं जन्मरहित हैं, किन्तु़ अनेक प्रकार से अवतरित होकर जन्म ग्रहण करते रहते हैं।
विद्वान पुरुष ही उनके उद्भव स्थान को देखते एवं समझते हैं। जिस समय वह आविर्भूत (अवतरित) होते हैं, उस समय सम्पूर्ण लोक उन्हीं के आधार पर अवस्थित रहते हैं अर्थात वह सर्वश्रेष्ठ नेतृत्वकर्ता बनकर लोकों को चलाते रहते हैं।
पदों के अन्वय मूलक अर्थ-
जो (अजायमानः) अपने स्वरूप से उत्पन्न नहीं होनेवाला (प्रजापतिः) प्रजा का रक्षक जगदीश्वर है। वह ( गर्भे ) गर्भस्थ जीवात्मा और (अन्तः) सबके हृदय में (चरति) विचरता है और (बहुधा) बहुत प्रकारों से (वि, जायते) विशेषकर प्रकट होता जन्म लेता (तस्य) उस प्रजापति के जिस (योनिम्) स्वरूप को (धीराः) ध्यानशील विद्वान् जन (परि, पश्यन्ति) सब ओर से देखते हैं (तस्मिन्) उसमें (ह) निश्चय (विश्वा) सब (भुवनानि) लोक-लोकान्तर (तस्थुः) स्थित हैं ॥१९ ॥
इस प्रकार से परंप्रभु परमेश्वर श्रीकृष्ण की सार्वभौम सत्ता व उनकी सर्वोच्चता का वर्णन करते हुए यह अध्याय- (तृतीय) समाप्त हुआ। अब इसके अगले अध्याय- (चतुर्थ) में जानकारी दी गई कि -
गोलोक में गोप-गोपियों सहित नारायण, शिव, ब्रह्मा आदि देवताओं की उत्पत्ति तथा सृष्टि का विस्तार कैसे हुआ ?
📚
"अध्याय - चतुर्थ (४)
गोलोक में गोप-गोपियों सहित नारायण, शिव, ब्रह्मा आदि देवताओं की उत्पत्ति तथा सृष्टि का विस्तार।
यह तो सर्वविदित है कि ब्रह्माजी सृष्टि की रचना करते हैं। इसलिए उन्हें स्रष्टा भी कहा जाता है। किन्तु प्रश्न यह है कि- सृष्टि की रचना करने वाले ब्रह्माजी को किसने उत्पन्न किया ? क्या ब्रह्माजी की सृष्टि रचना से पहले भी कोई सृष्टि रचना है ? क्या ब्रह्माजी की सृष्टि रचना के भाग गोप और गोपियाँ भी हैं ? क्या ब्रह्माजी के चार वर्णों के अलावा कोई पाँचवाँ वर्ण भी इस भू-मण्डल पर है ? इन अनेक प्रश्नों का उत्तर जाने बिना सृष्टि रचना के रहस्यों को जान पाना भी सम्भव नहीं है।
तो इन समग्र प्रश्नों का वास्तविक समाधान करने वाला एकमात्र पुराण है "ब्रह्मवैवर्तपुराण"। क्योंकि यही एक ऐसा प्राचीनतम पुराण है, जो परमात्मा के विवर्त अर्थात् - परिवर्तनमयी विस्तार का वर्णन करता है। इसी विशेषण के कारण इसे ब्रह्मवैवर्तपुराण कहा जाता है। और यही एकमात्र ऐसा पुराण है जो परमात्मा की प्रथम सृष्टि रचना का वर्णन करता है। बाकी अन्य पुराण इसके बाद की सृष्टि रचना का वर्णन करते हैं जो ब्रह्माजी द्वारा की गई है। यहीं कारण है कि ब्रह्मवैवर्तपुराण को प्रथम पुराण माना जाता है। इस पुराण में सृष्टि की प्रारम्भिक उत्पत्ति के बारे में ब्रह्मखण्ड के अध्याय-(३) के निम्नलिखित श्लोकों में लिखा गया है कि-
"दृष्ट्वा शून्यमयं विश्वं गोलोकं च भयङ्करम्।
निर्जन्तु निर्जलं घोरं निर्वातं तमसा वृतम् ।।१।
आलोच्य मनसा सर्वमेक एवासहायवान् ।
स्वेच्छया स्रष्टुमारेभे सृष्टिं स्वेच्छामयः प्रभुः।३।
आविर्बभूवुः सर्गादौ पुंसो दक्षिणपार्श्वतः ।
भवकारणरूपाश्च मूर्तिमन्तस्त्रयो गुणाः।४।
ततो महानहङ्कारः पञ्चतन्मात्र एव च।
रूपरसगन्धस्पर्शशब्दाश्चैवेतिसंज्ञकाः।५।
आविर्बभूव पश्चात्स्वयं नारायणः प्रभुः ।
श्यामो युवा पीतवासा वनमाली चतुर्भुजः।६।
शंखचक्रगदापद्मधरः स्मेरमुखाम्बुजः।।
रत्नभूषणभूषाढ्यः शार्ङ्गी कौस्तुभभूषणः।७।
आविर्बभूव तत्पश्चादात्मनो वामपार्श्वतः।
शुद्धस्फटिकसङ्काशः पञ्चवक्त्रो दिगम्बरः।। १८।
आविर्वभूव तत्पश्चात्कृष्णस्य नाभिपङ्कजात्।
महातपस्वी वृद्धश्च कमण्डलुकरो वरः।३०।
शुक्लवासाः शुक्लदन्तः शुक्लकेशश्चतुर्मुखः।
योगीशः शिल्पिनामीशः सर्वेषां जनको गुरुः।३१।
भगवान् वामदेव (शिव) ने अपने मुख से ब्राह्मणों की, बाहुओं से क्षत्रियों की, उरुओं से वैश्यों की और पैरोंसे शूद्रों की उत्पत्ति की।
-मनुरुवाच।
अहो कष्टतरञ्चैतदङ्गजागमनं विभो!।
कथं न दोषमगमत् कर्मणानेन पद्मभूः।४.१ ।।
परस्परञ्च सम्बन्धः सगोत्राणामभूत्कथम्।
वैवाहिकस्तत्सुतानाच्छिन्धि मे संशयं विभो।४.२।
अतीन्द्रियेन्द्रिया तद्वदतीन्द्रिय शरीरिका।४.३
दिव्यतेजोमयी भूप! दिव्यज्ञानसमुद्भवा।
न मर्त्यैरभितः शक्त्या वक्तुं वै मांसचक्षुभिः।४.४।
यथा भुजङ्गाः सर्पाणामाकाशं विश्वपक्षिणाम्।
विदन्ति मार्गं दिव्यानां दिव्या एव न मानवाः।। ४.६।
कार्य्याकार्ये न देवानां शुभाशुभफलप्रदे।
यस्मात्तस्मान्न राजेन्द्र! तद्विचारो नृणां शुभः।४.६।
अन्यच्च सर्ववेदानामधिष्ठाता चतुर्मुखः।
गायत्री ब्रह्मणस्तद्वदङ्गभूता निगद्यते।। ४.७ ।।
अमूर्तं मूर्तिमद्वापि मिथुनं तत्प्रचक्षते।
विरिञ्चिर्यत्र भगवांस्तत्र देवी सरस्वती।।
भारती यत्र यत्रैव तत्र तत्र प्रजापतिः।। ४.८ ।।
यथा तपो न रहितश्छायया दृश्यते क्वचित्।
गायत्री ब्रह्मणः पार्श्वं तथैव न विमुञ्चति।। ४.९ ।।
वेदराशिः स्मृतो ब्रह्मा सावित्री तदधिष्ठिता।
तस्मान्नकश्चिद्दोषः स्यात् सावित्री गमने विभो।। ४.१० ।।
तथापि लज्जावनतः प्रजापतिरभूत् पुरा।
स्वसुतोपगमात् ब्रह्मा शशाप कुसुमायुधम्।। ४.११ ।।
यस्मान्ममापि भवता मनः संक्षोभितं शरैः।
तस्मात्वद्देहमचिराद्रुद्रो भस्मीकरिष्यति।। ४.१२ ।।
ततः प्रसादयामास कामदेवश्चतुर्मुखम्।
न मामकारणे शप्तुं त्वमिहार्हसि मानद!।४.१३ ।।
अहमेवंविधः सृष्टस्त्वयैव चतुरानन!।
इन्द्रियक्षोभजनकः सर्वेषामेव देहिनाम्।। ४.१४ ।।
स्त्रीपुंसोरविचारेण मया सर्वत्र सर्वदा।
क्षोभ्यं मनः प्रयत्नेन त्वयैवोक्तं पुरा विभो।४.१६।
तस्मादनपराधेन त्वयाशप्तस्तथा विभो!।
कुरु प्रसादं भगवन्! स्वशरीराप्तये पुनः।। ४.१६।
ब्रह्मोवाच।
वैवस्वतेऽन्तरे प्राप्ते यादवान्वयसम्भवः।
रामो नाम यदा मर्त्यो मत्सत्वबलमाश्रितः।४.१७।
अवतीर्य्यासुरध्वंसी द्वारकामधिवत्स्यति।
तद् भ्रातुस्तत्समस्य त्वन्तदा पुत्रत्वमेष्यसि।। ४.१८ ।।
एवं शरीरमासाद्य भुक्त्वा भोगानशेषतः।
ततो भरतवंशान्ते भूत्वा वत्स नृपात्मजः।। ४.१९।
विद्याधराधिपत्वं च यावदाभूतसंप्लवम्।
सुखानि धर्म्मतः प्राप्य मत्समीपङ्गमिष्यसि।। ४.२०।
एवं शापप्रसादाभ्यामुपेतः कुसुमायुधः।
शोकप्रमोदाभियुतो जगाम स यथागतम्।४.२१।
मनुरुवाच।
कोऽसौ यदुरिति प्रोक्तो यद्वंशे कामसम्भवः।
कथञ्च दग्धो रुद्रेण किमर्थं कुसुमायुधः।। ४.२२।
भरतस्यान्वये कस्य का च सृष्टिः पुराभवत्।
एतत्सर्वं समाचक्ष्व मूलतः संशयो हि मे।। ४.२३ ।
******************
मत्स्य उवाच।
या सा देहार्घसम्भूता गायत्री ब्रह्मवादिनी।
जननी या मनोर्देवी शतरूपा शतेन्द्रिया।४.२४।
रतिर्मनस्तपो बुद्धि महदादि समुद्भवः।
ततः स शतरूपायां सप्तापत्यान्यजीजनत्। ४.२६।
ये मरीच्यादयः पुत्रा मानसास्तस्य धीमतः।
तेषामयमभूल्लोकः सर्वज्ञानात्मकः पुरा।४.२६।
ततोऽसृजद्वामदेवं त्रिशूलवरधारिणम्!।
सनत्कुमारं च विभुं पूर्वेषामपि पूर्वजम्।४.२७ ।।
वामदेवस्तु भगवानसृजन् मुखतो द्विजान्।
राजन्यानसृजद् बाह्वोर्विट्शूद्रानूरुपादयोः।४.२८।
शनिवार, 7 जून 2025
छब्बीस तत्व का वर्णन-
गुरुवार, 22 मई 2025
संस्कारों से जो उच्चकुलीन है।
बुधवार, 14 मई 2025
वेद में कृष्ण
- इयानः) चलता हुआ (अंशुमतीम्) यमुना नदी को। (अव अतिष्ठत्) ठहरा है। (नृमणाः) नरों के समान मनवाले अथवा धनों का (इन्द्रः) इन्द्र ने (तम् धमन्तम्) उस हुकारते हुए को (शच्या) शचि के साथ (आवत्)- युद्ध किया।
- लङ्(अनद्यतन भूत)
- एकवचनम्
- द्विवचनम्
- बहुवचनम्
- प्रथमपुरुषः
- आवत्=युद्ध किया
- युद्ध किया और (स्नेहितीः) भिगो दिया (अप अधत्त) नीचे छोड़ दिया ॥७॥
- टिप्पणी:-
- (धमन्तम्) हुङ्कृतम्कुुर्वन्तम् । (स्नेहितीः) स्नेहतिः क्लेदयते।क्लिद आर्द्रीभावे
(क्लिद्यति(नृमणाः) नेतृतुल्यमनस्कः (अप अधत्त) दूरे धारितवान् ॥
- 1“द्रप्सः =। द्रुतं सरति गच्छतीति द्रप्सः । पृषोदरादिः । द्रुतं गच्छन् "दशभिः “सहसैः दशसहस्रसंख्यैर्गोपेभि: “इयानः= “कृष्णः एतन्नामकोगोपालक: "अंशुमतीं नाम नदीम् “अव “अतिष्ठत् =अवतिष्ठते । ततः 2-“शच्या=सह इन्द्रण्या 3-“धमन्तम्= उदकस्यान्तरुच्छ्वसन्तं हुंकृतम् कुरुवन्तम्वा “तं =कृष्णं “इन्द्रः मरुद्भिः सह = इन्द्र मरुतों के साथ- 5-“आवत् = युद्धं अकरोत् । । “नृमणाः -नृषु मनो यस्य सः । यद्वा । कर्मनेतृष्वृत्विक्ष्वेकविधं मनो यस्य स तथोक्तः । तादृशः सन् “स्नेहितीः आर्द्रीकर्मसु । “अप “अधत्त । 6- अपधानं =हननम् । अवधीदित्यर्थः । ‘ अप स्नीहितिं नृमणा अधद्राः' (सा. सं. १. ४. १.४.१) इति छन्दोगाः पठन्ति । तस्यानुचरान् गोपान् हत्वा तं द्रुतं गच्छन्तमसुरमपाधत्त । हतवान् इत्यर्थे-॥
- ________________
आवत्तमिन्द्रः शच्या धमन्तमप स्नेहितीर्नृमणा अधत्त ॥७॥
द्रप्समपश्यं विषुणे चरन्तमुपह्वरे नद्यो अंशुमत्याः ।
नभो न कृष्णमवतस्थिवांसमिष्यामि वो वृषणो युध्यताजौ ॥८॥
अध द्रप्सो अंशुमत्या उपस्थेऽधारयत्तन्वं तित्विषाणः ।
विशो अदेवीरभ्याचरन्तीर्बृहस्पतिना युजेन्द्रः ससाहे ॥९॥
रविवार, 11 मई 2025
वैष्णव वर्ण -
शुक्रवार, 9 मई 2025
वेदों में नृत्य का उल्लेख-
ऋग्वेद संसार के प्राचीनतम ग्रंथों में से एक है और इसमें नृत्य संबंधी सामग्री प्रचुर मात्रा में दृष्टिगोचर होती है। ऋग्वेद के निम्नलिखित श्लोकों की प्रतियों में इन्द्र की महिमा का गान करते हुए उन्हें प्राणियों को नचाने वाला कहा है।
देखें विस्तार से वैदिक सन्दर्भ-
भिनत्पुरो नवतिमिन्द्र पूरवे दिवोदासाय महि दाशुषे नृतो वज्रेण दाशुषे नृतो ।
अतिथिग्वाय शम्बरं गिरेरुग्रो अवाभरत् ।
महो धनानि दयमान ओजसा विश्वा धनान्योजसा ॥७॥ ऋग्वेद १/१३०/७
सायण भाष्य:-हे “इन्द्र "नृतो रणे =नर्तनशील त्वं "दाशुषे= हविर्दत्तवते "पूरवे =अभिमतपूरकाय" । मनुष्यनामैतत् । “महि= महते "दिवोदासाय= एतन्नामकाय राज्ञे ॥ ‘ दिवो दासे षष्ठ्या अलुक्' ( का. ६. ३. २१.५ ) इति अलुक् ।' दिवोदासादीनां छन्दसि ' इति पूर्वपदाद्युदात्तत्वम् ।। "नवतिम् एतत्संख्याकानि “पुरः =शत्रूणां पुराणि "भिनत्= भिन्नवानसि । तथा हे{ "नृतो= गात्रविक्षेपणकुशल} हस्तपादादिप्रक्षेपेण शत्रूणां हिंसक "वज्रेण क्षेपणसमर्थेनायुधेन "दाशुषे= हविर्दत्तवते दिवोदासाय अन्यस्मै वा भिनत् । तमपि शत्रुं भिन्नवानसि । इदानीं परोक्षेणाह। "अतिथिग्वाय पूजार्थमतिथिं गच्छते दिवोदासाय तदर्थम् ॥ गमेरौणादिको ड्वप्रत्ययः ॥ "उग्रः उद्गूर्णबलः इन्द्रः पूर्वं पुरभेदनसमये विद्धमपि अम्रियमाणं गिरिमारूढं “शम्बरम् एतन्नामानमसुरं "गिरेः दुर्गमात् पर्वतादेः सकाशात् "ओजसा स्वकीयेन बलेन "अवाभरत् अवाङ्मुखमवकृष्य प्राणं हृतवान्। किं कुर्वन् । "महः महान्ति “धनानि तदीयगवाश्वादीनि "दयमानः दिवोदासाय राज्ञे साधयन् ॥ ‘ दय दानगतिहिंसादानेषु'। शपः पित्त्वादनुदात्तत्वे शानचो लसार्वधातुकस्वरेण धातुस्वरः ॥ न केवलमल्पं धनं किंतु "विश्वा “धनानि सर्वाण्यपि तेषां मणिमुक्तादीनि “ओजसा स्वकीयेन बलेन दयमानः साधयन् अवाभरत् ।।
हे (नृतो) अपने अङ्गों को युद्ध आदि में चलाने वा (नृतो) विद्या की प्राप्ति के लिये अपने शरीर की चेष्टा करने नर्तक (इन्द्र) और दुष्टों का विनाश करनेवाले ! जो आप (वज्रेण) शस्त्र वा उपदेश से शत्रुओं की (नवतिम्) नब्बे (पुरः) नगरियों को (भिनत्) विदारते नष्ट-भ्रष्ट करते वा (महि) बड़प्पन पाये हुए सत्कारयुक्त (दिवोदासाय) चहेते पदार्थ को अच्छे प्रकार देनेवाले और (दाशुषे) विद्यादान किये हुए (पूरवे) पूरे साधनों से युक्त मनुष्य के लिये सुख को धारण करते तथा (अतिथिग्वाय) अतिथियों को प्राप्त होने और (दाशुषे)= दान करनेवाले के लिये (उग्रः) तीक्ष्ण स्वभाव अर्थात् प्रचण्ड प्रतापवान् सूर्य (गिरेः) पर्वत के आगे (शम्बरम्) मेघ को जैसे वैसे (ओजसा) अपने पराक्रम से (महः) बड़े-बड़े (धनानि) धन आदि पदार्थों के (दयमानः) देनेवाले (ओजसा) पराक्रम से (विश्वा) समस्त (धनानि) धनों को (अवाभरत्) धारण करते सो आप किञ्चित् भी दुःख को कैसे प्राप्त होवें ॥ ७ ॥
********
इन्द्र॒ यथा॒ ह्यस्ति॒ तेऽप॑रीतं नृतो॒ शव॑: । अमृ॑क्ता रा॒तिः पु॑रुहूत दा॒शुषे॑ ॥ (ऋगवेद-८.२४.९)
सायण- भाष्य-
हे "नृतो= सर्वस्यान्तर्यामितया नर्तयितः “इन्द्र “ते त्वदीयं “शवः= बलं "यथा "अपरीतम् “अस्ति शत्रुभिरपरिगतमव्याप्तं भवति । “हि प्रसिद्धौ । तथा हे “पुरुहूत पुरुभिर्बहुभिराहूतेन्द्र “दाशुषे हविर्दत्तवते यजमानाय “रातिः धनादिदानम् “अमृक्ता शत्रुभिरहिसितं भवति । त्वत्तो लब्धं यजमानस्य धनं शत्रवो न हिंसन्ति । यथा त्वदीयबलस्य रक्षक एवं तस्य धनस्यापि रक्षक इत्यर्थः ।।
नृतो) हे नर्तक ! (पुरुहूत) बहुतों के द्वारा आह्वान किया हुआ (यथा) जैसे (ते+शवः) तेरी शक्ति (अपरीतम्+हि+अस्ति) अविनाशित अविध्वंसनीय है, वैसा ही (दाशुषे) दाताओ के लिए (रातिः) तेरा दान भी (अमृक्ता) अहिंसित और अनिवारणीय है ॥९॥
*****
नह्यङ्ग नृतो त्वदन्यं विन्दामि राधसे ।
राये द्युम्नाय शवसे च गिर्वणः ॥१२॥
ऋग्वेद (८/२४/१२)
सायण भाष्य:-
हे “नृतो= नर्तयितः “गिर्वणः गीर्भिः स्तुतिभिर्वननीय संभजनीयेन्द्र “राधसे बलसंसाधकायान्नाय "राये धनाय “द्युम्नाय द्योतमानाय यशसे “शवसे वर्धकाय बलाय “च “त्वत् त्वत्तः “अन्यं “नहि "विन्दामि न लभे । “अङ्ग प्रसिद्धौ ॥
अधि श्रिये दुहिता सूर्यस्य रथं तस्थौ पुरुभुजा शतोतिम् ।
प्र मायाभिर्मायिना भूतमत्र नरा नृतू जनिमन्यज्ञियानाम् ॥५॥
अर्थ:-
हे (मायिना) प्राज्ञ (पुरुभुजा) बहुतों की पालना करनेवाले (नृतू) अग्रगन्ता (नरा) नायक राजसभा-सेनाधीशो ! तुम (मायाभिः) बुद्धियों से (अत्र) इस (यज्ञियानाम्) सत्सङ्गति के योग्य मनुष्यों के (जनिमन्) जन्म में जैसे (सूर्य्यस्य) सूर्य की (दुहिता) पुत्री के समान उषा (शतोतिम्) जिससे सैकड़ों रक्षायें होती उस (रथम्) रमणीय किरण के (अधि, तस्थौ) ऊपर स्थित होती, वैसे (श्रिये) शोभा वा लक्ष्मी के लिये (प्र, भूतम्) समर्थ होओ ॥५॥
सायण भाष्य:-
पुरुभुजा हे पूर्णभुजौ बहूनां रक्षकौ वाश्विनौ युवयोः “शतोतिं बहुरक्षाकं बहुगमनं वा “रथं "सूर्यस्य “दुहिता सूर्या “श्रिये श्रयितुम् "अधि “तस्थौ अध्यतिष्ठत् । अपि च "यज्ञियानां देवानाम् "अत्र “जनिमन् अस्मिन् जन्मनि प्रादुर्भावे "मायाभिः प्रज्ञानैः। शची माया ' इति प्रज्ञानामसु पाठात् । मायिनौ प्रज्ञावन्तौ "नरा नेतारौ नृतू नृत्यन्तौ “भूतं भवतम् । यद्वा । हे मायिनौ प्राज्ञौ नरौ नेतारौ नृतू नृत्यन्तावश्विनौ यज्ञियानां देवानामत्र जनिमन् जन्मनि प्रादुर्भावे प्रभूतं प्राज्ञतममग्न्यादिकं देवं मायाभिः प्रज्ञानैः कौशलैर्वा जितवन्तौ स्थ इत्यर्थः । अयमर्थः ‘ प्रजापतिर्वे सोमाय राज्ञे दुहितरं प्रायच्छत्सूर्यां सावित्रीम्' ( ऐ. ब्रा. ४.७ ) इत्यादिना स्पष्टीकृतः ॥ ॥ ३ ॥
अर्थ-
हे (मायिना) प्राज्ञ (पुरुभुजा) बहुतों की पालना करनेवाले (नृतू) नर्तका (नरा) नायक राजसभा-सेनाधीशो ! तुम (मायाभिः) बुद्धियों से (अत्र) इस (यज्ञियानाम्) सत्सङ्गति के योग्य मनुष्यों के (जनिमन्) जन्म में जैसे (सूर्य्यस्य) सूर्य की (दुहिता) पुत्री के समान उषा (शतोतिम्) जिससे सैकड़ों रक्षायें होती उस (रथम्) रमणीय किरण के (अधि, तस्थौ) ऊपर स्थित होती, वैसे (श्रिये) शोभा वा लक्ष्मी के लिये (प्र, भूतम्) समर्थ होओ ॥५॥
अर्थात- इन्द्र तुम बहुतों द्वारा आहूत तथा सबको नचाने वाले हो। इससे स्पष्ट होता है कि तत्कालीन समाज में नृत्यकला का प्रचार-प्रसार सर्वत्र था।
ऋग्वेद की तरह यर्जुवेद में भी नृत्य संबंधी सामग्री प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। यर्जुवेद के एक मंत्र से यह पता चलता है कि वैदिक युग में नृत्य करने वाले को सूत कहा जाता था और गाने वाले को शैलूष कहते थे। इन लोगों का एक समुदाय स्थापित हो चुका था। ये लोग गा-बजाकर और नाच कर अपना भरण-पोषण किया करते थे। समाज में नृत्य-गान की शिक्षा का कार्य भी यही सूत व शैलूष ही किया करते थे। क्योंकि इस युग में देवी-देवताओं से लेकर स्त्री-पुरुषों तथा सभी वर्गों के लिये नृत्य का महत्वपूर्ण स्थान था।
सामवेद की रचना ऋग्वेद के पाठ्य अंशों को गाने के लिये की गई अत- यह वेद गान क्रिया से संबंधित है- इसलिये इसमें नृत्य संबंधी सामग्री नहीं मिलती है। नाट्य के चतुर्थ अंग गति को नाट्य वेद के निर्माता परम पिता ब्रह्मा ने सामवेद से ही ग्रहण किया है।
नृत्यकला के विकास में अन्य वेदों की तरह 'अथर्ववेद' का भी महत्वपूर्ण स्थान है। इसके अध्ययन से नृत्य संबंधी सामग्री प्रचुरता से मिलती है। इसमें नृत्यकला का उत्कृष्ट रूप देखने को मिलता है। अथर्ववेद के मंत्रों में गायन-वादन का एक साथ उल्लेख देखने को मिलता है।
युध्यन्ते यस्यामाक्रन्दो यस्यां वदति दुन्दुभिः ।
सा नो भूमिः प्र णुदतां सपत्नान् असपत्नं मा पृथिवी कृणोतु ॥४१॥
अर्थात- जिस भूमि में आनंद के बाजे बज रहे हैं- जहा- लोग प्रसन्नता से नाचते गाते हैं और वीर लोग उत्साह से अपने राष्ट्र की रक्षा में तत्परयुद्ध करते हैं।
नृत्य को उस युग में व्यायाम के रूप में माना गया था। शरीर को अरोग्य रखने के लिये नृत्यकला का प्रयोग किया जाता था। यह केवल 'नृत्त' ही था जिसका प्रयोग समाज में केवल आनंद के अवसरों पर किया जाता था।
_____________________________