रविवार, 2 जून 2024

स्था(ष्था) धातु के सभी लकारों में रूप

ष्था (स्था)धातु= गतिनिवृतौ-(भ्वादिःगणीय धातु)
परस्मैपदी रूप 
  लट्लकार(वर्तमानकाल)
एकवचनम्द्विवचनम्बहुवचनम्
प्रथमपुरुषःतिष्ठतितिष्ठतःतिष्ठन्ति
मध्यमपुरुषःतिष्ठसितिष्ठथःतिष्ठथ
उत्तमपुरुषःतिष्ठामितिष्ठावःतिष्ठामः

"स्था" धातु का लिट्(परोक्ष-अनद्यतन परोक्ष भूत) का रूप
एकवचनम्द्विवचनम्बहुवचनम्
प्रथमपुरुषःतस्थौतस्थतुःतस्थुः
मध्यमपुरुषःतस्थाथ/तस्थिथतस्थथुःतस्थ
उत्तमपुरुषःतस्थौतस्थिवतस्थिम
लुट्लकार(अनद्यतन भविष्यत्)
स्था धातु-
एकवचनम्द्विवचनम्बहुवचनम्
प्रथमपुरुषःस्थातास्थातारौस्थातारः
मध्यमपुरुषःस्थातासिस्थातास्थःस्थातास्थ
उत्तमपुरुषःस्थातास्मिस्थातास्वःस्थातास्मः
लृट्लकार- (अद्यतन भविष्यत्)
"स्था" धातु-
एकवचनम्द्विवचनम्बहुवचनम्
प्रथमपुरुषःस्थास्यतिस्थास्यतःस्थास्यन्ति
मध्यमपुरुषःस्थास्यसिस्थास्यथःस्थास्यथ
उत्तमपुरुषःस्थास्यामिस्थास्यावःस्थास्यामः
लोट्लकार (आज्ञार्थ)
"स्था" धातु
एकवचनम्द्विवचनम्बहुवचनम्
प्रथमपुरुषःतिष्ठतु/तिष्ठतात्तिष्ठताम्तिष्ठन्तु
मध्यमपुरुषःतिष्ठ/तिष्ठतात्तिष्ठतम्तिष्ठत
उत्तमपुरुषःतिष्ठानितिष्ठावतिष्ठाम
लङ्लकार(अनद्यतन भूत)
"स्था"धातु
एकवचनम्द्विवचनम्बहुवचनम्
प्रथमपुरुषःअतिष्ठत्अतिष्ठताम्अतिष्ठन्
मध्यमपुरुषःअतिष्ठःअतिष्ठतम्अतिष्ठत
उत्तमपुरुषःअतिष्ठम्अतिष्ठावअतिष्ठाम
विधिलिङ्( स्था धातु)
एकवचनम्द्विवचनम्बहुवचनम्
प्रथमपुरुषःतिष्ठेत्तिष्ठेताम्तिष्ठेयुः
मध्यमपुरुषःतिष्ठेःतिष्ठेतम्तिष्ठेत
उत्तमपुरुषःतिष्ठेयम्तिष्ठेवतिष्ठेम
आशीर्लिङ्("स्था"धातु
एकवचनम्द्विवचनम्बहुवचनम्
प्रथमपुरुषःस्थेयात्स्थेयास्ताम्स्थेयासुः
मध्यमपुरुषःस्थेयाःस्थेयास्तम्स्थेयास्त
उत्तमपुरुषःस्थेयासम्स्थेयास्वस्थेयास्म
लुङ्(अद्यतन भूत)
एकवचनम्द्विवचनम्बहुवचनम्
प्रथमपुरुषःअस्थात्अस्थाताम्अस्थुः
मध्यमपुरुषःअस्थाःअस्थातम्अस्थात
उत्तमपुरुषःअस्थाम्अस्थावअस्थाम
लृङ्(भविष्यत्)
एकवचनम्द्विवचनम्बहुवचनम्
प्रथमपुरुषःअस्थास्यत्अस्थास्यताम्अस्थास्यन्
मध्यमपुरुषःअस्थास्यःअस्थास्यतम्अस्थास्यत
उत्तमपुरुषःअस्थास्यम्अस्थास्यावअस्थास्याम

मंगलवार, 28 मई 2024

कृष्ण भजन यादव लोक धुन संगीत -भाग प्रथम-★

तर्ज- वृन्दावन में हुकुम चले बरसाने वाली का-

"जिसकी महिमा  है अति शोभन
व्रज की रज को- नमन करो मन।
नमन बृषभानु-कुमारी का-।
व्रज की उजियारी का -
उसके सुमिरण से ही बनता है।
बिगड़ा भाग्य- भिखारी का।
भजन कर श्यामा प्यारी का
व्रज की उजियारी का।।
भजन कर  ! श्यामा प्यारी का -
व्रज की उजियारी का।
**********************

वही सृष्टि की है अधीश्वरी ।
करुणा और दया से भरी ।
जग का स्वामी अन्तर्यामी
उसके चरणों का भ्रमरी ।१।

सेवा में सब भक्त  खड़े हैं।
खिले हुए जिनके मुखड़े हैं।
कोई रंग न दुनियादारी का
नमन बृषभानु-कुमारी का
व्रज की उजियारी का।।

*********************
सीमित श्वाँसो के मनकों की 
ये जीवन की भंगुर माला।
सुमिरन कर ले उसका रे मन।
इसको जो पिरोने वाला।२।
मोतियों के सुेमेरू जड़े है।
उन पर भक्ति के रंग चढ़े हैं।
जबाब नहीं कलाकारी का-
नमन बृषभानु-कुमारी का
व्रज की उजियारी का।।
**************
दुनिया के ये रोग बड़े हैं ।
जीवन में लफड़े ही लफड़े है।
ये मर्ज  दुनियादारी का-
भजन कर ! श्यामा प्यारी का -
व्रज की उजियारी का।

व्रज की रज को नमन करो मन ।
नमन बृषभानु-कुमारी का
उसके सुमिरण से ही बनता है 
बिगड़ा भाग्य  भिखारी का।।
***********************

राधे कृष्ण की सच्ची भक्ति
जिसने भी कर पायी है।
कष्टों के सागर से उतरा।
महिमा जिसने गायी है।।
बाधाओं से जो नित्य लड़े है 
वे राधा  के भक्त बड़े है।
उन पे हाथ है प्यारी का-़
राधे - बृषभानुकुमारी का
भजन कर श्यामा प्यारी का
व्रज की उजियारी का।।


राधे नाम रटो री रसना।
शक्ति नाम में पायी है।
नाम जगत में एक बड़ा 
अर्थ में शक्ति समायी है।
*********************
उसकी यादें और फरियादें।
भव रोगों को जड़ से मिटा दें। 
हिकमत  हर बीमारी का।
भजन कर श्यामा प्यारी का
व्रज की उजियारी का।।
भजनकर श्यामा प्यारी का
व्रज की उजियारी का।।
**
व्रज की रज को- नमन करो मन।
मन बृषभानु-कुमारी का-।।
उसके सुमिरण से ही बनता है 
बिगड़ा भाग्य  भिखारी का।।
_____
प्रस्तुति - यादव योगेश कुमार रोहि-
8077160219


तर्ज- उमर मेरी बारी कटे कैसे-

तू कृष्ण भजन कर  प्यारे !

__________
तू कृष्ण भजन कर  प्यारे !
तेरी उमर बीत गयी क्षण में ।
जहाँ मतलब के ही सारे !
तेरे संग नहीं कोई रण में ।।टेक-
********************
बालक था- तब खेल कूद में
यौवन में - खुद के बजूद में।(निम्न - स्वर)

जोश भरा तेरी  रक्त बूँद में।(उच्च-स्वर)
जोश भरा तेरी  रक्त बूँद में
तेैने इश्क में जुल्म गुजारे।
तू रहा अपनी ही अकड़ मे-★(१ )
***********************
तू कृष्ण भजन कर प्यारे।
तेरी उमर बीत गयी क्षण में ।
यहाँ मतलब के ही सारे !
तेरे संग नहीं कोई रण में ।।
*********************
मद के उफानों को- तूने झेला।
तू यौवन के -तूफानों में खेला।( निम्न-स्वर)

करता रहा तू पैलम- पेला ।।।(उच्च-स्वर)
अन्त समय पर रहा अकेला
फिर तैने नेक न होश मारे।
कुछ आया नहीं पकड़ में- ★(२)
************************
तू कृष्ण भजन कर प्यारे 
तेरी उमर बीत गयी क्षण में ।
यहाँ मतलब के ही सारे !
तेरे संग नहीं कोई रण में ।।
********************
तूफान ढले तब, बीती उमरिया( निम्न-स्वर)
तूने संग न पाया- कुछ बाबरिया।

अब तो लै तू -प्रभु की खबरिया।(उच्च-स्वर)
भक्ति को बना ले अपना जरिया।

तैने बादर  बहुत फारे !
तेरो रह गयो सब गड़बड़ में ★( ३)
**********************
तू कृष्ण भजन कर प्यारे 
तेरी उमर बीत गयी क्षण में ।
यहाँ मतलब के ही सारे !
तेरे संग नहीं कोई रण में ।।
***********************
रोही राहो में  भटके हैं।( निम्न-स्वर)
कोई उलफल में अटके हैं।

जीवन में झटके ही झटके हैं।।(उच्च-स्वर)
सब अधबर में ही लटके हैं।
मन हाय- हाय पुकारे -
सब खोटे है इसकी जड़ में★( ४)
*********************
तू कृष्ण भजन कर प्यारे 
तेरी उमर बीत गयी क्षण में ।
यहाँ मतलब के ही सारे !
तेरे संग नहीं कोई रण में ।।


_______________________________
तर्ज - आने से उसके आये बहार-

तुझको पुकारूं मैं बारम्बार!
सुन ले मेरे तू दिल की गुहार ।।
तू ही मेरा मालिक है ! मेरे श्याम हरि !
मुझ पे बारिश हो जाए, तेरी करुणा-भरी।।
~~~~~
तुझको पुकारूं मैं बारम्बार!
सुन ले मेरे तू दिल की गुहार ।।
तू ही मेरा मालिक है ! मेरे श्याम हरि !
मुझ पे बारिश हो जाए, तेरी करुणा-भरी।।

******************
तुझे यादो में  संजोए ,फरियादे मेरी हैं साखी 
दर्द-दिल में घनेरे , सिसकना ही रह गया बाकी।।  हर तरफ तो राह छोड़ है वो तुमसे गुजारिश है
मेरे श्याम हरि-   
मुझ पे  बारिश हो तेरी करुणा भरी।   
**************  


हर श्वास चल रही है ,जैसे बहता है नदिया का पानी
मेरी धड़कनों में जैसे उठती है  लहरों की ये रवानी।                              
बीते पल और बीते कल ग़ मो की तापिश मेरे श्याम हरि-
मुझ पे  बारिश हो तेरी करुणा भरी।   
*******************************

तुझको पुकारूं मैं बारम्बार!
सुन ले मेरे तू दिल की गुहार ।।
तू ही मेरा मालिक है ! मेरे श्याम हरि !
मुझ पे बारिश हो जाए, तेरी करुणा-भरी।।
~~~~~
भव सागर है कठिन डगर है ।
हम कर बैठे खुद से समझौते !

डूब न जाए जीवन की किश्ती ।
यहाँ मोह के भंवर लोभ के गोते ।

मन का पतवार बीच की धार।
रोही उम्र बीत गई रोते-रोते।

प्रवृत्तियों के वेग प्रबल हैं ।
लहरों के भी कितने छल हैं ।

बस बच गए हैं हम खोते खोते।
सद्बुद्धि केवटिया बन जा ।
और लहरों पर सीधा तनजा-



हर मजा की सजा इस जमाने में एक मुकम्मल रजा है।

हर मजा की सजा इस जमाने में एक मुकम्मल रजा है।

किसी आशिक को पूछ लो तुम जाकर कि इसकी क्या वजाह है।।

कराह पूजा-

जब भगवान श्री कृष्णा गोवर्धन महाराज की पूजा करते हैं और उसके द्वितीय बार सारे गोप लोग भगवान कृष्ण की पूजा करने लगते हैं क्योंकि वह जान जाते हैं कि कृष्णा कोई साधारण व्यक्ति नहीं है आप अलौकिक विभूतियों से संपन्न पर ब्रह्म परमेश्वर हैं तभी श्री कृष्णा पूजा का जो आगाज है वह कृष्ण पूजा कण्ह पूजा और कराह पूजा हो गया 

गुरुवार, 23 मई 2024

लुङ् लकार और लङ् -लकार का प्रयोग -

सामान्य भूतकाल’ का अर्थ है कि जब भूतकाल के साथ ‘कल’ ‘परसों’ सप्ताह, वर्ष" आदि विशेषण न लगे हों तब यदि ये समय निर्धारण सूचक विशेषण है तो लङ् -लकार का प्रयोग होगा 

बोलने वाला व्यक्ति चाहे अपना अनुभव बता रहा हो अथवा किसी अन्य व्यक्ति का, अभी बीते हुए का वर्णन हो या पहले बीते हुए का, सभी जगह लुङ् लकार का ही प्रयोग करना है।

भले ही घटना साल भर पहले की हो किन्तु यदि कोई विशेषण नहीं लगा है तो इस भूत काल की घटना में लुङ् लकार का ही प्रयोग होगा।।
___________

(२) ‘आज गया’ , ‘आज पढ़ा’ , ‘आज हुआ’ आदि अद्यतन (आज वाले) भूतकाल के लिए भी लुङ् लकार का ही प्रयोग करना है, लङ् या लिट् लकार का नहीं।

लुङ् लकार के रूप के साथ यदि ‘माङ्’ अव्यय ( मा शब्द ) लगा दें तो उसका अर्थ निषेधात्मक हो जाता है और तब इसका प्रयोग भूतकाल के लिए नहीं अपितु ‘आज्ञा’ या ‘विधि’ अर्थ हो जाता है जैसे –

      ”दुःखी मत होओ” = “खिन्नः मा भूः”  

________________________________

एक बात ध्यान रखनी है कि जब माङ् का प्रयोग करेंगे तो लुङ् लकार के रूप के "अकार" का लोप हो जाएगा। 

जैसे-अभूत् के अ का लोप होकर – मा अभूत् का मा-भूत् रूप,तथा  मा-अभूः का मा-भू: रूप हो जाता है

बुधवार, 22 मई 2024

गीता के ब्राह्मणवादी श्लोक-


 

" दोषैरेत: कुलघनानां वर्णसङ्कर कारकै:। उत्साद्यन्ते जातिधर्मा: कुलधर्माश्च शाश्वता:।१/४३।| 

 व्याख्या--'दोषैरेतैः कुलघ्नानाम् ৷৷. कुलधर्माश्चशाश्वताः'--युद्धमें कुलका क्षय होने से कुलके साथ चलते आये कुलधर्मोंका भी नाश हो जाता है। कुलधर्मोंके नाशके कुलमें अधर्मकी वृद्धि हो जाती है। अधर्मकी वृद्धिसे स्त्रियाँ दूषित हो जाती हैं। स्त्रियोंके दूषित होनेसे वर्णसंकर पैदा हो जाते हैं। इस तरह इन वर्णसंकर पैदा करनेवाले दोषोंसे कुलका नाश करनेवालोंके जातिधर्म (वर्णधर्म) नष्ट हो जाते हैं।

कुलधर्म और जातिधर्म क्या हैं एक ही जातिमें एक कुलकी जो अपनी अलग-अलग परम्पराएँ हैं, अलग-अलग मर्यादाएँ हैं, अलग-अलग आचरण हैं, वे सभी उस कुलके 'कुलधर्म' कहलाते हैं। एक ही जातिके सम्पूर्ण कुलोंके समुदायको लेकर जो धर्म कहे जाते हैं, वे सभी जातिधर्म अर्थात् वर्णधर्म कहलाते हैं जो कि सामान्य धर्म हैं और शास्त्रविधिसे नियत हैं। इन कुलधर्मोंका और जातिधर्मोंका आचरण न होनेसे ये धर्म नष्ट हो जाते हैं।



या देवी सर्वभूतेषु जातिरूपेण संस्थिता ।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः ॥15॥

या देवी सर्व-भूतेषु जाति-रूपेन्ना संस्थिता |
नमस-तस्यै नमस-तस्यै नमस-तस्यै नमो नमः ||15||

15.1: उस देवी को जो सभी प्राणियों में जीनस (हर चीज का मूल कारण) के रूप में निवास करती है , 15.2: उसे नमस्कार है , उसे नमस्कार है , उसे नमस्कार है , उसे बार-बार नमस्कार है । या देवी सर्वभूतेषु लज्जारूपेण संस्थिता । नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः ॥16॥ या देवी सर्व-भूतेषु लज्जा-रूपेन्ना


मंगलवार, 21 मई 2024

भूतकाल का एक और लकार :--3. लुङ् -- Past tense - aorist लुङ् लकार = सामान्य (अनिश्चित )भूत काल ; जो कभी भी बीत चुका हो।





ब्राह्मणो अस्य मुखमासीद् बाहू राजन्यः कृतः।
ऊरू तदस्य यद्वैश्यः पद्भ्यां शूद्रो अजायत।।
(ऋग्वेद 10/90/12)

इसमें प्रयुक्त क्रिया (अजायत) में लौकिक संस्कृत की जन् धातु लङ् लकार आत्मने पदीय एक वचन रूप है । 
नीचे जन् धातु के आत्मनेपदीय  लड्. लकार के क्रिया रूप हैं ।

तथा आसीत् "अस्" धातु का लड्. लकार का प्रथम पुरुष एक वचन का परस्मैपदीय रूप है ।

तथा अजायत क्रिया जन् धातु का आत्मनेपदीय एक वचन  रूप है।

एकवचनम् द्विवचनम् बहुवचनम् प्रथमपुरुषः 
               "अजायत "अजायेताम् "अजायन्त ।

मध्यमपुरुषः "अजायथाः "अजायेथाम् अजायध्वम् ।

उत्तमपुरुषः "अजाये अजायावहि अजायामहि

ऋग्वेद की उपर्युक्त ऋचा में लड्.(अनद्यतन प्रत्यक्ष भूत काल ) लकार का प्रयोग हुआ है ---जो वैदिक ऋचाओं के वर्णन में असंगत तथा व्याकरण नियम के पूर्णत: विरुद्ध भी है । 

क्योंकि इस लकार का प्रयोग आज के बाद कभी भी घटित भूत काल को दर्शाने के लिए होता है ---जो आँखों के सामने घटित हुआ हो। ऐतिहासिक विवरण के लिए कभी भी इस लकार का प्रयोग नहीं होता अपितु ऐतिहासिक विवरण के लिए केवल लिट्- लकार का प्रयोग ही होता है।

और अनद्यतन  परोक्ष भूत काल में लिट्-लकार का प्रयोग -युक्ति युक्त है क्योंकि इसका अर्थ है ऐसा भूत काल ---जो आज के बाद कभी हुआ हो परन्तु आँखों के सामने घटित न हुआ हो ---जो ऐतिहासिक विवरण प्रस्तुत करने में प्रयुक्त होता है। 
और वेदों की घटना ऐतिहासिक विवरण ही है। और वह भी प्रागैतिहासिक

और लड् लकार का प्रयोग इस सूक्त की लगभग पूरी ऋचाओं में है, तो इससे यह बात स्वयं ही प्रमाणित होती है कि यह लौकिक सूक्त है । वैदिक नहीं-और ऋग्वेद आदि में लिपिबद्ध करने वाला भूल गया कि इसे लिट्- लकार में लिखना था।


लिट्- लकार का आत्मनेपदीय क्रिया रूप अस्- धातु के ---निम्नलिखित हैं।

प्रथमपुरुषः  "जज्ञे- "जज्ञाते- "जज्ञिरे 
मध्यमपुरुषः "जज्ञिषे -"जज्ञाथे- "जज्ञिध्वे -
उत्तमपुरुषः. जज्ञे - जज्ञिवहे - जज्ञिमहे -

लिट् लकार तथा लड्. लकार दौनों के अन्तर को स्पष्ट कर दिया गया है ।
इनका कुछ और स्पष्टीकरण:-
2. लङ् -- Past tense - imperfect (Indefinite) इसमें हिन्दी वाक्यों में एक भूतकालिक क्रिया पद का प्रयोग होता है।

 (लङ् लकार = अनद्यतन भूत काल ) 
आज का दिन छोड़ कर किसी अन्य दिन जो घटना हुई हो । जैसे :- आपने उस दिन भोजन पकाया था ।

भूतकाल का एक और लकार :--
3. लुङ् --  Past tense - aorist

लुङ् लकार = सामान्य (अनिश्चित )भूत काल ; जो केवल आज ही बीत चुका हो ।
जैसे :- मैंने आज गाना खाया । 

व्याकरण शास्त्रीय ग्रीक में और कुछ अन्य उपेक्षित भाषाओं में क्रिया का एक काल है aorist , 


अब संस्कृत के लिट् लकार को देखें---
4. लिट् --  Past tense - perfect ( पूर्ण भूतकाल )
 
लिट् =अनद्यतन परोक्ष भूतकाल । जो अपने साथ न घटित होकर किसी इतिहास का विषय हो 
जैसे :- राम ने रावण को मारा था । राम: रावणं ममार।

संस्कृत भाषा में दश लकार क्रिया के दश कालों को दर्शाते हैं
5. लुट् -- Future tense - likely
6. लृट् -- Future tense - certain
7. लृङ्  -- Conditional mood
8. विधिलिङ् -- Potential mood
9. आशीर्लिङ् -- Benedictive mood
10. लोट् --  Imperative mood

लौकिक संस्कृत तथा वैदिक भाषा में अन्तर रेखाऐं --

लौकिक साहित्य की भाषा तथा वैदिक साहित्य की भाषा में भी अन्तर पाया जाता है। 

दोनों के शब्दरूप तथा धातुरूप  अनेक प्रकार से भिन्न हैं। वैदिक संस्कृत के रूप केवल भिन्न ही नहीं हैं अपितु अनेक भी हैं, विशिष्टतया वे रूप जो क्रिया रूपों तथा धातुओं के स्वरूप से सम्बन्धित हैं।

इस सम्बन्ध में दोनों साहित्यों की कुछ महत्त्वपूर्ण भिन्नताएँ निम्नलिखित हैं :-

(1) शब्दरूप की दृष्टि से उदाहरणार्थ, लौकिक संस्कृत में केवल ऐसे रूप बनते हैं जैसे - देवाः, जनाः (प्रथम विभक्ति बहुवचन)। 

जबकि वैदिक संस्कृत में इनमें रूप देवासः, जनासः भी बनते हैं। 

इसी प्रकार, प्रथमा तथा द्वितीया विभक्ति बहुवचन में ‘विश्वानि’ रूप वैदिक साहित्य में ‘विश्वा’ भी बन जाता है।

तृतीया विभक्ति बहुवचन में वैदिक संस्कृत में ‘देवैः’ के साथ-साथ ‘देवेभिः’ भी मिलता है। 

इसी प्रकार सप्तमी विभक्ति एकवचन में 'व्योम्नि' अथवा 'व्योमनि' रूपों के साथ-साथ वैदिक संस्कृत में ‘व्योमन्’ भी प्राप्त होता है।

तथा दासा वैदिक द्विवचन रूप तो लौकिक दासौ रूप मिलता है. 

(2) वैदिक तथा लौकिक संस्कृत में क्रियारूपों और धातुरूपों में भी विशेष अन्तर है। 

वैदिक संस्कृत इस विषय में कुछ अधिक समृद्ध है; तथा उसमें कुछ अन्य रूपों की उपलब्धि होती है।

जबकि लौकिक संस्कृत में क्रिया पदों की अवस्था बतलाने वाले ऐसे केवल दो ही लकार हैं- लोट् और विधिलिड्. जोकि लट् प्रकृति अर्थात् वर्तमान काल की धातु से बनते हैं। 

उदाहरणार्थ पठ् से पठतु लोट् और पठेत् विधिलिड् ये दोनों बनते हैं। 

वैदिक संस्कृत में क्रियापदों की अवस्था को द्योतित करने वाले दो अन्य लकार हैं- लेट् लकार एवं निषेधात्मक लुंलकार (Injunctive)
(जो कि लौकिक संस्कृत में केवल निषेधार्थक ‘मा’ निपात से प्रदर्शित होता है ;और जो लौकिक संस्कृत में पूर्णतः अप्राप्य है)।

इन चारों अवस्थाओं के द्योतक लकार वैदिक संस्कृत में केवल लट् प्रकृति से ही नहीं बनते हैं किन्तु लिट् प्रकृति और लुड्. प्रकृति से भी बनते हैं। 

इस प्रकार वैदिक संस्कृत में धातुरूप अत्यधिक मात्रा में हैं। वैदिक भाषा में 'मिनीमसि भी' (लट्, उत्तम पुरुष, बहुवचन में) प्रयुक्त होता है परन्तु लौकिक संस्कृत में 'मिनीमही' प्रयुक्त होता है। 

जहाँ तक धातु से बने हुए अन्य रूपों का प्रश्न है, लौकिक संस्कृत में केवल एक ही ‘तुमुन्’ (जैसे गन्तुम्) मिलता है जबकि वैदिक संस्कृत में इसके लगभग एक दर्जन रूप मिलते हैं जैसे गन्तवै, गमध्यै, जीवसै, दातवै इत्यादि।

निश्चित रूप से पुरुष सूक्त पुष्यमित्र सुंग कालीन रूढि वादी ब्राह्मणों के द्वारा रचित हुआ है ।
कालान्तरण में ब्राह्मणों के द्वारा यह सूक्त वेद में प्रमाण स्वरूप रखा गया है । 

क्योंकि वैदिक शब्दों का प्रयोग पाणिनि के बनाये नियमों,सूत्रों पर नहीं चलता है।
और वेद में केवल लिट् लकार  व  लेट् लकार का प्रयोग होता है ।
विशेषत: लेट लकार का ..
जबकि लौकिक संस्कृत भाषा में इसका प्रयोग वर्जित है
 
इससे स्पष्टतः यह बात स्वयं सिद्ध है; कि चारों वर्णों के उत्पत्ति के सम्बन्ध में वेद का प्रमाण देना भी ब्राह्मणों की पूर्व चातुर्य पूर्ण गहन षड्यन्त्र है ।
जिसके लिए इस सूक्त को वेद में महत्वपूर्ण स्थान सरल शब्दों में दिया गया।

ईरानी समाज में  वर्ग-व्यवस्था थी । 
जो वस्तुत: असुर-महत् (अहुर-मज्दा) के उपासक थे ।

वर्ग-व्यवस्था का विधान व्यक्ति के स्वैच्छिक वरण अथवा चयन प्रक्रिया पर आश्रित था ।

और इरानी स्वयं को आर्य अथवा वीर कहते थे ।
परन्तु इन्हीं ईरानीयों की वर्ग-व्यवस्था को ब्राह्मणों ने वर्ण-व्यवस्था बना दिया । 

यही वर्ण-व्यवस्था जाति व्यवस्था की शैशवावस्था थी ।
  ब्राह्मण जो स्वयं  को आर्य मानते हैं
वस्तुत: आर्य कदापि नहीं हैं । 

क्यों कि आर्य शब्द का मूल भारोपीय अर्थ है :- वीर अथवा यौद्धा और ब्राह्मण कब से वीर अथवा यौद्धा होने लगे ? 
ब्राह्मण मन्त्रों का उच्चस्वर में उच्चारण करने वाले 
धार्मिक क्रियाओं का सम्पादन करते थे ।
युद्ध इनका कार्य नहीं था ।

ये तो केवल आर्यों के चारण अथवा भाट होते थे । 
शोध के अनुसार ये केवल आर्यो के कबिलों के भाट थे । जो अपने मालिकों का गुणगान करते थे।

और उनकी वंशावली का इतिहास लिखते थे ।
उनसे ही इनकी जीविका चलती थी । 
ये यौद्धा अथवा वीरों के लिए देवों से स्तुति तथा युद्ध में विजयी होने की प्रार्थना तथा धार्मिक करें- काण्ड करते थे ।
वस्तुत: ये इनका धन्धा था , व्यवसाय था  आज भी वही है बस  !
धन्धे को इन्होंने धर्म बता दिया  है ।

आधुनिक इतिहास भी कहता है आर्य वीर थे ! 
उनकी अर्थ-व्यवस्था और व्यवसाय कृषि गो - पालन था ।
जबकि ब्राह्मण कहता है हल पकड़ने मात्र से ब्राह्मणत्व खत्म हो जाता है ।
वास्तव में ये सब गोलमाल है ।

कथित ब्राह्मणों में आर्य होने का कोई प्रमाण नही है । 
न तो ये वैदिक ऋचाओं के  अनुसार आर्य हैं और न  वैज्ञानिक शोधों के अनुसार ...
क्यों ऋग्वेद के दशम् मण्डल  का पुरुष-सूक्त भी प्रक्षिप्त है काल्पनिक है जिसकी भाषा लौकिक संस्कृत है  । 

____________________________________
ब्राह्मणो८स्य मुखमासीत् बाहू राजन्यकृत: ! 
उरू तदस्य यद् वैश्य पद्भ्याम् शूद्रो८जायत !! 
(ऋग्वेद 10/90/12)

जबकि इससे पहले की ऋचा ऋग्वेद के नवम मण्डल में है 👇

"कारूरहं ततोभिषग् उपल प्रक्षिणी नना ।। 
(ऋग्वेद 9/112//3)

अर्थात् मैं कारीगर हूँ पिता वैद्य हैं और माता पीसने  वाली   है । 

__________________

यादव योगेश कुमार 'रोहि'
एवम् वी कुमार यादव -----
सम्पर्क सूत्र 8077160219