मंगलवार, 21 मई 2024

द्वितीय का पूर्वार्द्ध- संस्कृत भाषा का सरल व्याकरण-

★-व्याकरण के भेदों के बारे में जानने से पहले ही जानते हैं कि व्याकरण किसे कहते हैं? 

 तो आपको बता दें कि इसका उपयोग भाषा की रचना के लिए और उसे बोलने के लिए किया जाता है.।

व्याकरण के बिना हम किसी भी भाषा की लिखित या मौखिक रचना नहीं कर सकते.

–★-व्याकरण के कितने अंग होते हैं ?- 
किसी भी शब्द में भाव व्यक्त करने के लिए. व्याकरण का उपयोग किया जाता है. 

व्याकरण की मदद से आप किसी भी भावनाओं को, किसी भी काल को शब्द रूप में ही बता सकते हो. वाक्य की रचना के लिए शब्दों का समूह बनाया जाता है

वाक्य के तीन मूल अवयव निम्न हैं।

वर्ण विचार- Phonology -
शब्द विचार-Morphology-
पद विचार- Inflection -
वाक्य विचार-Syntax- 

1.वर्ण विचार –
वर्ण विचार को हम ऐसा कह सकते हैं की जिसकी वजह से कोई भी वाक्य पूरा किया जा सकता है वह वर्ण है.

वर्ण के बिना किसी भी वाक्य को लिखित रूप में प्रस्तुत नहीं किया जा सकता.  

हमारे हिंदी भाषा में 52  वर्ण है.  जिसके आधार पर हमारी हिंदी भाषा और हिंदी व्याकरण की रचना की गई है. 

हमारे हिंदी भाषा के 52 वर्णों में 11 स्वर, 33 व्यंजन और एक अनुस्वार, सम्मिलित, विसर्ग हैं.


स्वर
व्यंजन
2. शब्द विचार –
शब्दों को हम एक हिंदी भाषा का खंड कहते हैं. जब कोई एक से अधिक वर्ण को मिलते हैं तब एक शब्द निर्माण होता है. और क्या कई शब्दों से मिलकर एक वाक्य निर्माण होता है.

उदहारण:
जैसे : म +द+ न –मदन

जैसे उपर 3 वर्ण से मिलकर मदन इस शब्द का निर्माण होता है।

३-पद विचार –
व्याकरणिक श्रेणियां जैसे काल, कारक ,वाच्य, पहलू ( aspect )व्यक्ति, संख्या, लिंग, मनोदशा,(mood)   एनिमेशन, और निश्चितता  (definiteness.)।

 क्रियाओं की विभक्ति को संयुग्मन.(conjugation)  कहा जाता है, और कोई संज्ञा, विशेषण, क्रिया विशेषण, सर्वनाम, निर्धारक.(determiners,) कृदंत(,participles )पूर्वसर्ग (postpositions) , अंक, लेख, आदि के विभक्ति को घोषणा के रूप में संदर्भित कर सकता है


"कुत्ते" के लिए स्कॉटिश गेलिक लेक्सेम का विभक्ति , जो एकवचन के लिए cù है, संख्या dà ("दो") के साथ दोहरे के लिए ch, और बहुवचन के लिए-Coin
एक विभक्ति व्याकरणिक श्रेणियों को प्रत्यय (जैसे उपसर्ग , प्रत्यय , इन्फिक्स , परिधि , और ट्रांसफिक्स ), एपोफोनी ( इंडो-यूरोपियन एब्लाट के रूप में ), या अन्य संशोधनों के साथ व्यक्त करता है। 

उदाहरण के लिए, लैटिन क्रिया ducam , जिसका अर्थ है "मैं नेतृत्व करूंगा", प्रत्यय -am , व्यक्त व्यक्ति (प्रथम), संख्या (एकवचन), और तनाव-मनोदशा (भविष्य संकेतक या वर्तमान उपजाऊ) शामिल है।

  अपरिवर्तनीय कहलाते हैं ;

जैसे कि किसी पर वाक्य में एक शब्द का एक स्थान होता है जो कि वाक्य को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण है

वैसे ही शब्द पूर्ण करने के लिए वरना की जरूरत पड़ती है उसी वरना का एक शब्द में एक महत्वपूर्ण पद होता है उसी को हम और विचार कहते हैं. किसी भी शब्द का पद से हमको उस शब्द के बारे में जानने के लिए आसान होता है

वे शब्द जो कभी विभक्ति के अधीन नहीं होते


"४-वाक्य विचार
 यह हिंदी व्याकरण में बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है. वाक्य की रचना शब्दों को मिलाकर की जाती है. हर वाक्यों का कोई सार्थक अर्थ होता है. वाक्य वाक्य के मुख्य तीन प्रकार है ।

जोकि साधारण वाक्य, संयुक्त वाक्य, मिश्रण वाक्य. इन तीनों प्रकार से वाक्य की रचना की जाती है.

साधारण वाक्य:
साधारण वाक्य एक ऐसा वाक्य है जिसमें कर्ता मुख्य रहता है.

जैसे – आज मैं स्कूल नहीं जाऊंगा.

संयुक्त वाक्य:
संयुक्त वाक्य की रचना 2 वाक्य को मिलाकर की जाती है. जिसमें दोनों वाक्य विभिन्न परिस्थिति को दर्शाते हैं.

जैसे – गणेश को खेलना पसंद है और  गौरव को पढ़ना पसंद है

मिश्रण वाक्य:
मिश्रित वाक्य, वाक्य का ऐसा प्रकार है जिसमें 2 वाक्य रहते हैं.  जिसमें पहला वाक्य को प्रधानों के कहते हैं और दूसरे वाक्य को उपवाक्य कहते हैं.  जिसमें कि दूसरा और के पहले वाक्य पर निर्धारित होता है.

जैसे – मैं आज जल्दी सो जाऊंगा, मुझे कल जल्दी उठना है


निष्कर्ष –
यहाँ पर हम व्याकरण के कितने अंग होते हैं?- व्याकरण के कितने भेद होते हैं ? – 
व्याकरण के कितने प्रकार होते हैं? 

व्याकरण शब्द वि + आँड् + कृ धातु + ल्युट प्रत्यय  के योग से बना है ।

"व्याकृयन्ते व्युत्पाद्यन्ते शब्दा: अनेन इति व्याकरणम्।

अर्थात जिस शास्त्र के द्वारा शब्द की उत्पत्ति या रचना का ज्ञान करवाया जाता है उसे व्याकरण शास्त्र कहते हैं ।

प्रधानम् च षडांगेषु  व्याकरणम्।
वेद के 6 अंगों में व्याकरण को सबसे प्रधान अंग माना जाता है ।

मुखम् व्याकरणम् स्मृतम् ।
वेद के 6 अंगों में व्याकरण को वेद पुरुष के मुख अंग के रूप में स्वीकार किया जाता है ।
व्याकरण = मुखम।
ज्योतिष = चक्षु ।
निरुक्त = श्रोतुम (कान)।
कल्प:- हस्तौ (हाथ) 
शिक्षा :-  घ्राणम ( नाक)
छन्द :-  पादौ(पैर)।
महर्षि पतंजलि ने एवं किशोर दास बाजपेई ने व्याकरण को शब्दानुशासन कहकर पुकारा है ।

किशोरी दास बाजपेई ने व्याकरण को भाषा का भूगोल भी कह कर पुकारा है।

डॉक्टर स्वीट महोदय के अनुसार भाषा का व्यवहारिक विश्लेषण व्याकरण है ।
व्याकरण को भाषा शिक्षण का सर्वश्रेष्ठ मार्ग भी कहा जाता है।

व्याकरण को भाषा का मेरुदंड भी कहा जाता है।
संस्कृत व्याकरण के अंतर्गत पाणिनी, वररुचि एवं पतंजलि व्याकरण शास्त्र के सर्वश्रेष्ठ विद्वान हुए माने जाते हैं।

इन तीनों को मुनित्रय के नाम से भी पुकारा जाता है।

इन तीनों में भी महर्षी पाणिनी सर्वश्रेष्ठ वैयाकरण हुए हैं , उन्होंने व्याकरण के नियमों को अपनी अष्टाध्याई रचना में सूत्रों के नाम से प्रतिपादित किया है ।

पाणिनी ने वाक्य को ही भाषा की इकाई माना है।

महर्षि वररुचि ने पाणिनी द्वारा बनाए गए सूत्रों में संशोधन करते हुए लगभग 1500 वार्तिक लिखे हैं ।

पतंजलि ने पाणिनि के सूत्रों की सरल शब्दों में व्याख्या की इनके द्वारा बनाए गए नियम इष्ठि के नाम से एवं उनकी रचना महाभाष्य के नाम से प्रसिद्ध है।

व्याकरण शास्त्र का उच्चारण में बहुत अधिक महत्व माना जाता है।

व्याकरण की प्रशंसा करते हुए एक पिता अपने पुत्र से कहता है  यद्यपि बहूनाधीषे  तथापि पठ पुत्र व्याकरणम् । स्वजन: श्वजनो मा भूत सकलम् शकलं सकृच्छ्कृत ( सकृत + शकृत )।

बहुत से शास्त्रों का अध्ययन किए हुए पुत्र से पिता कह रहा है कि हे पुत्र तुमनेेेे बहुत शास्त्रों का अध्ययन कर लिया है फिर भी तुम व्याकरण को अवश्य पढो।

स्वजन = परिजन।
श्वजन = कुत्ता।
सकलम = संपूर्ण ।
शकलम = टुकड़ा ।
सकृत= एक बार ।
शकृत = मल ।

बालकों को भाषा के नियमोंं का ज्ञान करवाना ।
बालकों को शब्दों एवं वाक्य रचना का ज्ञान करवाना ।
बालकों को शब्द रूप व धातु रूप का ज्ञान करवाना ।
बालकों में तर्क एवं चिंतन शक्ति का विकास करना ।
बालकों में भाषा के चारों मूलभूत कौशलों का क्रमबद्ध विकास करना ।
______________________________
महर्षि पतंजलि ने व्याकरण के निम्नलिखित ५ प्रयोजन माने हैं । "-रक्षोहगमल्घ्वसन्देहा:"  

१-रक्षा = वैदिक ज्ञान की रक्षा करना।
२-ऊह =  नवीन शब्दों की रचना।
३-आगम = पठन में निरंतरता।
४-लघु=  संक्षिप्तता ।
५-असन्देह =  शंका या संदेह का समाधान ।

व्याकरण शिक्षण की विधियां :-
व्याकरण शिक्षण के लिए अनेक प्रकार की विधियों का प्रयोग किया जाता है ।

प्राचीन विधियां :- आगमन विधि ,
निगमन विधि ,
सूत्र विधि ,
पारायण विधि ,
भाषा संसर्ग विधि,
विवाद विधि ,
व्याख्या विधि ,
अर्वाचीन या नवीन विधियां :- आगमन निगमन विधि ।
समवाय या सहयोग विधि ।
पाठ्यपुस्तक विधि।
अन्य विधि :- अनौपचारिक विधि या सैनिक विधि।
________________________________________

शिक्षा शब्द का अर्थ है सीख-परन्तु व्याकरण के  प्रसंग में यह शिक्षा सामान्य सीख न होकर वर्णों अथवा अक्षरों दे उच्चारण की शिक्षा है।

इस शिक्षा ता महत्व इसी से समझा जा सकता है कि इसे चौथे वेदांग के रूप मे स्थान दिया गया है। वेद को छ: अंग माने गयें हैं।

यद्यपि शिक्षा व्याकरण से पृथक विषय है परन्तु व्याकरण के सम्पूरक के रूप अवश्य है ।
दूसरे शब्दों में शिक्षा व्याकरण को शैशव रूप है।

जैसे नागरिक शास्त्र राजनीति शास्त्र का शैशव है।शिक्षा को वेदांग का
चौथा अंग तो व्याकरण तीसरा वेदांग माना गया है। व्याकरण यदि शब्दों की व्युत्पत्ति तथा भाषा का ज्ञान कराती है। 
शिक्षा में वर्णों का सम्यक् व शुद्ध उच्चारण करने का शिक्षण है।
शुद्ध उच्चारण के अभाव में अर्थ का अनर्थ हो जाता है। इसी लिए कोई पिता अपने पुत्र को व्याकरण पढ़ने की प्रेरणा देता हुआ कहता है।
___________________________________
यद्यपि बहु ना अधीषे तथापि पठ पुत्र व्याकरणम्।।
स्वजन:श्वजनो मा भूत् सकलं शकलं सकृत् शकृत्।।
( हे पुत्र यदि तू बहुत अध्ययन नहीं करते हो तो भी व्याकरण को पढ़ो इससे स्वजन( अपने जन) परिवार वाले श्वजन:( कुत्ते के जन)  सकल =(सम्पूर्ण) शकल- (टुकड़ा) सकृत्( एकबार) और शकृत् =मल न हो जाये।

जब से वेदों का प्रचलन हुआ तभी से उनके अंग भी प्रचलन में हैं ।
इस आधार पर कहा जाता सकता है कि शिक्षा का प्रचार भी बहुत प्रचीन है।

लगभग सभी वैयाकरणों ने अपने अपने शिक्षा ग्रन्थों की रचना की होगी।
परन्तु वर्तमान में केवल पाणिनीय-शिक्षा ही उपलब्ध है। 
वर्ण- उच्चारण की उचित शिक्षा के अभाव में विद्यार्थी (ऋ) और (ष) वर्णों का उच्चारण प्राय: भूल गये।

पाणिनीय शिक्षा का प्रतिपाद्य विषय संस्कृत वर्णो का सम्यक् ( पूर्ण ) विवेचन करना है जिससे इनके प्रयोग में कोई त्रुटि न हो सके ।

पाणिनीय शिक्षा में कहा कि ---त्रिषष्टि चतु: षष्टीर्वा वर्णा शम्भुमते मता: । 
_____     

परन्तु पाणिनी ने अपने शिक्षा शास्त्र में (64) चतु:षष्टी वर्णों की रचना दर्शायी है ।
२२ अच् ( स्वर) :– अ आ आ३, इ ई ई३, उऊऊ३, ए ए३, ऐ ऐ३, ओ ओ३ ,औ औ३,  ऋ ऋृ ऋृ३, ऌ ऌ३। २५ हल् ( व्यञ्जन) :- कवर्ग चवर्ग टवर्ग तवर्ग पवर्ग। ४ अन्त:स्थ ( Interior / Semi Vowel):- (य र ल व) । ३ ऊष्म वर्ण :– श , ष , स ।

 १ महाप्राण :- "ह" १ दु:स्पृष्ट वर्ण है :- ळ । 

इस प्रकार हलों की संख्या ३४ है ।

अयोगवाह का पाणिनीय अक्षरसमाम्नाय में कहीं वर्णन नहीं है. जिनमें चार तो शुद्ध अयोगवाह हैं ।

१- (अनुस्वार ां , )२- (विसर्ग ा: )३-  (जिह्वया मूलीय ≈क)४- (उपध्मानीय ≈प ) औरचार यम संज्ञक :- १-क्क्न, २-ख्ख्न ३- ,ग्ग्न,४-घ्घ्न। इस प्रकार 22, +34 +,8 ,= 63 वर्ण हैं। ।

परन्तु तीन स्वर :– १-उदात्त २-अनुदात्त तथा ३-स्वरित के सहित पच्चीस हैं । 
पच्चीस स्वर ( प्रत्येक स्वर के उदात्त (ऊर्ध्वगामी) अनुदात्त( निम्न गामी) तथा स्वरित( मध्य गामी)

 फिर इन्हीं के अनुनासिक व निरानुनासिक रूप इस प्रकार से प्रत्येक ह्रस्व स्वर के पाँच रूप हुए ) तो इस प्रकार से स्वरों के 110 रूप हो जाते हैं।22×5 ________________________________________________ 
इस प्रकार कुल योग (25) हुआ । क्यों कि मूल स्वर पाँच ही हैं । 5×5=25 ________________________________________________ 
और पच्चीस स्पर्श व्यञ्जन कवर्ग ।चवर्ग ।टवर्ग ।तवर्ग । पवर्ग। = 25। तेरह (13) स्फुट वर्ण ( आ ई ऊ ऋृ लृ ) (ए ऐ ओ औ ) ( य व र ल) ( चन्द्रविन्दु ँ ) अनुस्वार तथा विसर्ग। 
अनुसासिक के रूप होने से पृथक रूप से गणनीय नहीं हैं ।




 वैदिक भाषा के विभिन्न अवयवों एवं घटकों को ध्वनि-विभाग के रूप अर्थात्
 १-(अक्षरसमाम्नाय- वर्णमाला),

 २-नाम(संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण), 

३-पद (विभक्ति युक्त वाक्य में प्रयुक्त शब्द , 

४-आख्यात(क्रिया), उपसर्ग, अव्यय, वाक्य, लिंग इत्यादि तथा उनके अन्तर्सम्बन्धों का समावेश अष्टाध्यायी में किया है।
"अष्टाध्यायी में ३२ पाद हैं जो आठ अध्यायों में समान रूप से विभाजित हैं 
व्याकरण के इस महद् ग्रन्थ में पाणिनि ने विभक्ति-प्रधान संस्कृत भाषा के विशाल कलेवर (शरीर)का समग्र एवं सम्पूर्ण विवेचन लगभग 4000 सूत्रों में कर दिया है। 

जो आठ अध्यायों में (संख्या की दृष्टि से असमान रूप से) विभाजित हैं।
तत्कालीन समाज में लेखन सामग्री की दुष्प्राप्यता को दृष्टि गत रखते हुए पाणिनि ने व्याकरण को स्मृतिगम्य बनाने के लिए सूत्र शैली की सहायता ली है। 

विदित होना चाहिए कि संस्कृत भाषा का प्रादुर्भाव वैदिक भाषा छान्दस् से ई०पू० चतुर्थ शताब्दी के समकालिक ही हुआ ।

तभी ग्रामीण या जनसाधारण की भाषा बौद्ध काल से पूर्व ई०पू० 563 में भी थी ।
यह भी वैदिक भाषा (छान्दस्)से विकसित हुई। व्याकरण को स्मृतिगम्य बनाने के लिए सूत्र शैली की सहायता ली है।
पुनः विवेचन का अतिशय संक्षिप्त बनाने हेतु पाणिनि ने अपने पूर्ववर्ती वैयाकरणों से प्राप्त उपकरणों (भाषा-मूलक तथ्यों) के साथ-साथ स्वयं भी अनेक उपकरणों का प्रयोग किया है जिनमे शिवसूत्र या माहेश्वर सूत्र सबसे महत्वपूर्ण हैं।
 माहेश्वर सूत्रों की उत्पत्ति के विषय में अतिश्योक्ति भाव अधिक है।रूढ़िवादी पुरोहितों ने कल्पना सृजित की कि माहेश्वर सूत्रों की उत्पत्ति भगवान नटराज (शंकर) के द्वारा किये गये ताण्डव नृत्य से है।
वस्तुत जो कि एक श्रृद्धा प्रवण अतिरञ्जना ही है । रूढ़िवादी ब्राह्मणों ने इसे आख्यान परक रूप इस प्रकार दिया। 
"  👇 नृत्तावसाने नटराजराजो ननाद ढक्कां नवपञ्चवारम्। उद्धर्तुकामः सनकादिसिद्धान् एतद्विमर्शे शिवसूत्रजालम् ॥ 
अर्थात:- "नृत्य (ताण्डव) के अवसान (समाप्ति) पर नटराज (शिव) ने सनकादि ऋषियों की सिद्धि और कामना की उद्धार (पूर्ति) के लिये नवपञ्च (चौदह) बार डमरू बजाया। 
इस प्रकार चौदह शिवसूत्रों का ये जाल (वर्णमाला) प्रकट हुयी।
 " डमरु के चौदह बार बजाने से चौदह सूत्रों के रूप में ध्वनियाँ निकली, इन्हीं ध्वनियों से व्याकरण का प्रकाट्य हुआ। इसलिये व्याकरण सूत्रों के आदि-प्रवर्तक भगवान नटराज को माना जाता है। 

👇वस्तुत भारतीय संस्कृति की इस मान्यता की पृष्ठ भूमि में शिव का ओ३म् स्वरूप भी है । उमा शिव की ही शक्ति का रूप है ।

उमा शब्द की व्युत्पत्ति (उ भो मा तपस्यां कुरुवति । माता ने पार्वती से कहा उ ( अरे!) मा ( नहीं) तपश्या करो । तत्पश्चात पार्वती को उमा कहा जाने लगा । यथा, “उमेति मात्रा तपसो निषिद्धा पश्चादुमाख्यां सुमुखी जगाम ” ।
इति कुमारोक्तेः(कुमारसम्भव महाकाव्य)। 
यद्वा ओर्हरस्य मा लक्ष्मीरिव । अथवा जो शिव के लिए लक्ष्मी के समान है । उं शिवं माति मिमीते वा आतोऽनुपसर्गेति कः अजादित्वात् टाप् । अथवा जो उं (शिव) का मान करती है वह उमा है । अवति ऊयते वा उङ् शब्दे “विभाषा तिलमाषो मेति” । ५।२।४। निपातनात् मक् ) दुर्गा का विशेषण ।

वस्तुत ये संपूर्ण व्युत्पत्ति आनुमानिक व भिन्न भिन्न प्रकार से होने से असत्य ही हैं । 

 और संशोधन- अपेक्षित है।
 यदि ये सूत्र शिव से प्राप्त होते तो इनमें चार सन्धि स्वर ( संयुक्त स्वर)  ए,ऐ,ओ,औ का समावेश नहीं होता ! तथा अन्त:स्थ वर्ण    –
 ( य,व,र,ल ) भी न होते ! क्यों कि ये भी सन्धि- संक्रमण स्वर ही हैं। जो क्रमश: (इ अ=य) (उ अ=व) (ऋ अ=र) (ऌ अ= ल) इसके अतिरिक्त  "ह" महाप्राण भी ह्रस्व "अ" का घर्षित गत्यात्मक रूप है ;दौनों कण्ठ से उच्चारित हैं । 
(यदि "अ" ह्रस्व स्वर स्पन्दन (धड़कन) है तो "ह" श्वाँस है समग्र वर्णमाला में अनिवार्य भूमिका है । 
केवल वर्ग के प्रथम  वर्ण  ( कचटतप) ही सघोष अथवा नादित होकर तृतीय रूप में उद् भासित होते हैं ।

 अन्यथा 👇 प्रथम चरण :– (क् ह्=ख्)  (च् ह् =छ्)  (ट् ह्=ठ्) (त् ह्=थ्)  (प् ह्=फ्) । __________________________________________________

 द्वित्तीय -चरण:– ♪(क् नाद युक्त निम्न वाही घर्षण = ग्  ) ♪( च् नाद युक्त निम्न वाही घर्षण = ज् ) ♪(ट् नाद युक्त निम्न वाही घर्षण = ठ् ) ♪( त् नाद युक्त निम्न वाही घर्षण =द् ) ♪(प् नाद युक्त निम्न वाही घर्षण =ब् )
 ____________________________________

तृतीय -चरण:– (ग् ह्=घ्)  (ज् ह् =झ्)  (ड् ह्=ढ्) (द् ह्=ध्)  (ब् ह्=भ्) । और इन स्पर्श - व्यञ्जनों में जो प्रत्येक वर्ग का अनुनासिक वर्ण ( ञ ङ ण न म  ) है वह वस्तुत: केवल अनुस्वार का अथवा "म"/ "न" का स्व- वर्गीय रूप है । यहाँ केवल "न" का रूपान्तरण है । जब यही "न" मूर्धन्य हुआ तो लृ के रूप में स्वर बन गया👇👆

यद्यपि "ऋ" तथा "ऌ" स्वर न होकर होकर क्रमश पार्श्वविक तथा आलोडित रूप है। 
___________
 न=ल=र) तीनों वर्णों का विकास अ का पार्श्वविक आलोडित रूप है जो उच्चारण की दृष्टि से मूर्धन्य तथा वर्त्स्य ( दन्तमूलीय रूप ) है । अंग्रेजी में सभी अनुनासिक वर्ण (An) से अनुवादित हैं अत: स्पर्श व्यञ्जन वर्णों में क, च ,ट ,त, प, न, ही मूल वर्ण हैं । ऊष्म वर्णों में केवल  "स" वर्ण मूल है ।

 "ष" और "श" वर्ण तो सकार के क्रमश टवर्गीय और च" वर्गीय होने पर बनते हैं ।
अंग्रेजी में अथवा यूरोपीय भाषाओं में तवर्ग का शीत जलवायु के प्रभाव से अभाव है ।
अत: अंग्रेजी में केवल शकार (श)और षकार (ष) क्रमश "Sh"  और "Sa" का नादानुवाद होंगे। तवर्ग के न होने से सकार (स) उष्म वर्ण उच्चारित नहीं होगा । 

अब आगे के चरणों में संयुक्त व्यञ्जन वर्णों की व्युत्पत्ति का विवरण है ।👇 


सर्वप्रथम पाणिनीय माहेश्वर सूत्रों का विवरण प्रस्तुत कहते हैं । _________________________________________________ 
पाणिनि के माहेश्वर सूत्रों की कुल संख्या 14 है ; जो निम्नलिखित हैं: 👇 _________________________________________________
( १. अइउण्।  २. ॠॡक्।  ३. एओङ्। ४ . ऐऔच्। ५. हयवरट्। ६. लण्। ७. ञमङणनम्।  ८.  झभञ्। ९. घढधष्। १०. जबगडदश्।  ११. खफछठथचटतव्। १२. कपय्। १३. शषसर्। १४. हल्। 

स्वर वर्ण:–अ इ उ ॠ ॡ एओ ऐ औ य व र ल  । अनुनासिक वर्ण:– ञ ङ ण न म। वर्ग के चतुर्थ वर्ण :- झ भ घ ढ ध  । वर्ग के तृतीय वर्ण:–ज ब ग ड द । वर्ग के द्वित्तीय वर्ण:- ख फ छ ठ थ । वर्ग के प्रथम वर्ण :- च ट त क प । अन्त में ऊष्म वर्ण :- श, ष, स , महाप्राण  वर्ण :-"ह" 
___________________            
उपर्युक्त  14 सूत्रों में संस्कृत भाषा के वर्णों (अक्षरसमाम्नाय) को एक विशिष्ट प्रकार से संयोजित किया गया है। 

परन्तु पाणिनीय मान्यताओं के विश्लेषण स्वरूप  मूलत: ध्वनि के प्रतीक तो 28 हैं ।
___________________________    
परन्तु पाणिनी ने अपने शिक्षा शास्त्र में (64) चतु:षष्टी वर्णों की रचना दर्शायी है ।
२२ अच् ( स्वर) :– अ आ आ३, इ ई ई३, उऊऊ३, ए ए३, ऐ ऐ३, ओ ओ३ ,औ औ३,  ऋ ऋृ ऋृ३, ऌ ऌ३। २५ हल् ( व्यञ्जन) :- कवर्ग चवर्ग टवर्ग तवर्ग पवर्ग। ४ अन्त:स्थ ( Interior / Semi Vowel):- (य र ल व) । ३ ऊष्म वर्ण :– श , ष , स ।
 १ महाप्राण :- "ह" १ दु: स्पृष्ट वर्ण है :- ळ । इस प्रकार हलों की संख्या ३४ है । अयोगवाह का पाणिनीय अक्षरसमाम्नाय में कहीं वर्णन नहीं है. जिनमें चार तो शुद्ध अयोगवाह हैं ।

 (अनुस्वार ां , ) (विसर्ग ा: )  (जिह्वया मूलीय ≈क) (उपध्मानीय ≈प ) चार यम संज्ञक :- क्क्न, ख्ख्न ,ग्ग्न,घ्घ्न। इस प्रकार 22 34 8 = 63 । परन्तु तीन स्वर :– १-उदात्त २-अनुदात्त तथा ३-स्वरित के सहित पच्चीस हैं । पच्चीस स्वर ( प्रत्येक स्वर के उदात्त (ऊर्ध्वगामी) अनुदात्त( निम्न गामी) तथा स्वरित( मध्य गामी) फिर इन्हीं के अनुनासिक व निरानुनासिक रूप इस प्रकार से प्रत्येक ह्रस्व स्वर के पाँच रूप हुए ) तो इस प्रकार से स्वरों के 110 रूप हो जाते हैं।22×5 ________________________________________________ 
इस प्रकार कुल योग (25) हुआ । क्यों कि मूल स्वर पाँच ही हैं । 5×5=25 ________________________________________________ 
और पच्चीस स्पर्श व्यञ्जन कवर्ग ।चवर्ग ।टवर्ग ।तवर्ग । पवर्ग। = 25। तेरह (13) स्फुट वर्ण ( आ ई ऊ ऋृ लृ ) (ए ऐ ओ औ ) ( य व र ल) ( चन्द्रविन्दु ँ ) अनुस्वार तथा विसर्ग। 
अनुसासिक के रूप होने से पृथक रूप से गणनीय नहीं हैं ।

पाणिनीय शिक्षा में कहा कि ---त्रिषष्टि चतु: षष्टीर्वा वर्णा शम्भुमते मता: । 

स्वर (Voice) या कण्ठध्वनि की उत्पत्ति उसी प्रकार के कम्पनों से होती है जिस प्रकार वाद्ययन्त्र से ध्वनि की उत्पत्ति होती है। अत: स्वरयन्त्र और वाद्ययन्त्र की रचना में भी कुछ समानता के सिद्धान्त हैं। 
वायु के वेग से बजनेवाले वाद्ययन्त्र के समकक्ष मनुष्य तथा अन्य स्तनधारी प्राणियों में निम्नलिखित अंग होते हैं :👇 ________________________________________________ 

अ" स्वर का उच्चारण तथा "ह" स्वर का उच्चारण श्रोत समान है ।
 कण्ठ तथा काकल । ________________________________________________ 
नि: सन्देह काकल कण्ठ का पार्श्ववर्ती है और "अ" तथा "ह" सम्मूलक सजातिय बन्धु हैं। जैसा कि संस्कृत व्याकरण में रहा भी गया है । अ कु ह विसर्जनीयीनांकण्ठा । 
अर्थात् अ स्वर , कवर्ग :- ( क ख ग घ ड्•) तथा विसर्ग(:) , "ह" ये सभीे वर्ण कण्ठ से उच्चारित होते हैं । अतः "ह" महाप्राण " भी "अ " स्वर के घर्षण से ही विकसित रूप है । 
👇👇👇👇👇
 अ-<हहहहह.... । अतः "ह" भी मौलिक नहीं है। इसका विकास भी "अ" स्वर से हुआ । अत: हम इस "ह" वर्ण को भी मौलिक वर्णमाला में समावेशित नहीं करते हैं। ______________________________________________
 य, व, र ,ल , ये अन्त:स्थ वर्ण हैं ; स्वर और व्यञ्जनों के मध्य में होने से ये अन्त:स्थ हैं। क्यों कि अन्त: का अर्थ  मध्य ( Inter) और स्थ का अर्थ स्थित रहने वाला ।
ये अन्त:स्थ वर्ण क्रमश: गुण सन्ध्याक्षर या स्वरों के विरीत संरचना वाले हैं । 
👇 जैसे :-  इ अ = य   अ इ =ए             उ अ = व  अ उ= ओ    ____________________________________
''५. हयवरट्। ६. लण्। ७. ञमङणनम्। स्पर्श व्यञ्जनों सभी अनुनासिक अपने अपने वर्ग के अनुस्वार अथवा नकार वर्ण का प्रतिनिधित्व करते  हैं । ८. झभञ्। ९. घढधष्। १०. जबगडदश्। ११. खफछठथचटतव्। १२. कपय्। १३. शषसर्।  

 उष्म वर्ण श, ष, स, वर्ण क्रमश: चवर्ग , टवर्ग और चवर्ग के सकार क प्रतिनिधित्व करते हैं । जैसे पश्च । पृष्ठ ।पस्त परास्त । 
यहाँ क्रमश चवर्ग के साथ तालव्य श उष्म वर्ण है । टवर्ग के साथ मूर्धन्य ष उष्म वर्ण है । तथा तवर्ग के साथ दन्त्य स उष्म वर्ण है । _______________________________________________ 
👇💭 यूरोपीय भाषाओं में विशेषत: अंग्रेजी आदि में जो रोमन लिपि में है वहाँ तवर्ग का अभाव है । 

अतः त थ द ध  तथा स वर्णो को नहीं लिख सकते हैं । क्यों कि वहाँ की शीत जलवायु के कारण जिह्वा का रक्त सञ्चरण (गति) मन्द रहती है । और तवर्ग की की उच्चारण तासीर ( प्रभाव ) सम शीतोष्ण जल- वायवीय है । अतः "श्" वर्ण  के लिए  Sh तथा "ष्" वर्ण के  S वर्ण रूपान्तरित हो सकते हैं । तवर्ग तथा "स" वर्ण शुद्धता की कषौटी पर पूर्णत: निषिद्ध व अमान्य ही  हैं । __________________________________________________
 १४. हल्। तथा पाणिनि माहेश्वर सूत्रों में एक "ह" वर्ण केवल हलों के विभाजन के लिए है । इस प्रकार वर्ण जो ध्वनि अंकन के रूप हैं ।
 मौलिक रूप में केवल 28 वर्ण हैं । जो ध्वनि के मुल रूप के द्योतक हैं । ______________________________

स्वरयन्त्रामुखी:-.  ह वर्ण है । "ह" ध्वनि महाप्राण है इसका विकास "अ" स्वर से हुआ है । जैसे धड़कन (स्पन्दन) से श्वाँस का जैसे धड़कन (स्पन्दन) से श्वाँस का अन्योन्य सम्बन्ध है उसी प्रकार "अ" और "ह"  वर्ण हैं। "ह" वर्ण का उच्चारण स्थान काकल है ।

काकल :--- गले में सामने की ओर निकल हुई हड्डी । कौआ । घण्टी । टेंटुवा आदि नाम इसके साधारण भाषा में हैं। शब्द कोशों में इसका अर्थ :- १. काला कौआ । 
२. कंठ की मणि या गले की मणि । 

उच्चारण की प्रक्रिया के आधार पर व्यञ्जनों का  वर्गीकरण--👇
 उच्चारण की प्रक्रिया या प्रयत्न के परिणाम-स्वरूप उत्पन्न व्यञ्जनों का वर्गीकरण इस प्रकार है- स्पर्श : उच्चारण अवयवों के स्पर्श करने तथा सहसा खुलने पर जिन ध्वनियों का उच्चारण होता है उन्हें स्पर्श कहा जाता है। विशेषत: जिह्वा का अग्र भाग जब मुख के आन्तरिक भागों का उच्चारण करता है ।

 क, ख, ग, घ, ट, ठ, ड, ढ, त, थ, द, ध, प, फ, ब, भ और क़ सभी ध्वनियाँ स्पर्श हैं। च, छ, ज, झ को पहले 'स्पर्श-संघर्षी' नाम दिया जाता था ; लेकिन अब सरलता और संक्षिप्तता को ध्यान में रखते हुए इन्हें भी स्पर्श व्यञ्जनों के वर्ग में रखा जाता है। इनके उच्चारण में उच्चारण अवयव सहसा खुलने के बजाए धीरे-धीरे खुलते हैं। 
मौखिक व नासिक्य :- व्यञ्जनों के दूसरे वर्ग में मौखिक व नासिक्य ध्वनियां आती हैं। 

हिन्दी में ङ, ञ, ण, न, म  व्यञ्जन नासिक्य हैं।
 इनके उच्चारण में श्वासवायु नाक से होकर निकलती है, जिससे ध्वनि का नासिकीकरण होता है। इन्हें 'पञ्चमाक्षर' भी कहा जाता है। और अनुनासिक भी  -- इनके स्थान पर अनुस्वार का प्रयोग सुविधजनक माना जाता है। 

वस्तुत ये सभीे प्रत्येक वर्ग के  पञ्चम् वर्ण "न" अथवा "म" के ही रूप हैं । 
परन्तु सभी केवल अपने स्ववर्गीय वर्णों के सानिध्य में आकर "न" वर्ण का रूप प्रकट करते हैं । 
जैसे :-  कवर्ग के अनुरूप अनुनासिक:- अड्•क, सड्•ख्या ,अड्•ग , लड्•घन ।
 चवर्ग के अनुरूप अनुनासिक:- चञ्चल, पञ्छी ,पिञ्जल अञ्झा ।
 टवर्ग के अनुरूप अनुनासिक:- कण्टक,  कण्ठ, अण्ड ,. पुण्ढीर । 
तवर्ग के अनुरूप अनुनासिक:- तन्तु , पन्थ ,सन्दीपन,  अन्ध । पवर्ग के अनुरूप अनुनासिक:- पम्प , गुम्फन , अम्बा,  दम्भ । _______________________________________________
 इन व्यंजनों को छोड़कर अन्य सभी व्यञ्जन मौखिक हैं। उष्म वर्ण - उष्म व्यञ्जन :- उष्म का अर्थ होता है- गर्म। जिन वर्णो के उच्चारण के समय वायु मुख के विभिन्न भागों से टकरा कर और श्वाँस में गर्मी पैदा कर , ध्वनि समन्वित होकर बाहर निकलती उन्हें उष्म व्यञ्जन कहते है। वस्तुत इन उष्म वर्णों का प्रयोजन अपने वर्ग के अनुरूप  सकारत्व का प्रतिनिधित्व करना है । तवर्ग - त थ द ध न का उच्चारण स्थान दन्त्य होने से "स" उष्म वर्ण है । और यह हमेशा तवर्ग के वर्णों के साथ प्रयोग होता है। जैसे - अस्तु, वस्तु,आदि-- इसी प्रकार टवर्ग - ट ठ ड ढ ण का उच्चारण स्थान मूर्धन्य होने से "ष" उष्म वर्ण ये सभी सजातिय हैं। जैसे - कष्ट ,स्पष्ट पोष्ट ,कोष्ठ आदि चवर्ग -च छ ज झ ञ का  तथा "श" का उच्चारण स्थान तालव्य होने से ये परस्पर सजातिय हैं ।

 जैसे- जैसे- पश्चात् , पश्च ,आदि इन व्यञ्जनों के उच्चारण के समय वायु मुख से रगड़(घर्षण) खाकर ऊष्मा पैदा करती है अर्थात् उच्चारण के समय मुख से गर्म वायु निकलती है। उष्म व्यञ्जनों का उच्चारण एक प्रकार की रगड़ या घर्षण से उत्पत्र उष्म वायु से होता हैं। ये भी चार व्यञ्जन होते है- श, ष, स, ह। __________________________________________________

 1- पार्श्विक : इन व्यञ्जनों के उच्चारण में श्वास -वायु जिह्वा के दोनों पार्श्वों (अगल-बगल) से निकलती है। 'ल' ऐसी ही  पार्श्विक ध्वनि है। अर्ध स्वर : इन ध्वनियों के उच्चारण में उच्चारण अवयवों में कहीं भी पूर्ण स्पर्श नहीं होता तथा श्वासवायु अवरोधित नहीं रहती है। 

हिन्दी में य, व ही अर्धस्वर की श्रेणि में हैं। 

2-लुण्ठित :- इन व्यञ्जनों के उच्चारण में जिह्वा वर्त्स्य (दन्त- मूल या मसूड़े) भाग की ओर उठती है। हिन्दी में 'र' व्यञ्जन इसी तरह की ध्वनि है। 

3- उत्क्षिप्त :- जिन व्यञ्जन ध्वनियों के उच्चारण में जिह्वा का अग्र भाग (नोक) कठोर तालु के साथ झटके से टकराकर नीचे आती है, उन्हें उत्क्षिप्त कहते हैं। ड़ और ढ़ ऐसे ही व्यञ्जन हैं। जो अंग्रेजी' में क्रमश (R) तथा ( Rh ) वर्ण से बनते हैं ।


घोष और अघोष वर्ण– व्यञ्जनों के वर्गीकरण में स्वर-तन्त्रियों की स्थिति भी महत्त्वपूर्ण मानी जाती है। इस दृष्टि से व्यञ्जनों को दो वर्गों में विभक्त किया जाता है :- घोष और अघोष।
जिन व्यञ्जनों के उच्चारण में स्वर-तन्त्रियों में कम्पन होता है, उन्हें घोष या सघोष कहा जाता हैं।
 दूसरे प्रकार की ध्वनियाँ अघोष कहलाती हैं। स्वर-तन्त्रियों की अघोष स्थिति से अर्थात् जिनके उच्चारण में कम्पन नहीं होता उन्हें अघोष व्यञ्जन कहा जाता है। _________________________________________________
 घोष - अघोष ग, घ,   ङ,क, ख ज,झ,   ञ,च, छ ड, द,   ण, ड़, ढ़,ट, ठ द, ध,   न,त, थ ब, भ,   म, प, फ य,  र,   ल, व, ह ,श, ष, स । प्राणतत्व के आधर पर भी व्यञ्जन का वर्गीकरण किया जाता है। प्राण का अर्थ है - श्वास -वायु  जिन व्यञ्जन ध्वनियों के उच्चारण में श्वास बल अधिक लगता है उन्हें महाप्राण और जिनमें श्वास बल का प्रयोग कम होता है उन्हें अल्पप्राण व्यञ्जन कहा जाता है। पञ्चम् वर्गों में दूसरी और चौथी ध्वनियाँ महाप्राण हैं। हिन्दी के ख, घ, छ, झ, ठ, ढ, थ, ध, फ, भ, ड़, ढ़ - व्यञ्जन महाप्राण हैं।

वर्गों के पहले, तीसरे और पाँचवें वर्ण अल्पप्राण हैं। क, ग, च, ज, ट, ड, त, द, प, ब, य, र, ल, व, ध्वनियाँ इसी अल्प प्रमाण वर्ग की हैं। 
वर्ण यद्यपि स्वर और व्यञ्जन दौनों का वाचक है । परन्तु जब व्यञ्जन में स्वर का समावेश होता है; तब वह अक्षर होता है । 
(अक्षर में स्वर ही मेरुदण्ड अथवा कशेरुका है।) _________________________________________________
 भाषाविज्ञान में 'अक्षर' या शब्दांश (अंग्रेज़ी रूप (syllable) सिलेबल) ध्वनियों की संगठित इकाई को कहते हैं।
 किसी भी शब्द को अंशों में तोड़कर बोला जा सकता है और शब्दांश ही अक्षर है । 

शब्दांश :- शब्द के वह अंश होते हैं जिन्हें और अधिक छोटा नहीं बनाया जा सकता यदि छोटा किया तो  शब्द की ध्वनियाँ बदल जाती हैं। उदाहरणतः 'अचानक' शब्द के तीन शब्दांश हैं - 'अ', 'चा' और 'नक'। यदि रुक-रुक कर 'अ-चा-नक' बोला जाये तो शब्द के तीनों शब्दांश खंडित रूप से देखे जा सकते हैं।

लेकिन शब्द का उच्चारण सुनने में सही प्रतीत होता है।
अगर 'नक' को आगे तोड़ा जाए तो शब्द की ध्वनियाँ ग़लत हो जातीं हैं - 'अ-चा-न-क'. इस शब्द को 'अ-चान-क' भी नहीं बोला जाता क्योंकि इस से भी उच्चारण ग़लत हो जाता है। यह क्रिया उच्चारण बलाघात पर आधारित है । 

कुछ छोटे शब्दों में एक ही शब्दांश होता है, जैसे 'में', 'कान', 'हाथ', 'चल' और 'जा'. कुछ शब्दों में दो शब्दांश होते हैं, जैसे 'चलकर' ('चल-कर'), खाना ('खा-ना'), रुमाल ('रु-माल') और सब्ज़ी ('सब-ज़ी')। कुछ में तीन या उस से भी अधिक शब्दांश होते हैं, जैसे 'महत्त्वपूर्ण' ('म-हत्व-पूर्ण') और 'अन्तर्राष्ट्रीय' ('अंत-अर-राष-ट्रीय')। 

एक ही आघात या बल में बोली जाने वाली या उच्चारण की जाने वाली ध्वनि या ध्वनि समुदाय की इकाई को अक्षर कहा जाता है। 

इकाई की पृथकता का आधार स्वर या स्वर-रत (Vocoid) व्यञ्जन होता है।
 व्यञ्जन ध्वनि किसी उच्चारण में स्वर का पूर्व या पर अंग बनकर ही आती है।

अक्षर में स्वर ही मेरुदण्ड अथवा कशेरुका है। अक्षर से स्वर को न तो पृथक्‌ ही किया जा सकता है और न बिना स्वर या स्वरयुक्त व्यञ्जन के द्वारा अक्षर का निर्माण ही सम्भव है।

उच्चारण में यदि व्यञ्जन मोती की तरह है तो स्वर धागे की तरह।

यदि स्वर सशक्त सम्राट है तो व्यञ्जन अशक्त राजा। 

इसी आधार पर प्रायः अक्षर को स्वर का पर्याय मान लिया जाता है, किन्तु ऐसा है नहीं, फिर भी अक्षर निर्माण में स्वर का अत्यधिक महत्व होता है।

इसमें व्यञ्जन ध्वनियाँ भी अक्षर निर्माण में सहायक सिद्ध होती हैं। 
अंग्रेजी भाषा में न, र, ल,  जैसे एन ,आर,एल, आदि ऐसी व्यञ्जन ध्वनियाँ स्वरयुक्त भी उच्चरित होती हैं एवं स्वर-ध्वनि के समान अक्षर निर्माण में सहायक सिद्ध होती हैं। 
अंग्रेजी सिलेबल के लिए हिन्दी में अक्षर शब्द का प्रयोग किया जाता है। __________________________________________ 
ध्वनि उत्पत्ति- सिद्धान्त----- 
👇 मानव एवं अन्य जन्तु ध्वनि को कैसे सुनते हैं? --  ध्वनि तरंग कर्णपटल का स्पर्श करती है , कान का पर्दा, कान की वह मेकेनिज्म जो ध्वनि को संकेतों में बदल देती है।

श्रवण तंत्रिकाएँ,  (पर्पल): ध्वनि संकेत का आवृति स्पेक्ट्रम, तन्त्रिका में गया संकेत) ही शब्द है । 

भौतिक विज्ञान में - ध्वनि (Sound) एक प्रकार का कम्पन या विक्षोभ है जो किसी ठोस, द्रव या गैस से होकर सञ्चारित होती है।

किन्तु मुख्य रूप से उन कम्पनों को ही ध्वनि कहते हैं जो मानव के कान (Ear) से सुनायी पडती हैं।

ध्वनि की प्रमुख विशेषताएँ--- ध्वनि एक यान्त्रिक तरंग है न कि विद्युतचुम्बकीय तरंग। (प्रकाश विद्युतचुम्बकीय तरंग है। 
ध्वनि के सञ्चरण के लिये माध्यम की जरूरत होती है। ठोस, द्रव, गैस एवं प्लाज्मा में ध्वनि का सञ्चरण सम्भव है।

 निर्वात में ध्वनि का सञ्चरण नहीं हो सकता।
 द्रव, गैस एवं प्लाज्मा में ध्वनि केवल अनुदैर्घ्य तरंग  (longitudenal wave) के रूप में चलती है जबकि ठोसों में यह अनुप्रस्थ तरंग (transverse wave) के रूप में भी संचरण कर सकती है। 
अनुदैर्घ्य तरंग:--- जिस माध्यम में ध्वनि का सञ्चरण होता है यदि उसके कण ध्वनि की गति की दिशा में ही कम्पन करते हैं तो उसे अनुदैर्घ्य तरंग कहते हैं!

अनुप्रस्थ तरंग:- जब माध्यम के कणों का कम्पन ध्वनि की गति की दिशा के लम्बवत होता है तो उसे अनुप्रस्थ तरंग कहते है।

सामान्य ताप व दाब (NTP) पर वायु में ध्वनि का वेग लगभग  343 मीटर प्रति सेकेण्ड होता है। बहुत से वायुयान इससे भी तेज गति से चल सकते हैं उन्हें सुपरसॉनिक विमान कहा जाता है। मानव कान लगभग २० हर्ट्स से लेकर २० किलोहर्टस (२०००० हर्ट्स) आवृत्ति की ध्वनि तरंगों को ही सुन सकता है। 
बहुत से अन्य जन्तु इससे बहुत अधिक आवृत्ति की तरंगों को भी सुन सकते हैं।

जैसे चमकाधड़ एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाने पर ध्वनि का परावर्तन एवं अपवर्तन होता है। माइक्रोफोन ध्वनि को विद्युत उर्जा में बदलता है; लाउडस्पीकर विद्युत उर्जा को ध्वनि उर्जा में बदलता है। 

किसी भी तरंग (जैसे ध्वनि) के वेग, तरंगदैर्घ्य और आवृत्ति में निम्नलिखित संबन्ध होता है:- {\displaystyle \lambda ={\frac {v}{f}}} जहाँ v तरंग का वेग, f आवृत्ति तथा : {\displaystyle \lambda } तरंगदर्ध्य है। आवृत्ति के अनुसार वर्गीकर--- अपश्रव्य (Infrasonic) 20 Hz से कम आवृत्ति की ध्वनि मानव को सुनाई नहीं देती, श्रव्य (sonic) 20 Hz से 20 kHz, के बीच की आवृत्तियों वाली ध्वनि सामान्य मानव को सुनाई देती है। 

पराश्रव्य (Ultrasonic) 20 kHz से 1,6 GHz के बीच की आवृत्ति की ध्वनि मानव को सुनाई नहीं पड़ती, अतिध्वनिक (Hypersonic) 1 GHz से अधिक आवृत्ति की ध्वनि किसी माध्यम में केवल आंशिक रूप से ही संचरित (प्रोपेगेट) हो पाती है। ध्वनि और प्रकाश का सम्बन्ध शब्द और अर्थ के सामान्य या शरीर और आत्मा के समान जैविक सत्ता का आधार है । 
ध्वनि के विषय में दार्शनिक व ऐैतिहासिक मत - ________________________________________________

सृष्टि के प्रारम्भ में ध्वनि का प्रादुर्भाव ओ३म् के रूप में हुआ -- 

ओ३म् शब्द की व्युत्पत्ति----   एक वैश्विक विश्लेषण करते हैं ओ३म् की अवधारणा द्रविडों की सांस्कृतिक अभिव्यञ्जना है; वे नि: सन्देह फॉनिशियन जन-जाति के सहवर्ती अथवा सजातिय बन्धु रहे होंगे । 

क्यों दौनों का सांस्कृतिक समीकरण है ।
 द्रविड द्रव (पदार्थ ) अथवा जल तत्व का विद =वेत्ता ( जानकार) द्रव विद= समाक्षर लोप (Haplology) के द्वारा निर्मित रूप द्रविद -द्रविड है ! 
ये बाल्टिक सागर के तटवर्ती -संस्कृतियों जैसे प्राचीन फ्रॉञ्च ( गॉल) की सैल्टिक (कैल्टिक) जन-जाति में  द्रूयूद (Druid) रूप में हैं । 

कैल्ट जन जाति के धर्म साधना के रहस्य मय अनुष्ठानों में इसी कारण से आध्यात्मिक और तान्त्रिक क्रियाओं को प्रभावात्मक बनाने के लिए ओघम् (ogham) शब्द का दृढता से उच्चारण विधान किया जाता था ! कि  उनका विश्वास था !

कि इस प्रकार (Ow- ma) अर्थात् जिसे भारतीय आर्यों ने ओ३म् रूप में साहित्य और कला के ज्ञान के उत्प्रेरक और रक्षक के रूप में प्रतिष्ठित किया था वह ओ३म् प्रणवाक्षर नाद- ब्रह्म स्वरूप है। 

और उनका मान्यता भी थी.. प्राचीन भारतीय आर्य मान्यताओं के अनुसार सम्पूर्ण भाषा की आक्षरिक सम्पत्ति (syllable prosperity) यथावत् रहती है इसके उच्चारण प्रभाव से 

ओघम् का मूर्त प्रारूप सूर्य के आकार के सादृश्य पर था । जैसी कि प्राचीन पश्चिमीय संस्कृतियों की मान्यताऐं भी हैं।

वास्तव में ओघम्" (ogham )से बुद्धि उसी प्रकार नि:सृत होती है । . जैसे सूर्य से प्रकाश प्राचीन मध्य मिश्र के लीबिया प्रान्त में तथा थीब्ज में यही आमोन् रा (ammon- ra) के रूप ने था ..जो वस्तुत: ओ३म् -रवि के तादात्मय रूप में प्रस्तावित है। आधुनिक अनुसन्धानों के अनुसार भी अमेरिकीय अन्तरिक्ष यान - प्रक्षेपण संस्थान के वैज्ञानिकों ने भी सूर्य में अजस्र रूप से निनादित ओ३म् प्लुत स्वर का श्रवण किया है। 
सैमेटिक -- सुमेरियन हिब्रू आदि संस्कृतियों में ओमन् शब्द आमीन के रूप में है ।

 तथा रब़ का अर्थ .नेता तथा महान होता हेै ! जैसे रब्बी यहूदीयों का धर्म गुरू है।

.अरबी भाषा में..रब़ -- ईश्वर का वाचक है .अमोन तथा रा प्रारम्भ में पृथक पृथक थे .. दौनों सूर्य सत्ता के वाचक थे । 

मिश्र की संस्कृति में ये दौनों कालान्तरण में एक रूप होकर अमॉन रॉ के रूप में अत्यधिक पूज्य हुए .. क्यों की प्राचीन मिश्र के लोगों की मान्यता थी कि अमोन -- रॉ.. ही सारे विश्व में प्रकाश और ज्ञान का कारण है,  मिश्र की परम्पराओ से ही यह शब्द मैसोपोटामिया की सैमेटिक हिब्रु परम्पराओं में प्रतिष्ठित हुआ जो क्रमशः यहूदी ( वैदिक यदुः ) के वंशज थे !!

इन्हीं से ईसाईयों में (Amen) तथा अ़रबी भाषा में यही आमीन् !! (ऐसा ही हो ) होगया है इतना ही नहीं जर्मन आर्य ओ३म् का सम्बोधन (omi /ovin )या के रूप में अपने ज्ञान के देव वॉडेन ( woden) के लिए सम्बोधित करते करते थे जो भारतीयों का बुध ज्ञान का देवता था! 

इसी बुधः का दूसरा सम्बोधन ouvin ऑविन् भी था यही (woden) अंग्रेजी में (Goden) बन गया था। 

.. जिससे कालान्तर में गॉड(God )शब्द बना है जो फ़ारसी में ख़ुदा के रूप में प्रतिष्ठित हैं ! सीरिया की सुर संस्कृति में यह शब्द ऑवम् ( aovm ) हो गया है ; वेदों में ओमान् शब्द बहुतायत से रक्षक ,के रूप में आया है । 

भारतीय संस्कृति में मान्यता है कि शिव ( ओ३ म) ने ही पाणिनी को ध्वनि समाम्नाय के रूप में चौदह माहेश्वर सूत्रों की वर्णमाला प्रदान की ! जिससे सम्पूर्ण भाषा व्याकरण का निर्माण हुआ । पाणिनी पणि अथवा ( phoenici) पुरोहित थे जो मेसोपोटामिया की सैमेटिक शाखा के लोग थे ! ये लोग द्रविडों से सम्बद्ध थे ! 

वस्तुत: यहाँ इन्हें द्रुज संज्ञा से अभिहित किया गया था द्रुज जनजाति प्राचीन इज़राएल  जॉर्डन लेबनॉन में तथा सीरिया में आज तक प्राचीन सांस्कृतिक मान्यताओं को सञ्जोये हुए है। द्रुजों की मान्यत थी कि आत्मा अमर है तथा पुनर्जन्म कर्म फल के भोग के लिए होता है।

 ठीक यही मान्यता बाल्टिक सागर के तटवर्ति (druid) द्रयूडों  पुरोहितों( prophet,s )में प्रबल रूप  में मान्य  थी ! 
केल्ट ,वेल्स ब्रिटॉनस् आदि ने इस वर्णमाला को द्रविडों से ग्रहण किया था। द्रविड अपने समय के सबसे बडे़ द्रव्य -वेत्ता और तत्व दर्शी थे !

 जैसा कि द्रविड नाम से ध्वनित होता है द्रविड  (द्रव विद) -- समाक्षर लोप से द्रविड  । ...मैं यादव योगेश कुमार "रोहि" भारतीय सन्दर्भ में भी इस शब्द पर कुछ व्याख्यान करता हूँ !


पाठ द्वितीय का पूर्वाद्ध-

प्रस्तुति करण - यादव योगेश कुमार रोहि -

द्वितीय पाठ-

                       -वचन-
संस्कृत में तीन वचन होते हैं- एकवचन, द्विवचन तथा बहुवचन।

संख्या में एक होने पर एकवचन का, दो होने पर द्विवचन का तथा दो से अधिक होने पर बहुवचन का प्रयोग किया जाता है।

जैसे- एक वचन -- एकः बालक: क्रीडति।

द्विवचन -- द्वौ बालकौ क्रीडतः।

बहुवचन -- त्रयः बालकाः क्रीडन्ति।

_______________________________

लिंग-′पुल्लिंग- जिस शब्द में पुरुष जाति का बोध होता है, उसे पुलिंग कहते हैं।
(जैसे रामः, बालकः, सः आदि)
स: बालकः अस्ति।- वह बालक है।
तौ बालकौ स्तः‌।- वे दोनों बालक हैं।
ते बालकाः सन्ति। -वे सब बालक हैं।
_____________________
स्त्रीलिंग- जिस शब्द से स्त्री( महिला) जाति का बोध होता है, उसे स्त्रीलिंग कहते हैं। (जैसे रमा, बालिका, शीला , सा  आदि)
सा बालिका अस्ति। वह बालिका है ।
ते बालिके स्तः। वे दो बालिका हैं।
ताः बालिकाः सन्ति। वे सब बालिका हैं।-
__________
नपुंसकलिंग (जैसे: फलम् , गृहम्, पुस्तकम् , तत् आदि)
तत् फलम् अस्ति | वह फल है ।
ते फले स्त: |वे दो फल हैं।
तानि फलानि सन्ति | वे सब फल हैं।

               "संस्कृत के पुरुष"
पुरुष एकवचन द्विवचन बहुवचन
उत्तमपुरुष अहम्(मैं) आवाम्(हमदोनों) वयम्-(हमसब)

मध्यमपुरुष त्वम्(तू) युवाम्(तुम दोनों) यूयम्(तुम सब)

प्रथम/अन्य पुरुष स:/सा/तत् (वह) तौ/ते/ते (वे   दोनों    
ते/ता:/तानि (वे सब)

अन्य पुरुष एकवचन मे 'स:' पुल्लिङ्ग के लिये , 'सा' स्त्रीलिङ्ग के लिये और 'तत्' नपुन्सकलिङ्ग के लिये है।

क्रमश: द्विवचन और बहुवचन के लिए भी यही रीति है |
उत्तम पुरुष और मध्यम पुरुष मे लिङ्ग के भेद नही है ।
                    
                     "कारक"
कारक नाम - वाक्य के अन्दर उपस्थित पहचान-चिह्न से समन्वित क्रिया से सम्बन्धित पदों का नाम कारक है
कर्ता - ने (रामः) गीतं गायति।)

कर्म - को (to) (बालकः (विद्यालयं) गच्छति।)

करण - से (by /With), द्वारा (सः (हस्तेन) फलं खादति।

सम्प्रदान -को , के लिये (for) (निर्धनाय) धनं देयं।

अपादान - से (from) अलगाव (वृक्षात् )पत्राणि पतन्ति।

सम्बन्ध - का, की, के (of) (राम: (दशरथस्य पुत्रः) आसीत्। 

अधिकरण - में, पे, पर (in/on) यस्य (गृहे) माता नास्ति,)

सम्बोधन - हे!,भो !,अरे !, (हे राजन्) !अहं निर्दोषः।

भवत् स्त्रील्लिंग शब्द के रूप – 
भवत् स्त्रील्लिंग शब्द रूप: “भवत् शब्द” नाम का 

भवत् (भवती = आप स्त्री) अन्यपुरुष, स्त्री० – 
विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा भवती=
आप एक स्त्री ने  भवत्यौ=आप दौनों स्त्रीयों ने भवत्यः=
आप 
सब स्त्रीयों ने
द्वितीया भवतीम्=
आप एक स्त्री को भवत्यौ=आप दौनों स्त्रियों को भवत्यः=
आप 
सब स्त्रीयों को
तृतीया भवत्या=
आप एक स्त्री को द्वारा भवतीभ्याम्= 
आप दौंनो स्त्रियों के द्वारा भवतीभिः=
आप सब स्त्रियों के द्वारा
चतुर्थी भवत्यै=
आप एक 
स्त्री के लिए भवतीभ्याम्=
आप दौंनो स्त्रियों के लिए भवतीभ्यः=
आप सब स्त्रीयों के लिए
पञ्चमी भवत्याः=
आप एक स्त्री से भवतीभ्याम्=
आप दौनों स्त्रीयों से भवतीभ्यः=
आप सब स्त्रीयों से
षष्ठी भवत्याः=
आप एक स्त्री का भवत्योः=
आप दौंनो
स्त्रियों का

 भवतीनाम्=
आप सब स्त्रीयों का
सप्तमी भवत्याम्=
आप एक स्त्री में भवत्योः= आप दौनों स्त्रीयों में भवतीषु= आप सब स्त्रीयों में
सम्बोधन हे भवति हे भवत्यौ हे भवत्यः


___________________

"भवत्" सर्वनामपद  के रूप तीनों लिंगों में सदैव  अन्य पुरुष के क्रियापद का प्रयोग होता है।

                "डवतुप्रत्ययान्तपुल्लिङ्गः

भवत् शब्दः
                    (भवत् -पुल्लिङ्गः)

एकवचनम् द्विवचनम् बहुवचनम्
प्रथमा भवान्=
आप एक ने भवन्तौ=
आप दौनों
ने भवन्तः=
आप सब
ने 
द्वितीया भवन्तम्=
आप एक 
को भवन्तौ=
आप दौनों
को भवतः=
आप सब
को 
तृतीया भवता=
आप एक 
को द्वारा- भवद्भ्याम्
=आप दौनों को 
द्वारा 

भवद्भिः=
आप सब
के द्वारा

चतुर्थी भवते=
आप एक के लिए भवद्भ्याम्
=आप दौनों
के लिए भवद्भ्यः=
आप सब
को लिए
पञ्चमी भवतः=
आप एक से भवद्भ्याम्
आप दौनों
से भवद्भ्यः=
आप सब से
षष्ठी भवतः=
आप एक का भवतोः=
आप दौंनो का भवताम्=
आप सब 
का
सप्तमी भवति=
आप एक में भवतोः= आप दौनों में भवत्सु= आप सब में
सम्बोधन हे भवान् हे भवन्तौ हे भवन्तः
"वाच्य"-
संस्कृत में तीन वाच्य होते हैं- कर्तृवाच्य, कर्मवाच्य और भाववाच्य।

कर्तृवाच्य में कर्तापद में प्रथमा विभक्ति का होता है। 
(छात्रः) श्लोकं पठति- यहाँ (छात्रः) कर्ता है और प्रथमा विभक्ति में है।
कर्मवाच्य में कर्तापद में तृतीया विभक्ति का प्रयोग होता है और कर्म में प्रथमा विभक्ति का। 
जैसे, छात्रेण (श्लोकः) पठ्यते। 

यहाँ छात्रेण तृतीया विभक्ति में और कर्म-श्लोक: में प्रथमा विभक्ति  है।
अकर्मक क्रिया में कर्म नहीं होने के कारण क्रिया की प्रधानता होने से भाववाच्य के प्रयोग सिद्ध होते हैं।
कर्ता की प्रधानता होने से कर्तृवाच्य प्रयोग सिद्ध होते हैं। भाववाच्य एवं कर्मवाच्य में क्रियारूप एक जैसे ही रहते हैं।

कर्तृवाच्य. से -भाववाच्य
1.पु० भवान् तिष्ठतु -आप बैठो।
भवता स्थीयताम्आ=प के द्वारा बैठा जाए-

2.स्त्री० भवती नृत्यतु आप नाचो- भवत्या नृत्यताम्आ=प के द्वारा नाचा जाए-

3. त्वं वर्धस्व त्वया वर्ध्यताम् =आपके द्वारा बढ़ा जाए-   

4.पु० भवन्तः न खिद्यन्ताम् भवद्भिः न खिद्यताम् =आप सबके द्वारा दु:खी न हुआ जाए-
5.स्त्री० भवत्यः उत्तिष्ठन्तु भवतीभिः उत्थीयताम् =आपके सबके द्वारा उठा जाए

6.
यूयं संचरत
युष्माभिःसंचर्यताम्= आप सबके द्वारा चरा जाए

 
7.पु०
भवन्तौ रुदिताम् भवद्भयां रुद्यताम् =आप सबके द्वारा रोया जाए.

8.स्त्री० 

भवत्यौ हसताम् भवतीभ्यां हस्यताम्  आप दौनों के द्वारा हसा जाए. 
    
9. विमानम् उड्डयताम् विमानेन उड्डयताम् विमान के द्वारा उड़ा जाए.
10 सर्वे उपविशन्तु
सर्वै: उपविश्यताम् -सबके द्वारा बैठा जाए-    
उपर्युक्त वाक्यों में क्रिया अन्य पुरुष, एक वचन और आत्मनेपदीय में रूप में है।
___________________
उप+ विश् धातुरूपाणि -लोट् लकारःविशँ प्रवेशने तुदादिःगणीय- परस्मैपदीय व आत्मनेपदीय रूप-
 "उप+विश्-बैठना।
  कर्तरि प्रयोगः परस्मैपदीय रूप-
प्रथमपु०-एकव०उपविशतात् / उपविशताद् / उपविशतु।
द्विव०उपविशताम्।
बहुव०उपविशन्तु।

मध्यम पु०-एकवचन-उपविश।
 द्विवचन-उपविशतम्।
बहुवचन-उपविशत।

उत्तम पु०
एकव०- उपविशानि।
द्विव ०- उपविशाव।
 बहुव० - उपविशाम।
_______________________
"कर्मणि प्रयोग: आत्मनेपदीय रूप"
________
प्रथमपु०
एकव०-उपविश्यताम्
द्विव० -उपविश्येताम्
बहुव०-उपविश्यन्ताम्
_______
मध्यम
एकव०-उपविश्यस्व
द्विव० - उपविश्येथाम्
बहुव०-उपविश्यध्वम्
_____
उत्तम
एकव०-उपविश्यै
द्विव०-उपविश्यावहै
बहुव०-उपविश्यामहै
_____________________
रूपिम-(Morpheme) भाषा उच्चारण की लघुत्तम अर्थवान् इकाई है।
रूपिम स्वनिमों (ध्वनि समूहों)का ऐसा न्यूनतम अनुक्रम है जो व्याकरणिक दृष्टि से सार्थक होता है।

स्वनिम के बाद रूपिम भाषा का महत्वपूर्ण तत्व व अंग है। 

(रूपिम को 'रूपग्राम' और 'पदग्राम' भी कहते हैं। जिस प्रकार स्वन-प्रक्रिया की आधारभूत इकाई स्वनिम (ध्वनि है
उसी प्रकार रूप-प्रक्रिया की आधारभूत इकाई रूपिम है। 
रूपिमवाक्य-रचना और अर्थ-अभिव्यक्ति की सहायक इकाई है।
स्वनिम -भाषा की अर्थहीन इकाई है, किन्तु इसमें अर्थभेदक क्षमता होती है।
_________________________________________

(रूपिम- लघुत्तम अर्थवान इकाई है, किन्तु रूपिम को अर्थिम का पर्याय नहीं मान सकते हैं;
यथा-" परमात्मा" एक अर्थिम पद है, जबकि इसमें ‘परम’ और ‘आत्मा’ दो रूपिम पद हैं।
परिभाषा - विभिन्न भाषा वैज्ञानिकों ने रूपिम को भिन्न-भिन्न रूपों में परिभाषित किया है। कुछ प्रमुख विद्वानों के अनुसार  पदग्राम पदों का समूह (रूपिम) वस्तुतः परिपूरक वितरण या मुक्त वितरण मे आये हुए सहपदों (शब्दों) का समूह है। रूप भाषा की लघुतम अर्थपूर्ण इकाई होती है जिसमें एक अथवा अनेक ध्वनियों का प्रयोग किया जाता है।

डॉ॰ भोलानाथ तिवारी के मतानुसार, भाषा या वाक्य की लघुतम सार्थक इकाई रूपग्राम है।

डॉ॰ जगदेव सिंह ने लिखा है, रूप-अर्थ से संश्लिष्ट भाषा की लघुतम इकाई को रूपिम कहते हैं।


पाश्चात्य विद्वानों द्वारा प्रदत्त परिभाषाएँ:-
"ब्लॉक का रूपिम के विषय में विचार है- कोई भी भाषिक रूप, चाहे मुक्त अथवा आबद्ध हो और जिसे अल्पतम या न्यूनतम अर्थमुक्त (सार्थक) रूप में खण्डित न किया जा सके, रूपिम होता है।
"ग्लीसन का विचार है- रूपिम न्यूनतम उपयुक्त व्याकरणिक अर्थवान रूप है।
"आर. एच. रोबिन्स ने व्याकरणिक संदर्भ में रूपिम को इस प्रकार परिभाषित किया है- न्यूनतम व्याकरणिक इकाईयों को रूपिम कहा जाता है। 

स्वरूप- रूपिम के स्वरूप को उसकी अर्थ-भेदक संरचना के आधार पर निर्धारित कर सकते हैं। 

प्रत्येक भाषा में रूपिम व्यवस्था उसकी अर्थ-प्रवृति के आधार पर होती है। इसलिए भिन्न-भिन्न भाषाओं के रूपिमों में भिन्नता होना स्वभाविक है।
____________________________________

                 "वाक्य विज्ञान --
दो या दो से अधिक पदों के सार्थक समूह जिसका पूरा अर्थ निकलता है, उसे वाक्य कहते हैं।
                     -- 
उदाहरण के लिए 'सत्य की विजय होती है।'
यह एक वाक्य है क्योंकि इसका पूरा पूरा अर्थ निकलता है किन्तु 'सत्य विजय होता।' परन्तु यइस प्रकार यह वाक्य नहीं है क्योंकि इसका कोई अर्थ नहीं निकलता है।

शब्दकोशीय अर्थ की दृष्टि से --

- वह पद -समूह जिससे श्रोता को वक्ता के अभिप्राय का बोध हो।
भाषा के भाषा-वैज्ञानिक आर्थिक इकाई का बोधक पद समूह। वाक्य में कम से कम कारक (कर्तृ आदि) जो संज्ञा या सर्वनाम होता है और क्रिया का होना भी आवश्यक है। 

क्रियापद और कारक पद से युक्त सेच्छिक ( इच्छा-सहित) अर्थबोधक पद- समूह या पदोच्चय। जो उद्देश्यांश और विधेयांश वाले सार्थक पदों का समूह हो 

विशेष—नैयायिकों और अलंकारियों के अनुसार वाक्य में

(१) आकांक्षा,
(२) योग्यता और
(३) आसक्ति या सन्निधि होनी चाहिए।
'आकांक्षा' का अभिप्राय यह है कि शब्द यों ही रखे हुए न हों, वे मिलकर किसी एक तात्पर्य अथवा इच्छा का बोध कराते हों। 

जैसे, कोई कहे—'मनुष्य चारपाई पुस्तक' तो यह वाक्य न होगा।
जब वह कहेगा—'मनुष्य चारपाई पर पुस्तक पढ़ता है।' तब वाक्य होगा। क्यों कि इसमें ऐच्छिकता का क्रमिक अन्वय( सम्बन्ध) है।

'योग्यता' का तात्पर्य यह है कि पदों के समूह से निकला हुआ अर्थ असंगत या असंभव न हो।
जैसे, कोई कहे—'पानी में हाथ जल गया' तो यह वाक्य न होगा क्योंकि पानी में हाथ जलाने की योग्यता का अभाव है।
'आसक्ति' या 'सन्निधि' का मतलब है सामीप्य या निकटता अर्थात् तात्पर्यबोध करानेवाले पदों के बीच देश या काल का  अधिक व्यवधान अथवा दूरी न हो। जैसे, कोई यह न कहकर कि 'कुत्ता मारा, पानी पिया' यह कहे—'कुत्ता पिया मारा पानी' तो इसमें आसक्ति न होने से वाक्य न बनेगा; क्योंकि 'कुता' और 'मारा' के बीच 'पिया' शब्द का व्यवधान पड़ता है।
इसी प्रकार यदि काई 'पानी' सबेरे कहे और 'पिया' शाम को कहे, तो इसमें काल संबंधी व्यवधान होगा।
काव्य भेद का विषय मुख्यतः न्याय दर्शन के विवेचन से प्रारंभ होता है और यह मीमांसा और न्यायदर्शनों के अंतर्गत आता है।

दर्शनशास्त्रीय वाक्यों के ३ भेद मानते हैं- 

"विधि-वाक्य, अनुवाद वाक्य और अर्थवाद -वाक्य किए गए हैं ; इनमें अंतिम के चार भेद- १-स्तुति, २-निंदा, ३-परकृति और ४-पुराकल्प बताए गए हैं। 
(वक्ता का अभिप्रेत अथवा वक्तव्य की अबाधकता वाक्य का मुख्य उद्देश्य माना गया है।इसी की पृष्ठ भूमि में संस्कृत वैयाकरणों ने वाक्यस्फोट की उद्भावना की है।वाक्यपदोयकार द्वारा स्फोटात्मक वाक्य की अखंड सत्ता स्वीकृत है।

भाषावैज्ञानिकों की द्दष्टि में वाक्य संश्लेषणात्मक और विश्लेषणात्मक तत्व होते हैं।

"शब्दाकृतिमूलक वाक्य के शब्द-भेदानुसार चार भेद हैं—१-समासप्रधान, २-व्यासप्रधान, ३-प्रत्ययप्रधान और ४-विभक्तिप्रधान।

इन्हीं के आधार पर भाषाओं का भी वर्गीकरण विद्वानों ने किया है। 

आधुनिक व्याकरण की दृष्टि से वाक्य के संरचना के आधार पर तीन भेद होते हैं—

 १-सरल वाक्य. 

२-मिश्रित वाक्य और 

३-संयुक्त वाक्य।

तथा अर्थ की दृष्टि से वाक्यों के आठ भेद होते हैं।________________________________________

वाक्य – अर्थ की दृष्टि से वाक्य के प्रकार |

वाक्य किसे कहते हैं?

सार्थक शब्दों का ऐसा समूह जो व्यवस्थित हो तथा पूरा आशय प्रकट करता हो, वाक्य कहलाता है।

उदाहरण– 1. सोहन विद्यालय जाता है।

2. आप की इच्छा क्या है ?

वाक्यों के प्रकार के संदर्भ में जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और रेखांकित वाक्य पर गौर करें।

शुभम के बड़े भाई अशोक राजनगर में रहते हैं।

 शुभम् उनसे मिलने राजनगर गया। 

अचानक शुभम् को देखकर अशोक ने कहा- अरे ! शुभम् तुम ! शुभम् ने बताया कि आपसे मिलने का मन हुआ तो चला आया। 

अशोक ने पूछा- क्या तुम आज ही वापस जाओगे ? शुभम ने उत्तर दिया- मैं आज नहीं जाऊँगा। अशोक ने कहा ठीक है। शायद आज मैं देर से लौटू। तुम बाजार चले जाओ लो ये पैसे, माया के लिए एक अच्छा सूट खरीद लेना। अशोक ने शुभम के साथ भोजन किया और अपने काम पर चला गया। 

शुभम् बाजार गया।

 उसने एक छोर से दूसरे छोर तक बाजार का चक्कर लगाया किन्तु उसे कपड़ों को कोई अच्छी दुकान दिखाई नहीं दी। आखिरकार एक कोने में उसे कपड़े की एक दुकान नजर आई। 

उसने वहाँ से माया के लिए एक सूट खरीदा और लौट आया। शाम को अशोक ने बताया कि कल उसकी छुट्टी रहेगी।

शुभम् ने उसे अपना लाया हुआ मोबाइल दिखाया। 

अमित ने कहा- मैं चाहता हूँ कि मैं भी कल तुम्हारे साथ ही घर चलूँ।

 मेरे साथ ढेर सारा सामान है। 

अगर तुम मेरे साथ रहोगे तो मुझे सुविधा होगी। शुभम् ने कहा- कल हम साथ ही घर चलेंगे।

______________ 

जैसे– शुभम् के बड़े भाई अशोक राजनगर में रहते हैं।

यह शब्द समूह सार्थक है, व्याकरण के नियमों के अनुरूप व्यवस्थित है तथा पूरा आशय प्रकट कर रहा है। अतः यह एक वाक्य है।

अब रेखांकित वाक्यों को देखें।

रेखांकित वाक्य अर्थ की दृष्टि से एक दूसरे से भिन्न हैं। 

_________  

सामान्यतः वाक्य भेद दो दृष्टियों से किया जाता है -

1. अर्थ की दृष्टि से

2. रचना की दृष्टि से

__________

हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।

1. 'ज' का अर्थ, द्विज का अर्थ

2. भिज्ञ और अभिज्ञ में अन्तर

3. किन्तु और परन्तु में अन्तर

4. आरंभ और प्रारंभ में अन्तर

5. सन्सार, सन्मेलन जैसे शब्द शुद्ध नहीं हैं क्यों

6. उपमेय, उपमान, साधारण धर्म, वाचक शब्द क्या है.

7. 'र' के विभिन्न रूप- रकार, ऋकार, रेफ

8. सर्वनाम और उसके प्रकार

__________________

        -अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद–

अर्थ के आधार पर वाक्यों के निम्नलिखित आठ भेद होते हैं।

(अ) विधानवाचक वाक्य– जिन वाक्यों से किसी क्रिया के करने या होने की सामान्य सूचना मिलती है, उन्हें विधानवाचक वाक्य कहते हैं। किसी के अस्तित्व का बोध भी इस प्रकार के वाक्यों से होता है।

ऊपर के गद्यांश में वाक्य का उदाहरण –

अशोक राजनगर में रहता है।

(ब) निषेधवाचक वाक्य– जिन वाक्यों से किसी कार्य के निषेध (न होने) का बोध होता हो, उन्हें निषेधवाचक वाक्य कहते हैं।

 इन्हें नकारात्मक वाक्य भी कहते हैं।

ऊपर के गद्यांश में वाक्य का उदाहरण –

मैं आज नहीं जाऊंगा।

(स) प्रश्नवाचक वाक्य– जिन वाक्यों में प्रश्न किया जाए अर्थात् किसी से कोई बात पूछी जाए, उन्हें प्रश्नवाचक वाक्य कहते हैं।

ऊपर के गद्यांश में वाक्य का उदाहरण –

क्या तुम आज ही वापस जाओगे?

(द) विस्मयादिवाचक वाक्य– जिन वाक्यों से आश्चर्य (विस्मय), हर्ष, शोक, घृणा आदि के भाव व्यक्त हों, उन्हें विस्मयादिवाचक वाक्य कहते हैं।

ऊपर के गद्यांश में वाक्य का उदाहरण –

अरे! शुभम् तुम!!

इन प्रकरणों 👇 को भी पढ़ें।

1. हिंदी गद्य साहित्य की विधाएँ

2. हिंदी गद्य साहित्य की गौण (लघु) विधाएँ

3. हिन्दी साहित्य का इतिहास चार काल

4. काव्य के प्रकार

5. कवि परिचय हिन्दी साहित्य

6. हिन्दी के लेखकोंका परिचय

7. हिंदी भाषा के उपन्यास सम्राट - मुंशी प्रेमचंद

(ई) आज्ञावाचक वाक्य– जिन वाक्यों से आज्ञा या अनुमति देने का बोध हो, उन्हें आज्ञावाचक वाक्य कहते हैं।

ऊपर के गद्यांश में वाक्य का उदाहरण –

तुम बाजार चले जाओ।

(फ) इच्छावाचक वाक्य– वक्ता की इच्छा, आशा या आशीर्वाद को व्यक्त करने वाले वाक्य इच्छावाचक वाक्य कहलाते हैं।

ऊपर के गद्यांश में वाक्य का उदाहरण –

मैं चाहता कि मैं भी कल तुम्हारे साथ ही घर चलूँ।

(ग) संदेहवाचक वाक्य– जिन वाक्यों में कार्य के होने में सन्देह अथवा संभावना का बोध हो, उन्हें संदेहवाचक वाक्य कहते हैं।

ऊपर के गद्यांश में वाक्य का उदाहरण –

शायद मैं आज देर से लौटूँ।

(ह) संकेतवाचक वाक्य– जिन वाक्यों से एक क्रिया के दूसरी क्रिया पर निर्भर होने का बोध हो, उन्हें संकेतवाचक वाक्य कहते हैं। इन्हें हेतुवाचक वाक्य भी कहते हैं। इनसे कारण, शर्त आदि का बोध होता है।

ऊपर के गद्यांश में वाक्य का उदाहरण –
अगर तुम मेरे साथ रहोगे तो मुझे सुविधा होगी।

___________________________

     -अर्थ की दृष्टि से वाक्य में परिवर्तन–

आप पढ़ चुके हैं कि अर्थ की दृष्टि से वाक्य आठ प्रकार के होते हैं। इनमें से विधानवाचक वाक्य को मूल आधार माना जाता है। अन्य वाक्य भेदों में विधानवाचक वाक्य का मूलभाव ही विभिन्न रूपों में परिलक्षित होता है। किसी भी विधानवाचक वाक्य को सभी प्रकार के भावार्थों में प्रयुक्त किया जा सकता है।

जैसे– उपरोक्त अनुच्छेद का विधानवाचक वाक्य–

"अशोक राजनगर में रहता है।" को लेते हैं– इस वाक्य को सभी प्रकार के वाक्यों में निम्नानुसार परिवर्तित किया जा सकता है।

_________

1. विधानवाचक वाक्य - अशोक राजनगर में रहता है।

2. विस्मयादिवाचक वाक्य - अरे! अशोक राजनगर में रहता है।

3. प्रश्नवाचक वाक्य - क्या अशोक राजनगर में रहता है?

4. निषेधवाचक वाक्य - अशोक राजनगर में नहीं रहता है।

5. संदेहवाचक वाक्य - शायद अशोक राजनगर में रहता है।

6. आज्ञावाचक वाक्य - अशोक! तुम राजनगर में रहो।

7. इच्छावाचक वाक्य- काश, अशोक राजनगर में रहता!।

8. संकेतवाचक वाक्य - यदि अशोक राजनगर में रहना चाहता है तो रह सकता है।

____________
वाक्यांश--
शब्दों के ऐसे समूह को जिसका अर्थ तो निकलता है किन्तु पूरा पूरा अर्थ नहीं निकलता, वाक्यांश (Phrase) कहते हैं। उदाहरण -

'दरवाजे पर', 'कोने में', 'वृक्ष के नीचे' आदि का अर्थ तो निकलता है किन्तु पूरा पूरा अर्थ नहीं निकलता इसलिये ये वाक्यांश हैं।
__________________________________________
कर्ता और क्रिया के आधार पर वाक्य के भेद करें
वाक्य के दो भेद होते हैं-
__________
उद्देश्य और
विधेय-
वाक्य में जिसके बारे में कुछ बात की जाय उसे उद्देश्य कहते हैं।
और जो बात उद्देश्य के वाले में की जाय  उसे विधेय कहते हैं। उदाहरण के लिए, 'मोहन प्रयाग में रहता है'।
इसमें उद्देश्य है - 'मोहन' , और विधेय है - 'प्रयाग में रहता है।'
________________________________________
वाक्य के भेद

वाक्य -भेद दो प्रकार से किए जा सकते हँ-

१- अर्थ के आधार पर वाक्य भेद
२- रचना के आधार पर वाक्य भेद
अर्थ के आधार पर वाक्य के तीन भेद हैं ।
अर्थ के आधार पर आठ प्रकार के वाक्य होते हँ-

 1-विधान वाचक वाक्य,
2- निषेधवाचक वाक्य,
3- प्रश्नवाचक वाक्य,
4- विस्म्यादिवाचक वाक्य,
5- आज्ञावाचक वाक्य,
6- इच्छावाचक वाक्य,
7-संकेतवाचक वाक्य,
8-संदेहवाचक वाक्य।

विधानवाचक सूचक वाक्य - वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है,
वह विधानवाचक वाक्य कहलाता है।
उदाहरण -
भारत एक देश है।
राम के पिता का नाम दशरथ है।
दशरथ अयोध्या के राजा हैं।

निषेधवाचक वाक्य : जिन वाक्यों से कार्य न होने का भाव प्रकट होता है, उन्हें निषेधवाचक वाक्य कहते हैं। जैसे-
मैंने दूध नहीं पिया।
मैंने खाना नहीं खाया।

प्रश्नवाचक वाक्य - वह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार प्रश्न किया जाता है, वह प्रश्नवाचक वाक्य कहलाता है।
उदाहरण -
भारत क्या है?
राम के पिता कौन है?
दशरथ कहाँ के राजा है?

आज्ञावाचक वाक्य - वह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार की आज्ञा दी जाती है या प्रार्थना की जाती है, वह आज्ञा वाचक वाक्य कहलाता हैं।
उदाहरण -
बैठो।
बैठिये।
कृपया बैठ जाइये।
शांत रहो।
कृपया शांति बनाये रखें।
इस प्रकार के हिन्दी वाक्यों के अन्त में ओ अथवा ए की ध्वनि निकलती है ।

विस्मयादिवाचक वाक्य - वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की गहरी अनुभूति का प्रदर्शन किया जाता है, वह विस्मयादिवाचक वाक्य कहलाता हैं।
उदाहरण -
अहा! कितना सुन्दर उपवन है।
ओह! कितनी ठंडी रात है।
बल्ले! हम जीत गये।

इच्छावाचक वाक्य - जिन वाक्य‌ों में किसी इच्छा, आकांक्षा या आशीर्वाद का बोध होता है, उन्हें इच्छावाचक वाक्य कहते हैं।
उदाहरण- भगवान तुम्हेँ दीर्घायु करे।
नववर्ष मंगलमय हो।

संकेतवाचक वाक्य- जिन वाक्यों में किसी संकेत का बोध होता है, उन्हें संकेतवाचक वाक्य कहते हैं। उदाहरण-
राम का मकान उधर है।
सोनु उधर रहता है।

संदेहवाचक वाक्य - जिन वाक्य‌ों में सन्देह का बोध होता है, उन्हें सन्देह वाचक वाक्य कहते हैं।
उदाहरण-
क्या वह यहाँ आ गया ?
क्या उसने काम कर लिया ?
रचना के आधार पर वाक्य के भेद---

रचना के आधार पर वाक्य के निम्नलिखित तीन भेद होते हैं-'

(१)सरल वाक्य/साधारण वाक्य :-
जिनमें एक ही विधेय होता है, उन्हें सरल वाक्य या साधारण वाक्य कहते हैं, इन वाक्यों में एक ही क्रिया होती है;
जैसे- मुकेश पढ़ता है।
राकेश ने भोजन किया।

(२) संयुक्त वाक्य - जिन वाक्यों में दो-या दो से अधिक सरल वाक्य समुच्चयबोधक अव्ययों से जुड़े हों, उन्हें संयुक्त वाक्य कहते है;
जैसे- वह सुबह गया और शाम को लौट आया।
प्रिय बोलो पर असत्य नहीं।

(३) मिश्रित/मिश्र वाक्य - जिन वाक्यों में एक मुख्य या प्रधान वाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हों, उन्हें मिश्रित वाक्य कहते हैं।

इनमें एक मुख्य उद्देश्य और मुख्य विधेय के अलावा एक से अधिक समापिका क्रियाएँ होती हैं।

जैसे - ज्यों ही उसने औषधि सेवन किया, वह सो गया।
यदि परिश्रम करोगे तो, उत्तीर्ण हो जाओगे।
मैं जानता हूँ कि तुम्हारे कार्यअच्छे नहीं होते।

प्रस्तुति-करण यादव योगेश कुमार "रोहि" संस्कृत में काल गत वाक्य निरूपण के लिए लकार हैं।





_________  

सामान्यतः वाक्य भेद दो दृष्टियों से किया जाता है -

1. अर्थ की दृष्टि से

2. रचना की दृष्टि से

__________

हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।

1. 'ज' का अर्थ, द्विज का अर्थ

2. भिज्ञ और अभिज्ञ में अन्तर

3. किन्तु और परन्तु में अन्तर

4. आरंभ और प्रारंभ में अन्तर

5. सन्सार, सन्मेलन जैसे शब्द शुद्ध नहीं हैं क्यों

6. उपमेय, उपमान, साधारण धर्म, वाचक शब्द क्या है.

7. 'र' के विभिन्न रूप- रकार, ऋकार, रेफ

8. सर्वनाम और उसके प्रकार

__________________

अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद–

अर्थ के आधार पर वाक्यों के निम्नलिखित आठ भेद होते हैं।

(अ) विधानवाचक वाक्य– जिन वाक्यों से किसी क्रिया के करने या होने की सामान्य सूचना मिलती है, उन्हें विधानवाचक वाक्य कहते हैं। किसी के अस्तित्व का बोध भी इस प्रकार के वाक्यों से होता है।

ऊपर के गद्यांश में वाक्य का उदाहरण –

अशोक राजनगर में रहता है।

(ब) निषेधवाचक वाक्य– जिन वाक्यों से किसी कार्य के निषेध (न होने) का बोध होता हो, उन्हें निषेधवाचक वाक्य कहते हैं।

 इन्हें नकारात्मक वाक्य भी कहते हैं।

ऊपर के गद्यांश में वाक्य का उदाहरण –

मैं आज नहीं जाऊंगा।

(स) प्रश्नवाचक वाक्य– जिन वाक्यों में प्रश्न किया जाए अर्थात् किसी से कोई बात पूछी जाए, उन्हें प्रश्नवाचक वाक्य कहते हैं।

ऊपर के गद्यांश में वाक्य का उदाहरण –

क्या तुम आज ही वापस जाओगे?

(द) विस्मयादिवाचक वाक्य– जिन वाक्यों से आश्चर्य (विस्मय), हर्ष, शोक, घृणा आदि के भाव व्यक्त हों, उन्हें विस्मयादिवाचक वाक्य कहते हैं।

ऊपर के गद्यांश में वाक्य का उदाहरण –

अरे! शुभम् तुम!!

इन प्रकरणों 👇 को भी पढ़ें।

1. हिंदी गद्य साहित्य की विधाएँ

2. हिंदी गद्य साहित्य की गौण (लघु) विधाएँ

3. हिन्दी साहित्य का इतिहास चार काल

4. काव्य के प्रकार

5. कवि परिचय हिन्दी साहित्य

6. हिन्दी के लेखकोंका परिचय

7. हिंदी भाषा के उपन्यास सम्राट - मुंशी प्रेमचंद

(ई) आज्ञावाचक वाक्य– जिन वाक्यों से आज्ञा या अनुमति देने का बोध हो, उन्हें आज्ञावाचक वाक्य कहते हैं।

ऊपर के गद्यांश में वाक्य का उदाहरण –

तुम बाजार चले जाओ।

(फ) इच्छावाचक वाक्य– वक्ता की इच्छा, आशा या आशीर्वाद को व्यक्त करने वाले वाक्य इच्छावाचक वाक्य कहलाते हैं।

ऊपर के गद्यांश में वाक्य का उदाहरण –

मैं चाहता कि मैं भी कल तुम्हारे साथ ही घर चलूँ।

(ग) संदेहवाचक वाक्य– जिन वाक्यों में कार्य के होने में सन्देह अथवा संभावना का बोध हो, उन्हें संदेहवाचक वाक्य कहते हैं।

ऊपर के गद्यांश में वाक्य का उदाहरण –

शायद मैं आज देर से लौटूँ।

(ह) संकेतवाचक वाक्य– जिन वाक्यों से एक क्रिया के दूसरी क्रिया पर निर्भर होने का बोध हो, उन्हें संकेतवाचक वाक्य कहते हैं। इन्हें हेतुवाचक वाक्य भी कहते हैं। इनसे कारण, शर्त आदि का बोध होता है।

ऊपर के गद्यांश में वाक्य का उदाहरण –

अगर तुम मेरे साथ रहोगे तो मुझे सुविधा होगी।

___________________________

अर्थ की दृष्टि से वाक्य में परिवर्तन–

आप पढ़ चुके हैं कि अर्थ की दृष्टि से वाक्य आठ प्रकार के होते हैं। इनमें से विधानवाचक वाक्य को मूल आधार माना जाता है। अन्य वाक्य भेदों में विधानवाचक वाक्य का मूलभाव ही विभिन्न रूपों में परिलक्षित होता है। किसी भी विधानवाचक वाक्य को सभी प्रकार के भावार्थों में प्रयुक्त किया जा सकता है।

जैसे– उपरोक्त अनुच्छेद का विधानवाचक वाक्य–

"अशोक राजनगर में रहता है।" को लेते हैं– इस वाक्य को सभी प्रकार के वाक्यों में निम्नानुसार परिवर्तित किया जा सकता है।

_________

1. विधानवाचक वाक्य - अशोक राजनगर में रहता है।

2. विस्मयादिवाचक वाक्य - अरे! अशोक राजनगर में रहता है।

3. प्रश्नवाचक वाक्य - क्या अशोक राजनगर में रहता है?

4. निषेधवाचक वाक्य - अशोक राजनगर में नहीं रहता है।

5. संदेहवाचक वाक्य - शायद अशोक राजनगर में रहता है।

6. आज्ञावाचक वाक्य - अशोक! तुम राजनगर में रहो।

7. इच्छावाचक वाक्य- काश, अशोक राजनगर में रहता!।

8. संकेतवाचक वाक्य - यदि अशोक राजनगर में रहना चाहता है तो रह सकता है।


वाक्यांश--
शब्दों के ऐसे समूह को जिसका अर्थ तो निकलता है किन्तु पूरा पूरा अर्थ नहीं निकलता, वाक्यांश (Phrase) कहते हैं। उदाहरण -

'दरवाजे पर', 'कोने में', 'वृक्ष के नीचे' आदि का अर्थ तो निकलता है किन्तु पूरा पूरा अर्थ नहीं निकलता इसलिये ये वाक्यांश हैं।
__________________________________________
कर्ता और क्रिया के आधार पर वाक्य के भेद करें
वाक्य के दो भेद होते हैं-

उद्देश्य और
विधेय
वाक्य में जिसके बारे में कुछ बात की जाय उसे उद्देश्य कहते हैं।
और जो बात उद्देश्य के वाले में की जाय  उसे विधेय कहते हैं। उदाहरण के लिए, 'मोहन प्रयाग में रहता है'।
इसमें उद्देश्य है - 'मोहन' , और विधेय है - 'प्रयाग में रहता है।'
________________________________________
वाक्य के भेद

वाक्य -भेद दो प्रकार से किए जा सकते हँ-

१- अर्थ के आधार पर वाक्य भेद
२- रचना के आधार पर वाक्य भेद
अर्थ के आधार पर वाक्य के तीन भेद हैं ।
अर्थ के आधार पर आठ प्रकार के वाक्य होते हँ-

 1-विधान वाचक वाक्य,
2- निषेधवाचक वाक्य,
3- प्रश्नवाचक वाक्य,
4- विस्म्यादिवाचक वाक्य,
5- आज्ञावाचक वाक्य,
6- इच्छावाचक वाक्य,
7-संकेतवाचक वाक्य,
8-संदेहवाचक वाक्य।

विधानवाचक सूचक वाक्य - वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है,
वह विधानवाचक वाक्य कहलाता है।
उदाहरण -
भारत एक देश है।
राम के पिता का नाम दशरथ है।
दशरथ अयोध्या के राजा हैं।

निषेधवाचक वाक्य : जिन वाक्यों से कार्य न होने का भाव प्रकट होता है, उन्हें निषेधवाचक वाक्य कहते हैं। जैसे-
मैंने दूध नहीं पिया।
मैंने खाना नहीं खाया।

प्रश्नवाचक वाक्य - वह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार प्रश्न किया जाता है, वह प्रश्नवाचक वाक्य कहलाता है।
उदाहरण -
भारत क्या है?
राम के पिता कौन है?
दशरथ कहाँ के राजा है?

आज्ञावाचक वाक्य - वह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार की आज्ञा दी जाती है या प्रार्थना की जाती है, वह आज्ञा वाचक वाक्य कहलाता हैं।
उदाहरण -
बैठो।
बैठिये।
कृपया बैठ जाइये।
शांत रहो।
कृपया शांति बनाये रखें।
इस प्रकार के हिन्दी वाक्यों के अन्त में ओ अथवा ए की ध्वनि निकलती है ।

विस्मयादिवाचक वाक्य - वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की गहरी अनुभूति का प्रदर्शन किया जाता है, वह विस्मयादिवाचक वाक्य कहलाता हैं।
उदाहरण -
अहा! कितना सुन्दर उपवन है।
ओह! कितनी ठंडी रात है।
बल्ले! हम जीत गये।

इच्छावाचक वाक्य - जिन वाक्य‌ों में किसी इच्छा, आकांक्षा या आशीर्वाद का बोध होता है, उन्हें इच्छावाचक वाक्य कहते हैं।
उदाहरण- भगवान तुम्हेँ दीर्घायु करे।
नववर्ष मंगलमय हो।

संकेतवाचक वाक्य- जिन वाक्यों में किसी संकेत का बोध होता है, उन्हें संकेतवाचक वाक्य कहते हैं। उदाहरण-
राम का मकान उधर है।
सोनु उधर रहता है।

संदेहवाचक वाक्य - जिन वाक्य‌ों में सन्देह का बोध होता है, उन्हें सन्देह वाचक वाक्य कहते हैं।
उदाहरण-
क्या वह यहाँ आ गया ?
क्या उसने काम कर लिया ?
रचना के आधार पर वाक्य के भेद---

रचना के आधार पर वाक्य के निम्नलिखित तीन भेद होते हैं-

(१)सरल वाक्य/साधारण वाक्य :-
जिनमें एक ही विधेय होता है, उन्हें सरल वाक्य या साधारण वाक्य कहते हैं, इन वाक्यों में एक ही क्रिया होती है;
जैसे- मुकेश पढ़ता है।
राकेश ने भोजन किया।

(२) संयुक्त वाक्य - जिन वाक्यों में दो-या दो से अधिक सरल वाक्य समुच्चयबोधक अव्ययों से जुड़े हों, उन्हें संयुक्त वाक्य कहते है;
जैसे- वह सुबह गया और शाम को लौट आया।
प्रिय बोलो पर असत्य नहीं।

(३) मिश्रित/मिश्र वाक्य - जिन वाक्यों में एक मुख्य या प्रधान वाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हों, उन्हें मिश्रित वाक्य कहते हैं।

इनमें एक मुख्य उद्देश्य और मुख्य विधेय के अलावा एक से अधिक समापिका क्रियाएँ होती हैं।

जैसे - ज्यों ही उसने औषधि सेवन किया, वह सो गया।
यदि परिश्रम करोगे तो, उत्तीर्ण हो जाओगे।
मैं जानता हूँ कि तुम्हारे कार्यअच्छे नहीं होते।

प्रस्तुति-करण यादव योगेश कुमार "रोहि"




संस्कृत में लकार — एक चिन्तन → 

उससे निकली देवनागरी वर्णमाला के वर्णों की विभिन्न ध्वनियाँ ( स्वर ) और वे वर्ण जो इन ध्वनियों से अभिव्यञ्जित हुए — व्यञ्जन 

 इन सभी स्वर और व्यञ्जन में एक ऐसा वर्ण भी था जो न पूर्ण स्वर था और न पूर्ण व्यञ्जन ।

 वह वर्ण था — ल् । 

पहले किसी पोस्ट पर मैंने कहा था कि सृष्टि के पूर्व अखिल ब्रह्माण्ड में एक ही स्वर गुञ्जायमान था — ॐ ! देवनागरी वर्णमाला के जो वर्ण महादेव के डमरू-निनाद से प्रकट हुए, यह उनमें भी नहीं था क्योंकि यह तो अनादिकाल से ब्रह्माण्ड में था ही, सतत सनातन ध्वनि । जब ब्रह्म में सृष्टि की उत्पत्ति की स्फुरणा हुई तो प्रकृति ने ब्रह्म की अध्यक्षता में त्रिविध गुणमयी सृष्टि की रचना की, वह ब्रह्म निमित्त होकर भी अपनी ही स्वभावभूता प्रकृति के संयोग से संसार के रूप में प्रकट भासने लग गया ।

वह ही भासने लग गया, यह कहने का तात्पर्य है कि वह ही इस सम्पूर्ण दृश्यमान सृजन का उपादान कारण था, सृष्टि में समाया हुआ होकर भी सृष्टि का संचालक नियामक । 

क्रिया का आरोपण तो प्रकृति पर गया परन्तु वह भी उस चेतना रूपी ब्रह्म के बिना संचालित नहीं थी ।

 – स्वर अर्थात् ध्वनियाँ सीधे-सीधे ब्रह्म की द्योतक हैं और व्यञ्जन प्रकृति के द्योतक ।

बिना स्वर के प्रकृति कैसे अपने को व्यक्त कर पाती ।

 बिना स्वर के प्रकृति के कार्य-व्यापार कैसे संचालित हो पाते । 

प्रकृति तो ब्रह्म के बिना सर्वथा अधूरी थी । इसलिए स्वर-स्वरूप ब्रह्म के संयोग से ही प्रकृति-स्वरूप व्यञ्जन अपने को व्यञ्जित कर पाए । तभी तो सारे व्यञ्जन हलन्त ( हल् + अन्त ) हैं । पाणिनि के माहेश्वर सूत्र से व्युत्पन्न प्रत्याहार ‘हल्’ में आने वाले समस्त वर्ण जो बिना स्वर-संयोग के उच्चारण नहीं किये जा सकते थे, हलन्त अर्थात् व्यञ्जन कहलाए ।

  — ल् , जो स्वर भी था और व्यञ्जन भी । अत: प्रकृति के कार्य-व्यापार के संचालन को निर्देशित करने के लिए ‘ल्’ ( लकार ) का प्रयोग सर्वथा सम्यक् प्रतीत हुआ ।

संस्कृत में क्रिया के Mood को बताने के लिए 10 लकार नियत किये गये । इसमें छ: लकार ‘ट्’–अन्त्यक हैं, लट्, लृट्, लोट्, लिट्, लुट् और लेट् — ये छ: लकार । ट् वर्ण धनुष् की टंकार का वाचक है । टंकार से संकल्प ध्वनित होता है और बिना संकल्प के क्रिया हो नहीं सकती है । ट्-अन्त्यक लकार क्रियाओं में संकल्प को ध्वनित करते हैं । 

शेष चार लकार ‘ङ्’–अन्त्यक हैं, लङ्, लिङ्, लृङ् और लुङ् — ये चार लकार । ङ् वर्ण इच्छा का बोधक है । किसी इच्छा या इच्छा के भाव ( अपूर्णतार्थ में ) को निर्देशित करने के लिए ‘ङ्’ का उपयोग समीचीन और सम्यक् है ।

इस प्रकार संकल्प और विषयेच्छा से सृष्टि की समस्त क्रियाएँ संचालित हैं । 

"लकार -"
संस्कृत में लट् , लिट् , लुट् , लृट् , लेट् , लोट् , लङ् , लिङ् , लुङ् , लृङ् – ये दस लकार होते हैं। वास्तव में ये दस प्रत्यय ही हैं जो धातुओं में जोड़े जाते हैं।

इन दसों प्रत्ययों के प्रारम्भ में 'ल' है इसलिए इन्हें 'लकार' कहते हैं ।

इन दस लकारों में से आरम्भ के छः लकारों के अन्त में 'ट्' है- लट् लिट् लुट् आदि इसलिए ये टित् लकार कहे जाते हैं ।

और अन्त के चार लकार (ङित् )कहे जाते हैं क्योंकि उनके अन्त में 'ङ्' है। 

व्याकरणशास्त्र में जब धातुओं से पिबति, खादति आदि रूप सिद्ध किये जाते हैं तब इन टित्" और ङित् "शब्दों का बहुत बार प्रयोग किया जाता है।

इन लकारों का प्रयोग विभिन्न कालों की क्रिया बताने के लिए किया जाता है। 

जैसे – जब वर्तमान काल की क्रिया बतानी हो तो धातु से 'लट् लकार' जोड़ देंगे, अनद्यतन परोक्ष भूतकाल की क्रिया बतानी हो तो लिट् लकार जोड़ेंगे।

(१) लट् लकार (= वर्तमान काल) जैसे :- श्यामः खेलति । ( श्याम खेलता है।)

(२) लिट् लकार (= अनद्यतन परोक्ष भूतकाल) जो अपने साथ न घटित होकर किसी इतिहास का विषय हो । जैसे :-- रामः रावणं ममार। ( राम ने रावण को मारा ।)

(३) लुट् लकार (= अनद्यतन भविष्यत् काल) जो आज का दिन छोड़ कर आगे होने वाला हो । जैसे :-- सः श्वः विद्यालयं गन्ता। ( वह कल विद्यालय जायेगा ।)

(४) लृट् लकार (= अद्यतन भविष्यत् काल - सामान्य भविष्य काल) जो आने वाले किसी भी समय में होने वाला हो आज से लेकर कभी भी । जैसे :--रामः इदं कार्यं करिष्यति । (राम यह कार्य करेगा।)

(५) लेट् लकार (= यह लकार केवल वेद में प्रयोग होता है, ईश्वर की प्रार्थना के लिए, क्योंकि वह किसी काल में बंधा नहीं है।)

(६) लोट् लकार (= ये लकार आज्ञा, अनुमति लेना, प्रशंसा करना,प्रार्थना आदि में प्रयोग होता है ।) जैसे :-भवान् गच्छतु । (आप जाइए ) ; सः क्रीडतु । (वह खेले) ; त्वं खाद । (तुम खाओ ) ;  अहं किं वदानि । ( मैं क्या बोलूँ ?)

(७) लङ् लकार (= अनद्यतन भूत काल ) आज का दिन छोड़ कर किसी अन्य दिन जो हुआ हो । जैसे :- भवान् तस्मिन् दिने भोजनमपचत् । (आपने उस दिन भोजन पकाया था।)

(८) लिङ् लकार = इसमें दो प्रकार के लकार होते हैं :--

(क) आशीर्लिङ् (= किसी को आशीर्वाद देना हो) जैसे :- भवान् जीव्यात् (आप जीओ ) ; त्वं सुखी भूयात् । (तुम सुखी रहो।)

_________________________________


           "आशीर्लिङ्लकार का प्रयोग- 
लकारों के क्रम में लिङ् लकार के विषय में समझाते हुए हमने इसके दो भेदों का उल्लेख किया था- विधिलिङ् और आशीर्लिङ्। विधिलिङ् लकार के प्रयोग के नियम तो आपने जान लिये। अब आशीर्लिङ् के विषय में बताते हैं। आपने यह वेदमन्त्र तो कभी न कभी सुना ही होगा –



"मधुमन्मे निष्क्रमणं मधुमन्मे परायणम्।
वाचा वदामि मधुमद् ‘भूयासं’ मधुसंदृशः॥
( मेरा जाना मधुर हो, मेरा आना मधुर हो। मैं मधुर वाणी बोलूँ, मैं मधु के सदृश हो जाऊँ। अथर्ववेद १।३४।३॥ )


इसमें जो ‘भूयासम्’ शब्द है, वह भू धातु के आशीर्लिङ् के उत्तमपुरुष एकवचन का रूप है। भू धातु के आशीर्लिङ् में रूप देखिए –___________________________

भूयात् भूयास्ताम् भूयासुः
भूयाः भूयास्तम् भूयास्त
भूयासम् भूयास्व भूयास्म

१) इस लकार का प्रयोग केवल आशीर्वाद अर्थ में ही होता है। इसके सन्दर्भ में पाणिनि  ने एक सूत्र लिखा है – “आशिषि लिङ्लोटौ।३।३।१७२॥” अर्थात् आशीर्वाद अर्थ में आशीर्लिङ् लकार और लोट् लकार का प्रयोग करते हैं। जैसे – सः चिरञ्जीवी भूयात् = वह चिरञ्जीवी हो।

२) इस लकार के प्रयोग बहुत कम दिखाई पड़ते हैं, और जो दिखते भी हैं वे बहुधा भू धातु के ही होते हैं। अतः आपको भू धातु के ही रूप स्मरण कर लेना है।
________________________________________

शब्दकोश :

‘गर्भवती’ के पर्यायवाची शब्द –
(१) आपन्नसत्त्वा
(२) गुर्विणी
(३) अन्तर्वत्नी
(४) गर्भिणी
(५) गर्भवती

पतिव्रता स्त्री के पर्यायवाची-
(१) सुचरित्रा
(२) सती
(३) साध्वी
(४) पतिव्रता

स्वयं पति चुनने वाली स्त्री के लिए संस्कृत शब्द –
(१) स्वयंवरा
(२) पतिंवरा
(३) वर्या

वीरप्रसविनी – वीर पुत्र को जन्म देने वाली
बुधप्रसविनी – विद्वान् को जन्म देने वाली

उपर्युक्त सभी शब्द स्त्रीलिंग में होते हैं।
________________________________________

वाक्य अभ्यास प्रयोग-:

यह गर्भिणी वीर पुत्र को उत्पन्न करने वाली हो !
= एषा आपन्नसत्त्वा वीरप्रसविनी भूयात्।

ये सभी स्त्रियाँ पतिव्रताएँ हों!
= एताः सर्वाः योषिताः सुचरित्राः भूयासुः।

ये दोनों पतिव्रताएँ प्रसन्न रहें!
= एते सुचरित्रे मुदिते भूयास्ताम्।

हे स्वयं पति चुनने वाली पुत्री ! तू पति कीप्रिय होवे।
= हे पतिंवरे पुत्रि ! त्वं भर्तुः प्रिया भूयाः।

तुम दोनों पतिव्रताएँ होवो ।
= युवां सत्यौ भूयास्तम् ।

वशिष्ठ ने दशरथ की रानियों से कहा –
= वशिष्ठः दशरथस्य राज्ञीः उवाच –

तुम सब वीरप्रसविनी होओ।
= यूयं वीरप्रसविन्यः भूयास्त ।

मैं मधुर बोलने वाला होऊँ।
= अहं मधुरवक्ता भूयासम्।

सावित्री ने कहा –
सावित्री उवाच

मैं स्वयं पति चुनने वाली होऊँ।
= अहं वर्या भूयासम्।

माद्री और कुन्ती ने कहा –
माद्री च पृथा च ऊचतुः –

हम दोनों वीरप्रसविनी होवें।
= आवां वीरप्रसविन्यौ भूयास्व ।

हम सब राष्ट्रभक्त हों।
वयं राष्ट्रभक्ताः भूयास्म ।

हम सब चिरञ्जीवी हों।
= वयं चिरञ्जीविनः भूयास्म।
_______________________________________

श्लोक :

एकः स्वादु न भुञ्जीत नैकः सुप्तेषु जागृयात्।
एको न गच्छेत् अध्वानं नैकः चार्थान् प्रचिन्तयेत्॥
(पञ्चतन्त्र)

स्वादिष्ट भोजन अकेले नहीं खाना चाहिए, सोते हुए लोगों में अकेले नहीं जागना चाहिए, यात्रा में अकेले नहीं जाना चाहिए और गूढ़ विषयों पर अकेले विचार नहीं करना चाहिए।

इस श्लोक में जितने भी क्रियापद हैं वे सभी विधिलिङ् लकार प्रथमपुरुष एकवचन के हैं।

आशीर्लिङ्लकार का प्रयोग

(ख) विधिलिङ् (= किसी को विधि बतानी हो ।) जैसे :- भवान् पठेत् । (आपको पढ़ना चाहिए।) ; अहं गच्छेयम् । (मुझे जाना चाहिए।
(९) लुङ् लकार (= अद्यतन भूत काल) आज का भूत काल) जो आज कभी भी बीत चुका हो । जैसे :- अहं भोजनम् अभक्षत् । (मैंने खाना खाया।)

(१०) लृङ् लकार हेतुहेतुमद्भविष्य काल(= ऐसा भविष्य काल जिसका प्रभाव वर्तमान तक हो  जब किसी क्रिया की असिद्धि हो गई हो । जैसे :- यदि त्वम् अपठिष्यत् तर्हि विद्वान् भवितुम् अर्हिष्यत् । (यदि तुम पढ़गे तो विद्वान् बनोगे।)

इस बात को स्मरण रखने के लिए कि धातु से कब किस लकार को जोड़ेंगे, निम्नलिखित श्लोक स्मरण कर लीजिए-

लट् -वर्तमाने लेट् -वेदे भूते- लुङ् लङ् लिटस्‍तथा ।
विध्‍याशिषोर्लिङ् लोटौ च लुट् लृट् लृङ् च भविष्‍यति ॥
(अर्थात् लट् लकार वर्तमान काल में, लेट् लकार केवल वेद में, भूतकाल में लुङ् लङ् और लिट्, विधि और आशीर्वाद में लिङ् और लोट् लकार तथा भविष्यत् काल में लुट् लृट् और लृङ् लकारों का प्रयोग किया जाता है।)
लकारों के नाम याद रखने की विधि-
ल् में प्रत्याहार के क्रम से ( अ इ उ ऋ ए ओ ) जोड़ दें और क्रमानुसार 'ट' जोड़ते जाऐं । फिर बाद में 'ङ्' जोड़ते जाऐं जब तक कि दश लकार पूरे न हो जाएँ । जैसे लट् लिट् लुट् लृट् लेट् लोट् लङ् लिङ् लुङ् लृङ् ॥ इनमें लेट् लकार केवल वेद में प्रयुक्त होता है । लोक के लिए नौ लकार शेष रहे|

"समास:"
१) द्वन्द्व

२) तत्पुरुष

३) कर्मधारय

४) बहुव्रीहि

५) अव्ययीभाव

६) द्विगु समास क्रिया पदों में नहीं होता। समास के पहले पद को 'पूर्व पद' कहते हैं, बाकी सभी को 'उत्तर पद' कहते हैं।

समास मुख्य क्रियापद में नहीं होता गौण क्रियापद में होता है। समास के पहले पद को 'पूर्व पद' कहते हैं, बाकी सभी को 'उत्तर पद' कहते हैं।

समास के तोड़ने को विग्रह कहते हैं, जैसे -- "रामश्यामौ" यह समास है और रामः च श्यामः च (राम और श्याम) इसका विग्रह है।


पाठ - द्वितीय-

प्रस्तुति -यादव योगेश कुमार रोहि -  8077160219

सोमवार, 20 मई 2024

राधा- १

आद्या राधा का विवाह कृष्ण के साथ हुआ द्वितीया  छाया राधा  (राधाच्छाया )का विवाह रायाण गोप से हुआ जो मूल राधा की प्रतिबिम्ब राधा थी रायाण गोप  कृष्ण का ही अंश था। और तीसरी अनुराधा का विवाह उपमन्यु गोप से हुआ  और आराधिका का विवाह अयन घोष से हुआ। व्रज में उस समय चार राधा नाम की गोपियाँ रहती थीं।
शास्त्रीय सन्दर्भों में राधा के पति कृष्ण हैं।

का क्षमा तं पतिं कर्तुं विना लक्षमीं सरस्वतीम् ।।
चतुर्भुजस्य द्वे भार्ये हरेर्वैकुण्ठशाथिनः ।३८।

गोलोके द्विभुजस्यापि श्रीवंशीवदनस्य च ।
किशोरगोपवेषस्य परिपूर्णतमस्य च ।। ३९ ।।

तस्य भार्या स्वयं राधा महालक्ष्मीः परात्परा ।
ब्रह्मस्वरूपा परमा परमात्मानमीश्वरम् । ४०।
__________


                 "श्रीभगवानुवाच
त्वयाऽऽयुस्तपसा लब्धं यावदायुश्च ब्रह्मणः ।
तदेव देहि धर्माय गोलोकं गच्छ सुन्दरि ।। १३५ ।।

तन्वाऽनया च तपसा पश्चान्मां च लभिष्यसि ।
पश्चाद्गोलोकमागत्य वाराहे च वरानने ।। १३६ ।।

वृषभानसुता त्वं च राधाच्छाया भविष्यसि ।
मत्कलांशश्च रायाणस्त्वां विवाह ग्रहीष्यति ।१३७।

मां लभिष्यसि रासे च गोपीभी राधया सह ।
राधा श्रीदामशापेन वृषभानसुता यदा ।१३८ ।।

सा चैव वास्तवी राधा त्वं च च्छायास्वरुपिणी।
विवाहकाले रायाणस्त्वां च च्छायां ग्रहीष्यति ।१३९ ।

त्वां दत्त्वा वास्तवी राधा साऽन्तर्धाना भविष्यति ।
राधैवेति विमूढाश्च विज्ञास्यन्ति ।।
च गोकुले ।१४०।

स्वप्ने राधापदाम्भोजं नारि पश्यन्ति बल्लवाः ।
स्वयं राधा मम क्रोडे छाया रायाणकामिनी ।। १४१ ।।

विष्णोश्च वचनं श्रुत्वा ददावायुश्च सुन्दरी ।
उत्तस्थौ पूर्ण धर्मश्च तप्तकाञ्चनसंनिभः ।।
पूर्वस्मात्सुन्दरः श्रीमान्प्रणनाम परात्परम् ।। १४२ ।।
वृन्दोवाच
देवाः शृणुत मद्वाक्यं दुर्लङ्घ्यं सावधानतः ।
न हि मिथ्या भवेद्वाक्यं मदीयं च निशामय ।१४३।

क्षयो भवेति वाक्यं च मयोक्तं कोपभीतया ।
वारत्रयं पुनर्वक्तुं वारयामास भास्करः ।। १४४ ।।

सत्ये च परिपूर्णोऽयं यथापूर्वो यथाऽधुना ।
त्रिपादश्चापि त्रेतायां द्वापदो द्विपरे तथा ।। १४५ ।।

एकपादश्च दर्मोऽयं कलेश्च प्रथमे हरे ।
शेषे कलाषोडशांशः पुनः सत्ये यथा पुरा ।। १४६ ।।

त्रिर्निर्गतं मम मुखात्क्षयस्तेन ततः क्रमात् 
पुनरुक्ते च मनसि वारयामास भास्करः ।। १४७ ।।

तेनैव रेतुनाऽयं च करिशेषे कलामयः ।
तथा शप्तः स्थितो दुर्गे कलिशेषे तथा ध्रुवम् ।। १४८ ।।
एतस्मिन्नन्तरे नन्द ददृशुर्देवता रथम् ।
गोलोकादागतं वेगादतीव सुन्दरं शुभम् ।। १४९ ।।

अमूल्यरत्ननिर्माणं हीरहारपरिष्कृतम् ।
मणिमाणिक्यमुक्ताभिर्वस्त्रैश्च श्वेतचामरै। ।। १५०।


विभूषितं भूषणौश्च रुचिरै स्तनदर्पणैः ।
नत्वा हरिं हरं वृन्दा ब्रह्माणं सर्वदेवताः ।। १५१ ।।

समारुङ्य रथं दृष्ट्वा गोलोकं च जगाम सा ।
देवा जग्मुश्च स्वस्थानं किं भूयः श्रोतुमिच्छसि ।। १५२ ।।

इति श्रीब्रह्मवैवर्त  महापुराण श्रीकृष्णजन्मखणड उत्तरार्द्ध  अध्याय ।86।


              ब्रह्म वैवर्त पुराण
श्रीकृष्ण जन्म खण्ड (उत्तरार्द्ध): अध्याय 86
___________
धर्म ने कहा- वृन्दे! जो इच्छारहित, तर्कण करने के अयोग्य, ऐश्वर्यशाली, निर्गुण, निराकार और भक्तानुग्रहमूर्ति हैं; उन परमात्मा को पति बनाने के लिए लक्ष्मी और सरस्वती के अतिरिक्त दूसरी कौन स्त्री समर्थ हो सकती है? 
वैकुण्ठशायी चतुर्भुज भगवान की ये ही दो भार्याएँ हैं। 

गोलोक में भी जो द्विभुज, वंशी बजाने वाले, किशोर गोप-वेषधारी, परिपूर्णतम श्रीकृष्ण हैं; उनकी पत्नी स्वयं परात्परा महालक्ष्मी राधा हैं।
_______________
 

वे परमब्रह्मा स्वरूपिणी राधा उन श्यामसुंदर की, जो परम आत्मबल से संपन्न, ऐश्वर्यशाली, शमपरायण और परम सौंदर्यशाली हैं, जिनका सुंदर शरीर करोड़ों कामदेवों के सौंदर्य की निन्दा करने वाला, अमूल्य रत्नाभरणों से विभूषित, सत्यस्वरूप और अविनाशी है तथा जो रमणीय पीताम्बर धारण करने वाले और संपूर्ण संपत्तियों के दाता हैं; सदा सेवा करती रहती हैं।

 वे श्रीकृष्ण द्विभुज और चतुर्भुज रूप से दो रूपों में विभक्त हैं। वे स्वयं चतुर्भुज-रूप से वैकुण्ठ में और द्विभुज-रूप से गोलोक में वास करते हैं।

पचीस हजार युग बीतने के बाद इंद्र का पतन होता है, ऐसे चौदह इंद्रों का शासनकाल लोकों के विधाता ब्रह्मा का एक दिन होता है, उतनी ही बड़ी उनकी रात्रि होती है। 

ऐसे तीस दिन का एक मास और बारह मास का एक वर्ष होता है। 

ऐसे सौ वर्ष तक ब्रह्मा की आयु समझनी चाहिए। उन ब्रह्मा की आयु समाप्ति, जिनका एक निमेष होता है, सनक आदि महर्षि जिनकी जीवनपर्यन्त सेवा करते रहते हैं, परंतु करोड़ों-करोड़ों कल्पों में भी जो विभु साध्य नहीं होते। सहस्रमुखधारी शेषनाग अरबों-खरबों कल्पों तक जिनकी भक्तिपूर्वक रात-दिन सेवा तथा नाम जप करते रहते हैं; परंतु वे परात्पर, दुराराध्य, हितकारी भगवान साध्य नहीं होते।





श्रीकृष्ण जी पत्नी राधा के मूल रूप का विवाह कृष्ण के साथ हुआ। यह बात ब्रह्मवैवर्त पुराण के  श्रीकृष्ण जन्म खण्ड में भी वर्णित है।

 वृषभानसुता त्वं च राधाच्छाया भविष्यसि ।
मत्कलांशश्च रायाणस्त्वां विवाह ग्रहीष्यति ।। १३७ ।।
मां लभिष्यसि रासे च गोपीभी राधया सह ।
राधा श्रीदामशापेन वृषभानसुता यदा ।। १३८ ।।
सा चैव वास्तवी राधा त्वं च च्छायास्वरुपिणी ।
विवाहकाले रायाणस्त्वां च च्छायां ग्रहीष्यति ।। १३९ ।।
त्वां दत्त्वा वास्तवी राधा साऽन्तर्धाना भविष्यति ।
राधैवेति विमूढाश्च विज्ञास्यन्ति ।।
च गोकुले ।। १४० ।।
स्वप्ने राधापदाम्भोजं न रि पश्यन्ति बल्लवाः ।
स्वयं राधा मम क्रोडे छाया रायाणकामिनी ।। १४१ ।।
विष्णोश्च वचनं श्रुत्वा ददावायुश्च सुन्दरी ।
उत्तस्थौ पूर्ण धर्मश्च तप्तकाञ्चनसंनिभः ।।
पूर्वस्मात्सुन्दरः श्रीमान्प्रणनाम परात्परम् ।। १४२ ।।

श्रीब्रह्म-  वैवर्तपुराण श्रीकृष्णजन्मखण्ड  नारदनाo भगवन्नन्दसंo

राधा -३ नृग के पुत्र सुचन्द्र का वर्णन-

गर्ग संहिता
गोलोक खण्ड : अध्याय 8

सुचन्द्र और कलावती के पूर्व-पुण्य का वर्णन, उन दोनों का वृषभानु तथा कीर्ति के रूप में अवतरण

श्रीगर्गजी कहते हैं- शौनक ! राजा बहुलाश्व का हृदय भक्तिभाव से परिपूर्ण था। हरिभक्ति में उनकी अविचल निष्ठा थी। उन्होंने इस प्रसंग को सुनकर ज्ञानियों श्रेष्ठ एवं महाविलक्षण स्वभाव वाले देवर्षि नारद जी को प्रणाम किया और पुन: पूछा।

राजा बहुलाश्व ने कहा- भगवन ! आपने अपने आनन्दप्रद, नित्य वृद्धिशील, निर्मल यश से मेरे कुल को पृथ्वी पर अत्यंत विशद (उज्ज्वल) बना दिया; क्योंकि श्रीकृष्ण भक्तों के क्षणभर के संग से साधारण जन भी सत्पुरुष महात्मा बन जाता है। इस विषय में अधिक कहने से क्या लाभ। श्रीराधा के साथ भूतल अवतीर्ण हुए साक्षात परिपूर्णतम भगवान ने भूतल पर अवतीर्ण हुए साक्षात परिपूर्णतम भगवान ने व्रज में कौन-सी लीलाएँ कीं- यह मुझे कृपा पूर्वक बताइये। देवर्षे ! ऋषीश्वर ! इस कथामृत द्वारा आप त्रिताप-दु:ख से मेरी रक्षा कीजिये।

श्री नारद जी कहते हैं- राजन ! वह कुल धन्य है, जिसे परात्पर श्रीकृष्ण भक्त राजा निमि ने समस्त सदगुणों से परिपूर्ण बना दिया है और जिसमें तुम- जैसे योगयुक्त एवं भव-बन्धन से मुक्त पुरुष ने जन्म लिया है। तुम्हारे इस कुल के लिये कुछ भी विचित्र नहीं है। अब तुम उन परम पुरुष भगवान श्रीकृष्ण की परम मंगलमयी पवित्र लीला का श्रवण करो। वे भगवान केवल कंस का संहार करने के लिये ही नहीं, अपितु भूतल के संतजनों की रक्षा के लिये अवतीर्ण हुए थे। उन्होंने अपनी तेजोमयी पराशक्ति श्री राधा का वृषभानु की पत्नि कीर्ति रानी के गर्भ में प्रवेश कराया। वे श्री राधा कलिन्दजाकूलवर्ती निकुंज प्रदेश के एक सुन्दर मन्दिर में अवतीर्ण हुईं। उस समय भाद्रपद का महीना था। शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि एवं सोम का दिन था। मध्याह्न का समय था और आकाश में बादल छाये हुए थे। देवगण नन्दनवन के भव्य प्रसून लेकर भवन पर बरसा रहे थे। उस समय श्री राधिका जी के अवतार धारण करने से नदियों का जल स्वच्छ हो गया। सम्पूर्ण दिशाएँ प्रसन्न-निर्मल हो उठीं। कमलों की सुगन्ध से व्याप्त शीतल वायु मन्द गति से प्रवाहित हो रही थी। शरत्पूर्णिमा के शत-शत चन्द्रमाओं से भी अधिक अभिराम कन्या को देखकर गोपी कीर्तिदा आनन्द में निमग्न हो गयीं।



गोलोक खण्ड : अध्याय 8

उन्होंने मंगल कृत्य कराकर पुत्री के कल्याण की कामना से आनन्ददायिनी दो लाख उत्तम गौएँ ब्राह्मणों को दान की। जिनका दर्शन बड़े-बड़े देवताओं के लिये भी दुर्लभ है, तत्त्वज्ञ मनुष्य सैकड़ों जन्मों तक तप करने पर भी जिनकी झाँकी नहीं पाते, वे ही श्री राधिका जी जब वृषभानु के यहाँ साकार रूप से प्रकट हुईं और गोप-ललनाएँ जब उनका लालन-पालन करने लगी, तब सर्वधारण एवं सुन्दर रत्नों से खचित, चन्दन निर्मित तथा रत्न किरण मंडित पालने में सखी जनों द्वारा नित्य झुलायी जाती हुई श्री राधा प्रतिदिन शुक्ल पक्ष के चन्द्रमा की कला की भाँति बढ़ने लगी। श्री राधा क्या हैं- रास की रंगस्थली को प्रकाशित करने वाली चन्द्रिका, वृषभानु-मन्दिर की दीपावली, गोलोक-चूड़ामणि श्रीकृष्ण के कण्ठ की हारावली। मैं उन्हीं पराशक्ति का ध्यान करता हुआ भूतल पर विचरता रहता हूँ।

राजा बहुलाश्व ने पूछा- मने ! वृषभानु जी का सौभाग्य अदभुत है, अवर्णनीय है; क्योंकि उनके यहाँ श्री राधिकाजी स्वयं पुत्री रूप से अवतीर्ण हुईं। कलावती और सुचन्द्र ने पूर्वजन्म में कौन सा पुण्यकर्म किया था, जिसके फलस्वरूप इन्हें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ।

श्री नारद जी कहते हैं- राजन ! राजराजेश्वर महाभाग सुचन्द्र राजा नृग के पुत्र थे। परम सुन्दर सुचन्द्र चक्रवर्ती नरेश थे। उन्हें साक्षात भगवान का अंश माना जाता है। पूर्वकाल में (अर्यमा प्रभृति) पितरों के यहाँ तीन मानसी कन्याएँ उत्पन्न हुई थी। वे सभी परम सुन्दरी थी। उनके नाम थे- कलावती, रत्नमाला और मेनका। पितरों ने स्वेच्छा से ही कलावती का हाथ श्री हरि के अंश भूत बुद्धिमान सुचन्द्र के हाथ में दे दिया। रत्नमाला को विदेहराज के हाथ में और मेनका को हिमालय के हाथ में अर्पित कर दिया। साथ ही विधि पूर्वक दहेज की वस्तुएँ भी दी। महामते ! रत्नमाला से सीताजी और मेनका के गर्भ से पार्वती जी प्रकट हुई। इन दोनों देवियों की कथाएँ पुराणों में प्रसिद्ध हैं। तदनंतर कलावती को साथ लेकर महाभाग सुचन्द्र गोमती के तट पर ‘नैमिष’ नामक वन में गये। उन्होंने ब्रह्माजी की प्रसन्नता के लिये तपस्या आरम्भ की। वह तप देवताओं के कालमान से बारह वर्षों तक चलता रहा।


गोलोक खण्ड : अध्याय 8


तदनंतर ब्रह्माजी वहाँ पधारे और बोले- ‘वर माँगो।’ राजा के शरीर पर दीमकें चढ़ गयी थी। ब्रह्मवाणी सुनकर वे दिव्य रूप धारण करके बाँबी से बाहर निकले। उन्होंने सर्वप्रथम ब्रह्माजी को प्रणाम किया और कहा- ‘मुझे दिव्य परात्पर मोक्ष प्राप्त हो।’ राजा की बात सुनकर साध्वी रानी कलावती का मन दु:खी हो गया। अत: उन्होंने

ब्रह्माजी से कहा- ‘पितामह ! पति ही नारियों के लिये सर्वोत्कृष्ट देवता माना गया है। यदि ये मेरे पति देवता मुक्ति प्राप्त कर रहे हैं तो मेरी क्या गति होगी ? इनके बिना मैं जीवित नहीं रहूँगी। यदि आप इन्हें मोक्ष देंगे तो मैं पतिसाहचर्य में विक्षेप के कारण विह्वल हो आपको शाप दे दूँगी।

ब्रह्माजी ने कहा- देवि ! मैं तुम्हारे शाप के भय से अवश्य डरता हूँ; किंतु मेरा दिया हुआ वर कभी विफल नहीं हो सकता। इसलिये तुम अपने प्राणपति के साथ स्वर्ग में जाओ। वहाँ स्वर्ग सुख भोगकर कालांतर में फिर पृथ्वी पर जन्म लोगी। द्वापर के अंत में भारतवर्ष में, गंगा और यमुना के बीच, तुम्हारा जन्म होगा। तुम दोनों से जब परिपूर्ण भगवान की प्रिया साक्षात श्रीराधिका जी पुत्री रूप में प्रकट होंगी, तब तुम दोनों साथ ही मुक्त हो जाओगे।

श्री नारद जी कहते हैं- इस प्रकार ब्रह्माजी के दिव्य एवं अमोघ वरसे कलावती और सुचन्द्र- दोनों की भूतल पर उत्पत्ति हुई। वे ही ‘कीर्ति’ तथा ‘श्री वृषभानु’ हुए हैं। कलावती कान्यकुब्ज देश (कन्नौज) में राजा भलन्दन के यज्ञ कुण्ड़ से प्रकट हुई। उस दिव्य कन्या को अपने पूर्वजन्म की सारी बातें स्मरण थीं। सुरभानु के घर सुचन्द्र का जन्म हुआ। उस समय वे ‘श्रीवृषभानु’ नाम से विख्यात हुए। उन्हें भी पूर्वजन्म की स्मृति बनी रही। वे गोपों में श्रेष्ठ होने के साथ ही दूसरे कामदेव के समान परम सुन्दर थे। परम बुद्धिमान नन्दराज जी ने इन दोनों का विवाह-सम्बन्ध जोड़ा था। उन दोनों को पूर्वजन्म की स्मृति थी ही, अत: वह एक-दूसरे को चाहते थे और दोनों की इच्छा से ही यह सम्बन्ध हुआ। जो मनुष्य वृषभानु और कलावती के इस उपाख्यान को श्रवण करता है, वह सम्पूर्ण पापों से छूट जाता है और अंत में भगवान श्रीकृष्णचन्द्र के सायुज्य को प्राप्त कर लेता है।

इस प्रकार श्री गर्ग संहिता में गोलोक खण्ड के अंतर्गत नारद-बहुलाश्व संवाद में ‘श्री राधिका के पूर्वजन्म का वर्णन’ नामक आठवाँ अध्याय पूरा हुआ।



गर्ग संहिता गोलोक खण्ड : अध्याय 3 श्रीराधिकाजी ने कहा- आप पृथ्वी का भार उतारने के लिये भूमण्डल पर अवश्य पधारें; परंतु मेरी एक प्रतिज्ञा है, उसे भी सुन लें- प्राणनाथ ! आपके चले जाने पर एक क्षण भी मैं यहाँ जीवन धारण नहीं कर सकूँगी। यदि आप मेरी इस प्रतिज्ञा पर ध्यान नहीं दे रहे हैं तो मैं दुबारा भी कह रही हूँ। अब मेरे प्राण अधर तक पहुँचने को अत्यंत विह्वल हैं। ये इस शरीर से वैसे ही उड़ जायँगे, जैसे कपूर के धूलिकण। श्रीभगवान बोले- राधिके ! तुम विषाद मत करो। मैं तुम्हारे साथ चलूँगा और पृथ्वी का भार दूर करूँगा। मेरे द्वारा तुम्हारी बात अवश्य पूर्ण होगी। श्रीराधिकाजी ने कहा- (परंतु) प्रभो ! जहाँ वृन्दावन नहीं है, यमुना नदी नहीं है और गोवर्धन पर्वत भी नहीं है, वहाँ मेरे मन को सुख नहीं मिलता। नारदजी कहते हैं- (श्रीराधिकाजी के इस प्रकार कहने पर) भगवान श्रीकृष्णचन्द्र ने अपने धाम से चौरासी कोस भूमि, गोवर्धन पर्वत एवं यमुना नदी को भूतल पर भेजा। उस समय सम्पूर्ण देवताओं के साथ ब्रह्माजी ने परिपूर्णतम भगवान श्रीकृष्ण को बार-बार प्रणाम करके कहा। श्रीब्रह्माजी ने कहा- भगवन ! मेरे लिये कौन स्थान होगा ? आप कहाँ पधारेंगे ? तथा ये सम्पूर्ण देवता किन गृहों में रहेंगे और किन-किन नामों से इनकी प्रसिद्धि होगी? श्रीभगवान ने कहा- मैं स्वयं वसुदेव और देवकी के यहाँ प्रकट होऊँगा। मेरे कला स्वरूप ये ‘शेष’ रोहिणी के गर्भ से जन्म लेंगे- इसमें संशय नहीं है। साक्षात ‘लक्ष्मी’ राजा भीष्म के घर पुत्री रूप से उत्पन्न होंगी। इनका नाम ‘रुक्मणी’ होगा और ‘पार्वती’ ‘जाम्बवती’ के नाम से प्रकट होंगी। यज्ञ पुरुष की पत्नि ‘दक्षिणा देवी’ वहाँ ‘लक्ष्मणा’ नाम धारण करेंगी। यहाँ जो ‘विरजा’ नाम की नदी है, वही ‘कालिन्दी’ नाम से विख्यात होगी। भगवती ‘लज्जा’ का नाम ‘भ्रदा’ होगा। समस्त पापों का प्रशमन करने वाली ‘गंगा’ ‘मित्रविन्दा’ नाम धारण करेगी। जो इस समय ‘कामदेव’ हैं, वे ही रुक्मणी के गर्भ से ‘प्रद्युम्न’ रूप में उत्पन्न होंगे। प्रद्युम्न के घर तुम्हारा अवतार होगा। उस समय तुम्हें ‘अनिरूद्ध’ कहा जायेगा, इसमें कुछ भी सन्देह नहीं है। ये ‘वसु’ जो ‘द्रोण’ के नाम से प्रसिद्ध हैं, व्रज में ‘नन्द’ होंगे और स्वयं इनकी प्राणप्रिया ‘धरा देवी’ ‘यशोदा’ नाम धारण करेंगी। ‘सुचन्द्र’ ‘वृषभानु’ बनेंगे तथा इनकी सहधर्मिणी ‘कलावती’ धराधाम पर ‘कीर्ति’ के नाम से प्रसिद्ध होंगी। फिर उन्हीं के यहाँ इन श्रीराधिकाजी का प्राकट्य होगा। मैं व्रजमण्डल में गोपियों के साथ सदा रासविहार करूँगा। इस प्रकार श्रीगर्ग संहिता में गोलोक खण्डा के अंतर्गत श्रीनारद बहुलाश्व संवाद में ‘भूतल पर अवतीर्ण होने के उद्योग का वर्णन’ नामक तीसरा अध्याय पूरा हुआ।


गर्ग संहिता
गोलोक खण्ड : अध्याय 4।

नन्द आदि के लक्षण; गोपीयूथ का परिचय; श्रुति आदि के गोपीभाव की प्राप्ति में कारणभूत पूर्व प्राप्त वरदानों का विवरण

भगवान ने कहा- ब्रह्मन ! ‘सुबल’ और ‘श्रीदामा’ नाम के मेरे सखा नन्द तथा उपनन्द के घर पर जन्म धारण करेंगे। इसी प्रकार और भी मेरे सखा हैं, जिनके नाम ‘स्तोककृष्ण’, ‘अर्जुन’ एवं ‘अंशु’ आदि हैं, वे सभी नौ नन्दों के यहाँ प्रकट होंगे। व्रजमण्डल में जो छ: वृषभानु हैं, उनके गृह में विशाल, ऋषभ, तेजस्वी, देवप्रस्थ और वरूथप नाम के मेरे सखा अवतीर्ण होंगे।

श्रीब्रह्माजी ने पूछा- देवेश्वर ! किसे ‘नन्द’ कहा जाता है और किसे ‘उपनन्द’ तथा ‘वृषभानु’ के क्या लक्षण हैं?

श्रीभगवान कहते हैं- जो गोशालाओं में सदा गौंओं का पालन करते रहते हैं एवं गो-सेवा ही जिनकी जीविका है, उन्हें मैंने ‘गोपाल’ संज्ञा दी है। अब तुम उनके लक्षण सुनो। गोपालों के साथ नौ लाख गायों के स्वामी को ‘नन्द’ कहा जाता है। पाँच लाख गौओं का स्वामी ‘उपनन्द’ पद को प्राप्त करता है। ‘वृषभानु’ नाम उसका पड़ता है, जिसके अधिकार में दस लाख गौएँ रहती हैं, ऐसी ही जिसके यहाँ एक करोड़ॅ गौओं की रक्षा होती है, वह ‘नन्दराज’ कहलाता है।

पचास लाख गौओं के अध्यक्ष की ‘वृषभानुवर’ संज्ञा है। ‘सुचन्द्र’ और ‘द्रोण’- ये दो ही व्रज में इस प्रकार के सम्पूर्ण लक्षणों से सम्पन्न गोपराज बनेंगे और मेरे दिव्य व्रज में सुन्दर वस्त्र धारण करने वाली शतचन्द्रानना गोप सुन्दरियों के सौ यूथ होंगे।

श्रीब्रह्माजी ने कहा- भगवन ! आप दीनजनों के बन्धु और जगत के कारण (प्रकृति) के भी कारण हैं। प्रभो ! अब आप मेरे समक्ष यूथ के सम्पूर्ण लक्षणों का वर्णन कीजिये।

श्रीभगवान बोले- ब्रह्माजी ! मुनियों ने दस कोटि को एक ‘अर्बुद’ कहा है। जहाँ दस अर्बुद होते हैं। उसे ‘यूथ’ कहा जाता है। यहाँ की गोपियों में कुछ गोलोकवासिनी हैं, कुछ द्वारपालिका हैं, कुछ श्रृंगार साधनों की व्यवस्था करने वाली हैं और कुछ शय्या सँवारने में संलग्न रहती हैं। कई तो पार्षद कोटि में आती हैं और कुछ गोपियाँ श्रीवृन्दावन की देख-रेख किया करती हैं। कुछ गोपियों का गोर्वधन गिरि पर निवास है। कई गोपियों कुंजवन को सजाती सँवारती हैं तथा बहुतेरी गोपियाँ मेरे निकुंज में रहती हैं। इन सबको मेरे व्रज में पधारना होगा। ऐसे ही यमुना-गंगा के भी यूथ हैं। इसी प्रकार रमा, मधुमाधवी, विरजा, ललिता, विशाखा एवं माया के यूथ होंगे। ब्रह्माजी ! इसी प्रकार मेरे व्रज में आठ, सोलह और बत्तीस सखियों के भी यूथ होंगे। पूर्व के अनेक युगों में जो श्रुतियाँ, मुनियों की पत्नियाँ, अयोध्या की महिलाएँ, यज्ञ में स्थापित की हुई सीता, जनकपुर एवं कोसल देश की निवासनी सुन्दरियाँ तथा पुलिन्द कन्याएँ थीं तथा जिनको मैं पूर्ववर्ती युग-युग में वर दे चुका हूँ, वे सब मेरे पुण्यमय व्रज में गोपीरूप में पधारेंगी और उनके भी यूथ होंगे।



व्रज की अधिष्ठात्री राधा का विवाह कृष्ण के साथ हुआ भाण्डीर वन में हुआ था।
द्वितीया छाया राधा का विवाह रायाण गोप से बृहत्सानु पर्वत की अधित्यिका में हुआ था। अनुराधा नाम की गोपी का विवाह उपमन्यु गोप से  हुआ । और  आराधिका नाम की गोपी का विवाह अयनघोष से हुआ ।व्रज में उस समय चार राधा नाम की गोपियाँ थीं। रायाण नामका यशोदा का कोई भाई नहीं था

रविवार, 19 मई 2024

गोवर्धन पूजा के विधान-

Harivamsha Purana - book cover



"कृष्ण इंद्र-यज्ञ के खिलाफ विरोध: शरद ऋतु का विवरण" 

अध्याय 16 - कृष्ण ने इंद्र-यज्ञ का विरोध किया और शरद ऋतु में एक नवीन परम्परा का सूत्रपात किया।


कृष्ण बारिश के देवता के सम्मान में इंद्र के यज्ञ या बलिदान को रोकने का प्रयास करते हैं । जिस तरह से वह इसके खिलाफ प्रचार करते हैं, उससे यह स्पष्ट है कि वह बेजान और निरर्थक अनुष्ठानों के विरोधी थे।

 वह अपने कबीले के सभी लोगों को यह विश्वास दिलाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति का आह्वान, जिस पर उसकी आजीविका निर्भर करती है, उसके लिए भगवान ही है। 

वह इन्द्र यज्ञ जैसे बेकार समारोहों और अनुष्ठानों के पक्ष में नहीं थे और हमेशा अपने देश के सामने प्रचलित अंधविश्वासों से मुक्त होकर आस्था का एक उच्च रूप प्रस्तुत करने का प्रयास करते थे।

लेकिन उन्होंने इसे बहुत ही हल्के रूप में पेश किया और इसके लिए उन्होंने चीजों के मौजूदा तौर-तरीकों में कोई क्रांति नहीं की। 

इंद्र-यज्ञ के खिलाफ उनका रुख और पहाड़, जंगल आदि की पूजा की शुरुआत अंततः कर्तव्य के महान धर्म में विकसित हुई , जिसका प्रचार उन्होंने अपने जीवन के दौरान किया।

अपनी जीविका के साधनों की पूजा करने का अर्थ है, अपने स्वयं के कर्तव्य को देवता की पूजा के समान पवित्र मानकर पालन करना। 

धर्म के नये स्वरूप को प्रस्तुत करने की यह घटना उनकी अलौकिक शक्ति को भी सिद्ध करती है। एक मात्र बालक होने के नाते उन्होंने अपने समाज के लोगों पर इतना प्रभाव डाला कि वे गोप लोग परम्परागत धर्म के अपने स्थापित स्वरूप को छोड़कर उस नये  धर्म का अनुसरण करने लगे।

1. वैशम्पायन ने कहा:-इंद्र के उत्सव के संबंध में वृद्ध ग्वाल-बालों की बातें सुनकर (इन्द्र) की शक्ति से भली-भांति परिचित  कृष्ण ने उससे कहा। "

2. हम सभी गोप  हैं  और जंगल में चरने वाली जो गायें  हैं।वे  बहुमूल्य गायें हमारा जीवन निर्वाह करती हैं।

इसलिए हमें गाय, पर्वत और वन की पूजा करनी चाहिए।

3. कृषकों के लिए खेती जीविका का साधन है, व्यापारियों के लिए माल है और गाय हमारे लिए जीविका का सर्वोत्तम साधन है। 

इसका विधान तीनों वेदों में पारंगत विद्वानों ने भी किया  है ।

4-6. प्रत्येक जाति का अपना-अपना व्यवसाय ही उनका महान ईश्वरीय धर्म है, उनके लिए प्रशंसनीय, पूजनीय और लाभकारी है। जो एक से लाभान्वित होकर दूसरे की पूजा करता है, उस पर इस लोक में और मृत्यु के बाद परलोक में दो प्रकार की विपत्तियाँ आती हैं।


खेतों की रक्षा खेती से होती है, जंगलों की रक्षा खेतों से होती है और पहाड़ों की रक्षा जंगलों से होती है और ये पहाड़ ही हमारा एकमात्र आश्रय हैं। 

मैंने सुना है कि इस जंगल में जो पहाड़ हैं, वे इच्छानुसार रूप धारण कर लेते हैं। और विभिन्न आकृतियाँ अपनाकर वे अपनी मेज़-भूमि पर खेलते हैं।

7. कभी-कभी पंजे वाले बाघों या अयाल से सुशोभित शेरों का रूप धारण करके, वे जंगल को उजाड़ने वालों को डराते हैं और इस तरह अपने संबंधित जंगलों की रक्षा करते हैं।

8. जंगल में रहने वाली जनजातियाँ [1] या उससे अपनी आजीविका प्राप्त करने वाले [2] जब किसी लकड़ी को विकृत कर देते हैं, तो वे अपने मर्दानगी को खाने के काम से उन्हें कुछ ही समय में नष्ट कर देते हैं।

9. ब्राह्मण यज्ञ करते हैं जिसमें मंत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, खेती करने वालों को कुंड के सम्मान में एक बलिदान करना चाहिए और हम दूधवालों को पहाड़ों के सम्मान में एक उत्सव मनाना चाहिए।

इसलिए हमें जंगल में पहाड़ों की पूजा करनी चाहिए।'

10. इसलिए, हे ग्वाल-बालों, सोचो कि पहाड़ों के सम्मान में यज्ञ मनाने में लगे हुए क्या तुम किसी पेड़ के नीचे या पहाड़ के नीचे अपने मन के अनुसार कार्य कर रहे हो?

11. उस पवित्र स्थान में कुआं खोदना और शेड बनाना और बलि के जानवरों को मारना गोपों को अपना उत्सव मनाने देना। अब इस पर चर्चा कराने की कोई जरूरत नहीं है.'

12 शरद् ऋतु के पुष्पों से सुशोभित उस सर्वोत्तम पर्वत की परिक्रमा करके गौएँ पुनः व्रज में लौट आएँगी ।

13. बादलों से घिरी, अनेक गुणों से युक्त, गौओं और घास को तृप्ति प्रदान करने वाले स्वादिष्ट जल से भरपूर, इस मनमोहक शरद ऋतु में हर कोई आनंद से भर जाता है।

14. कहीं प्रियक के फूल खिलने से सफेद हो गये हैं और कहीं बनासन से गहरा नीला हो गया जंगल, घास से भरपूर और मोरों की खाल से भरपूर, अत्यंत सुंदर दिखाई दे रहा है।

15. जल और बिजली से रहित स्वच्छ बादल हाथियों के झुण्ड के समान आकाश में घूम रहे हैं।

16. नवीन पर्णसमूह से आच्छादित वृक्ष मानो नये जल को खींचने वाले बादलों की निरंतर गुनगुनाहट से प्रसन्न हो रहे हों।

17. श्वेत बादल को सिर पर धारण किये हुए, हंस के समान चौंरियों से पंखा किये हुए तथा पूर्ण चन्द्रमा को छत्र के रूप में धारण किये हुए आकाश नव स्थापित राजा के समान चमक रहा है।

18. वर्षा ऋतु की समाप्ति के बाद सभी तालाब और पोखर हंसों की पंक्तियों के साथ मानो मुस्कुरा रहे हों। और मानो सरसों के हाहाकार से भरकर उनका आकार प्रतिदिन घटता जा रहा है।

19. वक्षस्थल पर चक्रवाक , कमर पर तट और मुस्कुराहट वाले हंसों से युक्त समुद्र की ओर बहने वाली नदियाँ मानो अपने पतियों के पास जा रही हों।

20. जल, कुमुदिनी के फूलों से सुशोभित, और तारों से सजा हुआ आकाश, मानो रात में एक दूसरे का उपहास करते हों।

21. क्रौंच के स्वर से गूंजने वाले और पके कलमा धान से नीले हुए अत्यंत मनमोहक वन को देखकर मन प्रसन्न हो जाता है।

22. फूलदार वृक्षों से सुशोभित तालाब, ताल, झीलें, नदियाँ और खेत अत्यंत सुन्दर दिखाई दे रहे हैं।

23. नये जल की शोभा में ताम्रवर्ण और गहरे नीले रंग के कमल शोभायमान हो रहे हैं।

24. मोर अहंकार से मुक्त हो गए हैं, आकाश बादलों से मुक्त हो गया है, महासागर पानी से भरे हुए हैं और हवा धीरे-धीरे आकार ले रही है।

25. वर्षा ऋतु में मोरों के नाचने के बाद उड़े हुए पंखों से पृथ्वी ऐसी दिखाई देती है मानो अनेक नेत्रों की हो।

26. अपने तटों को कीचड़ से भरा हुआ, कास के फूलों और लताओं से ढँका हुआ, हंसों और सरसों से भरपूर, यमुना नदी अत्यंत सुंदर दिखाई दे रही है।

27. उचित मौसम में पके हुए भुट्टों से भरे खेतों में और जंगल में भुट्टे और पानी पर रहने वाले पक्षी उत्साह में स्वर निकाल रहे हैं।

28. वे कोमल भुट्टे, जिन पर वर्षा ऋतु में बादल अपना जल डालते थे, कठोर हो गए हैं।

29. चंद्रमा अपने बादलों के वस्त्र उतारकर शरद् ऋतु से प्रकाशित होकर, मानो प्रसन्न हृदय के साथ, स्वच्छ आकाश में घूम रहा हो।

30. अब गाएं दुगुनी दूध देने लगी हैं, बैल दुगुने उन्मत्त हो गए हैं, जंगल दूना सुन्दर हो गया है, और पृय्वी अन्न से अत्यन्त समृद्ध हो गई है।

31. बादलों से रहित प्रकाशमान शरीर, कमलों से सुशोभित जल और मनुष्यों का मन प्रतिदिन रमणीय होते जा रहे हैं।

32. बादलों से विच्छिन्न और शरद ऋतु की प्रभा से चमकता हुआ सूर्य, शक्तिशाली किरणों से युक्त, सभी ओर अपनी चमक फैला रहा है और पानी को खींच रहा है।

33 जगत के रक्षक राजा अपनी-अपनी सेनाओं को उत्साहित करके विजय की इच्छा से एक-दूसरे पर आक्रमण कर रहे हैं।

34. रंग-बिरंगे और मनमोहक जंगल, जिनकी मिट्टी सूख गई है और वंधुजिवा फूलों से लाल हो गई है, मन को आनंदित कर रहे हैं।

35. फूले हुए आसन , सप्तपर्णा और कंचन वृक्ष वन की शोभा बढ़ा रहे हैं।

36. वनसना, दंतिवितप, प्रियका स्वर्णपर्णा और केतकी के पेड़ फूलों से ढक गए हैं और उल्लू और काली मधुमक्खियाँ इधर-उधर घूम रही हैं।

37 मानो शरद ऋतु वेश्या की शोभा मानकर व्रज और गौशालाओं में मथनी की ध्वनि से भरी हुई चल रही हो।

38. देवों में श्रेष्ठ विष्णु ( विष्णु ), जिनकी ध्वजा पर गरुड़ का चिह्न है , वर्षा ऋतु में सुखपूर्वक सो रहे थे। देवता अब उसे जगाने का प्रयास कर रहे हैं।

39-41. "हे दूधवाले गोपों, सुंदर मक्के से भरपूर इस शरद ऋतु में, हम पर्वतों में सबसे प्रमुख की पूजा करेंगे, जो पवन-देवता के निवास के समान है, सफेद, लाल और नीले पक्षियों द्वारा आश्रय लिया जाता है, जो बादलों से सुशोभित होते हैं जैसे फलों से भरे होते हैं इंद्र का धनुष, लताओं और वृक्षों के झुरमुटों से युक्त और विशाल भूमि से सुशोभित, हम विशेष रूप से गायों की पूजा करेंगे।

42-45. गौओं को कानों में कुण्डल, सींग, मोरपंखों की माला, गले में घंटियाँ और शरद ऋतु के फूलों से सजाकर, अपने कल्याण के लिए उनकी पूजा करते हैं।

 और पर्वत के सम्मान में यज्ञ किया जाए। हम पर्वत के सम्मान में एक यज्ञ मनाएंगे क्योंकि साकरा की पूजा देवताओं द्वारा की जाती है। और हम तुम्हें गायों के लिए यज्ञ करने के लिए बाध्य करेंगे । यदि तुम्हें मुझ पर प्रेम है और मैं तुम्हारा मित्र हूं तो तुम सब लोग गौओं की पूजा करो। 

इसमें कोई संदेह न पालें. यदि आप मेरे इन सांत्वना भरे शब्दों को याद रखेंगे तो आपका कल्याण हो जाएगा। अतः इसके उद्देश्य पर प्रश्न किये बिना ही आप मेरी बात पूरी करें।”

फ़ुटनोट और संदर्भ:

[1] :

भील या अन्य जंगली जनजातियाँ जो जंगल में रहती हैं।

[2] :

दूधवाले या अन्य जो अपनी आजीविका का साधन या तो जंगल में अपनी गायों की देखभाल करके या जंगल की उपज बेचकर प्राप्त करते हैं।



अध्याय 17 - गोपों का उत्तर

1. वैशम्पायन ने कहा: - दामोदर के वचन सुनकर गोप बहुत प्रसन्न हुए; और उनके अमृतमय शब्दों के सच्चे अर्थ से अवगत होने पर उन्होंने निःसंकोच उत्तर दिया:

2. "हे बालक, गायों की संख्या में वृद्धि और ग्वालबालों के कल्याण के लिए तुम्हारी यह समझ देखकर हमें अत्यधिक प्रसन्नता हुई है।

3. हे कृष्ण , आप हमारे मार्ग, आनंद और शरण हैं। आप हमारे दिलों को समझते हैं और बड़ी आपदाओं में हमारे रक्षक बनते हैं। आप हमारे दोस्तों के दोस्त हैं.

4. आपकी कृपा से ग्वालबालों की यह संपूर्ण बस्ती, रमणीय गोकुल [1] शत्रुओं से वंचित हो गई है। और शुभता से परिपूर्ण होकर वह स्वर्गलोक की नगरी के समान हर्ष और उल्लास के साथ रह रही है।

5. आपके जन्म से लेकर देखने योग्य और दूसरों के लिए करना असंभव इन कार्यों को देखकर और आपके घृणित शब्दों को सुनकर हमारे मन आश्चर्य से भर गए हैं।

6. जैसे पुरंदर देवताओं में से हैं, वैसे ही आपने अपनी अतुलनीय शक्ति, शक्ति और प्रसिद्धि से मनुष्यों के बीच सर्वोच्चता प्राप्त कर ली है।

7 अपनी प्रचंड शक्ति और परम तेज से आपने प्राणियों में उसी प्रकार श्रेष्ठता प्राप्त कर ली है जैसे देवताओं में सूर्य ने।

8. जैसे चन्द्रमा देवताओं में प्रधान है, वैसे ही तू ने भी अपने अनुग्रह, सौन्दर्य, मनोहर मुखमण्डल और मुस्कान के कारण मनुष्यों में प्रधानता प्राप्त की है।

9. बल, ओज, शरीर और लड़कपन में किए गए पराक्रम में केवल कार्तिकेय [2] ही आपकी बराबरी कर सकते हैं। मनुष्यों में तुम्हारी बराबरी करने वाला कोई नहीं है।

10. जैसे महान महासागर अपने किनारों को लाँघ नहीं सकता, वैसे ही पर्वत के सम्मान में यज्ञ करने के आपके प्रस्ताव की कौन अवहेलना कर सकता है?

11. अब गाय-ग्वालों की भलाई के लिए आपके द्वारा शुरू किया गया गिरि - यज्ञ , [3] , इंद्र -यज्ञ के स्थान पर हमारे द्वारा किया जाए ।

12. दूध की स्वादिष्ट मदिरा तैयार की जाए, और पीने के स्थान पर सुन्दर घड़े रखे जाएं ।

13-14. विशाल नदियों और द्रोणियों [5] को दूध से भर दो और इतनी मात्रा में तला हुआ मांस और विभिन्न प्रकार के भोजन और पेय पर्वत पर ले जाओ कि गोप तीन रातें बिता सकें।

15. सभी ग्वालबालों और भैंस तथा अन्य पशुओं के मांस से भरपूर इस यज्ञ को तुरंत शुरू किया जाए।''

16-20. इसके बाद प्रसन्न गौवंशों के साथ-साथ ग्वालबालों का पूरा गांव उल्लास से भर गया। तब तुरही की ध्वनि, बैलों की गर्जना और बछड़ों की चिंघाड़ से गोप बहुत प्रसन्न हुए। वहां दही की झीलें, घी के भँवर और दूध की नदियाँ बन गईं। मांस का ढेर और उबले हुए चावल का पहाड़ जैसा संग्रह पहाड़ पर ले जाया गया। इस प्रकार गिरि-यज्ञ वहाँ के सभी ग्वालबालों द्वारा किया गया। वहाँ प्रसन्न गोप और सुन्दर ग्वाल-बालियाँ उपस्थित थीं। वहाँ सैकड़ों भोजनालय स्थापित किये गये। वह मालाओं, विभिन्न प्रकार की सुगंधियों और धूपबत्तियों से भरपूर था। यज्ञ की विभिन्न सामग्रियाँ वहाँ विधिपूर्वक फैलायी गयीं। और इस प्रकार शुभ समय में गोपों ने ब्राह्मणों के साथ मिलकर गिरि-यज्ञ मनाया।

21. यज्ञ की समाप्ति के बाद , कृष्ण ने अपनी मायावी शक्ति से पर्वत का रूप धारण करके, उस उत्तम चावल, मांस, दही और दूध का भक्षण किया।

22. वहां भोजन करने से ब्राह्मण भी प्रसन्न हुए और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हुईं। और वहाँ प्रसन्नतापूर्वक आशीर्वाद के श्लोक कहते हुए वे चले गए।

23. दिव्य रूप धारण करके और उस यज्ञ में अपने मन से भोजन और पेय ग्रहण करते हुए भगवान कृष्ण ने मुस्कुराते हुए कहा "मैं संतुष्ट हूं"।

24 तब पहाड़ी की चोटी पर दिव्य मालाओं और लेपों से सुशोभित पर्वत के रूप में कृष्ण को देखकर प्रमुख गोपों ने झुककर उनकी शरण ली।

25. सर्वशक्तिमान भगवान कृष्ण, अपने वास्तविक रूप को पर्वत से छिपाकर, झुके हुए गोपों के साथ स्वयं की आराधना करते थे।

26. गोपों ने आश्चर्य से भरकर पर्वतों में से सर्वश्रेष्ठ पर स्थित उन देवता से कहा: - "हे प्रभु, हम आपके समर्पित सेवक हैं, हमें बताएं कि हमें क्या करना है"।

27. उस ने उनको पहाड़ से निकले हुए वचनोंमें उत्तर दिया, यदि तुम को गायोंपर दया हो, तो आज से मेरी उपासना करो।

28. मैं तुम्हारा हितैषी प्रथम देवता हूं जो सभी कामनाओं की वस्तुएं प्रदान करता हूं और मेरी कृपा से तुम्हें करोड़ों बहुमूल्य गाएं प्राप्त हुई हैं।

29. यदि तुम सब मेरे भक्त बन जाओ, तो मैं वन में तुम्हारा कल्याण करूंगा और तुम्हारे सान्निध्य में स्वर्ग की भाँति आनंद उठाऊंगा।

30 मैं प्रसन्न होकर नन्द तथा अन्य प्रमुख गोपों को ग्वालबालों द्वारा प्राप्त करने योग्य अपार सम्पत्ति प्रदान करूँगा ।

31. गायें अपने बछड़ोंसमेत मेरी प्रदक्षिणा करें। फिर मैं सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करूंगा।''

32. तब उस उत्तम पर्वत की शोभा बढ़ाने के लिथे गायें, और सब गाय-बैल, झुण्ड-झुण्ड करके उसे घेर लेते थे।

33) तदनन्तर, मालाओं से सुसज्जित, सिरों पर पुष्पमालाओं से सुसज्जित तथा पुष्पयुक्त अंगदों से सुसज्जित असंख्य गौएँ प्रसन्नतापूर्वक शीघ्रता से उसकी प्रदक्षिणा करने लगीं।

34. अपने अंगों पर विविध रंगों का लेप लगाए हुए तथा लाल, लाल और पीले वस्त्र धारण किए हुए ग्वाल-बाल उन गायों का पालन-पोषण करने के लिए उनके पीछे-पीछे चले।

35-39. उस अद्भुत सभा में मोर-पंख वाले अंगदों से सुशोभित ग्वाल-बाल, केशों को बाँधने की सुव्यवस्थित डोरियाँ और हाथों में अस्त्र-शस्त्र लिये हुए शोभा पा रहे थे । कुछ दूधवाले गायों को नियंत्रित करने के लिए दौड़ पड़े, कुछ खुशी से नाचने लगे और कुछ बैलों पर सवार हो गये। इस प्रकार उचित क्रम में जब वह उत्सव समाप्त हो गया तो पहाड़ी के अवतारी देवता अचानक गायब हो गए और कृष्ण भी गोपों के साथ व्रज लौट आए । इस प्रकार जब गिरि-यज्ञ की स्थापना हुई तो सभी ग्वाल-बाल, बालक और वृद्ध लोग उस अद्भुत दृश्य को देखकर आश्चर्य से भर गए और मधुसूदन की महिमा का गान करने लगे ।

फ़ुटनोट और संदर्भ:

[1] :

गोकुल दूधवालों के गांव व्रज का दूसरा नाम है। मथुरा से लगभग पाँच या छः मील की दूरी पर अब भी इसी नाम का एक गाँव है । यह बहुत ही संदिग्ध है कि क्या यह प्राचीन गोकुल का स्थान है जिसके बारे में बताया जाता है कि यह गोवर्धन पर्वत के निकट स्थित था।

[2] :

युद्ध के देवता और शिव के पुत्र । कीर्तिका से व्युत्पन्न, मानवीकृत प्लीएड्स: किंवदंती के अनुसार तथाकथित अप्सराओं द्वारा पाला-पोसा गया था। वह युद्ध कला में इतना निपुण था कि देवताओं और राक्षसों के बीच युद्ध में उसे दिव्य सेना का सेनापति नियुक्त किया गया था।

[3] :

गोवर्धन पर्वत के सम्मान में एक बलिदान।

[4] :

पाठ में शब्द उडपन है - उदा जल से, और मूल पा से पीने के लिए। इसका मतलब कुआँ भी हो सकता है. यहां इसका अर्थ है वह स्थान जहां पानी पिया जाता है। एक कुएं के पास, जैसा कि अभी भी कई जगहों पर देखा जाता है, एक विशाल फुटपाथ है जहां लोग आराम से बैठ सकते हैं और शराब पी सकते हैं।

[5] :

लकड़ी, पत्थर से बना और नाव के आकार का कोई वास्तविक बर्तन और पानी रखने या बाहर निकालने के लिए उपयोग किया जाता है, जैसे नहाने का टब, नहाने का बर्तन, बाल्टी या पानी का बर्तन आदि।