रविवार, 4 अगस्त 2019

हिन्दी व्याकरण का मानक स्वरूप वर्णमाला का व्युत्पत्ति मूलक विवेचन। रोहि हिन्दी व्याकरण (भाग पञ्चम्)

हिन्दी व्याकरण का मानक स्वरूप ।
रोहि हिन्दी व्याकरण (भाग पञ्चम्)
_______________________________________
माहेश्वर सूत्र को संस्कृत व्याकरण का आधार माना जाता है।
पाणिनि ने वैदिक भाषा (छान्दस्) के तत्कालीन स्वरूप को परिष्कृत अर्थात् संस्कारित एवं नियमित करने के उद्देश्य से माहेश्वर सूत्रों का निर्माण किया।
वैदिक भाषा के विभिन्न अवयवों एवं घटकों को ध्वनि-विभाग के रूप अर्थात् १-(अक्षरसमाम्नाय),
२-नाम(संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण),
३-पद (विभक्ति युक्त वाक्य में प्रयुक्त शब्द ,
४-आख्यात(क्रिया),
उपसर्ग, अव्यय, वाक्य, लिंग इत्यादि तथा उनके अन्तर्सम्बन्धों का समावेश अष्टाध्यायी में किया है।

अष्टाध्यायी में ३२ पाद हैं जो आठ अध्यायों में समान रूप से विभाजित हैं ।
व्याकरण के इस महद् ग्रन्थ में पाणिनि ने विभक्ति-प्रधान संस्कृत भाषा के विशाल कलेवर (शरीर)का समग्र एवं सम्पूर्ण विवेचन लगभग 4000 सूत्रों में कर दिया है।
जो आठ अध्यायों में (संख्या की दृष्टि से असमान रूप से) विभाजित हैं।

तत्कालीन समाज में लेखन सामग्री की दुष्प्राप्यता को दृष्टि गत रखते हुए पाणिनि ने व्याकरण को स्मृतिगम्य बनाने के लिए सूत्र शैली की सहायता ली है।

विदित होना चाहिए कि संस्कृत भाषा का प्रादुर्भाव वैदिक भाषा छान्दस् से ई०पू० चतुर्थ शताब्दी के समकालिक ही हुआ ।
तभी ग्रामीण या जनसाधारण की भाषा बौद्ध काल से पूर्व ई०पू० 563 में भी थी ।
यह भी वैदिक भाषा (छान्दस्)से विकसित हुई।

व्याकरण को स्मृतिगम्य बनाने के लिए सूत्र शैली की सहायता ली है।
पुनः विवेचन का अतिशय संक्षिप्त बनाने हेतु पाणिनि ने अपने पूर्ववर्ती वैयाकरणों से प्राप्त उपकरणों (भाषा-मूलक तथ्यों) के साथ-साथ स्वयं भी अनेक उपकरणों का प्रयोग किया है जिनमे शिवसूत्र या माहेश्वर सूत्र सबसे महत्वपूर्ण हैं।

माहेश्वर सूत्रों की उत्पत्ति के विषय में अतिश्योक्ति भाव अधिक है।

रूढ़िवादी पुरोहितों ने कल्पना सृजित की कि
माहेश्वर सूत्रों की उत्पत्ति भगवान नटराज (शंकर) के द्वारा किये गये ताण्डव नृत्य से है।

वस्तुत जो कि एक श्रृद्धा प्रवण अतिरञ्जना ही है । रूढ़िवादी ब्राह्मणों ने इसे आख्यान परक रूप इस प्रकार दिया। 👇

नृत्तावसाने नटराजराजो ननाद ढक्कां नवपञ्चवारम्।
उद्धर्तुकामः सनकादिसिद्धान् एतद्विमर्शे शिवसूत्रजालम्

॥ अर्थात:- "नृत्य (ताण्डव) के अवसान (समाप्ति) पर नटराज (शिव) ने सनकादि ऋषियों की सिद्धि और कामना की उद्धार (पूर्ति) के लिये नवपञ्च (चौदह) बार डमरू बजाया।

इस प्रकार चौदह शिवसूत्रों का ये जाल (वर्णमाला) प्रकट हुयी।
" डमरु के चौदह बार बजाने से चौदह सूत्रों के रूप में ध्वनियाँ निकली, इन्हीं ध्वनियों से व्याकरण का प्रकाट्य हुआ।

इसलिये व्याकरण सूत्रों के आदि-प्रवर्तक भगवान नटराज को माना जाता है। 👇

वस्तुत भारतीय संस्कृति की इस मान्यता की पृष्ठ भूमि में शिव का ओ३म स्वरूप भी है ।

उमा शिव की ही शक्ति का रूप है ।
उमा शब्द की व्युत्पत्ति (उ भो मा तपस्यां कुरुवति ।
माता ने पार्वती से कहा उ ( अरे!) मा ( नहीं) तपश्या करो । तत्पश्चात पार्वती को उमा कहा जाने लगा ।

यथा, “उमेति मात्रा तपसो निषिद्धा पश्चादुमाख्यां सुमुखी जगाम ” ।

इति कुमारोक्तेः(कुमारसम्भव महाकाव्य)।

यद्वा ओर्हरस्य मा लक्ष्मीरिव ।
अथवा जो शिव के लिए लक्ष्मी के समान है ।

उं शिवं माति मिमीते वा आतोऽनुपसर्गेति कः अजादित्वात् टाप् ।

अथवा जो उं (शिव) का मान करती है
वह उमा है ।

अवति ऊयते वा उङ् शब्दे “विभाषा तिलमाषो मेति” । ५।२।४। निपातनात् मक् )
दुर्गा का विशेषण ।
वस्तुत ये संपूर्ण व्युत्पत्ति आनुमानिक व भिन्न भिन्न प्रकार से होने से असत्य ही हैं ।

ओ३म का स्त्रीलिंग रूप ही ओ३मा (उमा) है ।

यद्यपि पाणिनि के द्वारा भाषा का उत्पत्ति मूलक विश्लेषण के सन्दर्भों में जो माहेश्वर सूत्र की रचना की गयी ह वह अभी भी संशोधधन की अपेक्षा रखता है ।

और इन सूत्रों में  अभी और संशोधन- अपेक्षित है। यदि ये सूत्र शिव से प्राप्त होते तो इनमें चार सन्धि स्वर ( संयुक्त स्वर)  ए,ऐ,ओ,औ का समावेश नहीं होता !

तथा अन्त:स्थ वर्ण ( य,व,र,ल ) भी न होते ! क्यों कि ये भी सन्धि- संक्रमण स्वर ही हैं।
जो क्रमश:
(इ+अ=य) (उ+अ=व) (ऋ+अ=र)
(ऌ+अ= ल)

इसके अतिरिक्त  "ह" महाप्राण भी ह्रस्व "अ" का घर्षित गत्यात्मक रूप है ;दौनों कण्ठ से उच्चारित हैं ।
यदि "अ" ह्रस्व स्वर स्पन्दन (धड़कन) है तो "ह" श्वाँस है
समग्र वर्णमाला में अनिवार्य भूमिका है ।

केवल वर्ग के प्रथम  वर्ण  ( कचटतप) ही सघोष अथवा नादित होकर तृतीय रूप में उद् भासित होते हैं ।
अन्यथा 👇

प्रथम चरण :–

(क्+ह्=ख्) 

(च्+ह् =छ्) 

(ट्+ह्=ठ्)

(त्+ह्=थ्) 

(प्+ह्=फ्) ।
__________________________________________

द्वित्तीय -चरण:–

♪(क् + नाद युक्त निम्न वाही घर्षण = ग्  )

♪( च्+ नाद युक्त निम्न वाही घर्षण = ज् )

♪(ट्+नाद युक्त निम्न वाही घर्षण = ठ् )

♪( त्+ नाद युक्त निम्न वाही घर्षण =द् )

♪(प् +नाद युक्त निम्न वाही घर्षण =ब् )

_____________________________________

तृतीय -चरण:–

(ग्+ह्=घ्) 

(ज्+ह् =झ्) 

(ड्+ह्=ढ्)

(द्+ह्=ध्) 

(ब्+ह्=भ्) ।

और इन स्पर्श - व्यञ्जनों में जो प्रत्येक वर्ग का अनुनासिक वर्ण ( ञ ङ ण न म  ) है
वह वस्तुत: केवल अनुस्वार का अथवा "म"/ "न"
का स्व- वर्गीय रूप है ।

यहाँ केवल "न" का रूपान्तरण है ।

जब यही "न" मूर्धन्य हुआ तो लृ के रूप में स्वर बन गया👇👆यद्यपि "ऋ" तथा "ऌ" स्वर न होकर क्रमश पार्श्वविक तथा आलोडित रूप है ।
(न=ल=र) तीनों वर्णों का विकास अ का पार्श्वविक आलोडित रूप है
जो उच्चारण की दृष्टि से मूर्धन्य तथा वर्त्स्य ( दन्तमूलीय रूप ) है ।
अंग्रेजी में सभी अनुनासिक वर्ण (An) से अनुवादित हैं
अत: स्पर्श व्यञ्जन वर्णों में

क, च ,ट ,त, प, न, ही मूल वर्ण हैं ।

ऊष्म वर्णों में केवल  "स" वर्ण मूल है ।
"ष" और "श" वर्ण तो सकार के क्रमश टवर्गीय और च वर्गीय होने पर बनते हैं ।

अंग्रेजी में अथवा यूरोपीय भाषाओं में तवर्ग का शीत जलवायु के प्रभाव से अभाव है ।
अत: अंग्रेजी में केवल शकार (श)और षकार (ष)
क्रमश "Sh"  और "Sa" का नादानुवाद होंगे।
तवर्ग के न होने से सकार (स) उष्म वर्ण उच्चारित नहीं होगा ।

अब आगे के चरणों में संयुक्त व्यञ्जन वर्णों की व्युत्पत्ति का विवरण है ।👇
सर्वप्रथम पाणिनीय माहेश्वर सूत्रों का विवरण प्रस्तुत कहते हैं ।

________________________________________

पाणिनि के माहेश्वर सूत्रों की कुल संख्या 14 है ; जो निम्नलिखित हैं: 👇 __________________________________________

१. अइउण्।  २. ॠॡक्।  ३. एओङ्। ४ . ऐऔच्। ५. हयवरट्। ६. लण्। ७. ञमङणनम्।  ८.  झभञ्। ९. घढधष्। १०. जबगडदश्।  ११. खफछठथचटतव्। १२. कपय्। १३. शषसर्। १४. हल्।

स्वर वर्ण:–अ इ उ ॠ ॡ एओ ऐ औ य व र ल  ।

अनुनासिक वर्ण:– ञ ङ ण न म।

वर्ग के चतुर्थ वर्ण :- झ भ घ ढ ध  ।

वर्ग के तृतीय वर्ण:–ज ब ग ड द ।

वर्ग के द्वित्तीय वर्ण:- ख फ छ ठ थ ।

वर्ग के प्रथम वर्ण :- च ट त क प ।

अन्त में ऊष्म वर्ण :- श, ष, स ,

महाप्राण  वर्ण :-"ह"

  उपर्युक्त्त 14 सूत्रों में संस्कृत भाषा के वर्णों (अक्षरसमाम्नाय) को एक विशिष्ट प्रकार से संयोजित किया गया है।

फलतः, पाणिनि को शब्दों के निर्वचन या नियमों मे जब भी किन्ही विशेष वर्ण समूहों (एक से अधिक) के प्रयोग की आवश्यकता होती है, वे उन वर्णों (अक्षरों) को माहेश्वर सूत्रों से प्रत्याहार बनाकर संक्षेप मे ग्रहण करते हैं।

माहेश्वर सूत्रों को इसी कारण ‘प्रत्याहार विधायक’ सूत्र भी कहते हैं।

प्रत्याहार बनाने की विधि तथा संस्कृत व्याकरण मे उनके बहुविध प्रयोगों को आगे दर्शाया गया है।

इन 14 सूत्रों में संस्कृत भाषा के समस्त वर्णों को समावेश किया गया है।

प्रथम 4 सूत्रों (अइउण् – ऐऔच्) में स्वर वर्णों तथा शेष 10 सूत्र व्यंजन वर्णों की गणना की गयी है।

संक्षेप में स्वर वर्णों को अच् एवं व्यंजन वर्णों को हल् कहा जाता है। अच् एवं हल् भी प्रत्याहार हैं।

प्रत्याहार की अवधारणा :- प्रत्याहार का अर्थ होता है – संक्षिप्त कथन।

अष्टाध्यायी के प्रथम अध्याय के प्रथम पाद के 71वें सूत्र ‘आदिरन्त्येन सहेता’ (१-१-७१) सूत्र द्वारा प्रत्याहार बनाने की विधि का पाणिनि ने निर्देश किया है।

आदिरन्त्येन सहेता (१-१-७१): (आदिः) आदि वर्ण (अन्त्येन इता) अन्तिम इत् वर्ण (सह) के साथ मिलकर प्रत्याहार बनाता है जो आदि वर्ण एवं इत्संज्ञक अन्तिम वर्ण के पूर्व आए हुए वर्णों का समष्टि रूप में (collectively) बोध कराता है।

उदाहरण: अच् = प्रथम माहेश्वर सूत्र ‘अइउण्’ के आदि वर्ण ‘अ’ को चतुर्थ सूत्र ‘ऐऔच्’ के अन्तिम वर्ण ‘च्’ से योग कराने पर अच् प्रत्याहार बनता है।

यह अच् प्रत्याहार अपने आदि अक्षर ‘अ’ से लेकर इत्संज्ञक च् के पूर्व आने वाले औ पर्यन्त सभी अक्षरों का बोध कराता है।

अतः, अच् = अ इ उ ॠ ॡ ए ऐ ओ औ।
इसी तरह हल् प्रत्याहार की सिद्धि ५ वें सूत्र हयवरट् के आदि अक्षर ह को अन्तिम १४ वें सूत्र हल् के अन्तिम अक्षर (या इत् वर्ण) ल् के साथ मिलाने (अनुबन्ध) से होती है।

फलतः, हल् = ह य व र, ल, ञ म ङ ण न, झ भ, घ ढ ध, ज ब ग ड द, ख फ छ ठ थ च ट त, क प, श ष स, ह।
उपर्युक्त सभी 14 सूत्रों में अन्तिम वर्ण (ण् क् च् आदि हलन्त वर्णों ) को पाणिनि ने इत् की संज्ञा दी है। इत् संज्ञा होने से इन अन्तिम वर्णों का उपयोग प्रत्याहार बनाने के लिए केवल अनुबन्ध (Bonding) हेतु किया जाता है, लेकिन व्याकरणीय प्रक्रिया मे इनकी गणना नही की जाती है |

अर्थात् इनका प्रयोग नहीं होता है। ___________________________________________

अ इ उ ऋ लृ मूल स्वर हैं परन्तु
अ ही मूल स्वर है यही जब ऊर्ध्व गामी रूप में "उ" होता है तो अधो गामी रूप में "इ" होता है ।
ऋ और ऌ वर्णों के विषय में  हम पहले विश्लेषण कर चुके हैं ।
केवल " अ" स्वर से ही सभी स्वरों का प्रस्फुटन हुआ है ।
परन्तु ए ,ओ ,ऐ,औ ये सन्ध्याक्षर होने से मौलिक नहीं अपितु इनका निर्माण हुआ है ।
माहेश्वर सूत्रों में समायोजित करने की इनकी कोई आवश्यकता नहीं ।

जैसे क्रमश: (अ+ इ = ए )तथा (अ + उ = ओ )
संयुक्त स्वरों के रूप में गुण सन्धि के रूप में उद्भासित होते हैं ।

अतः स्वर तो केवल तीन ही मान्य हैं ।👇

। अ इ उ । और ये परवर्ती इ तथा उ स्वर भी केवल अ स्वर के उदात्त( ऊर्ध्वगामी ) उ । तथा (अधो गामी) इ । के रूप में हैं ।

ऋ तथा ऌ स्वर नहीं होकर क्रमश पार्श्वविक तथा आलोडित रूप है । जो उच्चारण की दृष्टि से मूर्धन्य तथा वर्त्स्य ( दन्तमूलीय रूप ) है ।
इनका विकास भी अनुनासिक "न" वर्ण से हुआ है ।

अब "ह" वर्ण महाप्राण है । जिसका उच्चारण स्थान काकल है ।
यह भी "अ" का घर्षित गत्यात्मक
काकलीय रूप है ।

तीन स्वर:- अ + इ+ उ ।
छ: व्यञ्जन :-क च ट त प न ।
एक ऊष्म :- स ।
पार्श्वविक तथा आलोडित स्वर वर्ण लृ  ऋ।
ये पार्श्वविक तथा आलोडित वर्ण "न" अनुनासिक के क्रमश वर्त्स्य  और मूर्धन्य रूप है ।
मूल वर्ण तो आठ ही हैं ।

👉👆👇परन्तु पाणिनीय मान्यताओं के विश्लेषण स्वरूप  मूलत: ध्वनि के प्रतीक तो 28 हैं ।

परन्तु पाणिनी ने अपने शिक्षा शास्त्र में (64) चतु:षष्टी वर्णों की रचना दर्शायी है ।

२२ अच् ( स्वर) :– अ आ आ३, इ ई ई३, उऊऊ३,
ए ए३, ऐ ऐ३, ओ ओ३ ,औ औ३,  ऋ ऋृ ऋृ३, ऌ ऌ३।

२५ हल् ( व्यञ्जन) :- कवर्ग चवर्ग टवर्ग तवर्ग पवर्ग।

४ अन्त:स्थ ( Interior / Semi Vowel):-
(य र ल व) ।
३ ऊष्म वर्ण :– श , ष , स ।

१ महाप्राण :- "ह"

१ दु: स्पृष्ट वर्ण है :- ळ ।

इस प्रकार हलों की संख्या ३४ है ।

अयोगवाह का पाणिनीय अक्षरसमाम्नाय में कहीं वर्णन नहीं है.
जिनमें चार तो शुद्ध अयोगवाह हैं ।

(अनुस्वार ां , ) (विसर्ग ा: )  (जिह्वया मूलीय ≈क) (उपध्मानीय ≈प )

चार यम संज्ञक :- क्क्न, ख्ख्न ,ग्ग्न,घ्घ्न।
इस प्रकार 22
+34+8+= 63 ।
परन्तु तीन स्वर :– १-उदात्त २-अनुदात्त तथा ३-स्वरित
के सहित पच्चीस हैं ।

पच्चीस स्वर ( प्रत्येक स्वर के उदात्त (ऊर्ध्वगामी) अनुदात्त( निम्न गामी) तथा स्वरित( मध्य गामी) फिर इन्हीं के अनुनासिक व निरानुनासिक रूप इस प्रकार से प्रत्येक ह्रस्व स्वर के पाँच रूप हुए )
तो इस प्रकार से स्वरों के 110 रूप हो जाते हैं।22×5
________________________________________

इस प्रकार कुल योग (25) हुआ ।

क्यों कि मूल स्वर पाँच ही हैं । 5×5=25 _________________________________________

और पच्चीस स्पर्श व्यञ्जन कवर्ग ।चवर्ग ।टवर्ग ।तवर्ग । पवर्ग। = 25।
तेरह (13) स्फुट वर्ण ( आ ई ऊ ऋृ लृ ) (ए ऐ ओ औ ) ( य व र ल) ( चन्द्रविन्दु ँ ) अनुस्वार तथा विसर्ग।
अनुसासिक के रूप होने से पृथक रूप से गणनीय नहीं हैं ।

पाणिनीय शिक्षा में कहा कि ---त्रिषष्टि चतु: षष्टीर्वा वर्णा शम्भुमते मता: ।

स्वर (Voice) या कण्ठध्वनि की उत्पत्ति उसी प्रकार के कम्पनों से होती है जिस प्रकार वाद्ययन्त्र से ध्वनि की उत्पत्ति होती है।

अत: स्वरयन्त्र और वाद्ययन्त्र की रचना में भी कुछ समानता के सिद्धान्त हैं।
वायु के वेग से बजनेवाले वाद्ययन्त्र के समकक्ष मनुष्य तथा अन्य स्तनधारी प्राणियों में निम्नलिखित अंग होते हैं :👇 _________________________________________ 1. कम्पक (Vibrators) इसमें स्वर रज्जुएँ (Vocal cords) भी सम्मिलित हैं।

2. अनुनादक अवयव (resonators) इसमें निम्नलिखित अंग सम्मिलित हैं :

(क.) नासा ग्रसनी (nasopharynx),

(ख.) ग्रसनी (pharynx),

(ग.) मुख (mouth),

(घ.) स्वरयंत्र (larynx),

(च.) श्वासनली और श्वसनी (trachea and bronchus)

(छ. )फुफ्फुस (फैंफड़ा )(lungs),

(ज.) वक्षगुहा (thoracic cavity)।

3. स्पष्ट उच्चारक (articulators)अवयव :- इसमें निम्नलिखित अंग सम्मिलित हैं :

क. जिह्वा (tongue),

ख. दाँत (teeth),

ग. ओठ (lips),

घ. कोमल तालु (soft palate),

च. कठोर तालु (मूर्धा )(hard palate)। __________________________________________
दार्शनिक सिन्द्धान्तों के अनुसार 👇
♪ स्वर की उत्पत्ति में उपर्युक्त अव्यव निम्नलिखित प्रकार से कार्य करते हैं :

जीवात्मा द्वारा प्रेरित वायु फुफ्फुस से नि:सृत होकर जब उच्छ्वास की अवस्था में संकुचित होता है,
तब उच्छ्वसित वायु वायुनलिका से होती हुई स्वरयन्त्र तक पहुंचती है,

जहाँ उसके प्रभाव से स्वरयंत्र में स्थिर स्वररज्जुएँ कम्पित होने लगती हैं,
जिसके फलस्वरूप स्वर की उत्पत्ति होती है।

ठीक इसी समय अनुनादक अर्थात् स्वरयन्त्र का ऊपरी भाग, ग्रसनी, मुख तथा नासा अपनी अपनी क्रियाओं द्वारा स्वर में विशेषता तथा मृदुता उत्पन्न करते हैं।

इसके उपरान्त उक्त स्वर का शब्द उच्चारण के रूपान्तरण उच्चारक अर्थात् कोमल, कठोर तालु, जिह्वा, दन्त तथा ओष्ठ आदि अवयव करते हैं।

इन्हीं सब के सहयोग से स्पष्ट शुद्ध स्वरों की उत्पत्ति होती है।

स्वरयंत्र--- अवटु (thyroid) उपास्थि वलथ (Cricoid) उपास्थि स्वर रज्जुऐं ये संख्या में चार होती हैं ; जो स्वरयन्त्र के भीतर सामने से पीछे की ओर फैली रहती हैं।

यह एक रेशेदार रचना है जिसमें अनेक स्थिति स्थापक रेशे भी होते हैं।

देखने में उजली तथा चमकीली मालूम होती है।
इसमें ऊपर की दोनों तन्त्रियाँ गौण तथा नीचे की मुख्य कहलाती हैं।

इनके बीच में त्रिकोण अवकाश होता है जिसको कण्ठ-द्वार (glottis) कहते हैं।

इन्हीं रज्जुओं के खुलने और बन्द होने से नाना प्रकार के विचित्र स्वरों की उत्पत्ति होती है।

स्वर की उत्पत्ति में स्वररज्जुओं की गतियाँ (movements)---- श्वसन काल में रज्जुद्वार खुला रहता है और चौड़ा तथा त्रिकोणकार होता है।

श्वाँस लेने में यह कुछ अधिक चौड़ा (विस्तृत) तथा श्वाँस छोड़ने में कुछ संकीर्ण (संकुचित) हो जाता है।

बोलते समय रज्जुएँ आकर्षित होकर परस्पर सन्निकट आ जाती हैं ;और उनका द्वार अत्यंत संकीर्ण हो जाता है।
जितना ही स्वर उच्च होता है, उतना ही रज्जुओं में आकर्षण अधिक होता है और द्वारा उतना ही संकीर्ण हो जाता है। __________________________________________

स्वरयन्त्र की वृद्धि के साथ साथ स्वररज्जुओं की लंबाई बढ़ती है ; जिससे युवावस्था में स्वर भारी हो जाता है। स्वररज्जुएँ स्त्रियों की अपेक्षा पुरुषों में अधिक लंबी होती हैं।

इसी लिए पुरुषों का स्वर मन्द्र सप्तक पर अाधारित है और स्त्रियों का स्वर तार सप्तक पर अाधारित है। _________________________________________

स्वरों की उत्पत्ति का मानव शास्त्रीय सिद्धान्त -- उच्छ्वसित वायु के वेग से जब स्वर रज्जुओं का कम्पन होता है ; तब स्वर की उत्पत्ति होती है।

यहाँ स्वर मूलत: एक ही प्रकार का उत्पन्न होता है किन्तु आगे चलकर तालु, जिह्वा, दन्त और ओष्ठ आदि अवयवों के सम्पर्क से उसमें परिवर्तन आ जाता है।

ये ही उसके विभिन्न प्रारूपों के साँचें है ।
स्वररज्जुओं के कम्पन से उत्पन्न स्वर का स्वरूप निम्लिखित तीन बातों पर आश्रित है :👇 ________________________________________ 1. प्रबलता (loudness) - यह कम्पन तरंगों की उच्चता के अनुसार होता है।

2. तारत्व (Pitch) - यह कम्पन तरंगों की संख्या के अनुसार होता है।

3. गुणता (Quality) - यह गुञ्जनशील स्थानों के विस्तार के अनुसार बदलता रहता है;
और कम्पन तरंगों के स्वरूप पर निर्भर करता है।

अ स्वर का उच्चारण तथा ह स्वर का उच्चारण श्रोत समान है ।
कण्ठ तथा काकल । _________________________________________

नि: सन्देह काकल कण्ठ का पार्श्ववर्ती है और "अ" तथा "ह" सम्मूलक सजातिय बन्धु हैं।

जैसा कि संस्कृत व्याकरण में रहा भी गया है ।
अ कु ह विसर्जनीयीनांकण्ठा ।
अर्थात् अ स्वर , कवर्ग :- ( क ख ग घ ड्•)
तथा विसर्ग(:) , "ह" ये सभीे वर्ण कण्ठ से उच्चारित होते हैं ।

अतः "ह" महाप्राण " भी "अ " स्वर के घर्षण से ही विकसित रूप है । 👇👇👇👇👇

अ-<हहहहह.... ।
अतः "ह" भी मौलिक नहीं है। इसका विकास भी "अ" स्वर से हुआ ।

अत: हम इस "ह" वर्ण को भी मौलिक वर्णमाला में समावेशित नहीं करते हैं।________________________________________ य, व, र ,ल , ये अन्त:स्थ वर्ण हैं ; स्वर और व्यञ्जनों के मध्य में होने से ये अन्त:स्थ हैं।

क्यों कि अन्त: का अर्थ  मध्य ( Inter) और स्थ का अर्थ स्थित रहने वाला ।ये अन्त:स्थ वर्ण क्रमश: गुण सन्ध्याक्षर या स्वरों के विरीत संरचना वाले हैं । 👇

जैसे :-  इ+अ = य   अ+इ =ए             उ+अ = व  अ+उ= ओ    ______________________________________     ५. हयवरट्। ६. लण्। ७. ञमङणनम्। स्पर्श व्यञ्जनों सभी अनुनासिक अपने अपने वर्ग के अनुस्वार अथवा नकार वर्ण का प्रतिनिधित्व करते  हैं । ८. झभञ्। ९. घढधष्। १०. जबगडदश्। ११. खफछठथचटतव्। १२. कपय्। १३. शषसर्।    

उष्म वर्ण श, ष, स, वर्ण क्रमश: चवर्ग , टवर्ग और चवर्ग के सकार क प्रतिनिधित्व करते हैं ।

जैसे पश्च । पृष्ठ ।पस्त परास्त ।

यहाँ क्रमश चवर्ग के साथ तालव्य श उष्म वर्ण है ।

टवर्ग के साथ मूर्धन्य ष उष्म वर्ण है ।

तथा तवर्ग के साथ दन्त्य स उष्म वर्ण है । ___________________________________👇💭 यूरोपीय भाषाओं में विशेषत: अंग्रेजी आदि में जो रोमन लिपि में है वहाँ तवर्ग का अभाव है ।

अतः त थ द ध  तथा स वर्णो को नहीं लिख सकते हैं । क्यों कि वहाँ की शीत जलवायु के कारण जिह्वा का रक्त सञ्चरण (गति) मन्द रहती है ।

और तवर्ग की की उच्चारण तासीर ( प्रभाव ) सम शीतोष्ण जल- वायवीय है ।

अतः "श्" वर्ण  के लिए  Sh तथा "ष्" वर्ण के  S वर्ण रूपान्तरित हो सकते हैं ।

तवर्ग तथा "स" वर्ण शुद्धता की कषौटी पर पूर्णत: निषिद्ध व अमान्य ही  हैं । _________________________________________ १४. हल्। तथा पाणिनि माहेश्वर सूत्रों में एक "ह" वर्ण केवल हलों के विभाजन के लिए है । इस प्रकार वर्ण जो ध्वनि अंकन के रूप हैं । मौलिक रूप में केवल 28 वर्ण हैं । जो ध्वनि के मुल रूप के द्योतक हैं । _________________________________________ 1. बाह्योष्ठ्य (exo-labial)

2. अन्तःओष्ठ्य (endo-labial)

3. दन्त्य  (dental)

4. वर्त्स्य  (alveolar)

5.  पश्च वर्त्स्य (post-alveolar)

6. प्रतालव्य( prä-palatal )

7. तालव्य (palatal)

8. मृदुतालव्य (velar)

9. अलिजिह्वीय (uvular)

10.ग्रसनी से (pharyngal)

11.श्वासद्वारीय (glottal)

12.उपजिह्वीय (epiglottal)

13.जिह्वामूलीय (Radical)

14.पश्चपृष्ठीय (postero-dorsal)

15.अग्रपृष्ठीय (antero-dorsal)

16.जिह्वापाग्रीय (laminal)

17.जिह्वाग्रीय (apical)

18.उप जिह्विय( sub-laminal) _________________________________________

स्वनविज्ञान के सन्दर्भ में, मुख गुहा के उन 'लगभग अचल' स्थानों को उच्चारण बिन्दु (articulation point या place of articulation) कहते हैं; जिनको 'चल वस्तुएँ' छूकर जब ध्वनि मार्ग में बाधा डालती हैं तो उन व्यंजनों का उच्चारण होता है।

उत्पन्न व्यञ्जन की विशिष्ट प्रकृति मुख्यतः तीन बातों पर निर्भर करती है- उच्चारण स्थान, उच्चारण विधि और स्वनन (फोनेशन)।

मुख गुहा में 'अचल उच्चारक' मुख्यतः मुखगुहा की छत का कोई भाग होता है जबकि 'चल उच्चारक' मुख्यतः जिह्वा, नीचे वाला ओष्ठ (ओठ), तथा श्वाँस -द्वार (ग्लोटिस)आदि  हैं।

व्यञ्जन वह ध्वनि है जिसके उच्चारण में वायु अबाध गति से न निकलकर मुख के किसी भाग:- (तालु, मूर्धा, दन्त, ओष्ठ आदि) से या तो पूर्ण अवरुद्ध होकर आगे बढ़ती है या संकीर्ण मार्ग से घर्षण करते हुए या पार्श्व मार्ग से निकलती है ।

इस प्रकार वायु मार्ग में पूर्ण या अपूर्ण अवरोध उपस्थित होता है।

तब व्यञ्जन ध्वनियाँ प्रादुर्भूत ( उत्पन्न) होती हैं ।
हिन्दी व्यञ्जनों का वर्गीकरण---- व्यञ्जनों का वर्गीकरण मुख्य रूप से स्थान और प्रयत्न के आधर पर किया जाता है।
व्यञ्जनों के उत्पन्न होने के स्थान से सम्बन्धित व्यञ्जन को आसानी से पहचाना जा सकता है।

इस दृष्टि से हिन्दी व्यञ्जनों का वर्गीकरण इस प्रकार है- उच्चारण स्थान (ध्वनि वर्ग) उच्चरित ध्वनि--👇 द्वयोष्ठ्य:- ,प , फ, ब, भ, म दन्त्योष्ठ्य :-,  फ़ दन्त्य :-,त, थ, द, ध वर्त्स्य :-न, स, ज़, र, ल, ळ मूर्धन्य :-ट, ठ, ड, ढ, ण, ड़, ढ़, र, ष कठोर :-तालव्य श, च, छ, ज, झ कोमल तालव्य :-क, ख, ग, घ, ञ, ख़, ग़ पश्च-कोमल-तालव्य:-  क़ वर्ण है।

स्वरयन्त्रामुखी:-.  ह वर्ण है ।

"ह" ध्वनि महाप्राण है इसका विकास "अ" स्वर से हुआ है ।
जैसे धड़कन (स्पन्दन) से श्वाँस का जैसे धड़कन (स्पन्दन) से श्वाँस का अन्योन्य सम्बन्ध है उसी प्रकार "अ" और "ह"  वर्ण हैं।
"ह" वर्ण का उच्चारण स्थान काकल है ।

काकल :--- गले में सामने की ओर निकल हुई हड्डी । कौआ ।

घण्टी । टेंटुवा आदि नाम इसके साधारण भाषा में हैं।
शब्द कोशों में इसका अर्थ :-
१. काला कौआ ।

२. कंठ की मणि या गले की मणि ।
उच्चारण की प्रक्रिया के आधार पर व्यञ्जनों का  वर्गीकरण--👇

उच्चारण की प्रक्रिया या प्रयत्न के परिणाम-स्वरूप उत्पन्न व्यञ्जनों का वर्गीकरण इस प्रकार है- स्पर्श : उच्चारण अवयवों के स्पर्श करने तथा सहसा खुलने पर जिन ध्वनियों का उच्चारण होता है उन्हें स्पर्श कहा जाता है।

विशेषत: जिह्वा का अग्र भाग जब मुख के आन्तरिक भागों का उच्चारण करता है ।

क, ख, ग, घ, ट, ठ, ड, ढ, त, थ, द, ध, प, फ, ब, भ और क़ सभी ध्वनियाँ स्पर्श हैं।

च, छ, ज, झ को पहले 'स्पर्श-संघर्षी' नाम दिया जाता था ; लेकिन अब सरलता और संक्षिप्तता को ध्यान में रखते हुए इन्हें भी स्पर्श व्यञ्जनों के वर्ग में रखा जाता है।

इनके उच्चारण में उच्चारण अवयव सहसा खुलने के बजाए धीरे-धीरे खुलते हैं।

मौखिक व नासिक्य :- व्यञ्जनों के दूसरे वर्ग में मौखिक व नासिक्य ध्वनियां आती हैं।

हिन्दी में ङ, ञ, ण, न, म  व्यञ्जन नासिक्य हैं।

इनके उच्चारण में श्वासवायु नाक से होकर निकलती है, जिससे ध्वनि का नासिकीकरण होता है।
इन्हें 'पञ्चमाक्षर' भी कहा जाता है।
और अनुनासिक भी  -- इनके स्थान पर अनुस्वार का प्रयोग सुविधजनक माना जाता है।

वस्तुत ये सभीे प्रत्येक वर्ग के  पञ्चम् वर्ण "न" अथवा "म" के ही रूप हैं ।

परन्तु सभी केवल अपने स्ववर्गीय वर्णों के सानिध्य में अाकर "न" वर्ण का रूप प्रकट करते हैं ।
जैसे :-  कवर्ग के अनुरूप अनुनासिक:- अड्•क, सड्•ख्या ,अड्•ग , लड्•घन ।

चवर्ग के अनुरूप अनुनासिक:- चञ्चल, पञ्छी ,पिञ्जल अञ्झा ।

टवर्ग के अनुरूप अनुनासिक:- कण्टक,  कण्ठ, अण्ड ,. पुण्ढीर ।

तवर्ग के अनुरूप अनुनासिक:- तन्तु , पन्थ ,सन्दीपन,  अन्ध ।

पवर्ग के अनुरूप अनुनासिक:- पम्प , गुम्फन , अम्बा,  दम्भ । ________________________________________

इन व्यंजनों को छोड़कर अन्य सभी व्यञ्जन मौखिक हैं।
उष्म वर्ण - उष्म व्यञ्जन :- उष्म का अर्थ होता है- गर्म। जिन वर्णो के उच्चारण के समय वायु मुख के विभिन्न भागों से टकरा कर और श्वाँस में गर्मी पैदा कर , ध्वनि समन्वित होकर बाहर निकलती उन्हें उष्म व्यञ्जन कहते है।

वस्तुत इन उष्म वर्णों का प्रयोजन अपने वर्ग के अनुरूप  सकारत्व का प्रतिनिधित्व करना है ।

तवर्ग - त थ द ध न का उच्चारण स्थान दन्त्य होने से "स" उष्म वर्ण है ।

और यह हमेशा तवर्ग के वर्णों के साथ प्रयोग होता है। जैसे - अस्तु, वस्तु,आदि-- इसी प्रकार टवर्ग - ट ठ ड ढ ण का उच्चारण स्थान मूर्धन्य होने से "ष" उष्म वर्ण ये सभी सजातिय हैं।

जैसे - कष्ट ,स्पष्ट पोष्ट ,कोष्ठ आदि चवर्ग -च छ ज झ ञ का  तथा "श" का उच्चारण स्थान तालव्य होने से ये परस्पर सजातिय हैं ।

जैसे- जैसे- पश्चात् , पश्च ,आदि इन व्यञ्जनों के उच्चारण के समय वायु मुख से रगड़(घर्षण) खाकर ऊष्मा पैदा करती है अर्थात् उच्चारण के समय मुख से गर्म वायु निकलती है।

उष्म व्यञ्जनों का उच्चारण एक प्रकार की रगड़ या घर्षण से उत्पत्र उष्म वायु से होता हैं।
ये भी चार व्यञ्जन होते है- श, ष, स, ह।
_____________________________________

1- पार्श्विक : इन व्यञ्जनों के उच्चारण में श्वास -वायु जिह्वा के दोनों पार्श्वों (अगल-बगल) से निकलती है।

'ल' ऐसी ही  पार्श्विक ध्वनि है। अर्ध स्वर : इन ध्वनियों के उच्चारण में उच्चारण अवयवों में कहीं भी पूर्ण स्पर्श नहीं होता तथा श्वासवायु अवरोधित नहीं रहती है।

हिन्दी में य, व ही अर्धस्वर की श्रेणि में हैं।

2-लुण्ठित :- इन व्यञ्जनों के उच्चारण में जिह्वा वर्त्स्य (दन्त- मूल या मसूड़े) भाग की ओर उठती है।

हिन्दी में 'र' व्यञ्जन इसी तरह की ध्वनि है।

3- उत्क्षिप्त :- जिन व्यञ्जन ध्वनियों के उच्चारण में जिह्वा का अग्र भाग (नोक) कठोर तालु के साथ झटके से टकराकर नीचे आती है, उन्हें उत्क्षिप्त कहते हैं।
ड़ और ढ़ ऐसे ही व्यञ्जन हैं। जो अंग्रेजी' में क्रमश (R) तथा ( Rh ) वर्ण से बनते हैं ।

घोष और अघोष वर्ण– व्यञ्जनों के वर्गीकरण में स्वर-तन्त्रियों की स्थिति भी महत्त्वपूर्ण मानी जाती है।

इस दृष्टि से व्यञ्जनों को दो वर्गों में विभक्त किया जाता है :- घोष और अघोष।

जिन व्यञ्जनों के उच्चारण में स्वर-तन्त्रियों में कम्पन होता है, उन्हें घोष या सघोष कहा जाता हैं।
दूसरे प्रकार की ध्वनियाँ अघोष कहलाती हैं।
स्वर-तन्त्रियों की अघोष स्थिति से अर्थात् जिनके उच्चारण में कम्पन नहीं होता उन्हें अघोष व्यञ्जन कहा जाता है। _________________________________________ घोष - अघोष ग, घ,   ङ,क, ख ज,झ,   ञ,च, छ ड, द,   ण, ड़, ढ़,ट, ठ द, ध,   न,त, थ ब, भ,   म, प, फ य,  र,   ल, व, ह ,श, ष, स ।

प्राणतत्व के आधर पर भी व्यञ्जन का वर्गीकरण किया जाता है।

प्राण का अर्थ है - श्वास -वायु  जिन व्यञ्जन ध्वनियों के उच्चारण में श्वास बल अधिक लगता है उन्हें महाप्राण और जिनमें श्वास बल का प्रयोग कम होता है उन्हें अल्पप्राण व्यञ्जन कहा जाता है।

पञ्चम् वर्गों में दूसरी और चौथी ध्वनियाँ महाप्राण हैं। हिन्दी के ख, घ, छ, झ, ठ, ढ, थ, ध, फ, भ, ड़, ढ़ - व्यञ्जन महाप्राण हैं।

वर्गों के पहले, तीसरे और पाँचवें वर्ण अल्पप्राण हैं।
क, ग, च, ज, ट, ड, त, द, प, ब, य, र, ल, व, ध्वनियाँ इसी अल्प प्रमाण वर्ग की हैं।

वर्ण यद्यपि स्वर और व्यञ्जन दौनों का वाचक है । परन्तु जब व्यञ्जन में स्वर का समावेश होता है; तब वह अक्षर होता है ।
(अक्षर में स्वर ही मेरुदण्ड अथवा कशेरुका है।) ___________________________________________

भाषाविज्ञान में 'अक्षर' या शब्दांश (अंग्रेज़ी रूप (syllable) सिलेबल) ध्वनियों की संगठित इकाई को कहते हैं।

किसी भी शब्द को अंशों में तोड़कर बोला जा सकता है और शब्दांश ही अक्षर है ।

शब्दांश :- शब्द के वह अंश होते हैं जिन्हें और अधिक छोटा नहीं बनाया जा सकता यदि छोटा किया तो  शब्द की ध्वनियाँ बदल जाती हैं।

उदाहरणतः 'अचानक' शब्द के तीन शब्दांश हैं - 'अ', 'चा' और 'नक'।

यदि रुक-रुक कर 'अ-चा-नक' बोला जाये तो शब्द के तीनों शब्दांश खंडित रूप से देखे जा सकते हैं।

लेकिन शब्द का उच्चारण सुनने में सही प्रतीत होता है। अगर 'नक' को आगे तोड़ा जाए तो शब्द की ध्वनियाँ ग़लत हो जातीं हैं - 'अ-चा-न-क'. इस शब्द को 'अ-चान-क' भी नहीं बोला जाता क्योंकि इस से भी उच्चारण ग़लत हो जाता है।

यह क्रिया उच्चारण बलाघात पर आधारित है ।

कुछ छोटे शब्दों में एक ही शब्दांश होता है, जैसे 'में', 'कान', 'हाथ', 'चल' और 'जा'. कुछ शब्दों में दो शब्दांश होते हैं, जैसे 'चलकर' ('चल-कर'), खाना ('खा-ना'), रुमाल ('रु-माल') और सब्ज़ी ('सब-ज़ी')।

कुछ में तीन या उस से भी अधिक शब्दांश होते हैं, जैसे 'महत्त्वपूर्ण' ('म-हत्व-पूर्ण') और 'अन्तर्राष्ट्रीय' ('अंत-अर-राष-ट्रीय')।

एक ही आघात या बल में बोली जाने वाली या उच्चारण की जाने वाली ध्वनि या ध्वनि समुदाय की इकाई को अक्षर कहा जाता है।

इकाई की पृथकता का आधार स्वर या स्वर-रत (Vocoid) व्यञ्जन होता है। व्यञ्जन ध्वनि किसी उच्चारण में स्वर का पूर्व या पर अंग बनकर ही आती है। अक्षर में स्वर ही मेरुदण्ड अथवा कशेरुका है।

अक्षर से स्वर को न तो पृथक्‌ ही किया जा सकता है और न बिना स्वर या स्वरयुक्त व्यञ्जन के द्वारा अक्षर का निर्माण ही सम्भव है।

उच्चारण में यदि व्यञ्जन मोती की तरह है तो स्वर धागे की तरह।

यदि स्वर सशक्त सम्राट है तो व्यञ्जन अशक्त राजा।
इसी आधार पर प्रायः अक्षर को स्वर का पर्याय मान लिया जाता है, किन्तु ऐसा है नहीं, फिर भी अक्षर निर्माण में स्वर का अत्यधिक महत्व होता है।

में व्यञ्जन ध्वनियाँ भी अक्षर निर्माण में सहायक सिद्ध होती हैं। अंग्रेजी भाषा में न, र, ल,  जैसे एन ,आर,एल, आदि ऐसी व्यञ्जन ध्वनियाँ स्वरयुक्त भी उच्चरित होती हैं एवं स्वर-ध्वनि के समान अक्षर निर्माण में सहायक सिद्ध होती हैं।
अंग्रेजी सिलेबल के लिए हिन्दी में अक्षर शब्द का प्रयोग किया जाता है। __________________________________________

ध्वनि उत्पत्ति- सिद्धान्त----- 👇
मानव एवं अन्य जन्तु ध्वनि को कैसे सुनते हैं?
--  ध्वनि तरंग कर्णपटल का स्पर्श करती है , कान का पर्दा, कान की वह मेकेनिज्म जो ध्वनि को संकेतों में बदल देती है।

श्रवण तंत्रिकाएँ,  (पर्पल): ध्वनि संकेत का आवृति स्पेक्ट्रम, तन्त्रिका में गया संकेत) ही शब्द है । भौतिक विज्ञान में - ध्वनि (Sound) एक प्रकार का कम्पन या विक्षोभ है जो किसी ठोस, द्रव या गैस से होकर सञ्चारित होती है।

किन्तु मुख्य रूप से उन कम्पनों को ही ध्वनि कहते हैं जो मानव के कान (Ear) से सुनायी पडती हैं।

ध्वनि की प्रमुख विशेषताएँ--- ध्वनि एक यान्त्रिक तरंग है न कि विद्युतचुम्बकीय तरंग। (प्रकाश विद्युतचुम्बकीय तरंग है।

ध्वनि के सञ्चरण के लिये माध्यम की जरूरत होती है। ठोस, द्रव, गैस एवं प्लाज्मा में ध्वनि का सञ्चरण सम्भव है।
निर्वात में ध्वनि का सञ्चरण नहीं हो सकता।

द्रव, गैस एवं प्लाज्मा में ध्वनि केवल अनुदैर्घ्य तरंग  (longitudenal wave) के रूप में चलती है जबकि ठोसों में यह अनुप्रस्थ तरंग (transverse wave) के रूप में भी संचरण कर सकती है।

अनुदैर्घ्य तरंग:--- जिस माध्यम में ध्वनि का सञ्चरण होता है यदि उसके कण ध्वनि की गति की दिशा में ही कम्पन करते हैं तो उसे अनुदैर्घ्य तरंग कहते हैं!

अनुप्रस्थ तरंग:- जब माध्यम के कणों का कम्पन ध्वनि की गति की दिशा के लम्बवत होता है तो उसे अनुप्रस्थ तरंग कहते है।

सामान्य ताप व दाब (NTP) पर वायु में ध्वनि का वेग लगभग  343 मीटर प्रति सेकेण्ड होता है।
बहुत से वायुयान इससे भी तेज गति से चल सकते हैं उन्हें सुपरसॉनिक विमान कहा जाता है।

मानव कान लगभग २० हर्ट्स से लेकर २० किलोहर्टस (२०००० हर्ट्स) आवृत्ति की ध्वनि तरंगों को ही सुन सकता है।
बहुत से अन्य जन्तु इससे बहुत अधिक आवृत्ति की तरंगों को भी सुन सकते हैं।

जैसे चमकाधड़ एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाने पर ध्वनि का परावर्तन एवं अपवर्तन होता है।

माइक्रोफोन ध्वनि को विद्युत उर्जा में बदलता है; लाउडस्पीकर विद्युत उर्जा को ध्वनि उर्जा में बदलता है।

किसी भी तरंग (जैसे ध्वनि) के वेग, तरंगदैर्घ्य और आवृत्ति में निम्नलिखित संबन्ध होता है:-

{\displaystyle \lambda ={\frac {v}{f}}} जहाँ v तरंग का वेग, f आवृत्ति तथा : {\displaystyle \lambda } तरंगदर्ध्य है।

आवृत्ति के अनुसार वर्गीकर--- अपश्रव्य (Infrasonic) 20 Hz से कम आवृत्ति की ध्वनि मानव को सुनाई नहीं देती, श्रव्य (sonic) 20 Hz से 20 kHz, के बीच की आवृत्तियों वाली ध्वनि सामान्य मानव को सुनाई देती है।

पराश्रव्य (Ultrasonic) 20 kHz से 1,6 GHz के बीच की आवृत्ति की ध्वनि मानव को सुनाई नहीं पड़ती, अतिध्वनिक (Hypersonic) 1 GHz से अधिक आवृत्ति की ध्वनि किसी माध्यम में केवल आंशिक रूप से ही संचरित (प्रोपेगेट) हो पाती है।

ध्वनि और प्रकाश का सम्बन्ध शब्द और अर्थ के सामान्य या शरीर और आत्मा के समान जैविक सत्ता का आधार है ।

ध्वनि के विषय में दार्शनिक व ऐैतिहासिक मत - ______________________________________

सृष्टि के प्रारम्भ में ध्वनि का प्रादुर्भाव ओ३म् के रूप में हुआ -- ओ३म् शब्द की व्युत्पत्ति----

  एक वैश्विक विश्लेषण करते हैं ओ३म् की अवधारणा द्रविडों की सांस्कृतिक अभिव्यञ्जना है; वे नि: सन्देह फॉनिशियन जन-जाति के सहवर्ती अथवा सजातिय बन्धु रहे होंगे ।

क्यों दौनों का सांस्कृतिक समीकरण है ।
द्रविड द्रव (पदार्थ ) अथवा जल तत्व का विद =वेत्ता ( जानकार) द्रव+विद= समाक्षर लोप (Haplology) के द्वारा निर्मित रूप द्रविद -द्रविड है !

ये बाल्टिक सागर के तटवर्ती -संस्कृतियों जैसे प्राचीन फ्रॉञ्च ( गॉल) की सैल्टिक (कैल्टिक) जन-जाति में  द्रूयूद (Druid) रूप में हैं ।

कैल्ट जन जाति के धर्म साधना के रहस्य मय अनुष्ठानों में इसी कारण से आध्यात्मिक और तान्त्रिक क्रियाओं को प्रभावात्मक बनाने के लिए ओघम् ogham शब्द का दृढता से उच्चारण विधान किया जाता था ! कि  उनका विश्वास था !

कि इस प्रकार (Ow- ma) अर्थात् जिसे भारतीय आर्यों ने ओ३म् रूप में साहित्य और कला के ज्ञान के उत्प्रेरक और रक्षक के रूप में प्रतिष्ठित किया था वह ओ३म् प्रणवाक्षर नाद- ब्रह्म स्वरूप है।

और उनका मान्यता भी थी.. प्राचीन भारतीय आर्य मान्यताओं के अनुसार सम्पूर्ण भाषा की आक्षरिक सम्पत्ति (syllable prosperity) यथावत् रहती है इसके उच्चारण प्रभाव से ...ओघम् का मूर्त प्रारूप सूर्य के आकार के सादृश्य पर था ।

जैसी कि प्राचीन पश्चिमीय संस्कृतियों की मान्यताऐं भी हैं ... वास्तव में ओघम् (ogham )से बुद्धि उसी प्रकार नि:सृत होती है . जैसे सूर्य से प्रकाश प्राचीन मध्य मिश्र के लीबिया प्रान्त में तथा थीब्ज में यही आमोन् रा (ammon- ra) के रूप ने था ..जो वस्तुत: ओ३म् -रवि के तादात्मय रूप में प्रस्तावित है।

आधुनिक अनुसन्धानों के अनुसार भी अमेरिकीय अन्तरिक्ष यान - प्रक्षेपण संस्थान के वैज्ञानिकों ने भी सूर्य में अजस्र रूप से निनादित ओ३म् प्लुत स्वर का श्रवण किया है।

सैमेटिक -- सुमेरियन हिब्रू आदि संस्कृतियों में अोमन् शब्द आमीन के रूप में है ।

तथा रब़ का अर्थ .नेता तथा महान होता हेै ! जैसे रब्बी यहूदीयों का धर्म गुरू है .. अरबी भाषा में..रब़ -- ईश्वर का वाचक है .अमोन तथा रा प्रारम्भ में पृथक पृथक थे .. दौनों सूर्य सत्ता के वाचक थे ।

मिश्र की संस्कृति में ये दौनों कालान्तरण में एक रूप होकर अमॉन रॉ के रूप में अत्यधिक पूज्य हुए .. क्यों की प्राचीन मिश्र के लोगों की मान्यता थी कि अमोन -- रॉ.. ही सारे विश्व में प्रकाश और ज्ञान का कारण है,  मिश्र की परम्पराओ से ही यह शब्द मैसोपोटामिया की सैमेटिक हिब्रु परम्पराओं में प्रतिष्ठित हुआ जो क्रमशः यहूदी ( वैदिक यदुः ) के वंशज थे !!

इन्हीं से ईसाईयों में (Amen) तथा अ़रबी भाषा में यही आमीन् !!
(ऐसा ही हो ) होगया है इतना ही नहीं जर्मन आर्य ओ३म् का सम्बोधन (omi /ovin )या के रूप में अपने ज्ञान के देव वॉडेन ( woden) के लिए सम्बोधित करते करते थे जो भारतीयों का बुध ज्ञान का देवता था! इसी बुधः का दूसरा सम्बोधन ouvin ऑविन् भी था यही (woden) अंग्रेजी में (Goden) बन गया था।

.. जिससे कालान्तर में गॉड(God )शब्द बना है जो फ़ारसी में ख़ुदा के रूप में प्रतिष्ठित हैं ! सीरिया की सुर संस्कृति में यह शब्द ऑवम् ( aovm ) हो गया है ; वेदों में ओमान् शब्द बहुतायत से रक्षक ,के रूप में आया है । भारतीय संस्कृति में मान्यता है कि शिव ( ओ३ म) ने ही पाणिनी को ध्वनि समाम्नाय के रूप में चौदह माहेश्वर सूत्रों की वर्णमाला प्रदान की !

जिससे सम्पूर्ण भाषा व्याकरण का निर्माण हुआ । पाणिनी पणि अथवा ( phoenici) पुरोहित थे जो मेसोपोटामिया की सैमेटिक शाखा के लोग थे ! ये लोग द्रविडों से सम्बद्ध थे !

वस्तुत: यहाँ इन्हें द्रुज संज्ञा से अभिहित किया गया था द्रुज जनजाति प्राचीन इज़राएल  जॉर्डन लेबनॉन में तथा सीरिया में आज तक प्राचीन सांस्कृतिक मान्यताओं को सञ्जोये हुए है।

द्रुजों की मान्यत थी कि आत्मा अमर है तथा पुनर्जन्म कर्म फल के भोग के लिए होता है ...    ठीक यही मान्यता बाल्टिक सागर के तटवर्ति (druid) द्रयूडों  पुरोहितों( prophet,s )में प्रबल रूप  में मान्य  थी ! केल्ट ,वेल्स ब्रिटॉनस् आदि ने इस वर्णमाला को द्रविडों से ग्रहण किया था।

द्रविड अपने समय के सबसे बडे़ द्रव्य -वेत्ता और तत्व दर्शी थे !
जैसा कि द्रविड नाम से ध्वनित होता है द्रविड  (द्रव + विद) -- समाक्षर लोप से द्रविड  । ...मैं यादव योगेश कुमार "रोहि" भारतीय सन्दर्भ में भी इस शब्द पर कुछ व्याख्यान करता हूँ ! 👇

जो संक्षिप्त ही है ऊँ एक प्लुत स्वर है जो सृष्टि का आदि कालीन प्राकृतिक ध्वनि रूप है जिसमें सम्पूर्ण वर्णमाला समाहित है !

इस ओ३म शब्द के अवशेष एशिया - माइनर की पार्श्ववर्ती आयोनिया ( प्राचीन यूनान ) की संस्कृति में भी प्राप्त हुए है ;
यूनानी देव संस्कृति के अनुयायी ज्यूस और पॉसीडन ( पूषण ) की साधना के अवसर पर अमोनॉस ( amonos) के रूप में ओमन् अथवा ओ३म् का उच्चारण करते थे !
भारतीय संस्कृति में ओ३म् को  उच्चारण काल के आधार पर प्लुत स्वर के रूप मान्य किया गया है। _________________________________________

ओङ्कारश्चाथशब्दश्च द्वावेतौ ब्रह्मणः पुरा ।
कण्ठं भित्त्वा विनिर्यातौ तस्मात् माङ्गलिकावुभौ॥
इति दुर्गादासः 

ये दुर्गा दास निरुक्तकोश की टीका के रचनाकार थे । और महर्षि यास्क कृत निरुक्त दुर्गाचार्य कृत टीका है ।

अर्थात् उपर्युक्त श्लोक का अर्थ है :- कि ओ३म् तथा अथ ये दौनों शब्द ब्रह्मा जी कण्ठ को भेद कर पूर्व काल में या कहें आदि काल में उत्पन्न हुए जो मानव व प्राणी मात्र के लिए कल्याण कारी हैं।

   “सिद्धानाञ्चैव सर्व्वेषां वेदवेदान्तयोस्तथा । अन्येषामपि शास्त्राणां निष्ठाऽथोङ्कार उच्यते ॥

प्रणवाद्या यतो वेदा प्रणवे पर्य्यवस्थिताः ।
वाङ्मयं प्रणवः सर्व्वं तस्मात् प्रणवमभ्यसेत्”)

व्याकरण भाषा में ओ३म् अव्यय के रूप में स्वीकृत अनुमतिः का अर्थक है ।
इति विश्वनाथ आचार्य ॥

भाषा व्याकरण में ओ३म के निम्न अर्थ हैं।
उपक्रमः । अङ्गीकारः । (यथा, भागवते ११ । ४ । १५ ।

“ओमित्यादेशमास्थाय नत्वा तं सुरवन्दिनः । उर्व्वशीमप्सरःश्रेष्ठां पुरःस्कृत्य दिवं ययुः)
अपाकृतिः । मङ्गलम् । इति मेदिनी कोश ॥
ओम्, ब्रह्मणो नामविशेषः ।

अर्थात् ओ३म परब्रह्म का नाम विशेष है ।
जैसा कि श्रीमद्भागवत् गीता में देखें---👇
यथा,- ओ३म् तत्सदिति निर्द्देशो ब्रह्मणस्त्रिविधः
स्मृतः ब्राह्मणाश्चैव वेदाश्च यज्ञाश्च विहिताः पुरा ॥
तस्मादोमित्युदाहृत्य यज्ञदानतपःक्रियाः ।

प्रवर्त्तन्ते विधानोक्ताः सततं ब्रह्मवादिनाम् ॥
इति श्रीभगवद्गीतायां १७ अध्यायः ॥ अमरकोशः
ओम् अव्यय।  अनुमतिः

समानार्थक: शब्द ओम्,एवम्,परमम्  3।4।12।2।3
पक्षान्तरे चेद्यदि च तत्त्वे त्वद्धाञ्जसा द्वयम्. प्राकाश्ये प्रादुराविः स्यादोमेवं परमं मते॥

वाचस्पत्यम् ओ३म् =अव्य॰ अव--मन् (निष्पत्ति)।  १ प्रणव,  २ आरम्भ,  ३ स्वीकार,  “ओमित्युक्तवतोऽथ शार्ङ्गिण इति व्याहृत्य वाचंनभः”
महाकविमाघः।  ४ अनुमतौ,  ५ अपाकृतौ,  ६ अस्वीकारे,मङ्गले,  ७ शुभे,  ८ ज्ञेये, ब्रह्मणि च। अश्च उश्च म्चतेषां समाहारः। विष्णुमहेश्वरब्रह्मरूपत्वात् 
९ परमेश्वरे अव्य॰ यथा तस्येश्वरवाचकता तथा पातञ्चलि सूत्रभाष्य :- विवरणेषु दर्शितं यथा  “तस्य वाचकः प्रणवः” ।

  “वाच्य ईश्वरः प्रणवस्य,किमस्य सङ्केतकृतं वाच्यवाचकत्वम् ?

अथ प्रदीपप्रकाशवद् अवस्थितम् इति।
स्थितोऽस्य वाच्यस्य वाचकेन सहसम्बन्धः सङ्केतस्त्वीश्वरस्य स्थितमेवार्थमभिनयति।

यथावस्थितः पितापुत्रयोः सम्बन्धः, सङ्केतेनावद्योत्यते अयमस्यपिता, अयमस्य पुत्र इति।

सर्गान्तरेष्वपि वाच्यवाचक- वक्त्रपेक्षस्तथैव सङ्केतः क्रियते”  ईश्वर तथा औ३म् का सम्बन्ध पिता-पुत्र अथवा वाच्य-वाचक के समान अन्योन्य है ।

ओ३म्  वस्तुत सृष्टि की आदिम (प्रारम्भिक) ध्वनि है । यही नाद-ब्रह्म है ।

और संगीत जिसमें स्वरों की प्रधानता है ।

नाद ब्रह्म की उपासना और सृष्टि की आदिम विद्या है । क्यों कि जब नव शिशु का जन्म होता है तो वह नव-जात तत्काल रुदन करता है ।
जो स्वरों का आलापमयी प्रवाह है ।

मनुष्य का संसार में आगमन भी इसी प्रकार होता है । और गमन भी इसी प्रकार ।

जैसे सूर्य से उसका प्रकाश प्राचीन मध्य मिश्र के लीबिया प्रान्त में तथा थीब्ज में भी द्रविड संस्कृति का यही ऑघम शब्द  आमोन् रा ( ammon - ra ) जो अन्तरिक्ष वेत्ताओं ने सिद्ध किया कि सूर्य से ओ३म स्वर नि: सृत  है और यह वस्तुत: ओ३म् -रवि के तादात्मयी रूप में प्रस्तावित है ।

.. आधुनिक अनुसन्धानों के अनुसार भी अमेरिकीय यान - प्रक्षेपण संस्थान (नासा) के वैज्ञानिकों ने भी सूर्य में अजस्र रूप से निनादित ओ३म् प्लुत स्वर का श्रवण किया है ।

सुमेरियन एवं सैमेटिक हिब्रू आदि परम्पराओं  में .. रब़ अथवा रब्बी शब्द का अर्थ - नेता तथा महान एवं गुरू होता हेै !
जैसे रब्बी यहूदीयों का धर्म गुरू है .. अरबी भाषा में रब़ --ईश्वर का वाचक है ।

रब्बुल उल् अलामीन मतलब ईश्वर सम्पूर्ण संसार का रक्षक है ।

अमीन शब्द (अरबी:जुबान में ( آمین) या आमीन का शाब्दिक अर्थ है "ऐसा हो सकता है" या "ऐसा है"। मुसलमानों में शब्द आमिन का प्रयोग आमतौर पर उसी शब्द के साथ किया जाता है जिसका अर्थ है
"मुझे जवाब दें", और वाक्यांश "इलाही अमीन"
(अरबी: الهی آمین; अर्थ:- हे मेरे भगवान !

मुझे जवाब दें) आधुनिक काल सैमेटिक परम्पराओं के अनुयायी लोगों के बीच बहुत आम है।

इसका उपयोग अंग्रेजी में अमेन के रूप में किया जाता है (अर्थ: तो यह हो)। वस्तुत: अमेन हिब्रू बाइबिल में वर्णित रूप है ।

शिया  शरीयत  में, प्रार्थनाओं में कुरान 1 (सूर अल-हम्द) को पढ़ने के बाद अमीन न कहने पर  कि प्रार्थना को शरीयती तौर पर अमान्य कर दिया गया है।

हिब्रू परम्पराओं से यह अरब की रबायतों में कायम हुआ हिब्रू में, शब्द अमीन को सबसे पहले "सही" और "सत्य" नामक विशेषण के रूप में उपयोग किया जाता था; लेकिन यशायाह की किताब के मुताबिक इसका उपयोग संज्ञा के रूप में किया जाता था।

यह शब्द फिर हिब्रू में एक invariant ऑपरेटर (अर्थात्, "वास्तव में" और "निश्चित रूप से")के अर्थ में बदल गया।
इसका उपयोग बाइबिल में 30 बार और तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व के यूनानी अनुवाद में 33 बार किया गया है।
इतिहास की पहली पुस्तक और किंग्स बुक्स की पहली पुस्तक में इस शब्द की घटना से पता चलता है।

कि यह शब्द यहूदी प्रार्थनाओं और अनुष्ठानों में चौथी शताब्दी ईसा पूर्व से पहले भी इस्तेमाल किया गया था। प्राचीन यहूदी परम्परा में, इस शब्द का उपयोग शुरुआत या प्रार्थना के अन्त में किया गया था।

प्रार्थनाओं, और भजनों के अन्त में इसकी पुनरावृत्ति प्रासंगिक सामग्रियों की पुष्टि और समर्थन दोनों में थी , और उम्मीद की अभिव्यक्ति थी कि हर कोई अमेन का उल्लेख करने के दौरान अभ्यास के आशीर्वाद साझा कर सकता है।

तलमूद और अन्य यहूदी परम्पराओं की अवधि में, यह महत्वपूर्ण था कि विभिन्न स्थितियों में शब्द का उपयोग कैसे किया जाए; और ऐसा माना जाता था कि भगवान किसी भी प्रार्थना के लिए "आमीन" कहता है । जो उसे सम्बोधित किया जाता है।

ईसाई धर्म में---यहूदी परम्पराओं को ईसाई चर्चों में अपना रास्ता मिला। "अमीन" शब्द का प्रयोग नए नियम में 119 बार किया गया था, जिनमें से 52 मामले यहूदी धर्म में इसका उपयोग कैसे किया जाता है। नए नियम के माध्यम से, शब्द दुनिया की लगभग सभी मुख्य भाषाओं में प्रवेश किया।
शब्द, अमीन, जैसा कि नए नियम में प्रयोग किया गया है, उसमें इसके  चार अर्थ हैं - पावती और अनुमोदन; एक प्रार्थना में समझौता या भागीदारी, और किसी के प्रतिज्ञा की अभिव्यक्ति।
दिव्य प्रतिक्रिया का अनुरोध, जिसका अर्थ है: "हे भगवान! स्वीकार करें या जवाब दें!"
अर्थात् एवं अस्तु ! एक प्रार्थना या प्रतिज्ञा की पुष्टि, जिसका अर्थ है: "तो यह हो" (आज शब्द को दो अर्थों को इंगित करने के लिए प्रार्थनाओं के अन्त में उपयोग किया जाता है)।

एक विशेषता या यीशु मसीह का नाम ।
अरबी में चूंकि इस्लाम के उद्भव से पहले यहूदी धर्म और नाज़रेन ईसाई धर्म दोनों अरब प्रायद्वीप में उपस्थित लोग इनके अनुयायी थे, इसलिए यह सम्भव है कि मक्का और मदीना समेत अरब, इससे परिचित थे, यद्यपि जाहिल काल की कविताओं में इसका कोई निशान नहीं मिला है।

यह शब्द कुरान में नहीं होता है, लेकिन प्रारम्भिक मुस्लिम इस शब्द से निश्चित रूप से परिचित थे। पैगंबर मुहम्मद ने इस शब्द का प्रयोग किया, लेकिन ऐसा लगता है कि शुरुआती मुस्लिम शब्द के अर्थ के बारे में निश्चित नहीं थे, क्योंकि पैगंबर ने उन्हें एक स्पष्टीकरण और शब्द की व्याख्या दी ।

(यह कहकर कि "अमीन एक है अपने वफादार सेवकों पर दिव्य डाक टिकट ")। और 'अब्द अल्लाह बी। अल-अब्बास ने शब्द का व्याकरणिक विवरण देने की कोशिश की।👇

कुरान के निष्कर्षों में ओ३म् शब्द - शब्द कुरान 10:88 और 89 के उत्थानों में उल्लिखित है।

कुरान के लगभग सभी exegetes के अनुसार, जब पैगंबर मूसा (अलैहिसल्लाम) फिरौन को शाप दिया, वह और उसके भाई, भविष्यवक्ता हारून (अलैहिसल्लाम) , शब्द अमेन उद्धृत किया। प्रार्थना में अमीन का हवाला देते हैं । मिश्र की संस्कृति में ओ३म और -रवि  दौनों सूर्य से वाचक रहे हैं ।

और भारतीय संस्कृति में भी रवि सूर्य का वाचक इसलिये हुआ  क्यों कि :- रविः, पुंल्लिंग रूप व्युत्पत्ति रु धातु से  (रूयते स्तूयते इति ।
रु + अच इः ” उणादि सूत्र ४ । १३८ । इति रवि: ) सूर्य्यः रु धातु के क्रिया रूप  - रौति । रुराव । रविता । संरावः । रवः । रावः । रुतम ।। 25 ।। रव = ध्वनि करने से सूर्य का वाचक रवि ।
_______________________________________                               इति   ! प्रस्तुति-करण :- यादव योगेश कुमार "रोहि" ग्राम :- आज़ादपुर पत्रालय:- -पहाड़ीपुर जनपद :- अलीगढ़ ( उ०प्र० ) सम्पर्क-सूत्र 8077160219...

भाग एक ......

सिपाही


It is the hypothetical source of/evidence for its existence is provided by: Sanskrit spasati  "sees;" Avestan spasyeiti "spies;" Greek skopein "behold, look, consider," skeptesthai  "to look at," skopos "watcher, one who watches;" Latin specere "to look at;" Old High German spehhon "to spy," German spähen "to spy."
Related Entries

यह अपने अस्तित्व के लिए / सबूत के काल्पनिक स्रोत द्वारा प्रदान किया गया है: संस्कृत स्पशति "देखता है;" Avestan spasyeiti "जासूस;" ग्रीक स्कोपिन "निहारना, देखना, विचार करना," कंजूसी "देखना," स्कोपस "द्रष्टा, जो देखता है;" लैटिन कल्पना "देखने के लिए;" पुराने हाई जर्मन स्पाहॉन "जासूसी करने के लिए," जर्मन स्पैन "जासूसी करने के लिए।"
संबंधित प्रविष्टियाँ

also sceptic, 1580s, "member of an ancient Greek school that doubted the possibility of real knowledge," from Middle French sceptique and directly from Latin scepticus  "the sect of the Skeptics," from Greek skeptikos (plural Skeptikoi "the Skeptics, followers of Pyrrho"), noun use of adjective meaning "inquiring, reflective" (the name taken by the disciples of the Greek philosopher Pyrrho, who lived c. 360-c. 270 B.C.E.), related to skeptesthai "to reflect, look, view" (from PIE root *spek- "to observe").

यह भी संदेह है, 1580 के दशक में, "एक प्राचीन यूनानी स्कूल का सदस्य, जिसने वास्तविक ज्ञान की संभावना पर संदेह किया," मध्य फ्रेंच sceptique से और सीधे लैटिन सेप्टिकस से "स्केप्टिक्स का संप्रदाय", ग्रीक स्केप्टिकोस (बहुवचन Skeptikoi) स्केप्टिक्स से पाइर्रहो "), विशेषण का अर्थ संज्ञा" पूछताछ, परावर्तक "(ग्रीक दार्शनिक पीरहो के शिष्यों द्वारा लिया गया नाम है, जो सी। 360-सी। 270 ई.पू. ई.पू. रहते थे), स्केप्टैथाई से संबंधित" प्रतिबिंबित करने, देखने, देखने "के लिए। (पाई रूट से * स्पेक- "निरीक्षण करने के लिए")।
सिपाही और स्पेक्टर शब्द सम्मूलक हैं ।

शनिवार, 3 अगस्त 2019

राज तन्त्र प्राचीनत्तम सामाजिक प्रणाली

Reg-
Proto-Indo-European root meaning "move in a straight line,"
with derivatives meaning
"to direct in a straight line," thus
"to lead, rule."

It forms all or part of: abrogate; address; adroit; Alaric; alert;

anorectic; anorexia; arrogant; arrogate; bishopric; correct; corvee; derecho; derogate; derogatory; Dietrich; direct; dress; eldritch; erect; ergo; Eric;

Frederick; Henry;
incorrigible; interregnum; interrogate; maharajah; Maratha; prerogative; prorogue; rack
(n.1) "frame with bars;" rail (n.1) "horizontal bar passing from one post or support to another;" Raj; rajah; rake

(n.1)"toothed tool for drawing or scraping things together;" rake

(n.2) "debauchee; idle, dissolute person;" rakish; rank (adj.) "corrupt, loathsome, foul;" real (n.) "small Spanish silver coin;" realm; reck; reckless; reckon; rectangle; rectify; rectilinear; rectitude; recto; recto-; rector; rectum; regal; regent; regicide; regime; regimen; regiment; region; regular; regulate; Regulus; Reich; reign; resurgent; rex; rich; right; Risorgimento; rogation; royal; rule; sord; source; subrogate; subrogation; surge; surrogate; viceroy.


It is the hypothetical source of/evidence for its existence is provided by:
Sanskrit raj- "a king, a leader," rjyati "he stretches himself,"

riag "torture" (by racking);

Avestan razeyeiti "directs," raštva- "directed, arranged, straight;" Persian rahst "right, correct;"

Latin regere "to rule, direct, lead, govern," rex (genitive regis) "king," rectus  "right, correct;"

Greek oregein "to reach, extend;"

Old Irish ri, Gaelic righ "a king,"

Gaulish -rix "a king" (in personal names, such as Vircingetorix),

Old Irish rigim "to stretch out;"

Gothic reiks "a leader," raihts  "straight, right;"

Lithuanian raižytis "to stretch oneself;"

Old English rice "kingdom,"
-ric "king," rice "rich, powerful," riht "correct;"

Gothic raihts

, Old High German recht,

Old Swedish reht,

Old Norse rettr "correct."
Related Entries
reg-
प्रोटो-इंडो-यूरोपीय मूल अर्थ "सीधी रेखा में चलते हैं,"
 डेरिवेटिव अर्थ के साथ
 "एक सीधी रेखा में निर्देशित करने के लिए," इस प्रकार
 "नेतृत्व करने के लिए, शासन।"

यह सभी रूपों या भाग: निरस्त; को संबोधित; adroit; एलैरिक; सचेत;

 भूख कम करने वाला; आहार; अभिमानी; हथियाना; बिशप का पद; सही बात; दासता; derecho; अल्पीकरण; अपमानजनक; Dietrich; प्रत्यक्ष; पोशाक; अलौकिक; सीधा; Ergo; एरिक;

फ्रेडरिक; हेनरी;
असुधार्य; अंतर्काल; पूछताछ; महाराज; मराठा; विशेषाधिकार; स्थगित; रैक
 (n.1) "सलाखों के साथ फ्रेम;" रेल (n.1) "एक पोस्ट से दूसरे पर जाने वाली क्षैतिज पट्टी या दूसरे से समर्थन;" राज; राजा; जेली

(n.1) "चीजों को खींचने या खुरचने के लिए दांतेदार उपकरण;" जेली

(n.2) "दुर्बुद्धि; निष्क्रिय, असंतुष्ट व्यक्ति;" शोहदे जैसा; रैंक (adj।) "भ्रष्ट, घृणास्पद, बेईमानी;" असली (n।) "छोटा स्पेनिश चांदी का सिक्का;" दायरे; ध्यान देना; लापरवाह; लगता है; आयत; सुधारना; सीधा; इंसाफ; recto; recto-; रेक्टर; मलाशय; रीगल; रीजेंट; राज-हत्या; शासन; आहार; रेजिमेंट; क्षेत्र; नियमित रूप से; विनियमित; रेगुलस; रैह; शासन काल; पुनस्र्त्थानशील; रेक्स; धनी; सही; रोमैंटिक; rogation; राजसी; शासन; sord; स्रोत; subrogate; प्रस्थापन; उछाल; किराए की; वाइसराय।

 
यह इसके अस्तित्व के लिए / सबूत का काल्पनिक स्रोत है:
संस्कृत राज- "एक राजा, एक नेता," राजति "वह खुद को फैलाता है,"

रीग "यातना" (रैकिंग द्वारा);

Avestan razeyeiti "निर्देशन," raštva- "निर्देशित, व्यवस्थित, सीधे;" फारसी rahst "सही, सही;"

 लैटिन शासन "शासन करने के लिए, प्रत्यक्ष, नेतृत्व, शासन," रेक्स (आनुवांशिक regis) "राजा," रेक्टस "सही, सही;"

ग्रीक ऑगेजिन "पहुंच, विस्तार;"

 पुराने आयरिश री, गेलिक रिग "ए किंग,"

 गॉलिश-मैट्रिक्स "ए किंग" (व्यक्तिगत नामों में, जैसे विर्किंगेटोरिक्स),

 पुरानी आयरिश कठोरता "बाहर फैलाने के लिए;"

 गॉथिक "एक नेता," रैहेट्स "सीधे, सही;"

 लिथुआनियाई raižytis "अपने आप को फैलाने के लिए;"

पुराने अंग्रेजी चावल "राज्य,"
 "राजा," चावल "अमीर, शक्तिशाली," रीहट "सही;"

गोथिक रायहट

, ओल्ड हाई जर्मन रीचैट,

 पुराने स्वीडिश पुनर्वसन,

पुराना नॉर्स रेट्रो "सही।"
संबंधित प्रविष्टियाँ

वाक्य , वाक्यांश पदबन्ध और उपवाक्यों का सम्यक् विवेचन - ( रोहि हिन्दी व्याकरण)

यद्यपि वाक्य अनेक प्रकार के हो सकते हैं।
परन्तु उनका विभाजन हम दो आधारों पर कर सकते हैं।

अर्थात् ते आधार पर और संरचना को आधार पर :-

अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद
अर्थ के आधार पर वाक्य के निम्नलिखित आठ भेद हैं।

विधानवाचक ( कथन वाचक)( Assertive अथवा Declarative Sentence) 👇

यह एक 'मुखर वाक्य'  है जो एक तथ्य बताता है।
ऐसे वाक्य सरल कथन कहे जाते हैं ।
इनके द्वारा  दावा या कुछ घोषणा  की जाती हैं।
घोषणात्मक वाक्य
दूसरे शब्दों में ये वाक्य' किसी सत्य की घोषणा या दावा भी कहते हैं
इन वाक्यों का उपयोग सूचना को बताने के लिए किया जाता है।
ये सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला वाक्य का प्रकार है ।
ये अधिकांश अकादमिक लेखन में सरल या घोषित वाक्य होते हैं।
घोषणात्मक वाक्य एक अवधि के साथ समाप्त होते हैं।

उदाहरण निम्न हैं।
१-वह एक बड़े शहर में रहती है।
२-सूर्य पूरब में निकलता है।
३-मैंने दूध पिया।
४-वर्षा हो रही है।

अर्थात् जिन वाक्यों में किसी क्रिया के करने या होने की सूचना मिले, उन्हें विधानवाचक वाक्य कहते हैं;
इसमें सकारात्मक भाव होता है ।
अत: ये स्वीकारात्मक भी हैं ।

निषेधवाचक वाक्य':-( Negative Sentence)👇

जिन वाक्यों से कार्य न होने का भाव प्रकट होता है, उन्हें निषेधवाचक वाक्य कहते हैं;
परन्तु अंग्रेजी में यह वाक्य का मुख्य  प्रकार नहीं है
क्योंकि प्रत्येक वाक्य नकारात्मक (Negative) और स्वीकारात्मक (Affirmative) हो सकता है ।

जैसे- मैंने दूध नहीं पिया।
मैंने दूध पिया।
मैंने खाना नहीं खाया।
मैंने खाना खाया।

आज्ञावाचक वाक्य(Imperative Sentences)👇
जिन वाक्यों में आज्ञा, प्रार्थना, उपदेश आदि का ज्ञान होता है, उन्हें आज्ञावाचक वाक्य कहते हैं; जैसे-
शहर  जाकर फल ले आओ।
बड़ों का सम्मान करो।

प्रश्नवाचक वाक्य (Intrrogative Sentence erogative Sentence. =Erotesis- प्रश्न से सम्बद्ध रूप ।👇
से "( inter= (Between) + rogare (to ask )

अर्थात् बात में बोलना  "पूछना, समाधान के लिए ।

जिन वाक्यों से किसी प्रकार का प्रश्न पूछने का ज्ञान होता है, उन्हें प्रश्नवाचक वाक्य कहते हैं;

जैसे- सीता तुम कहाँ से आ रही हो?
तुम क्या पढ़ रहे हो?

इच्छावाचक (वैकल्पिक वाक्य ) 👇
Optative / Illative Sentence हैं ।

वह वाक्य जो एक प्रार्थना, उत्सुकता, इच्छा, अभिशाप आदि को व्यक्त करता है, एक वैकल्पिक वाक्य कहलाता है।
इस तरह का वाक्य आम तौर पर अंग्रेजी  'may ' और wish' से प्रारम्भ होता है।
कभी-कभी, विश wish शब्द 'छिपा' रह सकता है।

वैकल्पिक अथवा इच्छा वाचक वाक्य के उदाहरण:

ईश्वर हम सभी पर कृपा करें।
प्यार को खरीदने के लिए आप सफल हो!

इस त्रासदी में ईश्वर मदद करें !

आपको एक सफल विवाहित जीवन की शुभकामनाएं!

आपको एक साथ सुखद यात्रा की शुभकामनाएं

संदेहवाचक (skeptic Sentence)👇
मूल शब्द स्पेक्टिक "Spectic" है।

जिन वाक्यों से संदेह या संभावना व्यक्त होती है, उन्हें संदेहवाचक वाक्य कहते हैं;

जैसे- शायद शाम को वर्षा हो जाए।

वह आ रहा होगा, पर हमें क्या मालूम।

हो सकता है राजेश आ जाए।

विस्मयादि वाचक वाक्य। ( exclamatroy Sentence )
Latin exclamare "cry out loud, call out," from ex "out,"  + clamare "cry, shout, call"  से एक्सक्लामेट्री शब्द नना है।
भारोपीय धातु kele- कल् (2) "to shout"). देखें---

जिन वाक्यों से आश्चर्य, घृणा, क्रोध शोक आदि भावों की अभिव्यक्ति काल में व्यक्ति जोर से चिल्लाता  है, उन्हें ही विस्मयवाचक वाक्य कहते हैं;

जैसे- वाह-कितना सुंदर दृश्य है!

उसके माता-पिता दोनों ही चल बसे!

शाबाश तुमने बहुत अच्छा काम किया!

संकेतवाचक वाक्य' 👇(Conditional Sentences )

शर्त वाले वाक्यों में एक भाग कंड़ीशन (शर्त) को व्यक्त करता है और दूसरा भाग उस शर्त के पूरा होने या ना होने को व्यक्त करता है ।
व्याकरणिक शब्दों में - कंड़ीशनल वाक्यों में सामान्यत: दो उपवाक्य (क्लॉज़) होते हैं ।
जैसे अंग्रेजी भाषाओं में
(1) 'If Clause' - जो कंड़ीशन (शर्त) को व्यक्त करती है और

(2) 'Main / Principal Clause' - जो शर्त के पूरा होने या ना होने के बारे में बताता है ।

वाक्यों को मुख्य रूप से तीन भागो में बांटा जा सकता है: 
1. जब 'If clause' वर्तमान काल में हो 
2. जब 'If Clause' भूत काल में हो 
3. जब 'If Clause' भविष्य काल में हो 

हिन्दी में वाक्य का जो भाग कंड़ीशन (शर्त )प्रकट करें वह चाहे प्रेज़ेंट टेन्स (वर्तमान काल)में हो अथवा फ्यूचर टेन्स (भविष्य काल ) में,
अंग्रेजी  में तो उसे वर्तमान काल में ही बनाया जाता है ।

मुख्य भाग फ्यूचर या प्रेज़ेंट में से कोई भी हो सकता है
इस प्रकार के कंड़ीशनल वाक्यों में दो बार फ्यूचर टेन्स का प्रयोग नही होता है । 
__________________________________________

Examples उदाहरण

यदि तुम ऑफिस जाओ तो मेरी तन्खवाह ले लेना ।
If you go to office, please take my salary.

यदि आप पेट्रोल को खुले में रखो तो यह उड़ जाता है ।If you keep petrol in open, it evaporates.

यदि किसी भी चीज की कमी होती है तो उसकी कीमत बढ़ जाती है ।
If there is shortage of anything, its price goes up.

यदि बरसात आती है तो वह घर पर ही रहेगा ।
If it rains, he will remain at home.

यदि तुम जल्दी करोगे तो गाड़ी पकड़ लोगे ।
If you make haste, you will catch the train.

यदि तुम लगातार व्यायाम करते हो तो अपने आपको तंदरुस्त रखते हो ।
If you do exercise regularly, you keep yourself fit.

अगर धुंध बढ़ती है तो उड़ाने लेट होती है ।
If fog gets thicker, flights get late.

यदि तुम महिमा को ढूंढ रहे हो तुम्हें वह अपनी दादी के पास मिल सकती है ।
If you are looking for Mahima, you may find her with her Daadi.

'If Clause' भूत काल में 'auxiliary verb 'Had' (मेरे पास छतरी थी) से बना हो और 'Main Clause' यह प्रकट करें की कोई बात जो होनी चाहिये थी या जिसके होने की आशा थी,
वह नही हुई, तब Principal Clause में 'Would' का प्रयोग करते है । 

Examples उदाहरण
यदि मेरे पास कार होती तो तुम्हें दे देता
(परंतु मेरे पास कार नही है) ।
If I had a car, I would give it to you (But I have not a car).

यदि पिता जी के पास पैसे होते तो वह मुझे जरूर देते (परंतु पिता जी के पास पैसे नही है) ।
If papa had money, he would surely give to me (But paapaa has no money).

जिन वाक्यों में एक क्रिया का होना दूसरी क्रिया पर निर्भर होता है।
उन्हें संकेतवाचक वाक्य कहते हैं; जैसे-
यदि परिश्रम करोगे तो अवश्य सफल होंगे। (भविष्य सूचक)

पिताजी अभी आते तो अच्छा होता।
(भूत सूचक)

अगर वर्षा होगी तो फ़सल भी होगी।

रचना के आधार पर वाक्य के भेद
रचना के आधार पर वाक्य के निम्नलिखित तीन भेद होते हैं-

सरल वाक्य/साधारण वाक्य (Simple Sentence)

जिन वाक्यों में केवल एक ही उद्देश्य और एक ही विधेय होता है, उन्हें सरल वाक्य या साधारण वाक्य कहते हैं, इन वाक्यों में एक ही क्रिया होती है; जैसे- मुकेश पढ़ता है। राकेश ने भोजन किया। इसमें कर्ता के साथ उसके विस्तारक विशेषण और क्रिया के साथ विस्तारक सहित कर्म एवं क्रिया-विशेषण आ सकते हैं। जैसे-अच्छा बच्चा मीठा दूध अच्छी तरह पीता है। यह भी साधारण वाक्य है।

संयुक्त वाक्य (Compound Sentence)

दो अथवा दो से अधिक साधारण वाक्य जब सामानाधिकरण समुच्चयबोधकों जैसे- (पर, किन्तु, और, या आदि) से जुड़े होते हैं, तो वे संयुक्त वाक्य कहलाते हैं।
ये चार प्रकार के होते हैं।

१-संयोजक- जब एक साधारण वाक्य दूसरे साधारण या मिश्रित वाक्य से संयोजक अव्यय द्वारा जुड़ा होता है। जैसे-गीता गई और सीता आई।

२-विभाजक- जब साधारण अथवा मिश्र वाक्यों का परस्पर भेद या विरोध का संबंध रहता है। जैसे-वह मेहनत तो बहुत करता है पर फल नहीं मिलता।

३-विकल्पसूचक- जब दो बातों में से किसी एक को स्वीकार करना होता है।
जैसे- या तो उसे मैं अखाड़े में पछाड़ूँगा या अखाड़े में उतरना ही छोड़ दूँगा।

५-परिणामबोधक- जब एक साधारण वाक्य दसूरे साधारण या मिश्रित वाक्य का परिणाम होता है।
जैसे- आज मुझे बहुत काम है इसलिए मैं तुम्हारे पास नहीं आ सकूँगा।

मिश्रित/मिश्र वाक्य (Complex Sentence)

जिन वाक्यों में एक मुख्य या प्रधान वाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हों, उन्हें मिश्रित वाक्य कहते हैं।

इनमें एक मुख्य उद्देश्य और मुख्य विधेय के अलावा एक से अधिक समापिका क्रियाएँ होती हैं, जैसे- ज्यों ही उसने दवा पी, वह सो गया।

यदि परिश्रम करोगे तो, उत्तीर्ण हो जाओगे।

मैं जानता हूँ कि तुम्हारे अक्षर अच्छे नहीं बनते।

विशेष-
इन वाक्यों में एक मुख्य या प्रधान उपवाक्य और एक अथवा अधिक आश्रित उपवाक्य होते हैं जो समुच्चयबोधक अव्यय से जुड़े होते हैं।

मुख्य उपवाक्य की पुष्टि, समर्थन, स्पष्टता अथवा विस्तार हेतु ही आश्रित वाक्य आते है।
आश्रित वाक्य तीन प्रकार के होते हैं-

1-संज्ञा उपवाक्य।

2-विशेषण उपवाक्य।

3-क्रिया-विशेषण उपवाक्य।

1. संज्ञा उपवाक्य- जब आश्रित उपवाक्य किसी संज्ञा अथवा सर्वनाम के स्थान पर आता है तब वह संज्ञा उपवाक्य कहलाता है। जैसे- वह चाहता है कि मैं यहाँ कभी न आऊँ। यहाँ कि मैं कभी न आऊँ, यह संज्ञा उपवाक्य है।

2. विशेषण उपवाक्य- जो आश्रित उपवाक्य मुख्य उपवाक्य की संज्ञा शब्द अथवा सर्वनाम शब्द की विशेषता बतलाता है वह विशेषण उपवाक्य कहलाता है। जैसे- जो घड़ी मेज पर रखी है वह मुझे पुरस्कारस्वरूप मिली है। यहाँ जो घड़ी मेज पर रखी है यह विशेषण उपवाक्य है।

3. क्रिया-विशेषण उपवाक्य- जब आश्रित उपवाक्य प्रधान उपवाक्य की क्रिया की विशेषता बतलाता है तब वह क्रिया-विशेषण उपवाक्य कहलाता है। जैसे- जब वह मेरे पास आया तब मैं सो रहा था। यहाँ पर जब वह मेरे पास आया यह क्रिया
_________________________________________

(Phrase) वाक्यांश  या पदबन्ध  की परिभाषा पद- वाक्य से अलग रहने पर 'शब्द' और वाक्य में प्रयुक्त हो जाने पर शब्द 'पद' कहलाते हैं।
अर्थात् विभक्ति युक्त शब्द पद- हैं ।

दूसरे शब्दों में- वाक्य में प्रयुक्त शब्द पद कहलाता है। पदबन्ध- जब दो या अधिक (शब्द) पद नियत क्रम और निश्चित अर्थ में किसी पद का कार्य करते हैं तो उन्हें पदबंध कहते हैं।

दूसरे शब्दों में- कई पदों के योग से बने वाक्यांशो को, जो एक ही पद का काम करता है, 'पदबंध' कहते है।

डॉ० हरदेव बाहरी ने 'पदबन्ध' की परिभाषा इस प्रकार दी है- वाक्य के उस भाग को, जिसमें एक से अधिक पद परस्पर सम्बद्ध होकर अर्थ तो देते हैं, किन्तु पूरा अर्थ नहीं देते- पदबन्ध या वाक्यांश कहते हैं।

जैसे-
(1) सबसे तेज दौड़ने वाला छात्र जीत गया।

(2) यह लड़की अत्यंत सुशील और परिश्रमी है।

(3) नदी बहती चली जा रही है।

(4) नदी कल-कल करती हुई बह रही थी।

उपर्युक्त वाक्यों में काला छपे शब्द पदबंध है।
पहले वाक्य के 'सबसे तेज दौड़ने वाला छात्र' में पाँच पद है, किन्तु वे मिलकर एक ही पद अर्थात संज्ञा का कार्य कर रहे हैं।

दूसरे वाक्य के 'अत्यंत सुशील और परिश्रमी' में भी चार पद हैं, किन्तु वे मिलकर एक ही पद अर्थात विशेषण का कार्य कर रहे हैं।

तीसरे वाक्य के 'बहती चली जा रही है' में पाँच पद हैं किन्तु वे मिलकर एक ही पद अर्थात क्रिया का काम कर रहे हैं।
चौथे वाक्य के 'कल-कल करती हुई' में तीन पद हैं, किन्तु वे मिलकर एक ही पद अर्थात् क्रिया विशेषण का काम कर रहे हैं।

इस प्रकार रचना की दृष्टि से पदबन्ध में तीन बातें आवश्यक हैं- एक तो यह कि इसमें एक से अधिक पद होते हैं।
दूसरे ये पद इस तरह से सम्बद्ध होते हैं कि उनसे एक इकाई बन जाती है।

तीसरे, पदबन्ध किसी वाक्य का अंश होता है।
अँगरेजी में इसे phrase कहते हैं। इसका मुख्य कार्य वाक्य को स्पष्ट, सार्थक और प्रभावकारी बनाना है।

ये पदबंध पूरे वाक्य नहीं होते, बल्कि वाक्य के टुकड़े हैं, किन्तु निश्चित अर्थ और क्रम के परिचायक हैं।

हिंदी व्याकरण में इनपर अभी स्वतन्त्र अध्ययन नहीं हुआ है।
पदबंध के भेद मुख्य पद के आधार पर पदबंध के पाँच प्रकार होते हैं-
(1) संज्ञा-पदबंध

(2) विशेषण-पदबंध

(3) सर्वनाम पदबंध

(4) क्रिया पदबंध

(5) अव्यय पदबंध

(1) संज्ञा-पदबंध- वह पदबंध जो वाक्य में संज्ञा का कार्य करे, संज्ञा पदबंध कहलाता है।
दूसरे शब्दों में- पदबंध का अंतिम अथवा शीर्ष शब्द यदि संज्ञा हो और अन्य सभी पद उसी पर आश्रित हो तो वह 'संज्ञा पदबंध' कहलाता है।
जैसे-
(a) चार ताकतवर मजदूर इस भारी चीज को उठा पाए।

(b) राम ने लंका के राजा रावण को मार गिराया।

(c) अयोध्या के राजा दशरथ के चार पुत्र थे।

(d) आसमान में उड़ता गुब्बारा फट गया।
उपर्युक्त वाक्यों में काला छपे शब्द 'संज्ञा पदबंध' है।

(2) विशेषण पदबंध- वह पदबंध जो संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता बतलाता हुआ विशेषण का कार्य करे, विशेषण पदबंध कहलाता है।

दूसरे शब्दों में- पदबंध का शीर्ष अथवा अंतिम शब्द यदि विशेषण हो और अन्य सभी पद उसी पर आश्रित हों तो वह 'विशेषण पदबंध' कहलाता है। जैसे-

(a) तेज चलने वाली गाड़ियाँ प्रायः देर से पहुँचती हैं।

(b) उस घर के कोने में बैठा हुआ आदमी जासूस है।

(c) उसका घोड़ा अत्यंत सुंदर, फुरतीला और आज्ञाकारी है।

(d) बरगद और पीपल की घनी छाँव से हमें बहुत सुख मिला।
उपर्युक्त वाक्यों में काला छपे शब्द 'विशेषण पदबंध' है।

(3) सर्वनाम पदबंध- वह पदबंध जो वाक्य में सर्वनाम का कार्य करे, सर्वनाम पदबंध कहलाता है।

उदाहरण के लिए निम्नलिखित वाक्य देखिए- बिजली-सी फुरती दिखाकर आपने बालक को डूबने से बचा लिया।

शरारत करने वाले छात्रों में से कुछ पकड़े गए।

विरोध करने वाले लोगों में से कोई नहीं बोला।
उपर्युक्त वाक्यों में काला छपे शब्द सर्वनाम पदबंध हैं क्योंकि वे क्रमशः 'आपने' 'कुछ' और 'कोई' इन सर्वनाम शब्दों से सम्बद्ध हैं।

(4) क्रिया पदबंध- वह पदबंध जो अनेक क्रिया-पदों से मिलकर बना हो, क्रिया पदबंध कहलाता है।
क्रिया पदबंध में मुख्य क्रिया पहले आती है।
उसके बाद अन्य क्रियाएँ मिलकर एक समग्र इकाई बनाती है। यही 'क्रिया पदबंध' है।
जैसे-
(a) वह बाजार की ओर आया होगा।

(b) मुझे मोहन छत से दिखाई दे रहा है।

(c) सुरेश नदी में डूब गया।

(d) अब दरवाजा खोला जा सकता है।

उपर्युक्त वाक्यों में काला छपे शब्द 'क्रिया पदबंध' है।

(5) अव्यय पदबंध- वह पदबंध जो वाक्य में अव्यय का कार्य करे, अव्यय पदबंध कहलाता है।

इस पदबंध का अंतिम शब्द अव्यय होता है।

उदाहरण के लिए निम्नलिखित वाक्य देखिए-

अपने सामान के साथ वह चला गया।

सुबह से शाम तक वह बैठा रहा।

इन वाक्यों में काला छपे शब्द अव्यय पदबंध हैं। पदबन्ध और उपवाक्य में अन्तर पदबन्ध और उपवाक्य में अन्तर है- उपवाक्य (Clause) भी पदबन्ध (Phrase) की तरह पदों का समूह है,
लेकिन इससे केवल आंशिक भाव प्रकट होता है, पूरा नहीं।

पदबन्ध में क्रिया नहीं होती, उपवाक्य में क्रिया रहती है; जैसे-'ज्योंही वह आया, त्योंही मैं चला गया।'
यहाँ 'ज्योंही वह आया' एक उपवाक्य है, जिससे पूर्ण अर्थ की प्रतीति नहीं होती।

संस्कृत शब्द तुल्य अंग्रेजी पाणिनि द्वारा प्रयुक्त शब्द संस्कृत शब्दतुल्य अंग्रेजी पाणिनि द्वारा प्रयुक्त शब्द


संस्कृत शब्द तुल्य अंग्रेजी पाणिनि द्वारा प्रयुक्त शब्द
संस्कृत शब्दतुल्य अंग्रेजी पाणिनि द्वारा प्रयुक्त शब्द विशेषणadjective—adverb agreement
महाप्राण -aspirated—
आत्मनेपद- ātmanepada—
विभक्ति -case—
प्रथमा -case 1 (subject)—
द्वितीया-case 2 (object)—
तृतीया-case 3 ("with")—
चतुर्थी-case 4 ("for")—
पञ्चमी-case 5 ("from")—
षष्ठी-case 6 ("of")—
सप्तमी-case 7 ("in")—
संबोधन-case 8 (address)—
causal verb-णिजन्त -
आज्ञा -command mood ।
लोट् समास-compound (word)—
संध्यक्षर-compound vowel एच् संकेत
conditional mood-लृङ् ।
व्यञ्जन -consonant-हल् ।
desiderative-सन्नन्त ।
अनद्यतन-distant future tense लुट् ।
-परोक्षभूत-distant past tense लिट्।
अभ्यास-doubling— द्विवचन ।
dual (number)— द्वन्द्व -dvandva— स्त्रीलिङ्ग -feminine gender— उत्तम-first person— लिङ्ग-gender—
gerundक्त्वान्त grammatical case व्याकरण-grammar ।
मूर्धा ,(तालु)-hard palate— गुरु -heavy (syllable)— intensiveयणन्त।
लघु light (syllable)— ।
ओष्ठ-lip— ।
दीर्घ-long vowel ।
पुंलिङ्ग-masculine gender—
(गुण -medium vowel)— अनुनासिक-nasal— नपुंसकलिङ-्गneuter gender ।
noun ending-सुप् नामधातु noun from verb nounसुबन्त ।
वचन-number कर्मन् -object— विधि-option mood ।
लङ् भविष्यन्-ordinary future tense ।
अनद्यतन भूत ordinary past tense लङ्।
परस्मैपदparasmaipada— participle।
पुरुष person ।
पुरुष बहुवचन plural (number) ।
स्थान point of pronunciation ।
prefix उपसर्ग।
वर्तमानpresent tenseलट्।
कृत् -primary (suffix) ।
सर्वनामन् pronoun— ।
भूत recent past tenseलुङ् ।
ऊष्मन्"s"-sound— —।
sandhi— मध्यम ।
second personमध्यम ।
तद्धित secondary (suffix)— अन्तःस्थ semivowel ।ह्रस्व short vowel— समानाक्षर simple vowel— ।
एकवचन -singular (number)—
कण्ठ soft palate ।
प्रातिपदिक stem (of a noun)— ।
अङ्गstem (of any word)— स्पर्श stop।
वृद्धि strong vowel ।
कर्तृ subject प्रत्यय suffix— अक्षर -syllable। प्रथम -third person— दन्त-tooth उभयपद-ubhayapada ।अल्पप्राण-unaspirated । अव्यय uninflected word अव्यय ।
अघोष unvoiced  ।
गण verb class— verb ending-तिङ् ।
उपसर्गverb prefixउपसर्ग ।
धातुverb root— verb तिङन्त verbless sentence घोषवत -voiced— स्वर vowelअच्।

काल और प्रकार (Tense & Moods)
संस्कृत में काल को 'लकार' कहते है..विभिन्न कालों व अवस्थाओं के अनुसार संस्कृत में दस लकार है..
१. लट् २. लिट् ३. लुट् ४. लृट् ५. लेट् ६. लोट७. लङ८. लिङ ९. लुङ् १०.लृङ्
हम इनमे से पाँच का वर्णन कर रहे है..ये है - लट्, लृट्, लङ्, लोट्, विधिलिङ् :---👇
__________________________________________
१. लट्लकार (वर्तमान काल - Present Tense) - पढता है - पठति(reads), लिखता है - लिखति (writes)..

२. लङ् लकार (भुत काल - Past Tense) - पढ़ा (पढ़ चूका) - अपठत् (read), लिखा (लिख चुका) - अलिखत् (wrote)

३.लृट् लकार ( भविष्यत् काल -Future Tense) - पढ़ेगा - पठिष्यति (will read ),लिखेगा -लिखिष्यति (will write )

४. लोट् लकार ( आज्ञार्थक - Imperative Mood ) -
पढो - पठतु (read), लिखो - लिखतु (write), होओं - भवतु (be, become)

५. विधिलिङ् ( विधि आदि - Potential Mood ) - करना चाहिए - कुर्यात् (should do), होना चाहिए - भवेत् ( should be )
जहाँ कर्तव्यों का पालन करने का बोध हो वहाँ इसका प्रयोग होता है ।

yogeshrohi पर 4:15 pm