रविवार, 17 मई 2026

वैष्णव वर्ण और गोप

सनातन धर्म के प्रबुद्ध अध्येताओं और इतिहास के जिज्ञासुओं ! आज हम इतिहास और पुराणों के उन स्वर्णिम पृष्ठों को खोलने जा रहे हैं, जिन्हें रूढ़िवादिता और अज्ञानता के परदों के पीछे छिपाकर बन्द रखा गया।

​यादव, गोप अथवा अहीर संस्कृति के इस अकाट्य इतिहास और शास्त्र-सम्मत तथ्यों को समाज के सामने लाने का श्रेय महान शोधकर्ता यादव योगेश कुमार रोहि (अलीगढ़) वालो को जाता है। 

उनके इस शोध ने यह प्रमाणित किया है कि यादव समाज ब्रह्मा की लौकिक सृष्टि और उनके द्वारा बनाई गई चातुर्वर्ण्य व्यवस्था से पूर्णतः पृथक अथवा अलग है।

इस शोध के शास्त्रीय प्रमाणों के अनुसार, गोपों की उत्पत्ति साक्षात् स्वराट् विष्णु के हृदय-रोमकूपों से हुई है। इसलिए भगवान विष्णु से उत्पन्न होने के कारण इनका वर्ण आदि काल से 'वैष्णव' है।

चूँकि ब्रह्मा स्वयं भगवान  विष्णु के नाभि-कमल से प्रकट हुए हैं, इसलिए विष्णु के हृदय-रोमकूपों से उत्पन्न गोप, आध्यात्मिक और तात्विक दृष्टि से सर्वोच्च हैं।

गर्गसंहिता के विश्वजित् खण्ड (अध्याय- ११) में साक्षात् भगवान श्रीकृष्ण सुधर्मा सभा में राजा उग्रसेन से कहते हैं:

श्लोक का समवेत स्वर में गायन करें-

ममांशा यादवाः सर्वे लोकद्वयजिगीषवः।‌जित्वारीनागमिष्यन्ति हरिष्यन्ति बलिं दिशाम् ॥७॥

​अर्थ- समस्त यादव मेरे ही अंश से प्रकट हुए हैं। वे दोनों लोकों को जीतने की सामर्थ्य रखते हैं और दिग्विजय करके संपूर्ण दिशाओं से उपहार लाएंगे।

​इतना ही नहीं, ब्रह्मवैवर्त पुराण (अध्याय ५, श्लोक- ४१) में साक्षात् उल्लेख है:

​कृष्णस्य लोमकूपेभ्य: सद्यो गोपगणो मुने:।‌आविर्बभूव रूपेण वैशैनेव च तत्सम: ॥

​अर्थ- गोलोकवासी श्रीकृष्ण के रोमकूपों से जिन गोपों की उत्पत्ति हुई, वे रूप, वेश और गुण में साक्षात् श्रीकृष्ण के ही समान थे।

स्वतन्त्र पञ्चम वर्ण (वैष्णव वर्ण)

ऋग्वेद के पुरुषसूक्त के अनुसार, विराट पुरुष के मुख, बाहु, जंघा और चरणों से क्रमशः चार वर्णों का प्रादुर्भाव हुआ। यह ब्रह्मा की लौकिक वर्ण व्यवस्था थी।

​परन्तु, ब्रह्मवैवर्त पुराण के ब्रह्मखण्ड (अध्याय ११,के  श्लोक संख्या- ४३ में स्पष्ट उद्घोष है:

ब्रह्मक्षत्त्रियविट्शूद्राश्चतस्रोजातयोयथा।‌स्वतन्त्राजातिरेका च विश्वस्मिन्वैष्णवाभिधा ॥

​अर्थात्—ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र जैसे चार वर्ण तो हैं ही, परन्तु इनसे पृथक, इस विश्व में एक पांचवा स्वतन्त्र वर्ण है, जिसे 'वैष्णव वर्ण' कहा जाता है, और गोप उसी दिव्य वैष्णव वर्ण के प्रतिनिधि हैं।

पद्मपुराण के उत्तरखण्ड (अध्याय ६८) में स्वयं महादेव कहते हैं कि समस्त वर्णों में वैष्णव वर्ण ही सर्वश्रेष्ठ है।

प्राचीन काल से भारतीय समाज में पञ्चो की सामाजिक न्याय प्रणाली इन्हीं पाँच वर्णों के प्रतिनिधियों के अवशेष हैं।

भारतीय समाज में पञ्च-प्रथा की संकल्पना-

देखा जाए तो प्राचीन भारतीय समाज में पञ्च-पञ्चायत और पञ्चजन जैसे शब्द सामाजिक व्यवस्था में पाँच वर्णों की मान्यता व उनके निर्णयों पर आधारित पञ्च- प्रथा के ही सूचक दिग्दर्शक थे। जो परम्परागत रूप से आज भी ग्रामीण समाज में पञ्चों द्वारा की गयी पञ्चायतों के रूप में प्रचलित व विद्यमान  हैं। 

जिसे भारत की पञ्चायत राज प्रणाली में भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। क्योंकि भारत में पञ्चायत राज प्रणाली, भारतीय समाज में पारम्परिक रूप से ग्राम संस्थाओं पर ही आधारित है।

 ग्राम पञ्चायत, गाँव की मन्त्रिपरिषद का काम करती है। जिनके सदस्यों का चुनाव जनता करती है और इस जनता मे सभी पाँचों वर्णों के प्रतिनिधि पञ्च के रूप में उपस्थित  व अनुमोदित होकर अपना निष्पक्ष निर्णय देते हैं।

इस तरह की संकल्पना हमारे समाज में पूर्व काल से ही रही है। जिसकी पुष्टि- सर्वप्रथम ऋग्वेद से होती है जिसमें बताया गया है कि- पञ्चकृष्टी और पञ्चजन शब्द पाँच वर्णों के प्रतिनिधि व पञ्चों के रूपान्तरण थे।


"आ दधिक्राः शवसा पञ्चकृष्टीः सूर्य इव ज्योतिषापस्ततान।....॥१०॥ ऋग्वेद ४/३८/१०

तथा अन्यत्र भीदेखें

 उत यज्ञियास: पञ्चजना मम होत्रं जुषध्वम् ॥ ऋग्वेद-१०.५३.४।

उपर्युक्त ऋचाओं में पञ्च' पञ्चकृष्टी' और पञ्च जन' जैसे पद पर ध्यान केन्द्रित किया गया है।

ऋग्वेद में पञ्चजन: और पञ्चकृष्टी संज्ञा पद बताते हैं कि समाज में पाँच प्रकार के व्यक्ति थे जिनका समाज में वर्चस्व होता था। ऋग्वेद में उल्लिखित पञ्चजना: शब्द पाँच जातियों के प्रतिनिधियों का ही वाचक है।

श्लोक:

ब्राह्मण क्षत्त्रिय वैश्य शूद्राश्चतस्रो जातयो यथा।तथा स्वतन्त्रा जातिरेका आभीरा च तस्या वर्ण अस्मिन् विश्वे वैष्णवाभिधा।।

(ब्रह्मवैवर्तपुराण, ब्रह्मखण्ड, एकादश अध्याय, सात्वतीय टीका के अनुसार)

यह श्लोक ब्रह्मवैवर्त पुराण के ब्रह्मखण्ड से लिया गया है, जिसमें चातुर्यवर्ण्य  व्यवस्था के अतिरिक्त पाँवे वैष्णव वर्ण  की महत्ता को भी दर्शाया गया है। श्लोक में कहा गया है कि जैसे समाज में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र ये चार वर्ण हैं, वैसे ही विश्व में वैष्णव नाम का एक स्वतन्त्र और सर्वोच्च वर्ण है।

इस वैष्णव वर्ण के अन्तर्गत आभीर /आहीर (  यादव अथवा गोप  जाति को एक स्वतन्त्र और विशेष जाति के रूप में उल्लेखित किया गया है, जो गोप (आभीर) जाति  भगवान स्वराट्-  विष्णु  से उत्पन्न होकर   उनकी सनातन भक्ति में ही  लीन रहती है। वह वर्ण से वैष्णव है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें